Back
हिमाचल प्रदेश के खिलाड़ियों के ट्रायल 25 फरवरी से, इंदौर में राष्ट्रीय टी-10 प्रतियोगिता की तैयारी
MTManish Thakur
Feb 24, 2026 09:34:21
Kullu, Himachal Pradesh
हिमाचल प्रदेश के सभी जिला के खिलाड़ियों के लिए टी 10 क्रिकेट प्रतियोगिता के ट्रायल आयोजित किए जाएंगे और यह ट्रायल 25 फरवरी से शुरू किए जाएंगे। ढालपुर में पत्रकारों को जानकारी देते हुए टी 10 क्रिकेट हिमाचल टीम के पूर्व कप्तान पवन ठाकुर ने बताया कि अबकी बार तीसरी राष्ट्रीय स्तर के प्रतियोगिता मध्य प्रदेश के इंदौर में होनी है। जो अप्रैल माह में आयोजित की जाएगी। ऐसे में इस साल में हिमाचल प्रदेश की टीम इसमें भाग लेगी। पवन ने बताया कि टी 10 टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता में अब युवाओं का रुझान भी बढ़ा है। इस प्रतियोगिता में क्रिकेट बैट के साथ टेनिस बॉल का प्रयोग किया जाता है। ऐसे में बीते दो सालों में हिमाचल की टीम ने अपना बेहतरीन प्रदर्शन किया है। इस साल भी हिमाचल की टीम इंदौर में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेगी। उन्होंने बताया कि इसके लिए 25 फरवरी से ट्रायल शुरू किए जाएंगे जो 15 मार्च तक जारी रहेंगे। जो भी खिलाड़ी इसमें भाग लेना चाहता है उन्हें पहले टी 10 क्रिकेट की ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर रजिस्ट्रेशन फीस भरनी होगी। उसके बाद उन्हें सूचित किया जाएगा कि किस जिला के ट्रायल किस जगह पर किए जाएंगे। पवन का कहना है कि अब खिलाड़ियों के द्वारा टी 10 क्रिकेट में भी अपना रुझान दिखाया जा रहा है और हिमाचल प्रदेश में भी जल्द एक राष्ट्रीय स्तर की टी 10 क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
KSKuldeep Singh
FollowFeb 24, 2026 11:03:500
Report
AJAnil Jain
FollowFeb 24, 2026 11:03:270
Report
MSManish Shanker
FollowFeb 24, 2026 10:45:23Sahibzada Ajit Singh Nagar, Punjab:बिक्रम सिंह मजीठिया और प्रेम सिंह चंदू माजरा की मुलाकात साथ में सुरजीत सिंह रखड़ा भी है
0
Report
MSManuj Sharma
FollowFeb 24, 2026 10:33:060
Report
KCKhem Chand
FollowFeb 24, 2026 10:30:280
Report
MSManish Shanker
FollowFeb 24, 2026 10:29:360
Report
RKRAJESH KATARIA
FollowFeb 24, 2026 10:25:230
Report
SSSandeep Singh
FollowFeb 24, 2026 10:23:000
Report
SSSanjay Sharma
FollowFeb 24, 2026 10:16:530
Report
NSNavdeep Singh
FollowFeb 24, 2026 09:46:190
Report
AZAbhinva zeepunjabi
FollowFeb 24, 2026 09:38:200
Report
BSBhushan Sharma
FollowFeb 24, 2026 09:33:530
Report
NSNavdeep Singh
FollowFeb 24, 2026 09:33:360
Report
KPKomlata Punjabi
FollowFeb 24, 2026 09:32:13Mandi, Himachal Pradesh:मंडी स्टोरी
मंडी के गुटकर में तेज रफ्तार का कहर , दो बाइकों की गाड़ी से जोरदार टक्कर,, CCTV में कैद हुई घटना, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, गनीमत ये रही जान का नहीं हुआ नुकसान
0
Report