Back
headline
SBSANJEEV BHANDARI
Jan 21, 2026 12:19:31
Zirakpur, Punjab
जीरकपुर। जीरकपुर फ्लाईओवर पर उस समय हड़कंप मच गया, जब चलते हुए एक ट्रक में अचानक भीषण आग लग गई। यह ट्रक चंडीगढ़ से डेराबस्सी की ओर जा रहा था। फ्लाईओवर पर आग की लपटें और धुएं का गुबार दूर से ही दिखाई देने लगा, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों में अफरा-तफरी मच गई। आग लगते ही ट्रक चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए वाहन को सड़क के बीच में ही ट्रक खड़ा कर तुरंत कूदकर अपनी जान बचाई। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग लगने के कारण फ्लाईओवर पर ट्रैफिक पूरी तरह प्रभावित हो गया और चंडीगढ़–डेराबस्सी रोड पर लंबा जाम लग गया। मौके पर ट्रैफिक पुलिस ने पहुंचकर यातायात को नियंत्रित किया और वैकल्पिक मार्गों से वाहनों को निकाला। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ, लेकिन ट्रक को भारी नुकसान पहुंचा है。
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
NLNitin Luthra
FollowJan 21, 2026 16:01:430
Report
BSBhushan Sharma
FollowJan 21, 2026 15:37:160
Report
NSNitesh Saini
FollowJan 21, 2026 14:53:420
Report
DSDEVINDER SHARMA
FollowJan 21, 2026 14:52:440
Report
HSHarmeet Singh Maan
FollowJan 21, 2026 14:52:270
Report
MJManoj Joshi
FollowJan 21, 2026 14:51:540
Report
NLNitin Luthra
FollowJan 21, 2026 13:52:310
Report
DSDharmindr Singh
FollowJan 21, 2026 13:52:140
Report
HSHarmeet Singh Maan
FollowJan 21, 2026 13:51:120
Report
DSDEVINDER SHARMA
FollowJan 21, 2026 13:50:550
Report
BSBHARAT SHARMA
FollowJan 21, 2026 13:50:300
Report
TBTarsem Bhardwaj
FollowJan 21, 2026 13:16:060
Report
KDKuldeep Dhaliwal
FollowJan 21, 2026 12:48:490
Report
RKRAJESH KATARIA
FollowJan 21, 2026 12:47:540
Report
VSVARUN SHARMA
FollowJan 21, 2026 12:47:220
Report