Back
हimachal के CM सुखविंदर सुक्खू को गणतंत्र दिवस पर आत्मघाती हमले की धमकी ईमेल से मिली
ADAnkush Dhobal
Jan 21, 2026 12:33:03
Shimla, Himachal Pradesh
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को गणतंत्र दिवस पर मानव बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। यह धमकी ई-मेल के माध्यम से डीसी ऑफिस शिमला को भेजी गई है। पुलिस के मुताबिक, धमकी भरे ई-मेल में लिखा गया कि अगर मुख्यमंत्री गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने पहुंचते हैं, तो उन पर आत्मघाती किया जाएगा। इस ई-मेल को गंभीरता से लेते हुए थाना सदर शिमला में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। यह ई-मेल डीसी ऑफिस शिमला की आधिकारिक मेल आईडी पर प्राप्त हुआ है, जिसे पुलिस अधिकारियों के माध्यम से थाना सदर भेजा गया।
मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। ईमेल भेजने वाले का पता लगाने में जुटी पुलिस धमकी भरा यह ई-मेल एक गुमनाम आईडी से भेजा गया है। पुलिस इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर मेल भेजने वाले व्यक्ति की पहचान करने में जुटी हुई है। साइबर विशेषज्ञों की मदद से ई-मेल के स्रोत और लोकेशन का पता लगाया जा रहा है, ताकि उसे गिरफ्तार किया जा सके।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
NLNitin Luthra
FollowJan 21, 2026 16:01:430
Report
BSBhushan Sharma
FollowJan 21, 2026 15:37:160
Report
NSNitesh Saini
FollowJan 21, 2026 14:53:420
Report
DSDEVINDER SHARMA
FollowJan 21, 2026 14:52:440
Report
HSHarmeet Singh Maan
FollowJan 21, 2026 14:52:270
Report
MJManoj Joshi
FollowJan 21, 2026 14:51:540
Report
NLNitin Luthra
FollowJan 21, 2026 13:52:310
Report
DSDharmindr Singh
FollowJan 21, 2026 13:52:140
Report
HSHarmeet Singh Maan
FollowJan 21, 2026 13:51:120
Report
DSDEVINDER SHARMA
FollowJan 21, 2026 13:50:550
Report
BSBHARAT SHARMA
FollowJan 21, 2026 13:50:300
Report
TBTarsem Bhardwaj
FollowJan 21, 2026 13:16:060
Report
KDKuldeep Dhaliwal
FollowJan 21, 2026 12:48:490
Report
RKRAJESH KATARIA
FollowJan 21, 2026 12:47:540
Report
VSVARUN SHARMA
FollowJan 21, 2026 12:47:220
Report