Back
बिलासपुर में पुरानी तहसील के पास तलवार लहराने से सनसनी, मामला दर्ज
VBVIJAY BHARDWAJ
Feb 03, 2026 06:15:41
Masanganj, Chhattisgarh
बिलासपुर शहर की पुरानी तहसील के समीप सरेआम हवा में तलवार लहराने का मामला आया सामने, एक सख्श पर हमला करने की भी करी कोशिश, शिकायत के आधार पर मामला दर्जकर जांच में जुटी पुलिस. बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश. बिलासपुर शहर में पुरानी तहसील के समीप मामूली कहासुनी व बहसबाजी के बाद एक सख्श द्वारा सरेआम तलवार लहराने और अन्य व्यक्ति पर हमला करने व डराने का मामला सामने आया है. वहीं व्यक्ति द्वारा शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर बिलासपुर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है. प्राप्त जानकारी के अनुसार बिलासपुर के स्थानीय दुकानदार राजकुमार अरोड़ा ने पुलिस चौकी में लिखित शिकायत दर्ज करवाई है जिसमें रणबीर ठाकुर नाम के व्यक्ति द्वारा पहले उस पर ईंट पत्थर फैंकने और विरोध करने पर आरोपी द्वारा तलवार के साथ जानलेवा हमला करने का प्रयास करने की बात कही है. वहीं शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की छानबीन जारी है. इस बात की जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक बिलासपुर संदीप धवल ने कहा कि सदर थाना बिलासपुर में एक व्यक्ति द्वारा खुले में तलवार लहराने व जानलेवा हमला करने की शिकायत के आधार पर आर्म एक्ट व बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और मौके पर बनी वीडियो के आधार पर इसकी गहनता से जांच की जारी है की आखिरकार सख्श ने इस तरह का कदम क्यों उठाया है और मामले की छानबीन के आधार पर कार्यवाही अमल में लायी जाएगी. वहीं शिकायतकर्ता राजकुमार का कहना है कि वह घूमते हुए झुग्गी के पास जाकर बैठ गए की इतने में एक व्यक्ति जिसका नाम रणबीर ठाकुर है उसने उसपर ईंट फेंकी और कारण पूछने पर उसके साथ बतमीजी करने लगा व तलवार लेकर उसे डराने लगा, जिसके बाद किसी तरह भागकर उसने अपनी जांच बचाई. वहीं राजकुमार ने पुलिस प्रशासन से मामले के खिलाफ सख्त कार्यवाही अमल में लाने की अपील की है.
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
SNSUNIL NAGPAL
FollowFeb 18, 2026 18:02:460
Report
KPKomlata Punjabi
FollowFeb 18, 2026 18:02:02Mandi, Himachal Pradesh:मंडी स्टोरी
अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव–2026 की तीसरी सांस्कृतिक संध्या में स्टार गायक अरविंद राजपुत की प्रस्तुति पर मुख्य अतिथि विक्रमादित्य सिंह भी झूमे, मंडी महाशिवरात्रि महोत्सव में दिखा खास उत्साह
0
Report
SSSanjay Sharma
FollowFeb 18, 2026 18:01:440
Report
RKRAMAN KHOSLA
FollowFeb 18, 2026 17:15:290
Report
SSSanjay Sharma
FollowFeb 18, 2026 17:03:050
Report
SSSanjay Sharma
FollowFeb 18, 2026 17:02:380
Report
VKVarun Kaushal
FollowFeb 18, 2026 16:45:530
Report
NLNitin Luthra
FollowFeb 18, 2026 16:31:200
Report
DKDARSHAN KAIT
FollowFeb 18, 2026 16:02:570
Report
MJManoj Joshi
FollowFeb 18, 2026 15:48:24Chandigarh, Chandigarh:ਸਿਹਤ ਮੰਤਰੀ ਡਾ. ਬਲਬੀਰ সਿੰਘ
Location: ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ
0
Report
NSNaresh Sethi
FollowFeb 18, 2026 15:08:040
Report
ADAnkush Dhobal
FollowFeb 18, 2026 15:07:000
Report
SSSanjay Sharma
FollowFeb 18, 2026 15:00:390
Report
ADAnkush Dhobal
FollowFeb 18, 2026 14:47:290
Report
MJManoj Joshi
FollowFeb 18, 2026 14:47:11Chandigarh, Chandigarh:ਗਿਆਨੀ ਰਘਬੀਰ ਸਿੰਘ ਜੀ ਦੁਆਰਾ ਸੁਖਬੀਰ ਬਾਦਲ ਉੱਤੇ ਲਾਏ ਇਲਜ਼ਾਮਾਂ ਬਾਰੇ ਵਿਧਾਇਕ ਡਾ. ਇੰਦਰਬੀਰ ਸਿੰਘ ਨਿੱਜਰ ਦਾ ਬਿਆਨ
0
Report