Back
भाखड़ा विस्थापितों ने 12 सूत्रीय मांगों के लिए सड़कों पर मोर्चा खोला
VBVIJAY BHARDWAJ
Feb 24, 2026 09:32:02
Masanganj, Chhattisgarh
स्लग- अपनी 12 सूत्रीय मांगों को लेकर सड़कों पर उतरे बिलासपुर के ग्रामीण क्षेत्रों से संबंधित भाखड़ा विस्थापित, जिला ग्रामीण भाखड़ा विस्थापित सुधार समिति के बैनर तले किया जोरदार प्रदर्शन तो उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन, विस्थापित परिवारों को बिजली पानी की निशुल्क सुविधा देने, काटे गए पानी व बिजली कनेक्शन बहाल करने, बीबीएमबी व अन्य सरकारी नौकरी में आरक्षण देने सहित अन्य मांगों के पूरा ना होने तक संघर्ष जारी रखने की विस्थापितों ने कही बात. रिपोर्ट- विजय भारद्वाज बाइट- देशराज शर्मा, बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश. भाखड़ा विस्थापितों की प्रमुख मांगों में भाखड़ा विस्थापित बहुल क्षेत्र का बंदोबस्त करवाकर कब्जे वाली भूमि का स्वामित्व प्रदान करना, विस्थापितों एवं प्रभावितों के बिजली व पानी के काटे गए कनेक्शन को शीघ्र बहाल करना, विस्थापित परिवारों को बिजली एवं पानी की सुविधा निशुल्क प्रदान करना, पीने एवं सिंचाई हेतु झील से पर्याप्त पानी उपलब्ध करवाना, विस्थापितों के बच्चों को BBMB एवं अन्य सरकारी नौकरियों में आरक्षण प्रदान करना, भाखड़ा से उत्पादित बिजली से मिलने वाली रायल्टी का 25 प्रतिशत राशि को विस्थापित क्षेत्रों के विकास पर व्यय करना, जिन विस्थापितों को प्लॉट प्रदान नहीं किए गए हैं, उन्हें शीघ्र प्लॉट दिया जाना व गोविंद सागर झील क्षेत्र में आवागमन की सुगमता एवं क्षेत्र के समग्र विकास हेतु, बैरी दडोला से लूहणु पुल, ज्योरीपत्तन पुल, बुखर से कोसरियां, गाह से चलेला, डेहण- नारल पुल का शीघ्र निर्माण करवाने सहित अन्य मांगे शामिल है. वहीं जिला ग्रामीण भाखड़ा विस्थापित सुधार समिति बिलासपुर के प्रधान देशराज शर्मा ने कहा की लंबे समय से भाखड़ा विस्थापित अपने हकों की लड़ाई लड़ते आ रहे हैं मगर केंद्र सरकार द्वारा इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है, इसलिए एक बार फिर भाखड़ा विस्थापितों ने एकजुटता दिखाते हुए अपनी मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया है और उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री को मांग पत्र भेजकर भाखड़ा विस्थापितों के हितों की रक्षा करने की अपील की है. साथ ही उन्होंने कहा कि अब भी सरकार उनकी मांगों को नजरअंदाज करती है तो आने वाले समय में अपने हकों की लड़ाई के लिए उग्र आंदोलन का रास्ता अपनाया जाएगा. बाइट- देशराज शर्मा, प्रधान, जिला ग्रामीण भाखड़ा विस्थापित सुधार समिति बिलासपुर.
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
MSManish Shanker
FollowFeb 24, 2026 10:45:23Sahibzada Ajit Singh Nagar, Punjab:बिक्रम सिंह मजीठिया और प्रेम सिंह चंदू माजरा की मुलाकात साथ में सुरजीत सिंह रखड़ा भी है
0
Report
MSManuj Sharma
FollowFeb 24, 2026 10:33:060
Report
KCKhem Chand
FollowFeb 24, 2026 10:30:280
Report
MSManish Shanker
FollowFeb 24, 2026 10:29:360
Report
RKRAJESH KATARIA
FollowFeb 24, 2026 10:25:230
Report
SSSandeep Singh
FollowFeb 24, 2026 10:23:000
Report
SSSanjay Sharma
FollowFeb 24, 2026 10:16:530
Report
NSNavdeep Singh
FollowFeb 24, 2026 09:46:190
Report
AZAbhinva zeepunjabi
FollowFeb 24, 2026 09:38:200
Report
MTManish Thakur
FollowFeb 24, 2026 09:34:210
Report
BSBhushan Sharma
FollowFeb 24, 2026 09:33:530
Report
NSNavdeep Singh
FollowFeb 24, 2026 09:33:360
Report
KPKomlata Punjabi
FollowFeb 24, 2026 09:32:13Mandi, Himachal Pradesh:मंडी स्टोरी
मंडी के गुटकर में तेज रफ्तार का कहर , दो बाइकों की गाड़ी से जोरदार टक्कर,, CCTV में कैद हुई घटना, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, गनीमत ये रही जान का नहीं हुआ नुकसान
0
Report
ASARVINDER SINGH
FollowFeb 24, 2026 09:31:480
Report