icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
713301
ARAman RayFollow19 Sept 2024, 10:15 am

आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के नॉर्थ थाना को मिली सफलता, हाइजैक मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार

Asansol, West Bengal:

कमिश्नरेट के नॉर्थ थाने में ट्रक हाईजैक का मामला सामने आया है। DCP सेंट्रल ध्रुव दास ने प्रेसवार्ता में जानकारी दी कि जमुई निवासी ट्रक चालक आलोक कुमार ने लोहा कल्याणेश्वरी में उतारा और लौटते समय चौरंगी के पास 3 लोगों ने ट्रक में चढ़कर उसे हाइजैक कर लिया। आरोपियों ने चालक को जुबली के पास उतारकर ट्रक लेकर फरार हो गए। चालक ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मामले की जांच शुरू हुई। पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और ट्रक भानोदा के पास बरामद कर लिया। आरोपियों से पूछताछ जारी है।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

बेगूसराय में करंट से फल विक्रेता की मौत, जांच शुरू

Begusarai, Bihar:एंकर बेगूसराय में करंट लगने से एक फल विक्रेता की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद फल मंडी में अफरा-तफरी मच गई, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आपको बताते चले कि बेगूसराय नगर थाना क्षेत्र के ट्रैफिक चौक स्थित फल मंडी में करंट लगने से एक फल विक्रेता की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान वीरपुर थाना क्षेत्र के कारीचक निवासी मोहम्मद केसर के पुत्र मोहम्मद जफर के रूप में हुई है।परिजनों ने बताया कि मोहम्मद जफर कई वर्षों से ट्रैफिक चौक स्थित फल मंडी में रहकर फल बेचने का काम करता था। मंगलवार की सुबह जब आसपास के लोग उसे जगाने पहुंचे तो वह दुकान में मृत अवस्था में पड़ा मिला। उसके शरीर के पास बिजली का तार सटा हुआ था, जिससे आशंका जताई जा रही है कि उसकी मौत करंट लगने से हुई है।स्थानीय लोगों के अनुसार, मोहम्मद जफर रात में खाना खाने के बाद दुकान में ही सो गया था। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि वह शराब का सेवन करता था और संभवतः रात में पंखा चालू करने के दौरान करंट की चपेट में आ गया। हालांकि, मौत के वास्तविक कारण की पुष्टि पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी।घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुटी हुई है।फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।
0
0
Report

खूंटी के अल्पसंख्यक बालिका छात्रावास छह साल बाद भी शुरू नहीं, करोड़ों लागत बर्बाद

Khunti, Jharkhand:खूँटी जिले के मुरहू प्रखंड अंतर्गत अल्पसंख्यक बच्चियों को शिक्षा पाने सुलभता के दृष्टिकोण से लक्ष्मीनारायण उच्चतर उच्च विद्यालय में अल्पसंख्यक बालिका छात्रावास 2020 ई में ही बनकर तैयार हो चुका है। और जैसे-जैसे बना ये बालिका छात्रावास छह वर्ष के बाद भी आजतक शुरू नहीं हुआ। जिसका नतीजा यह हुआ कि यह अब जंगलों में तब्दील हो गया है। भवन बंद रहने से परिसर झाड़ियाँ और पेड़ उग आये हैं। करोड़ों की लागत केवल ठीकेदारी की भेंट चढ़ गया है। जी मिडिया जब खबर के लिए गयी तो इसकी जानकारी पदाधिकारियों को लगी । जिसके बाद अब अब इसका क्या उपयोग कब-तक शुरू किया जाएगा इसका कोई ठीकाना नहीं है। लेकिन दूर-दूर से पढ़ाई करने बच्चियां मुरहू प्रखंड आती है। जिन्हें किराये के मकान में रहकर पढ़ाई करनी पड़ती है। लेकिन जिस प्रकार भवन जर्जर हो चला है। इसका जिम्मेवार कौन । मुरहू प्रखंड के उपप्रमुख अरुण साबू ने बताया कि अल्पसंख्यक बालिका छात्रावास 2020 ई में कऱोड़ों रुपए की लागत से बना है , और बने हुए छह वर्ष हो गये लेकिन अल्पसंख्यक बालिकाएं इसका लाभ नहीं ले पायी। मुरहू प्रखंड अंतर्गत अनेक गाँवों से छात्राएँ किराये के मकान में रहकर पढ़ाई करती है। कम किराये में सभी सुविधायुक्त मकान नहीं मिलता है। अगर ये छात्रावास खुलता तो इसका लाभ मिलता ।
0
0
Report
Advertisement

नरसिंहपुर के चीचली में दबंग घर घुसकर धमकी, CCTV में कैद भयावह घटना

Narsinghpur, Madhya Pradesh:एंकर-नरसिंहपुर जिले से कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाली बड़ी खबर सामने आ रही है। जिले के चीचली थाना क्षेत्र में गुंडों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि वे सरेआम घर में घुसकर लोगों को धमका रहे हैं। ​पूरा मामला चीचली थाना क्षेत्र के ढाना गांव का है, जहाँ जमीनी विवाद के चलते पूर्व से आपराधिक पृष्ठभूमि वाले बदमाशों ने एक परिवार के घर पहुंचकर जमकर गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी यह खौफनाक तस्वीर चीचली थाना क्षेत्र के ढाना गांव की है। घर में लगे CCTV कैमरे में पूरी दबंगई कैद हो गई है। ​वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि गोलू मिर्धा समेत आधा दर्जन (6) युवक पीड़ित परिवार के घर के बाहर खड़े होकर खुलेआम गाली-गलौज कर रहे हैं और अंजाम भुगतने की धमकी दे रहे हैं। ​पीड़ित परिवार का आरोप है कि दबंगों का पहले से ही आपराधिक रिकॉर्ड रहा है, इसके बावजूद वे खुलेआम घूम रहे हैं। पीड़ित ने एसपी ऑफिस पहुंचा और लिखित आवेदन देकर पुलिस अधीक्षक से न्याय और सुरक्षा की गुहार लगाई। बाइट- पीड़ित व्यक्ति
0
0
Report
Advertisement

बरसाती नाले के उफान में कालसी जोहड़ी क्षेत्र की कार फंसी; स्थानीय लोगों ने बचाया

Dehradun, Uttarakhand:रिपोर्ट: भारी बारिश के कारण कालसी तहसील के जोहड़ी क्षेत्र में बरसाती नाला उफान पर आ गया. मंजर इतना खौफनाक था कि राहगीरों की सांसें थम गईं. सड़क के रपटे पर आए उफनते नाले के मलवेदार पानी से दोनों तरफ वाहनों के पहिए रुक गए. नाले के इस रौद्र रूप को देखकर राहगीरों की सांसें थम गईं. इसी दौरान एक वाहन चालक जल्दीबाजी में बाहर निकलने लगा. पानी के सैलाब से कार बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन पानी के उफान से वह फंस गया. गनीमत रही कि नाले में फंसी कार पानी के सैलाब के साथ बहने से बच गई. स्थानीय लोगों की मदद से चालक की जान बच गई.
0
0
Report

पंजाब के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार के फैसलों को मिला समर्थन

Kot Kapura, Punjab:ਕਰੀਬ ਇੱਕ ਮਹੀਨੇ ਤੋਂ ਚੱਲ ਰਹੀ ਸਫਾਈ ਕਰਮਚਾਰੀਆਂ ਦੀ ਹੜਤਾਲ ਆਖਰ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਮੰਨੀਆਂ ਗਈਆਂ ਮੰਗਾਂ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਸਮਾਪਤ ਹੋ ਗਈ। ਅੱਜ ਸਫਾਈ ਕਰਮਚਾਰੀਆਂ ਵੱਲੋਂ ਜਿੱਥੇ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਦਾ ਧੰਨਵਾਦ ਕੀਤਾ ਉੱਥੇ ਹੀ ਸ਼ਹਿਰ ਵਾਸੀਆਂ ਨੂੰ ਆਈ ਤਕਲੀਫ ਲਈ ਮਾਫੀ ਮੰਗੀ ਅਤੇ ਨਾਲ ਹੀ ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਸਹਿਯੋਗ ਲਈ ਧੰਨਵਾਦ ਕੀਤਾ । ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸਾਡੀਆਂ ਜਾਇਜ਼ ਮੰਗਾਂ ਜਿਹੜੀਆਂ ਕਿ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਹੁਣ ਮੰਨੀਆਂ ਜਾ ਚੁੱਕੀਆਂ ਹਨ ਉਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਅਸੀਂ ਸ਼ਹਿਰ ਵਿੱਚ ਹੜਤਾਲ ਖਤਮ ਕਰ ਮੁੜ ਸਫਾਈ ਦਾ ਕੰਮ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰਨ ਜਾ ਰਹੇ ਹਾਂ । ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਬਰਨਾਲਾ ਦੇ ਵਿੱਚ ਜੋ ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਸਾਥੀਆਂ ਨਾਲ ਹੋਇਆ ਉਹ ਨਹੀਂ ਹੋਣਾ ਚਾਹੀਦਾ ਸੀ ਅਤੇ ਅੱਗੇ ਤੋਂ ਜੇਕਰ ਅਜਿਹੀ ਸਥਿਤੀ ਆਉਦੀ ਹੈ ਤਾਂ ਸਫਾਈ ਕਰਮਚਾਰੀ ਇਸ ਚੀਜ਼ ਨੂੰ ਬਰਦਾਸ਼ਤ ਨਹੀਂ ਕਰਨਗੇ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਜੋ ਕੱਚੇ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਨੂੰ ਪੱਕੇ ਕਰਨ ਅਤੇ ਆਊਟ ਸੋਰਸਜ਼ ਨੂੰ ਇਨਸੋਰਸਜ਼ ਕਰਨ ਦਾ ਜੋ ਫੈਸਲਾ ਲਿਆ ਗਿਆ ਅਤੇ ਨਾਲ ਹੀ ਜੋ ਤਨਖਾਹਾਂ ਚ ਵਾਧੇ ਦਾ ਫੈਸਲਾ ਲਿਆ ਗਿਆ ਹੈ ਉਸ ਲਈ ਉਹ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਭਗਵੰਤ ਸਿੰਘ ਮਾਨ ਅਤੇ ਬਾਕੀ ਕੈਬਨਟ ਦਾ ਬਹੁਤ ਧੰਨਵਾਦ ਕਰਦੇ ਹਨ । ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਅੱਜ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਸਾਰੇ ਸਫਾਈ ਕਰਮਚਾਰੀ ਆਪਣੀਆਂ ਡਿਊਟੀਆਂ ਤੇ ਪਰਤਣਗੇ ਅਤੇ ਸ਼ਹਿਰ ਵਿੱਚ ਸਫਾਈ ਦਾ ਕੰਮ ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਚੁੱਕਾ ਹੈ ਅਤੇ ਆਉਣ ਵਾਲੇ ਇੱਕ ਦੋ ਦਿਨਾਂ ਦੇ ਵਿੱਚ ਹੀ ਸ਼ਹਿਰ ਦੀ ਨੁਹਾਰ ਬਿਲਕੁਲ ਬਦਲ ਦਿੱਤੀ ਜਾਵੇਗੀ。
0
0
Report
Advertisement

हांसी के क्रांतिकारी चौक पर तीन घंटे चला हाई-वोल्टेज ड्रामा

Hansi, Haryana:हांसी के क्रांतिकारी चौक पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक कैंटर चालक और कार में सवार चार लोगों के बीच सड़क पर विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस जब कार सवार युवकों को अपनी गाड़ी में बैठाकर ले जाने लगी तो मौके पर हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। एक युवक पुलिस वाहन में बैठने से लगातार इनकार करता रहा। इनमें कैंटर चालक के आरोप थे कि कार सवार चार लोग उसका पीछा कर रहे थे और बार-बार ओवरटेक करने की कोशिश कर रहे थे। कुछ देर बाद दोनों पक्षों के बीच हंगामा बढ़ गया और घटना के दौरान एक दुकान का मार्बल टूट गया—दुकानदार ने नुकसान का दावा किया है। कई घंटे तक चले ड्रामे के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।
0
0
Report

E20 पेट्रोल के विरोध में टैक्सी यूनियन गांधी स्मृति स्थल से आंदोलन शुरू करेगा

New Delhi, Delhi:E20 पेट्रोल के खिलाफ देशभर में टैक्सी यूनियन का बड़ा आंदोलन, राजघाट से होगी गांधीवादी शुरुआत टैक्सी यूनियन राजघाट पर गांधी स्मृति पर जाकर फूल अर्पित करेंगे और जंतर मंतर पर अनुमति नहीं मिलने की बात करेंगे दिल्ली में E20 पेट्रोल का मुद्दा गरमा गया है. देशभर में टैक्सी यूनियन ने E20 पेट्रोल के विरोध में आंदोलन का ऐलान किया है. टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष संजय सम्राट का कहना है कि जंतर मंतर पर अनुमति नहीं मिली तो राजघाट पर गांधी स्मृति जा कर फूल अर्पित करेंगे. उन्होंने कहा कि E20 पेट्रोल लागू होने के बाद टैक्सी चालकों की गाड़ियों की माइलेज कम हो गई है, इंजन की स्थिति पर असर पड़ा है और इससे ड्राइवर आर्थिक व मानसिक रूप से परेशान हो रहे हैं. इस आंदोलन की शुरुआत राजघाट पर महात्मा गांधी की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित कर की जाएगी. उनका कहना है कि यह आंदोलन गांधीवादी और शांतिपूर्ण होगा. टैक्सी यूनियन की मुख्य मांग है कि सरकार पेट्रोल पंपों पर E20 के साथ-साथ सामान्य (100%) पेट्रोल का विकल्प भी उपलब्ध कराए,
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Back to top