Back
PMGSY-IV के तहत हिमाचल को मिली स्वीकृति; विक्रमादित्य सिंह बोले हर कोने का विकास लक्ष्य
ADAnkush Dhobal
Jan 21, 2026 11:54:56
Shimla, Himachal Pradesh
PMGSY- IV के तहत राज्य को मिली स्वीकृति, विक्रमादित्य सिंह बोले- प्रदेश के हर कोने का विकास लक्ष्य
लंबे वक्त से पड़े सूखे को लेकर भी जाहिर की चिंता, कहा- यह भी आपदा जैसी स्थिति
हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने केंद्र सरकार के साथ अच्छे संबंधों की जरूरत को दोहराया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के हर कोने का विकास उनका लक्ष्य है। उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में आगे बढ़ने की बात कही। विक्रमादित्य ने कहा कि वे वीरभद्र सिंह की सोच को लेकर आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार ने साल 2025-26 के लिए प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-Ⅳ बैच-Ⅰ के तहत हिमाचल प्रदेश की प्रस्तावित सड़क परियोजनाओं को स्वीकृति दे दी है। इन प्रस्तावों की समीक्षा सशक्त समिति ने 4 नवंबर, 2025 को आयोजित बैठक में की गई थी। विक्रमादित्य सिंह ने लंबे वक्त से पड़े सूखे को लेकर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि यह भी आपदा जैसी स्थिति है, जिसके बर्फबारी और बारिश नहीं हो रही है।
विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि स्वीकृत परियोजनाओं से राज्य के ग्रामीण और दूरदराज क्षेत्रों में सड़क संपर्क में उल्लेखनीय सुधार होगा। इससे लोगों की आवाजाही सुगम होने के साथ-साथ आवश्यक सेवाओं तक बेहतर पहुंच सुनिश्चित होगी तथा स्थानीय समुदायों के लिए आर्थिक अवसरों में वृद्धि होगी। लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि 294 सड़क कार्यों को स्वीकृति दी गई है, जिनकी कुल लंबाई 1,538.058 किलोमीटर है। इसकी लागत 2,247.24 करोड़ रुपये है। इसमें से 2,019.70 करोड़ रुपये ग्रामीण विकास मंत्रालय वहन करेगा, जबकि राज्य सरकार का अंश 227.54 करोड़ रुपये होगा। इसमें उच्च विनिर्देश लागत के रूप में 3.124 करोड़ रुपये शामिल हैं। इसकी प्रति किलोमीटर औसत लागत 146.11 लाख रुपये निर्धारित की गई है।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
NLNitin Luthra
FollowJan 21, 2026 13:52:310
Report
DSDharmindr Singh
FollowJan 21, 2026 13:52:140
Report
HSHarmeet Singh Maan
FollowJan 21, 2026 13:51:120
Report
DSDEVINDER SHARMA
FollowJan 21, 2026 13:50:550
Report
BSBHARAT SHARMA
FollowJan 21, 2026 13:50:300
Report
TBTarsem Bhardwaj
FollowJan 21, 2026 13:16:060
Report
KDKuldeep Dhaliwal
FollowJan 21, 2026 12:48:490
Report
RKRAJESH KATARIA
FollowJan 21, 2026 12:47:540
Report
VSVARUN SHARMA
FollowJan 21, 2026 12:47:220
Report
MTManish Thakur
FollowJan 21, 2026 12:46:410
Report
ADAnkush Dhobal
FollowJan 21, 2026 12:33:030
Report
TBTarsem Bhardwaj
FollowJan 21, 2026 12:32:310
Report
SBSANJEEV BHANDARI
FollowJan 21, 2026 12:19:310
Report
HSHarmeet Singh
FollowJan 21, 2026 12:19:150
Report
VBVIJAY BHARDWAJ
FollowJan 21, 2026 12:18:500
Report