Back
RDG बंद से हिमाचल के वित्त पर संकट, धरना-प्रदर्शन से समाधान की आस
SSSandeep Singh
Feb 24, 2026 10:23:00
Kullu, Himachal Pradesh
RDG बंद होने से सुक्खू सरकार पर आर्थिक संकट, जंतर-मंतर पर धरना जरूरी — भुवनेश्वर गौड़ का बड़ा बयान
राज्यसभा चुनाव पर आपरेशन लोटस होगा फेल, कांग्रेस प्रत्याशी की होगी जीत
एंकर-हिमाचल प्रदेश को मिलने वाली रेवेन्यू डिफिसिट ग्रांट (RDG) बंद होने के बाद सुक्खू सरकार के सामने गंभीर वित्तीय संकट खड़ा हो गया है। सरकार की आर्थिक चुनौतियों को देखते हुए अब कांग्रेस के विधायक केंद्र सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरने की तैयारी कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री के करीबी विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने खुलकर कहा है कि हिमाचल के हितों की रक्षा के लिए कांग्रेस के 40 विधायकों को देश की राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना-प्रदर्शन करना चाहिए। उनका कहना है कि केंद्र सरकार पर दबाव बनाना जरूरी है, ताकि हिमाचल प्रदेश के लिए RDG को फिर से बहाल किया जा सके।
भुवनेश्वर गॉड ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की भौगोलिक परिस्थितियां और सीमित संसाधन राज्य की अर्थव्यवस्था को पहले ही कमजोर बनाते हैं। ऐसे में RDG बंद होना प्रदेश के विकास कार्यों और कर्मचारियों के वेतन-भत्तों पर सीधा असर डाल सकता है। इसलिए अब चुप बैठने के बजाय संघर्ष का रास्ता अपनाना होगा।
वहीं हिमाचल प्रदेश की एक राज्यसभा सीट पर होने वाले चुनाव को लेकर पूछे गए सवाल पर भुवनेश्वर गॉड ने दावा किया कि इस बार कांग्रेस पार्टी अपने सभी 40 विधायकों की एकजुटता से अपने प्रत्याशी को विजयी बनाकर राज्यसभा भेजेगी।
उन्होंने यह भी कहा कि पिछली बार “ऑपरेशन लोटस” के चलते सरकार और संगठन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा था, लेकिन इस बार कांग्रेस पूरी तरह एकजुट है और किसी भी तरह की तोड़फोड़ की राजनीति को सफल नहीं होने दिया जाएगा।
बाइट-भुवनेश्वर गौड़, विधायक
स्टोरी बाई
संदीप सिंह
मनाली
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
PSParambir Singh Aulakh
FollowFeb 24, 2026 12:51:450
Report
0
Report
BSBHARAT SHARMA
FollowFeb 24, 2026 12:51:010
Report
SPSomi Prakash Bhuveta
FollowFeb 24, 2026 12:34:400
Report
KDKuldeep Dhaliwal
FollowFeb 24, 2026 12:31:100
Report
SPSomi Prakash Bhuveta
FollowFeb 24, 2026 12:18:180
Report
ADAnkush Dhobal
FollowFeb 24, 2026 11:52:250
Report
DVDEVENDER VERMA
FollowFeb 24, 2026 11:52:080
Report
BSBALINDER SINGH
FollowFeb 24, 2026 11:32:430
Report
DRDivya Rani
FollowFeb 24, 2026 11:32:280
Report
SNSUNIL NAGPAL
FollowFeb 24, 2026 11:24:270
Report
KDKuldeep Dhaliwal
FollowFeb 24, 2026 11:23:310
Report
PSParambir Singh Aulakh
FollowFeb 24, 2026 11:22:480
Report
PSParambir Singh Aulakh
FollowFeb 24, 2026 11:22:010
Report
MSManish Shanker
FollowFeb 24, 2026 11:15:480
Report