Back
ठियोग बाजार में युवक ने मुस्लिम व्यापारियों से जय श्रीराम बुलवाने का वायरल वीडियो
ADAnkush Dhobal
Jan 21, 2026 10:40:06
Shimla, Himachal Pradesh
हिमाचल प्रदेश के शिमला जिला के ठियोग बाजार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक मुस्लिम समुदाय के व्यापारियों को कथित तौर पर ‘जय श्रीराम’ बोलने के लिए जबरदस्ती करता नजर आ रहा है। वीडियो में उन्हें कारोबार बंद करने की धमकी देने के आरोप भी सामने आ रहे हैं। वीडियो में युवक खुद ‘अस्सलाम वालेकुम’ बोलते हुए सुनाई देता है और सामने मौजूद व्यापारियों से ‘जय श्रीराम’ कहने को कहता है। इतना ही नहीं, वह बाजार में दुकान चला रहे इन व्यापारियों को रोहिंग्या बताकर संबोधित करता हुआ भी नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि युवक पूरे ठियोग बाजार में घूम-घूमकर धार्मिक नारे लगवाने की कोशिश कर रहा था।
वीडियो में दिखता है कि जिन दो व्यापारियों को ‘जय श्रीराम’ कहने के लिए कहा जा रहा है, जिसके बाद वे अपनी दुकान के अंदर चले जाते हैं। इस पूरे घटनाक्रम को लेकर स्थानीय प्रशासन और पुलिस की ओर से अब तक कोई औपचारिक कार्रवाई सामने नहीं आई है। ठियोग थाना प्रभारी (SHO) श्याम तोमर ने बताया कि इस मामले में फिलहाल उनके पास कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से वीडियो की जानकारी मिली है और इसकी जांच की जाएगी।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
NLNitin Luthra
FollowJan 21, 2026 13:52:310
Report
DSDharmindr Singh
FollowJan 21, 2026 13:52:140
Report
HSHarmeet Singh Maan
FollowJan 21, 2026 13:51:120
Report
DSDEVINDER SHARMA
FollowJan 21, 2026 13:50:550
Report
BSBHARAT SHARMA
FollowJan 21, 2026 13:50:300
Report
TBTarsem Bhardwaj
FollowJan 21, 2026 13:16:060
Report
KDKuldeep Dhaliwal
FollowJan 21, 2026 12:48:490
Report
RKRAJESH KATARIA
FollowJan 21, 2026 12:47:540
Report
VSVARUN SHARMA
FollowJan 21, 2026 12:47:220
Report
MTManish Thakur
FollowJan 21, 2026 12:46:410
Report
ADAnkush Dhobal
FollowJan 21, 2026 12:33:030
Report
TBTarsem Bhardwaj
FollowJan 21, 2026 12:32:310
Report
SBSANJEEV BHANDARI
FollowJan 21, 2026 12:19:310
Report
HSHarmeet Singh
FollowJan 21, 2026 12:19:150
Report
VBVIJAY BHARDWAJ
FollowJan 21, 2026 12:18:500
Report