Back
रामनगर में गैस कीमतों की बढ़ोतरी के खिलाफ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन
SKSATISH KUMAR
Mar 14, 2026 15:32:36
Jaspur, Uttarakhand
रामनगर में गैस की बढ़ती कीमतों और घरेलू व व्यावसायिक गैस की किल्लत को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। पूर्व विधायक रणजीत सिंह रावत के नेतृत्व में कांग्रेस जनों ने भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध दर्ज कराया और गैस की बढ़ी हुई कीमतों को वापस लेने की मांग की, रामनगर में आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों और घरेलू व व्यावसायिक गैस की किल्लत को लेकर भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन पूर्व विधायक रणजीत रावत के नेतृत्व में किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ता पहले कांग्रेस कार्यालय में एकत्र हुए, जिसके बाद वहां से रानीखेत रोड तक विरोध रैली निकाली गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने “सदन से नरेंद्र गायब, किचन से सिलेंडर गायब”, “गैस की बढ़ी हुई कीमतें वापस लो”, “नहीं चाहिए हमें अच्छे दिन, हमें लौटा दो हमारे पुराने दिन” और “तानाशाही सरकार नहीं चलेगी” जैसे नारों के साथ केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान पूर्व विधायक रणजीत रावत ने विरोध के प्रतीक के तौर पर प्रधानमंत्री के गैस बनाने के कथित फार्मूले का जिक्र करते हुए गैस पाइप को नाले में डालकर चाय बनाने की कोशिश भी की, जिससे कार्यकर्ताओं ने सरकार की नीतियों के खिलाफ नाराजगी जताई। इस मौके पर रणजीत रावत ने कहा कि देश इस समय गंभीर परिस्थितियों से गुजर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की नीतियों के कारण आम जनता को महंगाई का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में करीब 60 रुपये की बढ़ोतरी से महिलाओं की रसोई का बजट बिगड़ गया है और आम लोग महंगा तेल और गैस खरीदने को मजबूर हो गए हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की कमजोर नीतियों के कारण देश की विदेश नीति पर भी दबाव बढ़ रहा है और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की स्थिति प्रभावित हो रही है। प्रदर्शन के दौरान नगर अध्यक्ष भुवन शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष देशबंधु रावत, ओम प्रकाश, जिला उपाध्यक्ष अनिल अग्रवाल, महिला कांग्रेस नगर अध्यक्ष ललिता उपाध्याय, ऊषा जोशी, पुष्पा देवी समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। बाइट रणजीत सिंह रावत,पूर्व विधायक कांग्रेस
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
DKDARSHAN KAIT
FollowMar 14, 2026 16:46:1533
Report
AMANIL MOHANIA
FollowMar 14, 2026 16:45:4489
Report
JSJitendra Soni
FollowMar 14, 2026 16:45:2981
Report
AKAMAN KAPOOR
FollowMar 14, 2026 16:45:1890
Report
41
Report
गोद में बच्चा, कंधों पर कानून की जिम्मेदारी, गाजीपुर में महिला कांस्टेबलों ने पेश की ममता और कर्तव्य
105
Report
179
Report
MGMOHIT Gomat
FollowMar 14, 2026 16:33:1869
Report
AMAjay Mishra
FollowMar 14, 2026 16:33:0654
Report
MGMOHIT Gomat
FollowMar 14, 2026 16:32:55100
Report
141
Report
PSPradeep Soni
FollowMar 14, 2026 16:32:1268
Report
AKAshok Kumar sharma
FollowMar 14, 2026 16:31:59115
Report
NPNavratan Prajapat
FollowMar 14, 2026 16:31:4287
Report
HBHeeralal Bhati
FollowMar 14, 2026 16:31:27111
Report