Back
AI फोटो से गोल्डन टेंपल में बेअदबी: युवराज सिंह-हार्दिक पांड्या के सिर खुले
BSBHARAT SHARMA
Mar 21, 2026 03:01:34
Ludhiana, Punjab
गोल्डन टेंपल की AI फोटो बनाकर बेअदबी: युवराज सिंह-हार्दिक पांड्या को नंगे सिर दिखाया बाकी क्रिकेटर-एक्टर के सिर ढके दिखाए गए गोल्डन टेंपल, अमृतसर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से वीडियो-फोटो बनाकर बेअदबी का नया मामला सामने आया है। एक क्रिकेट फैन फेज ने गोल्डन टेंपल में क्रिकेटर्स और बॉलीवुड स्टार्स की फोटो फेसबुक पर शेयर की है। पहली फोटो में उन्होंने क्रिकेटर युवराज सिंह को तो दूसरी फोटो में क्रिकेटर हार्दिक पांड्या को नंगे सिर दिखाया है। जबकि गोल्डन टेंपल में जाने के लिए सिख धर्म के अनुसार सिर ढकना जरूरी है।
इससे कुछ दिन पहले ही एक कंकाल की गोल्डन टेंपल की परिक्रमा और लंगर हॉल में जूते पहने AI वीडियो शेयर की गई थी। इसके अलावा एक व्यक्ति को जीप लेकर परिक्रमा में दिखाया गया था। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) इसे लेकर सख्त एतराज जता चुकी है लेकिन बेअदबी का सिलसिला थम नहीं रहा है।
अब नई फोटो पर भी SGPC ने कड़ा एतराज जताते हुए कहा कि इस मामले में अब केंद्र व राज्य सरकार को सख्त कानून बनाना चाहिए ताकि ऐसे आरोपियों पर सख्त कार्रवाई हो और भविष्य में कोई इस तरह की बेअदबी न कर सके।
जानिए, बेअदबी की नई फोटो में क्या..
पहली फोटो: इसमें क्रिकेटर युवराज सिंह, अर्शदीप सिंह, अभिषेक शर्मा और उनकी मां को दिखाया गया है। इसमें अर्शदीप ने पगड़ी पहनी है जबकि अभिषेक का सिर भी कपड़े से ढका है। उनकी मां का सिर भी चुन्नी से ढका गया है लेकिन युवराज सिंह को नंगे सिर दिखाया गया है। पीछे गोल्डन टेंपल नजर आ रहा है।
दूसरी फोटो: इसी फेसबुक अकाउंट से जारी दूसरी फोटो में क्रिकेटर हार्दिक पांड्या, विराट कोहली, महेंद्र सिंह धोनी और बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह को दिखाया गया है। इसमें भी पहली फोटो की तरह ही बेअदबी की गई है। फोटो में विराट, धोली और रणवीर का सिर तो ढका हुआ है लेकिन हार्दिक पांड्या को नंगे सिर दिखाया गया है। पीछे गोल्डन टेंपल भी नजर आ रहा है।
जिस पेज पर फोटो, उस पर 2.38 लाख फालोअर्स
यह फोटो क्रिक इंटरटेनमेंट पेज से वायरल की जा रही हैं। इस पेज पर 2.38 लाख फालोअर्स हैं। हालांकि फोटो डालते समय लिखा जरूर है कि यह AI जेनरेटेड इमेज हैं। इससे सवाल उठ रहे हैं कि क्या जानबूझकर ऐसा किया गया। वह इसलिए क्योंकि इन फोटो में सिर्फ एक-एक क्रिकेटर को ही नंगे सिर दिखाया गया है। बाकी के सिर ढके हुए हैं। हालांकि कमेंट में लोगों ने फोटो जेनरेट करने वालों को खूब लताड़ भी लगाई है लेकिन उन्होंने फोटो नहीं हटाई है।
SGPC के एडवोकेट बोले- सख्त कार्रवाई जरूरी
इस बारे में SGPC के एडवोकेट अमनबीर सिंह सियाली ने कहा कि लगातार वायरल हो रही इन तस्वीरों को लेकर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) की ओर से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इस बारे में संबंधित अधिकारियों को शिकायतें भी सौंपी जा रही हैं।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
VSVARUN SHARMA
FollowMar 21, 2026 03:31:181081
Report
BSBHARAT SHARMA
FollowMar 21, 2026 03:30:53970
Report
BSBALINDER SINGH
FollowMar 21, 2026 03:01:201068
Report
AZAbhinva zeepunjabi
FollowMar 21, 2026 02:45:081020
Report
AZAbhinva zeepunjabi
FollowMar 21, 2026 02:30:52Noida, Uttar Pradesh:सैन्य अभियानों को समापन की ओर ले जाने पर विचार कर रहा है अमेरिका ट्रंप ने जारी किया बयान जल्द खत्म कर सकता है युद्ध
1064
Report
ASAnmol Singh Warring
FollowMar 20, 2026 18:01:451087
Report
KSKapil sharma
FollowMar 20, 2026 17:31:42965
Report
ADAnkush Dhobal
FollowMar 20, 2026 16:32:401001
Report
KCKhem Chand
FollowMar 20, 2026 16:32:28Kot Kapura, Punjab:पंजाब के पानी की लूट अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। राजस्थान का बड़ा बकाया 1.44 लाख करोड़ पंजाबियों का हक है।
1082
Report
KSKapil sharma
FollowMar 20, 2026 16:16:551017
Report
TSTEJINDER SINGH
FollowMar 20, 2026 15:35:571035
Report
TBTarsem Bhardwaj
FollowMar 20, 2026 15:35:371042
Report
KSKapil sharma
FollowMar 20, 2026 15:32:531078
Report
NSNaresh Sethi
FollowMar 20, 2026 14:16:191014
Report