Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Jalna431204

अम्बेडकरनगर में एंटी करप्शन टीम ने घूस लेते लिपिक दबोचा

APANOOP PRATAP SINGH
Mar 19, 2026 11:50:44
Ambad, Maharashtra
अम्बेडकरनगर-एंटीकरप्शन टीम के हत्थे चढ़ा घूस लेते लिपिक नगर पालिका जलालपुर परिसर के पास 5 हजार रुपये घूस लेते लिपिक को दबोचा प्रधानमंत्री आवास की फाइल आगे बढ़ाने के नाम पर नगर पालिका लिपिक रमाकांत चौबे ने मांगी थी घूस अवधेश चौहान की शिकायत पर एंटी करप्शन टीम ने की कार्यवाही गिरफ्तार लिपिक को एंटी करप्शन टीम अकबरपुर कोतवाली लेकर जाकर कर रही लिखा पढ़ी
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
PGPARAS GOYAL
Mar 19, 2026 13:00:46
0
comment0
Report
AMAnkit Mittal
Mar 19, 2026 13:00:30
0
comment0
Report
AKAjay Kashyap
Mar 19, 2026 13:00:12
Bareilly, Uttar Pradesh:
0
comment0
Report
SDShankar Dan
Mar 19, 2026 12:49:42
Jaisalmer, Rajasthan:पोकरण में मौसम बदला मीजाज झमाझम बारिश से थमा जनजीवन, दिन में छाया अंधेरा. तेज हवाओं और बारिश से तापमान में गिरावट, गर्मी से मिली राहत, लेकिन जनजीवन प्रभावित. पोकरण, जैसलमेर. गुरुवार को मौसम ने अचानक करवट ले ली। सुबह तेज हवाओं के साथ घने काले बादल छा गए और देखते ही देखते झमाझम बारिश का दौर शुरू हो गया। बारिश इतनी रही कि दिन में ही अंधेरा सा माहौल बन गया और लोगों को वाहन चलाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बारिश और तेज हवाओं के कारण शहर की रफ्तार पर ब्रेक लग गया। बाजारों में भीड़ कम हो गई और कई जगहों पर लोग बारिश से बचने के लिए इधर-उधर शरण लेते नजर आए। सड़कों पर पानी भरने से यातायात भी प्रभावित हुआ। मौसम में आए इस बदलाव से तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से लोगों को काफी राहत मिली। ठंडी हवाओं के चलते मौसम सुहावना हो गया और लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की। हालांकि अचानक बदले मौसम ने जनजीवन को प्रभावित जरूर किया, लेकिन राहत भरी बारिश से आमजन के चेहरे पर सुकून भी नजर आया। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में मौसम में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता
124
comment0
Report
Mar 19, 2026 12:49:40
84
comment0
Report
SDShankar Dan
Mar 19, 2026 12:49:27
Jaisalmer, Rajasthan:जिला जैसलमेर विधानसभा - जैसलमेर लोकेशन - जैसलमेर हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से दो चचेरे भाइयों की मौत, बाइक पे निकले थे खेत को- मंजिल से पहले करंट बना यमराज जैसलमेर जैसलमेर के सागड़ थाना क्षेत्र के मेघा गांव में बुधवार देर रात एक परिवार पर दुखो का पहाड़ टूट पड़ा। दरअसल मेघा गांव निवासी चचेरे भाई विक्रम सिंह (25) पुत्र आम्ब Singh और राजू सिंह (20) पुत्र चन्दन सिंह बुधवार रात करीब 9 बजे घर से खेत के लिए निकले थे। उन्हें मेघापार गांव स्थित खेत पर जाना था, जो करीब 5 किलोमीटर दूर है। परिजनों के अनुसार दिनभर और देर रात तक बारिश होती रही। बारिश थमने पर रात में खेत के लिए रवाना हुए। इस दौरान चेलक-मेघा मार्ग पर 11 केवी लाइन का तार बारिश के दौरान टूटकर सड़क पर गिर गया था। अंधेरे में यह तार दिखाई नहीं दिया और दोनों युवक सीधे उसकी चपेट में आ गए। करंट इतना तेज था कि दोनों को संभलने का मौका नहीं मिला और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद दोनों के शव रातभर सड़क पर ही पड़े रहे। गुरुवार सुबह करीब 10 बजे राहगीरों की आवाजाही के دوران घटना का पता चला। इसके बाद आसपास के लोगों को सूचना दी गई और मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर सागड़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची फिलहाल पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। वही बिजली निगम के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे हैं। पूरे मामले की जांच की जा रही है और यह देखा जा रहा है कि लाइन टूटने के कारणों में कहीं लापरवाही तो नहीं हुई। फिलहाल लापरवाही किसकी है ये तो जांच के बाद ही खुलासा हो पाएगा लेकिन बारिश की इस अंधेरी रात ने एक ही परिवार के दो जवान चिराग हमेशा के लिए बुझा दिए।
233
comment0
Report
AYAMARJEET YADAV
Mar 19, 2026 12:49:13
Sasaram, Bihar:खबर रोहतास जिला के डेहरी से है. जहाँ अगले सप्ताह सीएम नीतीश कुमार का रोहतास जिला में संभावित यात्रा हो सकती है. जिला प्रशासन तैयारी में लग गया है. संभावना है कि सीएम नीतीश कुमार डेहरी ऑन सोन में ही आएंगे. सीएम नीतीश कुमार डेहरी में बनाए जा रहे 1350 करोड़ के लागत से बनने वाले वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण करेंगे जो अभी निर्माणाधीन है. 1350 करोड़ के लागत से यह वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण कराया जा रहा है. दो सितंबर 2024 को ही सीएम ने इसका शिलान्यास किया था. अब यह लगभग तैयार होने की स्थिति में है. सीएम इसका अवलोकन करेंगे. रोहतास के डीएम उदिता सिंह ने इसको लेकर निरीक्षण किया तथा तैयारी का जायजा लिया. तिथि निर्धारित नहीं हुई है. लेकिन उम्मीद की जा रही है कि 24 या 25 मार्च को सीएम रोहतास जिला का दौरा कर सकते हैं.
207
comment0
Report
MSMrinal Sinha
Mar 19, 2026 12:49:00
Koderma, Hazaribagh, Jharkhand:एभीबी : गिरिडीह नगर थाना क्षेत्र के करबला रोड ( गुरुकुल) गली निवासी रेलवे कर्मचारी कुणाल कुमार के बंद घर को चोरों निशाना बनाकर दो लाख रुपये नगदी व सोना- चांदी के जेवरात समेत 13 लाख से अधिक की संपत्ति पर चोरों ने हाथ साफ कर लिया है. घटना के बाद भुक्तभोगी ने नगर थाना पुलिस को मामले की सूचना दे दी है. घटना के संबंध में भुक्तभोगी कुणाल कुमार ने बताया कि वे एक रेलवे कर्मचारी हैं और उनकी पोस्टिंग चक्रधरपुर में है. उनकी शादी एक साल पहले हुई है. घर में माता-पिता की तबीयत खराब होने के कारण वे लोग इलाज कराने के लिए गए हुए थे. घर पिछले एक सप्ताह से बंद था. बंद घर की देख-रेख करने के लिए एक लड़का को रखा था जो सुबह - शाम आना - जाना करता था. बुधवार को आस-पास के लोगों के द्वारा यह जानकारी दी गई कि उनके घर का ताला टूटा हुआ है. सूचना मिलने के बाद वे मौके पर पहुंचे. जब घर आया तो देखा कि घर के सभी कमरों में रखे सामान इधर - उधर बिखरे पड़े हुए थे और आलमीरा में रखे सोने - चांदी के गहनों के साथ करीब दो लाख रुपये नगदी गायब थे. उन्होंने बताया कि चोरों ने उनके घर से करीब 13 लाख से अधिक की संपत्ति पर हाट साफ़ किया है. इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी है. इधर चोरी की घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है.
142
comment0
Report
PKPrashant Kumar
Mar 19, 2026 12:48:44
Munger, Bihar:चैती दुर्गा पूजा के अवसर पर सरस्वती सेवा समिति द्वारा दुर्गा स्थान असरगंज से गुरुवार को कलश शोभा यात्रा निकाली गई।  शोभायात्रा में 551 महिलाएं एवं कन्या शामिल हुई। यात्रा के दौरान जय मां दुर्गे ,राधे -राधे  एवं जय श्री राम की जयकारा से पूरा वातावरण गुंजायमान होते रहा। शोभा यात्रा घोड़े  भी शामिल थे। जिसे देखने के लिए जगह- जगह श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी । शोभा यात्रा दुर्गा स्थान प्रांगण से थाना चौक, रहमतपुर ,लदौआ मोड, विक्रमपुर कलाली मोड़, मुख्य बाजार पुरानी दुर्गा स्थान, असरगंज बस स्टैंड होते हुए सरस्वती स्थान प्रांगण पहुंची।जहां सभी श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। कार्यक्रम में खगड़िया से पधारे कथा वाचिका अर्चना भारती ने कलश शोभा यात्रा में भाग लिया। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विभिन्न स्थानों पर पानी के स्टॉल भी लगाए गए थे। पूजा समिति के सचिव चंदन पूर्व ने बताया कि प्रथम पूजा से अष्टमी तक प्रतिदिन शाम 7 बजे से रात्रि 10 बजे तक कथा वाचिका द्वारा आठ दिवसीय प्रवचन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
69
comment0
Report
KJKamran Jalili
Mar 19, 2026 12:48:18
Ranchi, Jharkhand:झारखंड मुक्ति मोर्चा के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य की प्रेस कॉन्फ्रेंस केंद्र की घरेलू और विदेश नीति की वजह से आज हम सब संकट में हैं अमेरिकी फासीवाद के कारण हमारा देश तबाह हो चुका है और हमारे प्रधानमंत्री पूरी तरीके से भी विफल मिडिल ईस्ट में एक करोड़ से ज्यादा भारत के लोग फंसे हुए हैं,आवागमन पूरी तरीके ठप इन्हें लाने का कोई भी पहल भारत सरकार द्वारा नहीं किया जा रहा है 170 देश की यात्रा की प्रधानमंत्री ने बीजेपी ने इन्हें विश्व गुरु तक कहा,हर सेक्टर प्रभावित हो रहा है विषम परिस्थितियों के बीच कोयले के दाम में इज़ाफ़ा किया जा रहा है बीजेपी ने कोयले में भी आग लगा दी पहले अदानी अंबानी को दिया फिर दाम बढ़ा रहे हैं गैस की लाइन में लोग बेहोश हो रहे हैं मारपीट तक की स्थिति आ जा रही है
190
comment0
Report
PKPrakash Kumar Sinha
Mar 19, 2026 12:48:05
Patna, Bihar:मामले की जानकारी देते हुए सदर SDPO-2 रंजन कुमार ने बताया कि चित्रगुप्त नगर थाना क्षेत्र के राजेंद्रनगर सब्जी मंडी के पास पुलिस द्वारा सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान एक संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें उसके पास से एक पिस्टल बरामद किया गया। पुलिस ने मौके पर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक की पहचान रोहित कुमार उर्फ बिट्टू के रूप में की गई है। इसके साथ ही उसकी मोटरसाइकिल्ल को भी जब्त कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार, बरामदगी के बाद आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। आगे की विधिसम्मत कार्रवाई जारी है。
162
comment0
Report
Advertisement
Back to top