203392
भैंसों से लदी कैंटर कार से टकराई, दोनों वाहन पलटे
Chaundhera, Uttar Pradesh:छतारी। क्षेत्र के नेशनल हाईवे-509 पर गांव बरखेड़ा के पास भैंसों से लदी कैंटर अनियंत्रित होकर कार से टकरा गई। हादसे के बाद कैंटर और कार दोनों हाईवे पर पलट गए। दोनों वाहनों के पलटने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे के कारण हाईवे पर कुछ समय के लिए वाहनों की लंबी कतार लग गई। अलीगढ़ के थाना लोधा क्षेत्र के गांव करसुआ निवासी सचिन शर्मा अपने भाई के साथ कार से डिबाई की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान गांव बरखेड़ा के समीप डिबाई की तरफ से आ रही भैंसों से लदी कैंटर का टायर फटने से अनियंत्रित होकर कार से टकरा गई। हादसे में कार सवार सचिन शर्मा और उनके भाई के साथ ही कैंटर चालक को भी मामूली चोटें आईं है। कैंटर में ठूंस ठूंसकर लदी 27 भैंसों को भी ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाल दिया। पुलिस ने हाईवे पर पलटे दोनों वाहनों को हटवाकर यातायात सुचारू कराया और वाहनों को कब्जे में ले लिया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। गनीमत रही कि हादसे में किसी की जान नहीं गई।0
0
Report
203392
बदरखा में 20 दिन बाद जाल में फंसा मगरमच्छ
Chaundhera, Uttar Pradesh:छतारी। क्षेत्र के गांव बदरखा में पिछले 20 दिनों के बाद वन विभाग के द्वारा लगाए जाल में मगरमच्छ फंस गया। वन विभाग की टीम के द्वारा लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर मगरमच्छ को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा था। मगरमच्छ के पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। गांव बदरखा के तालाब में करीब 20 दिन पहले ग्रामीणों ने मगरमच्छ दिखाई था। जिसकी सूचना वन विभाग को दी थी। मगरमच्छ के दिखाई देने से ग्रामीणों में भय का माहौल था। सूचना मिलने के बाद वन विभाग के डिप्टी रेंजर वीरेंद्र सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मगरमच्छ को पकड़ने के लिए अभियान शुरू किया। बुधवार की रात मगरमच्छ किसी समय जाल में फंस गया। मगरमच्छ के जाल में फंसने की जानकारी मिलते ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।सूचना पर वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को सुरक्षित कब्जे में ले लिया। मगरमच्छ के पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। वन क्षेत्राधिकारी आदित्य सिंह ने बताया कि करीब आठ फुट लंबे मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ा गया है। नरौरा गंग नहर में सुरक्षित छोड़ा गया है।0
0
Report
203392
चौंढेरा में धूमधाम से निकला भगवान श्रीकृष्ण का डोला
Chaundhera, Uttar Pradesh:छतारी,संवाददाता। क्षेत्र के गांव चौंढेरा में जन्माष्टमी के अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण का डोला धूमधाम और धार्मिक उल्लास के साथ निकाला गया। शोभायात्रा में आकर्षक झांकियां शामिल रहीं। मां काली स्वरूप अखाड़ों के कलाकारों ने करतब दिखाए। शनिवार को शोभायात्रा का शुभारंभ श्रीराधा-कृष्ण मंदिर से भाजपा नेता देवेंद्र भारद्वाज ने पूजा-अर्चना करके किया। शोभायात्रा में भगवान श्रीराधा कृष्ण, श्री राम परिवार,खाटू श्याम,भोलेनाथ की मनमोहक झांकियां शामिल रहीं। झांकियों को देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही। बैंड बाजों की धुन पर मां काली स्वरूप अखाड़ों के कलाकारों ने तलवारबाजी समेत विभिन्न पारंपरिक करतबों का प्रदर्शन किया। श्रद्धालुओं ने जगह जगह पुष्प वर्षा कर भगवान श्रीकृष्ण के डोला का स्वागत किया। लोगों ने भगवान की आरती उतारकर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल तैनात रहा। इस दौरान दीपक शर्मा, उमेश गुप्ता,के प्रसाद शर्मा, मनोज शर्मा, दीपक गुप्ता, सहदेव गौतम, लिटिल वार्ष्णेय, पूरब, ध्रुव, विशाल वार्ष्णेय, दीपांशु गौतम, विष्णु गौतम,राजकुमार,कलु आ पंडा आदि मौजूद रहे।0
0
Report
Advertisement
203392
हाईवे पर कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन घायल, बाइक जलकर राख
Chaundhera, Uttar Pradesh:छतारी क्षेत्र के नेशनल हाईवे-509 पर गांव बुढांसी के समीप कार ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक आग का गोला बन गई। देखते ही देखते बाइक धू-धू कर जलने लगी और कुछ ही समय में पूरी तरह जलकर राख हो गई। हादसे के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से उपचार के लिए अलीगढ़ भेजा। रविवार की दोपहर तुर्कीपुरा निवासी अंकित अपनी मौसी सिम्मो देवी को बाइक से अलीगढ़ लेकर जा रहा था। इसी दौरान बुढांसी गांव के समीप पीछे चल रही कार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक में आग लग गई। आग की ऊंची लपटें उठती देख आसपास के लोग मौके की ओर दौड़ पड़े, लेकिन तब तक बाइक पूरी तरह जल चुकी थी। हादसे में बाइक सवार सिम्मो देवी तथा कार सवार सालाबाद निवासी रतन सिंह और यशपाल घायल हो गए। कार में कमलदीप भी सवार था। सूचना पर हाईवे पर तैनात क्रिटिकल कॉरिडोर टीम प्रभारी अतुल यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने जलती हुई बाइक को पानी मिट्टी से बुझाया लेकिन तबतक बाइक जलकर राख हो गई। एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को उपचार के लिए अलीगढ़ भेजा। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सामान्य कराया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक दूर तक घिसट गई और कुछ ही क्षणों में उसमें आग लग गई। जलती बाइक और हादसे को देखने के लिए हाईवे पर लोगों की भीड़ जुट गई। थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि घायलों को उपचार के लिए जवां सीएचसी भेजा है। हादसे की जांच की जा रही है। क्षतिग्रत वाहनों को कब्जे में लिया है।0
0
Report
203397
खेत में मृत मिले दो सांड, करंट लगने से मौत की आशंका
Teyor Bujurag, Uttar Pradesh:छतारी। क्षेत्र के नेशनल हाईवे 509 पर गांव पापड़ी नगला के समीप एक खेत में दो सांड मृत अवस्था में मिलने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। बिजली के करंट लगने से दोनों सांडों की मौत होने की जताई जा रही है। पुलिस और पशु चिकित्सक की टीम जांच में जुटी हैं। पोस्टमार्टम के बाद दोनों साड़ों को गड्ढे में दबाया गया। रविवार की शाम ग्रामीणों ने जितेंद्र के खेत के समीप दो साड़ों को मृत अवस्था में पड़े देखा। सूचना पर बजरंगदल के विभाग संयोजक संदीप ठाकुर के साथ हिंदू संगठन के कार्यकर्ता जुट गए और निष्पक्ष जांच की मांग की। सूचना पर एसएसआई वीरपाल सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए और मामले की जांच पड़ताल की, वहीं पशु चिकित्सा विभाग की टीम को भी बुलाया गया।पशुचिकित्साधिकारी चौंढेरा डॉ. शशिभूषण सिंह ने दोनों सांडों का पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम के बाद दोनों सांडों को नियमानुसार गड्ढे में दबा दिया गया। पशु चिकित्साधिकारी डॉ शशि भूषण सिंह बताया कि प्रथम दृष्टया बिजली के करंट लगने से दोनों साड़ों की मौत की आशंका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।0
0
Report
