Back
ह हिमाचल में अनाथ-विधवा सेस से पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ने का संकेत
ADAnkush Dhobal
Mar 20, 2026 16:32:40
Shimla, Himachal Pradesh
हिमाचल प्रदेश में पेट्रोल और हाईस्पीड डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी हो सकती है। राज्य सरकार ने अनाथ बच्चों और विधवाओं के लिए स्थाई आर्थिक व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ईंधन पर ‘अनाथ और विधवा सेस’ लगाने का फैसला किया है। यह सेस डीलर को चुकाना होगा और फिर इसका असर संभवत: उपभोक्ता पर भी पड़ सकता है। इस संबंध में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को विधानसभा में हिमाचल प्रदेश मूल्य परिवर्धित कर (संशोधन) विधेयक, 2026 प्रस्तुत किया।
संशोधन बिल के मुताबिक, पेट्रोल और हाई स्पीड डीजल की पहली बिक्री पर विशेष सेस लगाया जाएगा। सरकार ने इस सेस की अधिकतम सीमा 5 रुपये प्रति लीटर तक निर्धारित करने का प्रावधान रखा है। इस सेस से प्राप्त पूरी राशि ‘अनाथ एवं विधवा वेलफेयर फंड’ में जमा की जाएगी। इसका इस्तेमाल सीधे जरूरतमंदों की सहायता और कल्याणकारी योजनाओं के विस्तार में किया जाएगा।
विधानसभा में रखे गए संशोधन विधेयक में यह भी उल्लेख किया गया है कि राज्य में पहले से अनाथों और विधवाओं के लिए कई योजनाएं संचालित हैं, लेकिन उनके लिए स्थायी फंड की कमी महसूस की जा रही थी। इसी आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है, ताकि उन्हें निरंतर सहायता मिल सके। संशोधन बिल राज्यपाल की अनुमति मिलने के बाद कारण बनेगा。
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
KSKapil sharma
FollowMar 20, 2026 17:31:42670
Report
KCKhem Chand
FollowMar 20, 2026 16:32:28Kot Kapura, Punjab:पंजाब के पानी की लूट अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। राजस्थान का बड़ा बकाया 1.44 लाख करोड़ पंजाबियों का हक है।
1082
Report
KSKapil sharma
FollowMar 20, 2026 16:16:551017
Report
TSTEJINDER SINGH
FollowMar 20, 2026 15:35:571035
Report
TBTarsem Bhardwaj
FollowMar 20, 2026 15:35:371042
Report
KSKapil sharma
FollowMar 20, 2026 15:32:531078
Report
NSNaresh Sethi
FollowMar 20, 2026 14:16:191014
Report
PSParambir Singh Aulakh
FollowMar 20, 2026 14:15:481007
Report
KBKulbir Beera
FollowMar 20, 2026 14:06:261085
Report
BSBHARAT SHARMA
FollowMar 20, 2026 14:04:431013
Report
KSKapil sharma
FollowMar 20, 2026 13:53:15Noida, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग-अटल टनल के पास आया एवलांच, दो वाहन बालबाल बचे पिछले दो दिनों से भारी बर्फबारी जारी, अटल टनल के साउथ पोर्टल पर 3 फ़ीट बर्फबारी
999
Report
SBSANJEEV BHANDARI
FollowMar 20, 2026 13:47:49963
Report
KSKapil sharma
FollowMar 20, 2026 13:33:061003
Report
KSKuldeep Singh
FollowMar 20, 2026 13:23:451082
Report