Back
कुल्हाल में गौमांस शक पर बजरंग दल ने हंगामा; दो हिरासत में
GPGYAN PRAKASH
Feb 21, 2026 13:17:49
Paonta Sahib, Himachal Pradesh
उत्तराखंड के पांवटा साहिब से लगते कुल्हाल में संदिग्ध गौ मांस पकड़ा गया है। यहां पांवटा साहिब और उत्तराखंड के बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को मांस बेचने की सूचना मिली थी। बजरंग दल कार्यकर्ताओं को यहां बेटनरी अधिकारी और पुलिस के साथ जांच की तो एक दुकान में छुपा कर रखा संदिग्ध मांस मिला। हिंदू वादियों के हंगामे के बाद पुलिस ने दुकान से बरामद संदिग्ध मांस को जांच के लिए भेज दिया है। इस संबंध में दो लोगों को हिरासत में लिया गया है।
घटना के बाद हिंदूवादी कार्यकर्ताओं ने कुल्हाल पुलिस चौकी पर जमकर हंगामा काटा। कार्यकर्ताओं ने यहां पर नारेबाजी करते हुए मामले में सख्त कार्यवाही की मांग की। दरअसल, दोनों राज्यों के बजरंग दल कार्यकर्ताओं को सूचना मिली थी कि पांवटा साहिब के साथ लगते उत्तराखंड के कुल्हाल में कथित तौर पर गौ मांस की बिक्री हो रही है। हिंदूवादी संगठनों ने यहां वेटरनरी अधिकारी और पुलिस के साथ मिलकर एक दुकान की जांच की। उक्त दुकान में उन्हें गौ या गोवंश का मांस नहीं मिला। इस दौरान एक अन्य बंद दुकान में जांच की तो वहां कई किलो संदिग्ध मांस बरामद हुआ। हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं का कहना है कि यह गौ या गोवंश का मांस हो सकता है। गौ या गोवंश का मांस बेचना गैरकानूनी है। लिहाजा इस मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। आरोप है कि मांस रखने वाले व्यक्ति ऐसा मांस बेचने से संबंधित बैध दस्तावेज भी नहीं दिखा पाए। लिहाजा पुलिस ने हिंदूवादी संगठनों के आरोपी के बाद दो लोगों को हिरासत में लिया है। बरामद किए गए संदिग्ध मांस को फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है।
उधर, कुल्हाल पुलिस चौकी इंचार्ज विवेक ने बताया कि इस संबंध में दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। संदिग्ध मांस को जांच के लिए भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्यवाही की जाएगी।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
SSSanjay Sharma
FollowFeb 21, 2026 14:33:550
Report
SSSanjay Sharma
FollowFeb 21, 2026 14:19:200
Report
MJManoj Joshi
FollowFeb 21, 2026 14:01:530
Report
PSParambir Singh Aulakh
FollowFeb 21, 2026 13:45:570
Report
MSManish Sharma
FollowFeb 21, 2026 13:33:570
Report
SBSANJEEV BHANDARI
FollowFeb 21, 2026 13:33:230
Report
ASARVINDER SINGH
FollowFeb 21, 2026 13:15:140
Report
SSSanjay Sharma
FollowFeb 21, 2026 13:04:470
Report
TSTEJINDER SINGH
FollowFeb 21, 2026 13:03:290
Report
BSBALINDER SINGH
FollowFeb 21, 2026 13:03:070
Report
RKRAJESH KATARIA
FollowFeb 21, 2026 12:50:180
Report
RMRakesh Malhi
FollowFeb 21, 2026 12:48:500
Report
SSSanjay Sharma
FollowFeb 21, 2026 12:48:140
Report
BSBALINDER SINGH
FollowFeb 21, 2026 12:46:540
Report