icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
713301
ARAman RayFollow19 Sept 2024, 10:15 am

आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के नॉर्थ थाना को मिली सफलता, हाइजैक मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार

Asansol, West Bengal:

कमिश्नरेट के नॉर्थ थाने में ट्रक हाईजैक का मामला सामने आया है। DCP सेंट्रल ध्रुव दास ने प्रेसवार्ता में जानकारी दी कि जमुई निवासी ट्रक चालक आलोक कुमार ने लोहा कल्याणेश्वरी में उतारा और लौटते समय चौरंगी के पास 3 लोगों ने ट्रक में चढ़कर उसे हाइजैक कर लिया। आरोपियों ने चालक को जुबली के पास उतारकर ट्रक लेकर फरार हो गए। चालक ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मामले की जांच शुरू हुई। पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और ट्रक भानोदा के पास बरामद कर लिया। आरोपियों से पूछताछ जारी है।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

बरही में बिना ड्राइवर ऑटो ने 10 वर्षीय बच्ची को कुचला; हालत स्थिर

Katni, Madhya Pradesh:कटनी के बरही में बेकाबू ऑटो ने 10 वर्षीय बच्ची को कुचला; खितौली रोड चौराहे पर बिना ड्राइवर के चल पड़े ऑटो-रिक्शा ने बच्ची को चपेट में ले लिया. सीसीटीवी फुटेज सामने आया है जिसमें वाहन की लापरवाही साफ दिखाई देती है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बरही नगर निवासी प्रज्ञा सिंह ठाकुर (10 वर्ष) चौराहे के पास ठेले से सब्जी खरीद रही थी. तभी पास में खड़ा एक ऑटो-रिक्शा बिना ड्राइवर के अचानक अपने आप आगे बढ़ने लगा. जब तक लोग समझ पाते, वह बच्ची के ऊपर चढ़ गया. मौके पर अफरा-तफरी मच गई. लोगों ने बच्ची को ऑटो के नीचे से निकालकर नजदीकी शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका प्राथमिक उपचार चल रहा है. डॉक्टरों के अनुसार बच्ची की हालत खतरे से बाहर और स्थिर है।
0
0
Report

नवगछिया में हत्या आरोपी की तलाश के दौरान मकान से अनैतिक व्यापार का खुलासा

Naya Chak, Bihar:बिहार के नवगछिया में हत्या के एक आरोपी की तलाश में पहुंची पुलिस को छापेमारी के दौरान एक अलग ही मामले का पता चला। पुलिस जिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एक निजी मकान में पहुंची थी, वहां कथित तौर पर अनैतिक व्यापार से जुड़ी गतिविधियों की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस ने मकान में छापेमारी कर करीब एक दर्जन महिला और पुरुषों को हिरासत में ले लिया। अचानक हुई इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया। मामला नवगछिया आदर्श थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर चौक का है। दरअसल, नवगछिया पुलिस को हत्या के एक मामले में आरोपी की तलाश थी। इसी सिलसिले में पुलिस टीम लखन लाल सिंह के घर पहुंची थी। पुलिस का उद्देश्य हत्या के आरोपी को गिरफ्तार करना था, लेकिन छापेमारी के दौरान मकान में कथित अनैतिक व्यापार से जुड़ी गतिविधियों की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस ने पूरे मकान की तलाशी ली। तलाशी के दौरान कुछ आपत्तिजनक सामान बरामद होने की बात भी सामने आई है। अब पुलिस हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ कर रही है। साथ ही बरामद सामान और मकान में संचालित गतिविधियों की भी जांच की जा रही है। इधर, पुलिस की इस कार्रवाई की खबर जैसे ही आसपास के इलाके में फैली, लक्ष्मीपुर चौक पर लोगों की भीड़ जुटने लगी। अचानक बड़ी संख्या में पुलिस बल को एक निजी मकान में छापेमारी करते देख स्थानीय लोगों के बीच भी तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। काफी देर तक मौके पर लोगों की आवाजाही बनी रही।
0
0
Report
Advertisement

शराब के ठेके के खिलाफ महिलाओं का हल्लाबोल, लाठी-डंडे लेकर दुकान में घुसीं, सड़क पर फेंकी शराब

Rajeev DixitRajeev DixitFollow3m ago
Gursaray, Uttar Pradesh:झांसी के गुरसराय थाना क्षेत्र के नारायणपुर मोहल्ले में देसी शराब के ठेके को लेकर महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा। मोहल्ले में शराब की बिक्री और कथित तौर पर शराब पीने से कई लोगों की मौत का आरोप लगाते हुए महिलाओं ने मोर्चा खोल दिया। हाथों में लाठी-डंडे लेकर शराब की दुकान में पहुंचीं महिलाओं ने शराब की पेटियां बाहर फेंक दीं और सड़क पर शराब बहाकर नष्ट कर दी। महिलाओं का आरोप है कि करीब 10 लोगों की मौत शराब पीने से हो चुकी है। कई बार अधिकारियों से शिकायत के बावजूद ठेका नहीं हटाया गया, जिसके बाद महिलाओं ने खुद मोर्चा संभाल लिया। दरअसल, गुरसराय के नारायणपुर मोहल्ले में संचालित देसी शराब की दुकान को हटाने की मांग लंबे समय से की जा रही है। मोहल्ले की महिलाओं का कहना है कि शराब के ठेके की वजह से उनके परिवार और आसपास का माहौल प्रभावित हो रहा है। महिलाओं ने आरोप लगाया कि शराब पीने के चलते मोहल्ले के करीब 10 लोगों की जान जा चुकी है। कई बार जिम्मेदार अधिकारियों से शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसी से नाराज करीब दो दर्जन महिलाएं लाठी-डंडे लेकर शराब की दुकान पर पहुंच गईं। महिलाओं ने दुकान से शराब की पेटियां बाहर निकालकर सड़क पर फेंक दीं और शराब को नष्ट कर दिया। महिलाओं ने साफ चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही शराब का ठेका मोहल्ले से नहीं हटाया गया तो वे इससे भी बड़ा कदम उठाने को मजबूर होंगी। अब सवाल यह है कि लगातार शिकायतों के बावजूद आखिर जिम्मेदार अधिकारी इस मामले में कार्रवाई क्यों नहीं कर रहे हैं? क्या महिलाओं की मांग पर शराब का ठेका हटाया जाएगा या फिर उन्हें इसी तरह विरोध करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा?
0
0
Report
Advertisement

5 टन लोहे की खेप में हेराफेरी: रायगढ़-रायपुर में तीन गिरफ्तार

Darogapara, Chhattisgarh:औद्योगिक प्लांट से रायपुर भेजे जा रहे लोहे की खेप में करीब 5 टन माल की हेराफेरी का मामला सामने आया है. पूंजीपथरा पुलिस ने इस मामले में ट्रक चालक समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों ने रास्ते में ट्रक से लोहे के दो क्वायल उतारकर एक गैरेज में छिपा दिए थे. पुलिस ने करीब 5 लाख रुपये कीमत के दोनों क्वायल बरामद कर लिए हैं. मामले के अनुसार, 9 सितंबर 2026 को चंद्रहासिनी इस्पात प्राइवेट लिमिटेड, गेरवानी से वाहन क्रमांक CG10BS7041 में 38.900 टन लोहा लोड कर पवन पुत्र ट्यूब्स, रायपुर के लिए रवाना किया गया था. 11 सितंबर को ट्रक रायपुर पहुंचा, जहां धर्मकांटा में वजन करावे पर करीब 5 टन माल कम पाया गया. इसके बाद ट्रक चालक मुरली साहू वाहन छोड़कर फरार हो गया. कंपनी के सेल्स एग्जीक्यूटिव की शिकायत पर पूंजीपथरा पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की. जांच के दौरान पुलिस ने ट्रक चालक मुरली साहू को हिरासत में लेकर पूछताछ की. पूछताछ में पता चला कि उसने अपने भाई चेतन साहू उर्फ रामजाने को अपना ड्राइविंग लाइसेंस और अन्य दस्तावेज इस्तेमाल करने के लिए दिए थे. इसके बाद पुलिस ने चेतन साहू को पकड़ा, जिसने पूछताछ में बताया कि उसने रायगढ़ के अजीत पेट्रोल पंप के पास हरिओम गैरेज की देखरेख करने वाले संतोष गुप्ता के साथ मिलकर लोहे के क्वायल की हेराफेरी की योजना बनाई थी. योजना के मुताबिक, ट्रक से लोहे के दो क्वायल बाईपास रोड के उबड़-खाबड़ रास्ते में उतार दिए गए और संतोष गुप्ता ने उन्हें हरिओम गैरेज में छिपाकर रख दिया. दोनों की योजना बाद में लोहे को बेचकर रकम हासिल करने की थी. चेतन से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने गैरेज में दबिश देकर करीब 5 टन वजन के दोनों क्वायल बरामद कर लिए. इस मामले में पुलिस ने मुरली साहू, चेतन साहू उर्फ रामजाने और संतोष कुमार गुप्ता को गिरफ्तार किया है. संतोष गुप्ता (25 वर्ष) बिहार के रोहतास जिले का निवासी है, जो वर्तमान में दरोगामुड़ा बाईपास रोड, रायगढ़ में रह रहा था. वहीं चेतन साहू (30 वर्ष) रायपुर जिले के ग्राम देवरी का निवासी है. आरोपियों के खिलाफ आपराधिक न्यासभंग और आपराधिक षड्यंत्र से संबंधित कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है. पूंजीपथरा पुलिस की इस कार्रवाई में करीब 5 लाख रुपये का चोरी किया गया लोहा बरामद हुआ है.
0
0
Report

CJI सूर्यकांत का देवघर दौरा: तकनीक से तेज़ और पारदर्शी न्याय की मांग

Deoghar, Jharkhand:देवघर चीफ जस्टिस ऑफ़ इंडिया सूर्यकांत आज एक दिवसीय देवघर दौरे पर देवघर पहुंचे जहां सबसे पहले उन्होंने बाबा बैजनाथ मंदिर में पूजा अर्चना की जिसके बाद देवघर व्यवहार न्यायालय में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत किया कार्यक्रम में न्यायिक पदाधिकारियों एवं अधिवक्ताओं से संवाद के क्रम में मुख्य न्यायाधीश ने अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सुलभ, त्वरित और पारदर्शी न्याय पहुंचाने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि न्यायपालिका के बुनियादी ढांचे को आधुनिक तकनीक से जोड़ना आज के दौर की प्राथमिक मांग है, ताकि वादियों को तारीखों के लंबे सिलसिले से राहत मिल सके। उन्होंने अधीनस्थ अदालतों में मुकदमों के त्वरित निष्पादन और विधिक जागरूकता अभियानों को जमीनी स्तर तक ले जाने की बात कही। इसके अलावा उन्होंने झारखंड के रांची और पलामू में लीगल एड क्लीनिक की ऑनलाइन शुभारंभ किए साथ ही प्रोजेक्ट शिशु सहित अन्य कार्यक्रमों के तहत परिसंपत्ति और नगद राशि का वितरण किया गया।
0
0
Report
Advertisement

शिव महापुराण कथा में उमड़ रही भीड़, डीएम-एसएसपी ने परखी सुरक्षा और यातायात व्यवस्था

Umesh TrivediUmesh TrivediFollow20m ago
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव। बीघापुर क्षेत्र के ग्राम गौरी में आयोजित शिव महापुराण कथा में श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए सोमवार को जिलाधिकारी घनश्याम मीणा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह ने आयोजन स्थल का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मुख्य पंडाल, श्रद्धालुओं के आवागमन के रास्तों, वाहनों के प्रवेश और निकास मार्गों तथा पार्किंग स्थलों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान सीसीटीवी कंट्रोल रूम और यातायात नियंत्रण व्यवस्था भी देखी गई। डीएम और एसएसपी ने संबंधित अधिकारियों को भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था और यातायात सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए, ताकि कथा में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो। इस दौरान एसपी उत्तरी आयुष श्रीवास्तव, एडीएम सुशील कुमार, एएसपी दक्षिणी शैलेन्द्र लाल, एएसपी पश्चिमी हरदोई अखिलेश सिंह सहित अन्य पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
0
0
Report

'कौवे वाले वीडियो' के समर्थन और नए विवादित पोस्ट पर घिरे अमित जोगी: मर्यादा लांघने पर हटाया वीडियो,

Raipur, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के पुत्र अमित जोगी ने अपने चर्चित "कौवे वाले वीडियो" को लेकर स्पष्टीकरण देते हुए दावा किया कि लोगों ने उनके उस पुराने व्यंग्य को काफी पसंद किया था। हालांकि, कथित वोट चोरी के मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को निशाना बनाकर किए गए अपने ताजा निजी व आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर वे चौतरफा विवादों में घिर गए। इस नए घटनाक्रम में उन्होंने अपने बच्चों व परिवारों का संदर्भ देते हुए स्वीकार किया कि निजी दायरे में जाकर की गई ऐसी टिप्पणी मर्यादा की सीमा लांघती है। बढ़ते विवाद और आलोचनाओं के बाद उन्होंने उक्त पोस्ट को सोशल मीडिया से हटा दिया और जिनकी भावनाएं आहत हुईं, उनसे सार्वजनिक रूप से क्षमा याचना की। वहीं आलोचकों का कहना है कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के नाम पर संवैधानिक पदों पर बैठे व्यक्तियों के खिलाफ ऐसी अशोभनीय बयानबाजी राजनीतिक मर्यादा का खुला उल्लंघन है।Amit Jogi Faces Backlash Over Controversial Post Targeting PM Modi & CEC Gyanesh Kumar; Deletes Video and Apologizes
0
0
Report

चित्रकूट स्थित डायट शिवरामपुर में तीन दिवसीय प्रशिक्षण का हुआ शुभारंभ

Anuj HanumatAnuj HanumatFollow29m ago
Manikpur, Manikpur Sarhat, Uttar Pradesh:प्राचार्य डायट एवं जिला विद्यालय निरीक्षक ने दीप प्रज्ज्वलित कर तीन दिवसीय प्रशिक्षण का किया शुभारंभ जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट), शिवरामपुर, चित्रकूट में माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत प्रधानाचार्यों हेतु दक्ष मॉड्यूल आधारित तीन दिवसीय प्रशिक्षण एवं मेंटल वेलनेस कार्यक्रम का शुभारंभ सोमवार को गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डायट प्राचार्य बी.के. शर्मा (P.E.S.) एवं जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित प्रधानाचार्यों एवं प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए डायट प्राचार्य बी.के. शर्मा ने कहा कि विद्यालय किसी भी समाज के शैक्षिक एवं सामाजिक विकास की आधारशिला होते हैं। विद्यालय के समग्र विकास में प्रधानाचार्य की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। प्रधानाचार्य केवल प्रशासनिक दायित्वों का निर्वहन करने वाले अधिकारी नहीं, बल्कि विद्यालय के शैक्षिक नेतृत्वकर्ता, मार्गदर्शक एवं प्रेरणास्रोत भी होते हैं। दक्ष मॉड्यूल आधारित प्रशिक्षण का उद्देश्य विद्यालयों में शिक्षण-अधिगम की गुणवत्ता में सुधार, नेतृत्व क्षमता का विकास, विद्यालय प्रबंधन को प्रभावी बनाना तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अनुकूल वातावरण तैयार करना है।उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में प्रधानाचार्यों को शैक्षिक नेतृत्व के साथ-साथ अपने मानसिक स्वास्थ्य एवं भावनात्मक संतुलन पर भी विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। मानसिक रूप से स्वस्थ एवं सकारात्मक नेतृत्व ही विद्यालय में स्वस्थ शैक्षिक वातावरण का निर्माण कर सकता है। जिला विद्यालय निरीक्षक रवि शंकर ने अपने संबोधन में कहा कि माध्यमिक शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए प्रधानाचार्यों का दक्ष, संवेदनशील एवं उत्तरदायी होना आवश्यक है। विद्यालय की शैक्षिक उपलब्धियाँ, अनुशासन, विद्यार्थियों की उपस्थिति तथा शिक्षकों की कार्यक्षमता काफी हद तक प्रधानाचार्य के नेतृत्व एवं कार्यशैली पर निर्भर करती हैं।उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों से अपेक्षा की कि वे प्रशिक्षण में प्राप्त ज्ञान, नवीन शैक्षिक अवधारणाओं एवं प्रबंधन संबंधी कौशलों को अपने-अपने विद्यालयों में प्रभावी ढंग से लागू करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि मानसिक स्वास्थ्य एवं मेंटल वेलनेस वर्तमान समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता है। प्रधानाचार्यों को स्वयं तनावमुक्त रहते हुए शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के लिए सकारात्मक, सहयोगात्मक और संवेदनशील वातावरण तैयार करना चाहिए। प्रशिक्षण के दौरान दक्ष मॉड्यूल के विभिन्न आयामों, विद्यालयी नेतृत्व एवं प्रबंधन, शैक्षिक गुणवत्ता संवर्धन, प्रभावी कार्ययोजना निर्माण, समस्या समाधान तथा मानसिक स्वास्थ्य एवं तनाव प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गतिविधि आधारित सत्र आयोजित किए जाएंगे। प्रशिक्षण का प्रमुख उद्देश्य प्रधानाचार्यों को विद्यालय संचालन में अधिक दक्ष, प्रभावशाली एवं संवेदनशील नेतृत्वकर्ता के रूप में विकसित करना है। तीन दिवसीय इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत प्रधानाचार्य प्रतिभाग कर रहे हैं। कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानाचार्यों की नेतृत्व क्षमता, प्रशासनिक दक्षता एवं मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया तथा प्रशिक्षण को पूर्ण मनोयोग, सक्रिय सहभागिता एवं प्रतिबद्धता के साथ संपन्न करने का आह्वान
0
0
Report
Advertisement

आगर मालवा के रातोड़िया तालाब में अज्ञात शव मिलने से सनसनी, जांच जारी

Agar, Madhya Pradesh:आगर-मालवा के मध्य स्थित रत्नसागर रातोड़िया तालाब में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। कुछ बच्चे पतंग लूटने तालाब किनारे पहुंचे थे, तभी उनकी नजर झाड़ियों के बीच दिखाई दे रहे पैरों पर पड़ी।सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। शव झाड़ियों और पानी में फंसा होने के कारण उसे बाहर निकालने में परेशानी हुई, जिसके बाद नगर पालिका की टीम को बुलाया गया।शव काफी समय से तालाब में पड़े होने की आशंका है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस शव बाहर निकलने के बाद पहचान और मौत के कारणों की जांच जुटी।
0
0
Report

गौरीबाजार में चोरों के हौसले बुलंद, कपड़े की दुकान का जंगला और दरवाजा तोड़ कर घुसे चोर

ASAmit SinghFollow30m ago
Deoria, Uttar Pradesh:गौरीबाजार कस्बे में चोरों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। रविवार की रात चोरों ने नगर पंचायत के वार्ड नंबर पांच स्थित नीलकंठ वस्त्रालय को निशाना बनाया। चोर दुकान का जंगला और दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हो गए और आलमारी तोड़ने का प्रयास करने लगे। इसी दौरान आसपास के लोगों को आहट मिल गई। लोगों के सतर्क होते ही चोर मौके से फरार हो गए। गनीमत रही कि दुकान से कोई सामान चोरी नहीं हुआ। नगर पंचायत गौरीबाजार के वार्ड नंबर पांच निवासी मनीष जायसवाल नीलकंठ वस्त्रालय के नाम से कपड़े की दुकान चलाते हैं। रविवार की रात दुकान में चोरों के घुसने की आवाज सुनकर पड़ोसी ने उन्हें सूचना दी। जानकारी मिलते ही मनीष जायसवाल दुकान पर पहुंचे, अपने को घिरता देख चोर भाग निकले। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। गौरतलब है कि बीते नौ अक्टूबर को खरोहा चौराहे पर स्थित शिवशक्ति ट्रेडर्स की दुकान और एक व्यक्ति के घर को भी चोरों ने निशाना बनाया था। उस घटना की पुलिस अभी जांच-पड़ताल कर रही है। इसी बीच गौरीबाजार कस्बे में कपड़े की दुकान में चोरी के प्रयास ने व्यापारियों की चिंता बढ़ा दी है।लगातार सामने आ रही चोरी की घटनाओं और प्रयासों से स्थानीय व्यापारियों एवं लोगों में दहशत का माहौल है। व्यापारियों का कहना है कि रात के समय दुकानों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ती जा रही है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top