722101
बांकुड़ा जिला पुलिस की अनूठी पहल सीसीटीवी कैमरे की संख्या बढ़ाई गई
Bankura, West Bengal:बांकुड़ा जिला पुलिस ने आम लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सीसीटीवी कैमरों की संख्या बढ़ाई है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बांकुड़ा थाने में आयोजित एक कार्यक्रम में एसपी वैभव तिवारी और अन्य अधिकारी उपस्थित थे। एसपी वैभव तिवारी ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे अपराधों का पता लगाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि पिछले कई मामलों में सीसीटीवी की मदद से सफलता मिली है और इससे अपराधियों में डर पैदा कर क्राइम कंट्रोल में मदद मिलती है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
दिल्ली-काठमांडू NH-28 पर दर्दनाक हादसा: 5 साल के बच्चा और दादी की मौत, भारी विरोध
Motihari, Bihar:दिल्ली-काठमांडू एशियन हाइवे पर रामगढ़वा थाना क्षेत्र के सेमर चौक के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में 5 वर्षीय बालक और उसकी 45 वर्षीया दादी की अज्ञात वाहन से कुचलकर मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान सिसवनिया निवासी 5 वर्षीय अमित कुमार (पिता सोनू कुमार राम) और 45 वर्षीया रामझरी देवी (पति किसनाथ राम, सोनू राम की माता) के रूप में हुई है। इस हृदयविदारक घटना के बाद पूरे परिवार और इलाके में मातम पसर गया है। जानकारी के अनुसार, मासूम बच्चा अपनी दादी रामझरी देवी के साथ अपने पिता (जो कि ड्राइवर हैं) को कुछ सामान पहुँचाने के लिए जा रहा था। इसी दौरान सेमर चौक के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने दोनों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इस भीषण सड़क हादसे के बाद स्थानीय लोगों और आक्रोशित ग्रामीणों में भारी गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने न्याय और सुरक्षा की मांग को लेकर दिल्ली और काठमांडू को जोड़ने वाले एनएच-28 राजमार्ग पर टायर जलाकर सड़क को पूरी तरह से जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि प्रशासन जल्द से जल्द पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दे तथा फरार अज्ञात वाहन चालक को गिरफ्तार कर उसपर कड़ी कानूनी कार्रवाई करे। इस अप्रत्याशित हादसे ने एक ही परिवार की दो पीढ़ियों को लील लिया है, जिससे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता ने एक झटके में अपनी मां और अपने कलेजे के टुकड़े बेटे को खो दिया है, वहीं दादा ने अपनी जीवनसंगिनी और पोते को हमेशा के लिए खो दिया है। इस दोहरी त्रासदी से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस एवं बीडीओ राकेश कुमार स्थिति को नियंत्रित करने और आक्रोशित लोगों को समझाने-बुझाने का प्रयास कर रही है। लोग मुआवजे के माँग पर पड़े है। गाड़ियों की लम्बा जाम लगा है।0
0
Report
रायबरेली के दिनेश सिंह राठौर अवध प्रान्त भाजपा के उपाध्यक्ष, कमल खिलाने का भरोसा
Raebareli, Uttar Pradesh:चुनावी तैयारियों के बीच भाजपा ने अपनी किलेबंदी शुरू कर दी है। इसी कड़ी मे रायबरेली के रहने वाले संघ से जुड़े दिनेश सिंह राठौर को भाजपा ने अवध क्षेत्र का उपाध्यक्ष बनाया है। भाजपा संगठन की मुख्य धारा मे बड़ी ज़िम्मेदारी पाये दिनेश सिंह राठौर पदाधिकारी बनने के बाद पहली बार यहां पहुंचे तो उनका भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान दिनेश सिंह राठौर ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि इस बड़ी ज़िम्मेदारी को वह दायित्व समझकर निभाएंगे और रायबरेली की सभी सीटों पर कमल खिलेगा।0
0
Report
सहारनपुर में नवरात्र मेले के लिए संयुक्त मॉकड्रिल से सुरक्षा व बचाव तैयारियाँ मजबूत
Saharanpur, Uttar Pradesh:नदी का तेज बहाव, श्रद्धालु फंसे तो क्या होगा? सहारनपुर पुलिस ने पहले ही कर लिया पूरा इंतजाम आगामी नवरात्र मेला को सकुशल एवं सुरक्षित संपन्न कराने के लिए सहारनपुर पुलिस, फायर ब्रिगेड, SDRF, सिविल डिफेन्स एवं प्रशासन ने माता शाकुम्भरी देवी और भूरा देव मंदिर परिसर में संयुक्त मॉकड्रिल की। मॉकड्रिल का उद्देश्य मेले के दौरान किसी भी आकस्मिक आपदा की स्थिति में श्रद्धालुओं को तत्काल राहत-बचाव और सुरक्षित निकासी उपलब्ध कराने की तैयारियों को परखना रहा। मॉकड्रिल में आपात स्थिति की परिकल्पना करते हुए पुलिस टीम ने श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं व्यवस्थित तरीके से बाहर निकालने तथा भीड़ नियंत्रण का अभ्यास किया। वहीं आपदा में प्रभावित दो व्यक्तियों का रेस्क्यू कर उन्हें सुरक्षित स्थान पर लाया गया और CPR देने का अभ्यास किया गया। इसके बाद एम्बुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाने की प्रक्रिया भी प्रदर्शित की गई। संभावित बारिश और नदी के तेज बहाव जैसी परिस्थितियों को देखते हुए SDRF और फायर ब्रिगेड की टीम ने पानी में फंसे व्यक्ति के रेस्क्यू का अभ्यास किया। रस्से के सहारे श्रद्धालुओं की सुरक्षित निकासी और राहत-बचाव की प्रक्रिया भी परखी गई। पुलिस अधीक्षक यातायात शैलेन्द्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि थाना मिर्जापुर क्षेत्र में 13 से 26 सितंबर तक चलने वाले झण्डा मेले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई के लिए सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ तैयार किया जा रहा है। मौके पर सीओ बेहट प्रिया यादव, एसडीएम बेहट विकास कुमार पाण्डेय, मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रताप सिंह और थाना प्रभारी मिर्जापुर विनोद कुमार समेत संबंधित अधिकारी मौजूद रहे。0
0
Report
Advertisement
सहारनपुर में बेटे को बचाते महिला की लाठी-डंडों से हत्या, आठ आरोपी गिरफ्तार
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर जनपद के बड़गांव थाना क्षेत्र के नयागांव में देर शाम दो पक्षों के बीच हुई मारपीट के दौरान बेटे को बचाने पहुंची 48 वर्षीय महिला की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी गई। हमले में महिला के जेठ रमेश और जेठ का बेटा अमरीश भी घायल हुए हैं। पुलिस ने मृतका के जेठ की तहरीर पर एक महिला समेत आठ आरोपियों के खिलाफ हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार नयागांव निवासी संदीप और आशा कार्यकर्ता रूमा पक्ष के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई और वे विनोद उर्फ कल्लू के घर में घुस गए। यहां विनोद के बेटे अंकुर ने विरोध किया। आरोप है कि इसी दौरान आरोपियों ने अंकुर पर हमला कर दिया। बेटे को बचाने के लिए उसकी मां अनिता, ताऊ रमेश और तहेरे भाई अमरीश पहुंचे तो आरोपियों ने उन पर भी लाठी-डंडों से हमला कर दिया। घायलों को निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने अनिता को मृत घोषित कर दिया। उनके सिर में गंभीर चोट बताई गई है। घटना की सूचना पर सीओ देवबंद अमित सिंह मौके पर पहुंचे और जांच की। पोस्टमार्टम के बाद शनिवार शाम करीब चार बजे शव घर पहुंचा तो परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर अंतिम संस्कार से इनकार कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने 24 घंटे में गिरफ्तारी का आश्वासन दिया, जिसके बाद करीब ढाई घंटे बाद शाम साढ़े छह बजे अंतिम संस्कार किया गया। रमेश की तहरीर पर राजवीर, उसकी पत्नी मुन्नी, संदीप, सचिन, अंकित, आशु, विकास और विशाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मृतका पक्ष के लोग शनिवार को आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर थाने में डटे रहे। परिजनों ने आशंका जताई कि सचिन, अंकित, आशु और विकास के पासपोर्ट बने हैं और वे विदेश भाग सकते हैं। उन्होंने पासपोर्ट जब्त कर आरोपियों को विदेश जाने से रोकने की मांग की।0
0
Report
रतलाम के मानपुरा में घायल तेंदुए की मौत, ग्रामीणों के बीच गहराते सवाल
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम जिले के मानपुरा गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक घायल तेंदुआ ग्रामीणों को नजर आया। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन इलाज और रेस्क्यू से पहले ही तेंदुए की मौत हो गई। इस पूरे घटनाक्रम का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें घायल तेंदुआ लोगों की तरफ दौड़ता हुआ नजर आ रहा है। अब तेंदुए की मौत को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। तेंदुआ किसी जंगली जानवर के हमले में घायल हुआ था या फिर ग्रामीणों के हमले से उसकी जान गई, फिलहाल इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। वन विभाग के रेंजर और अधिकारियों से संपर्क की कोशिश की गई, लेकिन कॉल अटेंड नहीं हुआ। बताया जा रहा है कि सोमवार को वन विभाग की मौजूदगी में तेंदुए का अंतिम संस्कार किया जाएगा।0
0
Report
मनेंद्रगढ़: 12 हाथियों का दल अमृतधारा में डेरा, ग्रामीण सुरक्षित स्थान पर
मनेंद्रगढ़ ब्रेक। अमृतधारा पहुंचा 12 हाथियों का दल । 12 हाथियों के दल ने अमृतधारा क्षेत्र में डाला डेरा । हाथियों की मौजूदगी के बाद वन अमले ने बस्ती कराई खाली । सभी ग्रामीणों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया । अमृतधारा जलप्रपात के रेस्ट हाउस में सैकड़ो ग्रामीणों को ठहराया गया । वन विभाग की टीम लगातार कर रही हाथियों की निगरानी । ग्रामीणों की सुरक्षा को लेकर वन अमला अलर्ट । एमसीबी जिले के बिहारपुर रेंज अंतर्गत अमृतधारा का मामला ।0
0
Report
Advertisement
इटावा में देवर-भाभी प्रेम के कारण जहरकांड: देवर की मौत, पति अस्पताल
Etawah, Uttar Pradesh:इटावा जनपद के सौथना गाँव में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. पति महावीर की पत्नी ममता, उसके चचेरे भाई देवर से पिछले 3 साल से प्रेम प्रसंग में थी. आरोप है कि इस प्रेम के चलते पति नाराज हो गया था. महिला के अनुसार उसने और देवर ने कोल्ड ड्रिंक में जहर मिलाकर खिला दिया, जिससे देवर गुलाब की दर्दनाक मौत हो गई. भाभी अस्पताल में भर्ती हैं. घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा है और पुलिस मामले की जांच कर रही है.0
0
Report
बाराबंकी थाने में सिपाहियों के बीच मारपीट, लाइन हाजिर
Barabanki, Uttar Pradesh:Barabanki Story- थाने के अंदर सिपाहियों में मारपीट, लाइन हाजिर अनुशासित माने जाने वाले पुलिस विभाग से जुड़ा एक सीसीटीवी फुटेज वीडियो हैरान करने वाला है। बाराबंकी जिले के बड्डूपुर थाने के भीतर दो सिपाहियों के बीच जमकर मारपीट हुई। खबर एसपी तक पहुंची तो दोनों को लाइन हाजिर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार यह फुटेज करीब बीस दिन पुराना व बड्डूपुर थाना कार्यालय के भीतर का है। यह वीडियो सामने आते ही विभाग में हड़कंप मच गया। वीडियो के अनुसार यहां तैनात एक सिपाही कार्यालय में सीट पर बैठे एक सिपाही तक पहुंचता है और अचानक उसे जमीन पर गिराकर मारना शुरु कर देता है। दोनों के बीच देर तक हाथापाई हुई। वहां मौजूद दूसरे कर्मियों ने इन्हे छुड़ाकर अलग किया। इसकी खबर पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय तक पहुंची तो उन्होने दोनों सिपाहियों हरि बाबू व अमरीश कुमार को लाइन हाजिर कर दिया। यह भी बता दें कि दोनों सिपाहियों को यहां से अन्यत्र स्थानांतरित भी किया जा चुका था। थानाध्यक्ष मनोज सोनकर के अनुसार दोनों को लाइन हाजिर कर दिया गया है। विभागीय जांच शुरु कर दी गई है।0
0
Report
नीलगाय से टकराकर बाइक सवार गंभीर घायल, निजी कार से पहुंचाया अस्पताल
Amethi, Uttar Pradesh:संग्रामपुर (अमेठी)। अमेठी-संग्रामपुर मार्ग पर केडी ईंट भट्ठे के पास नीलगाय से टकराकर बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया गया कि अमेठी की ओर से बाइक संख्या UP 44 V 2472 से रामगढ़ जा रहे युवक के सामने अचानक नीलगाय आ गई, जिससे बाइक उससे टकरा गई। हादसे में बाइक सवार को गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस को सूचना दी, लेकिन एंबुलेंस पहुंचने में देरी होने पर घायल को निजी कार से अमेठी सीएचसी पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार कराया गया। घायल की पहचान रामगढ़ निवासी रामेश्वर मास्टर के पुत्र के रूप में हुई है। हादसे की सूचना पर परिजन भी अस्पताल पहुंचे0
0
Report
Advertisement
जयपुर में मोतीडूंगरी गणेश मेहंदी उत्सव भारी भीड़, विवाह की राह आसान होने का दावा
Jaipur, Rajasthan:Anchor::हाथों पर मेहंदी और मन में शादी की आस...। मोतीडूंगरी गणेशजी की सिंजारे की मेहंदी को लेकर रविवार को जयपुर में आस्था का ऐसा सैलाब उमड़ा कि गणेश चतुर्थी से एक दिन पहले ही मंदिर और आसपास का इलाका लक्खी मेले जैसा नजर आया। सोशल मीडिया पर वायरल रील देखकर दिल्ली, चंडीगढ़, हरियाणा, गुजरात, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश समेत कई राज्यों से कुंवारे युवक-युवतियां और उनके परिजन जयपुर पहुंच गए। हालात ऐसे रहे कि शनिवार रात से ही श्रद्धालुओं ने मंदिर के बाहर डेरा डाल दिया। रविवार को दिन चढ़ने के साथ कतारें बढ़ती गईं। तख्तेशाही रोड से जेएलएन मार्ग तक श्रद्धालुओं का हुजूम नजर आया। भीड़ इतनी बढ़ी कि शाम 7:30 बजे शुरू होने वाला मेहंदी वितरण करीब ढाई घंटे पहले शाम 5 बजे ही शुरू करना पड़ा। मंदिर प्रशासन ने इस बार करीब 3500 किलो मेहंदी सोजत से मंगवाई थी। मंदिर से जुड़े लोगों के मुताबिक करीब दो शताब्दी पहले महज सवा किलो मेहंदी से शुरू हुई सिंजारे की यह परंपरा अब विशाल ‘मेहंदी उत्सव’ का रूप ले चुकी है। सोशल मीडिया पर पिछले कुछ दिनों से मोतीडूंगरी गणेशजी की सिंजारे की मेहंदी से जुड़ी रील वायरल हो रही थीं। इनमें यह मान्यता बताई जा रही थी कि गणेशजी को अर्पित मेहंदी लगाने से विवाह में आरी रही बाधाओं दूर होती हैं। इसी मान्यता ने इस बार उत्सव का क्रेज कई गुना बढ़ा दिया। दिल्ली, फरीदाबाद, चंडीगढ़, आगरा, पुणे, इंदौर, भोपाल सहित देश के अलग-अलग शहरों से लोग जयपुर पहुंचे। कोई खुद के लिए मेहंदी लेने आया तो कोई बेटे-बेटी, भाई या बहन के विवाह की कामना लेकर कतार में लगा था। लोगो ने बताया कि उन्होंने सोशल मीडिया पर रील देखने के बाद जयपुर आने का फैसला किया। कई श्रद्धालु शनिवार रात ही मंदिर पहुंच गए और मंदिर के आसपास रात गुजारी। सुबह होते-होते कतार लंबी होती चली गई। दोपहर बाद हालात ऐसे हो गए कि कई जगह धक्का-मुक्की होने लगी। गर्मी और भीड़ के बीच महाराष्ट्र से आई एक महिला की तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गई। पानी पिलाने के बाद उसे अस्पताल भिजवाया गया। मोतीडूंगरी गणेश मंदिर के महंत पं. कैलाश शर्मा ने बताया कि सिंजारा पूजन के बाद शाम करीब 7:30 बजे मेहंदी का प्रसाद वितरित किया जाना था। लेकिन देर रात से जुट रही भीड़ और रविवार को लगातार बढ़ते श्रद्धालुओं को देखते हुए वितरण शाम करीब 5 बजे से ही शुरू कर दिया गया। सिंजारे के लिए सोजत से करीब 3500 किलो मेहंदी मंगवाई गई। पहले गणेशजी का मेहंदी पूजन किया गया और इसके बाद इसे श्रद्धालुओं में प्रसाद के रूप में बांटा गया। मेहंदी लेने पहुंचे जनसैलाब का असर शहर की सड़कों पर भी दिखाई दिया। टोंक रोड, जेएलएन मार्ग, तख्तेशाही रोड, एमडी रोड और त्रिमूर्ति सर्किल के आसपास यातायात का दबाव बढ़ गया। शाम करीब 5 बजे गांधी सर्किल से यातायात डायवर्ट करना पड़ा। हालात ऐसे बने कि गणेश चतुर्थी के मुख्य आयोजन के लिए की जाने वाली यातायात व्यवस्था एक दिन पहले ही लागू करनी पड़ी। पुलिस ने कई स्थानों पर बैरिकेडिंग कर वाहनों को दूसरे रास्तों पर भेजा, लेकिन इसके बावजूद मंदिर के आसपास जाम और भीड़ बनी रही。0
0
Report
आबकारी गोदाम से शराब चोरी: दो आरोपी गिरफ्तार, अदालत ने भेजा जेल
Alirajpur, Madhya Pradesh:आबकारी गोदाम से शराब चोरी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल आबकारी विभाग के गोदाम से शराब चोरी करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई शराब और वारदात में इस्तेमाल वाहन जब्त कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम मुकेश और झमला हैं। कड़ाई से पूछताछ करने पर दोनों आरोपियों ने आबकारी विभाग के गोदाम से शराब चोरी करने की बात कबूल कर ली है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी हुई शराब और परिवहन में प्रयुक्त वाहन बरामद किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से न्यायालय के आदेश पर उन्हें जेल भेज दिया गया है।0
0
Report
जमुई-गढ़ी मार्ग पर टोटो-स्कॉर्पियो टक्कर, चालक फरार, घायलों का इलाज शुरू
Jamui, Bihar:जमुई:गढ़ी-जमुई मुख्य मार्ग पर दरिमा गांव के पास स्कॉर्पियो और टोटो के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि टोटो के चार टुकड़े हो गए। हादसे में टोटो चालक दामोदर यादव (40), पिता नारायण यादव, निवासी आमाडीह, थाना गढ़ी, गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि दामोदर यादव कुरबाटांड़ से अपना घर आमाडीह लौट रहे थे। हादसे के वक्त वह टोटो में अकेले थे। लिहाजा टोटो में सवारी नहीं होने के कारण बड़ा हादसा टल गया। दामोदर यादव ने करीब तीन महीने पहले ही टोटो खरीदा था और इसी से अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे थे। उनके परिवार में एक बेटा और चार बेटियां हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, दुर्घटना में शामिल स्कॉर्पियो जोरबा-धरमपुर की बताई जा रही है। आरोप है कि चालक झारखंड से शराब पीकर लौट रहा था। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। टोटो को टक्कर मारने के बाद स्कॉर्पियो चालक मौके से फरार हो गया। आगे जाकर स्कॉर्पियो पुल से भी टकरा गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने डायल-112 को सूचना दी। घायल दामोदर यादव को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। बहरहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है。0
0
Report
Advertisement
रींगस में राहुल झा की गिरफ्तारी, CCTV फुटेज से पुलिस ने आरोपित पकड़ा
Noida, Uttar Pradesh:जयपुर vishnu पुलिस की पकड़ में आया पत्नी और तीन बेटियों का हत्यारा राहुल झा पॉलिस ने राहुल झा को सीकर के रींगस में लिया हिरासत में राहुल पर पुलिस ने कल 25000 रुपए का इनाम किया था घोषित पुलिस टीमों ने राहुल की गिरफ्तारी के लिए सैकड़ों सीसीटीवी फुटेज खंगाले इसके अलावा करीब 40 से अधिक कारों की स्क्रीनिंग कर आरोपी तक पहुंची पुलिस रींगस में राहुल को हिरासत में लेने का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है इस दौरान राहुल ने कई जगह छिपने का भी प्रयास किया0
0
Report
बच्चे और उनके पालतू: परिवार की खुशियों का अहम हिस्सा
Noida, Uttar Pradesh:Children and their pets0
0
Report
तूफान का सामना कर रहा स्नो लेपर्ड परिवार
Noida, Uttar Pradesh:A family of snow leopards facing a storm0
0
Report
Advertisement
