Back
कपूरथला फायरिंग केस: छह आरोपी गिरफ्तार, दो पिस्टल व वाहन बरामद
VSVARUN SHARMA
Jan 21, 2026 12:47:22
Mansurwal Dona, Punjab
कपूरथला : गांव लखन कलां फायरिंग कांड का पर्दाफाश, 6 आरोपी गिरफ्तार
कपूरथला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो पिस्टल व दो गाड़ियां बरामद
गौरव तूरा, IPS, सीनियर पुलिस कप्तान कपूरथला ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधन कर जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 08-01-2026 को रात करीब 10 बजे गांव लखन कलां में फायरिंग की घटना सामने आई थी। इस संबंध में मुकदमा नंबर 10 दिनांक 09-01-2026 धारा 109, 125, 351(2), 61(2) BNS, 25/54/59 आर्म्स एक्ट तथा अतिरिक्त जुर्म 111 BNS के तहत थाना सदर कपूरथला में दर्ज किया गया था।
घटना की गंभीरता को देखते हुए सीनियर पुलिस कप्तान कपूरथला के निर्देशों पर विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया। तकनीकी एवं ह्यूमन इंटेलिजेंस की सहायता से मामले की गहन जांच करते हुए दिनांक 14-01-2026 को छह आरोपियों को ट्रेस कर नामजद किया गया।
नामजद आरोपी:
1. कमलप्रीत सिंह उर्फ पीता पुत्र अवतार सिंह, निवासी संधवा, थाना बहराम, जिला नवां शहर
2. हरजीत सिंह पुत्र अमरीक सिंह, निवासी खैरा, थाना सतनामपुरा, जिला कपूरथला
3. गुरपाल सिंह उर्फ पाला पुत्र सुखजीवन सिंह, निवासी खैड़ा, थाना सतनामपुरा, जिला कपूरथला
4. सुखराज सिंह उर्फ सुखा पुत्र हरदेव सिंह, निवासी बीड़ पुआध, थाना सदर फगवाड़ा, जिला कपूरथला
5. धर्म सिंह उर्फ धामी पुत्र हरि सिंह, निवासी मानीवाली चाचो की, थाना सदर फगवाड़ा, जिला कपूरथला
6. रूपिंदर सिंह पुत्र सुखबीर सिंह, निवासी महेड़ू, थाना सदर फगवाड़ा, जिला कपूरथला
गिरफ्तारी व बरामदगी:
दिनांक 14-01-2026** को चार आरोपियों
कमलप्रीत सिंह उर्फ पीता, हरजीत सिंह, सुखराज सिंह उर्फ सुखा और रूपिंदर सिंह को गिरफ्तार किया गया। इनके कब्जे से वारदात में प्रयुक्त:
* वर्ना कार नंबर PB32K-3858
* वेन्यू कार नंबर PB10JF-6262 बरामद की गई।
दिनांक 18-01-2026 को शेष दो आरोपी गुरपाल सिंह उर्फ पाला तथा धर्म सिंह उर्फ धामी को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से:
* 01 पिस्टल 30 बोर (CAL.30 MAUSER MADE AS CHINA BY NORINCO), मैगजीन सहित व 02 जिंदा राउंड
* 01 पिस्टल 32 बोर, मैगजीन सहित व 01 जिंदा राउंड बरामद किए गए।
कुल बरामदगी:
1. 01 पिस्टल 30 बोर, मैगजीन सहित 02 जिंदा राउंड
2. 01 पिस्टल 32 बोर, मैगजीन सहित 01 जिंदा राउंड
3. वर्ना कार नंबर PB32K-3858
4. वेन्यू कार नंबर PB10JF-6262
अन्य फायरिंग वारदात का भी खुलासा :
पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपियों ने कबूल किया कि उन्होंने दिनांक 12-01-2026 की सुबह सुधीर स्वीट शॉप, फगवाड़ा-होशियारपुर रोड पर भी फायरिंग की थी, जिसे भी ट्रेस कर लिया गया है।
आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड :
गुरपाल सिंह उर्फ पाला के खिलाफ दर्ज मुकदमे:
1. मुकदमा नं. 102 (07.10.2017) u/s 307 IPC, 25/27 आर्म्स एक्ट, थाना बहराम, जिला SBS नगर
2. मुकदमा नं. 28 (08.04.2021) u/s 21,29 NDPS एक्ट, थाना सतनामपुरा
3. मुकदमा नं. 53 (16.08.2021) u/s 21 NDPS एक्ट, 25 आर्म्स एक्ट, थाना रावलपिंगी
4. मुकदमा नं. 102 (07.10.2021) u/s 307/34 IPC, थाना बहराम
5. मुकदमा नं. 64 (01.01.2022) u/s 52-A प्रिजन एक्ट, थाना कोतवाली कपूरथला
6. मुकदमा नं. 143 (14.12.2025) u/s 109,311,351(3),3(5),49 BNS, 25 आर्म्स एक्ट, थाना मुकंदपुर, जिला SBS नगर
धर्म सिंह उर्फ धामी के खिलाफ दर्ज मुकदमे:
1. मुकदमा नं. 75 (07.06.2021) u/s NDPS एक्ट, थाना संबू, जिला पटियाला
2. मुकदमा नं. 143 (14.12.2025) u/s 109,311,351(3),3(5),49 BNS, 25 आर्म्स एक्ट, थाना मुकंदपुर, जिला SBS नगर
आरोपियों का पुलिस रिमांड हासिल कर अन्य आपराधिक वारदातों को लेकर गहन पूछताछ की जा रही है।
बाइट : एस एस पी कपूरथला
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
MSManish Shanker
FollowMar 11, 2026 06:49:500
Report
SNSUNIL NAGPAL
FollowMar 11, 2026 06:49:200
Report
PSParambir Singh Aulakh
FollowMar 11, 2026 06:23:220
Report
SKSanjeev Kumar
FollowMar 11, 2026 06:18:210
Report
KKKIRTIPAL KUMAR
FollowMar 11, 2026 06:02:090
Report
KSKuldeep Singh
FollowMar 11, 2026 06:01:320
Report
KSKuldeep Singh
FollowMar 11, 2026 06:01:190
Report
ASAnmol Singh Warring
FollowMar 11, 2026 06:00:48Sri Muktsar Sahib, Punjab:श्री मुक्तसर साहेब के मार्केट कमेटी के पीछे वाले हिस्से में सीवरेज की सफाई करते समय एक व्यक्ति सीवरेज में लापता हो गया है। मौके पर सीवरेज विभाग के अधिकारी और सफाई कर्मियों ने पहुंचकर लापता व्यक्ति की तलाश शुरू कर दी है।
0
Report
ADAnkush Dhobal
FollowMar 11, 2026 05:07:240
Report
MSManish Shanker
FollowMar 11, 2026 05:07:140
Report
BNBISHESHWAR NEGI
FollowMar 11, 2026 05:06:540
Report
AZAbhinva zeepunjabi
FollowMar 11, 2026 04:31:50Noida, Uttar Pradesh:ज़ीरकपुर में तेज़ रफ्तार का कहर – ऑडी कार की ज़ोरदार टक्कर से विदेशी महिला हवा में कई फुट तक उछलकर सड़क की दूसरी तरफ गिर गई, दर्दनाक हादसे में महिला की मौके पर मौत, घटनाक्रम CCTV में कैद
0
Report
NSNitesh Saini
FollowMar 11, 2026 04:16:570
Report
NSNaresh Sethi
FollowMar 11, 2026 04:16:380
Report
AZAbhinva zeepunjabi
FollowMar 11, 2026 02:32:530
Report