Back
लोपोके सरकारी अस्पताल में युवक की आत्महत्या, सांसद गुरजीत औजला ने उच्चस्तरीय जांच की मांग
BSBHARAT SHARMA
Jan 21, 2026 13:50:30
Amritsar, Punjab
लोपोके सरकारी अस्पताल में युवक की आत्महत्या का मामला: सांसद गुरजीत औजला ने की उच्च स्तरीय जांच की मांग अमृतसर, 20 जनवरी। सरकारी अस्पतालों में बढ़ रही लापरवाही और मरीजों की अनदेखी के गंभीर आरोपों का कड़ा संज्ञान लेते हुए अमृतसर के सांसद स. गुरजीत सिंह औजला ने प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सांसद औजला ने अमृतसर के डिप्टी कमिश्नर को पत्र लिखकर लोपोके के सरकारी अस्पताल में बीती 13 जनवरी को विनोद कुमार नामक युवक द्वारा की गई आत्महत्या के मामले में उच्च स्तरीय जांच और जिम्मेदार स्टाफ के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि यह दुखद घटना पंजाब के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली पर गंभीर सवाल खड़े करती है। डिप्टी कमिश्नर स. दलविंदरजीत सिंह को लिखे पत्र में सांसद औजला ने गांव चोगावां निवासी विनोद कुमार की मृत्यु का हवाला देते हुए कहा कि यह केवल एक मौत नहीं, बल्कि सरकारी स्वास्थ्य प्रणाली की कार्यप्रणाली पर एक बड़ा प्रश्न चिह्न है। उन्होंने अफसोस जताया कि कोई व्यक्ति अस्पताल अपनी जान बचाने की उम्मीद लेकर जाता है, लेकिन वहां के खराब प्रबंधों और स्टाफ के घटिया व्यवहार से तंग आकर उसे मौत को गले लगाना पड़ता है। परिजनों के अनुसार, विनोद कुमार को गंभीर दर्द और सांस लेने में तकलीफ हो रही थी, लेकिन अस्पताल स्टाफ ने उसे करीब दो घंटे तक बिना किसी इलाज के तड़पता छोड़ दिया। दर्द से बेहाल और मानसिक रूप से टूट चुके विनोद ने अस्पताल के भीतर ही पानी की टंकी की ग्रिल से लटककर अपनी जान दे दी। मृतक के भाई संजीव कुमार के बयानों का उल्लेख करते हुए सांसद ने बताया कि विनोद बार-बार डॉक्टरों से इलाज शुरू करने या उसे अमृतसर रेफर करने की गुहार लगा रहा था, लेकिन डॉक्टरों ने उसकी एक न सुनी। आरोप है कि जब मरीज ने बार-बार विनती की तो अस्पताल के कुछ कर्मचारी उसके साथ बदसलूकी करने लगे और उसे गला घोंटने तथा अस्पताल से बाहर फेंक देने तक की धमकियां दी गईं। सांसद औजला ने इस बात पर भी गहरा संदेह जताया कि घटना के एक सप्ताह बाद भी लोपोके पुलिस ने पीड़ित परिवार को इंसाफ नहीं दिया है और न ही अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज सार्वजनिक किए जा रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि समय पर प्राथमिक चिकित्सा मिल जाती तो यह कीमती जान बचाई जा सकती थी। सांसद ने चेतावनी दी कि वह इस मामले में पीड़ित परिवार को हर हाल में न्याय दिलाएंगे और सरकारी तंत्र की इस विफलता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
DSDharmindr Singh
FollowMar 11, 2026 08:32:090
Report
ASARVINDER SINGH
FollowMar 11, 2026 08:31:380
Report
ADAnkush Dhobal
FollowMar 11, 2026 08:31:040
Report
KDKuldeep Dhaliwal
FollowMar 11, 2026 08:30:550
Report
SBSANJEEV BHANDARI
FollowMar 11, 2026 08:07:070
Report
BSBhushan Sharma
FollowMar 11, 2026 08:06:450
Report
RVRajat Vohra
FollowMar 11, 2026 08:01:270
Report
AZAbhinva zeepunjabi
FollowMar 11, 2026 07:33:37Noida, Uttar Pradesh:IRCTC ने वेंडर्स और कैटरर्स को निर्देश दिए हैं कि ऑल्टरनेट फ्यूल ऑप्शन तैयार रखें
0
Report
AMAjay Mahajan
FollowMar 11, 2026 07:33:050
Report
AZAbhinva zeepunjabi
FollowMar 11, 2026 07:23:340
Report
VKVipan Kumar
FollowMar 11, 2026 07:18:370
Report
BSBHARAT SHARMA
FollowMar 11, 2026 07:18:130
Report
BNBISHESHWAR NEGI
FollowMar 11, 2026 07:16:240
Report
MSManish Shanker
FollowMar 11, 2026 06:49:500
Report
SNSUNIL NAGPAL
FollowMar 11, 2026 06:49:200
Report