210202
शराब के ठेके के खिलाफ महिलाओं का हल्लाबोल, लाठी-डंडे लेकर दुकान में घुसीं, सड़क पर फेंकी शराब
Gursaray, Uttar Pradesh:झांसी के गुरसराय थाना क्षेत्र के नारायणपुर मोहल्ले में देसी शराब के ठेके को लेकर महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा। मोहल्ले में शराब की बिक्री और कथित तौर पर शराब पीने से कई लोगों की मौत का आरोप लगाते हुए महिलाओं ने मोर्चा खोल दिया। हाथों में लाठी-डंडे लेकर शराब की दुकान में पहुंचीं महिलाओं ने शराब की पेटियां बाहर फेंक दीं और सड़क पर शराब बहाकर नष्ट कर दी। महिलाओं का आरोप है कि करीब 10 लोगों की मौत शराब पीने से हो चुकी है। कई बार अधिकारियों से शिकायत के बावजूद ठेका नहीं हटाया गया, जिसके बाद महिलाओं ने खुद मोर्चा संभाल लिया। दरअसल, गुरसराय के नारायणपुर मोहल्ले में संचालित देसी शराब की दुकान को हटाने की मांग लंबे समय से की जा रही है। मोहल्ले की महिलाओं का कहना है कि शराब के ठेके की वजह से उनके परिवार और आसपास का माहौल प्रभावित हो रहा है। महिलाओं ने आरोप लगाया कि शराब पीने के चलते मोहल्ले के करीब 10 लोगों की जान जा चुकी है। कई बार जिम्मेदार अधिकारियों से शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसी से नाराज करीब दो दर्जन महिलाएं लाठी-डंडे लेकर शराब की दुकान पर पहुंच गईं। महिलाओं ने दुकान से शराब की पेटियां बाहर निकालकर सड़क पर फेंक दीं और शराब को नष्ट कर दिया। महिलाओं ने साफ चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही शराब का ठेका मोहल्ले से नहीं हटाया गया तो वे इससे भी बड़ा कदम उठाने को मजबूर होंगी। अब सवाल यह है कि लगातार शिकायतों के बावजूद आखिर जिम्मेदार अधिकारी इस मामले में कार्रवाई क्यों नहीं कर रहे हैं? क्या महिलाओं की मांग पर शराब का ठेका हटाया जाएगा या फिर उन्हें इसी तरह विरोध करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा?0
0
Report
No more articles to load
