Back
जयपुर की चारदीवारी में एक साल से मिट्टी वाला पानी; हेल्पलाइन ने उठाया मुद्दा
ACAshish Chauhan
Mar 19, 2026 11:52:50
Jaipur, Rajasthan
जयपुर-राजस्थान में जयपुर का एक इलाका ऐसा है, जहां एक साल से आम जनता मिट्टी का पानी पीने को मजबूर हो रहे हैं. पेयजल उपभोक्ताओं के घर पानी के साथ साथ नलों में मिट्टी की सप्लाई भी हो रही है. इस समस्या को लेकर जलदाय विभाग से कई बार शिकायत की, लेकिन इसका कोई स्थाई समाधान नहीं निकला. अधिकारियों ने जब कोई सुनवाई नहीं की तो जनता ने जी हेल्पलाइन से गुहार लगाई. चारदीवारी में पेयजल व्यवस्था पर सवाल- पानी में मिट्टी या मिट्टी में पानी...ये सवाल जयपुर के चारदीवारी में सालभर से उठ रहा है. शहर के घनी आबादी वाले इलाके सूरजपोल गेट के लक्ष्मी नारायण पुरी में एक कॉलोनी ऐसी है जहां पिछले एक साल से जलदाय विभाग की सप्लाई में पानी के साथ साथ मिट्टी की भी सप्लाई हो रही है. भैरू जी का नाला एरिया में हालात ये हो चले है कि इस समस्या के लिए कई बार संबंधित इंजीनियर्स को शिकायत की, लेकिन कोई स्थाई समाधान नहीं निकला. आखिर में थक हारकर कॉलोनी में रहने वाले अनिल खंडेलवाल और उनके परिवार ने जी हेल्पलाइन से गुहार लगाई. हेल्पलाइन से गुहार के बाद जी न्यूज की टीम जलदाय विभाग की सहायक अभियंता मेघा सैनी के साथ फील्ड में पहुंचकर ग्राउंड की ताजा तस्वीर दिखाई. टंकीयो और टैंको में पानी के साथ साथ मिट्टी दिखाई दी. वॉक्थू-टंकीयों में मिट्टी दिखाते हुए टैंक, टंकी में मिट्टी ही मिट्टी- इस एरिया में दोपहर 1 बजे पानी की सप्लाई होती है. जी न्यूज की टीम ने देखा कि पेयजल सप्लाई के दौरान बाल्टियों में पानी के साथ साथ मिट्टी भी आ रही है. शिकायतकर्ता प्रांशू खंडेलवाल का कहना है कि एक साल से इस समस्या से जूझ रहे हैं, लेकिन जलदाय विभाग ने कोई स्थाई समाधान नहीं निकाला. जलदाय विभाग ने बार बार शिकायत की, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला. पाइप लाइन को क्लीनिंग करवाया जाता है कि लेकिन हर दो दिन में वहीं स्थिति दिखाई देती है. अब हालात ये हो चले हैं कि मिट्टी के पानी से टैंक टंकियों को बार बार साफ करवाना पड़ रहा है. हैरानी की बात है कि ये समस्या केवल खंडेलवाल परिवार ही नहीं, बल्कि पूरी कॉलोनी का हाल यही है. कॉलोनी के अधिकतर घरों में मिट्टी वाला पानी ही सप्लाई हो रहा है. हालात ये हो चले हैं कि लोगों के घरों में मिट्टी के ढेर लग लग गए. वॉक्थू-शिकायत से प्रांशू और आसपास के लोगों से बात करते हुए बाइट-आसपास के लोगों की. ट्यूबवेल से सप्लाई, इसलिए मिट्टी आ रही- जलदाय विभाग की सहायक अभियंता मेघा सैनी से जब इस समस्या के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि इस एरिया में ट्यूबवेल के जरिए पानी की सप्लाई हो रही है. ये एरिया निचले इलाके में है. इसलिए मिट्टी ज्यादा आ रही है, जब भी शिकायत आती है लाइन को क्लीन किया जाता है. जी हेल्पलाइन ने स्थाई समाधान के लिए पूछा तो एईएन मेघा सैनी ने दावा किया कि पाइप लाइन डालने के लिए टैंडर हो चुका है. ईद के बाद पाइप लाइन से जोड़ने का काम शुरू हो जाएगा. जिससे एक सप्ताह बाद मिट्टी आने की समस्या खत्म हो जाएगी.
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
SDShankar Dan
FollowMar 19, 2026 13:02:170
Report
DSDevendra Singh
FollowMar 19, 2026 13:02:020
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 19, 2026 13:01:500
Report
DKDeepesh Kumar
FollowMar 19, 2026 13:01:370
Report
PKPRINCE KUMAR KUSHWAHA
FollowMar 19, 2026 13:01:020
Report
PGPARAS GOYAL
FollowMar 19, 2026 13:00:460
Report
AMAnkit Mittal
FollowMar 19, 2026 13:00:300
Report
AKAjay Kashyap
FollowMar 19, 2026 13:00:120
Report
185
Report
SDShankar Dan
FollowMar 19, 2026 12:49:42298
Report
284
Report
SDShankar Dan
FollowMar 19, 2026 12:49:27390
Report
AYAMARJEET YADAV
FollowMar 19, 2026 12:49:13405
Report
MSMrinal Sinha
FollowMar 19, 2026 12:49:00245
Report
PKPrashant Kumar
FollowMar 19, 2026 12:48:44213
Report