icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

UPI पर MDR बढ़ोतरी: पेट्रोल पंपों पर ₹5 MDR 15 अक्टूबर 2026 से लागू

Morena, Madhya Pradesh:सरकार ने MDR (Merchant Discount Rate) का ढांचा तय किया है। यह ग्राहक से लिया जाने वाला टैक्स नहीं, बल्कि भुगतान व्यवस्था में व्यापारी-पक्ष पर लगने वाला शुल्क है। पेट्रोल/फ्यूल जैसे सेक्टर में ₹2,000 से ऊपर के पात्र UPI मर्चेंट भुगतान पर ₹5 MDR तय किया गया है। यह व्यवस्था 15 अक्टूबर 2026 से प्रभावी होनी है। ग्वालियर के पेट्रोल पंपों पर अभी बोर्ड लगाने का क्या मतलब? अगर कोई पेट्रोल पंप अभी से बिना किसी लागू प्रतिबंध के “UPI पेमेंट नहीं लिया जाएगा” का बोर्ड लगाकर UPI बंद करता है, तो यह सरकार के नोटिफिकेशन का अनिवार्य निर्देश नहीं है। खास तौर पर ₹2,000 तक के UPI भुगतान पर कोई शुल्क नहीं लगाया जा सकता। सरकार की ओर से संभावित कार्रवाई का रास्ता कुछ इस तरह हो सकता है: पेट्रोलियम कंपनियां अपने डीलरों को निर्देश जारी कर सकती हैं कि ग्राहकों को डिजिटल भुगतान की सुविधा उपलब्ध रखी जाए। संबंधित बैंक/UPI नेटवर्क और भुगतान सेवा प्रदाता अपने मर्चेंट एग्रीमेंट के अनुसार कार्रवाई कर सकते हैं। यदि कोई पंप ग्राहक से MDR की रकम अलग से वसूलता है, तो यह अलग मामला होगा, क्योंकि सरकार ने स्पष्ट किया है कि MDR ग्राहक पर पास नहीं किया जाना है。
0
0
Report

शाजापुर NH-52 पर ट्रक भिड़ंत: एक चालक की मौत, दो घायल

MJManoj JainJust now
Shajapur, Madhya Pradesh:एंकर- शाजापुर के नेशनल हाईवे-52 पर शनिवार को नैनावद और बंजारी के बीच दो ट्रकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में एक ट्रक चालक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग मामूली रूप से घायल हुए हैं। दुर्घटना के बाद दोनों ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। जानकारी के मुताबिक प्लास्टिक कैरेट से भरा आयशर ट्रक कानपुर से नासिक की ओर जा रहा था। इसी दौरान नैनावद और बंजारी के बीच सामने से रॉन्ग साइड से आ रहे ट्रक से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि आयशर ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक उसमें फंस गया। हादसे की सूचना मिलते ही हाईवे एंबुलेंस 1033 और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। रेस्क्यू कर ट्रक में फंसे चालक को बाहर निकाला गया। इसके बाद तीनों घायलों को उपचार के लिए शाजापुर जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने आयशर ट्रक चालक बृजभान यादव को मृत घोषित कर दिया। हादसे में घायल दो अन्य लोगों का जिला अस्पताल में उपचार जारी है। रॉन्ग साइड से ट्रक आने का आरोप मृतक ट्रक चालक के साथी विशाल यादव ने बताया कि सामने से रॉन्ग साइड में आ रहे ट्रक के कारण यह हादसा हुआ। विशाल के मुताबिक दोनों ट्रक कानपुर से नासिक की ओर जा रहे थे और वह पीछे चल रहे ट्रक में सवार था। घटना के बाद पुलिस ने मृतक के परिजनों को हादसे की सूचना दी। पुलिस ने मर्ग कायम कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। बाईट- डॉ दीपक पाटीदार जिला अस्पताल शाजापुर
0
0
Report

UPI MDR से ड्राई फ्रूट कारोबार पर बढ़ेगी लागत

Jammu, UPI के नए चार्ज से ड्राई फ्रूट कारोबार पर असर? डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने के बीच अब ₹2,000 से ऊपर के कुछ UPI मर्चेंट ट्रांजेक्शन पर MDR को लेकर व्यापारियों में चर्चा है. खास तौर पर ड्राई फ्रूट जैसे प्रीमियम कारोबार में, जहां एक ग्राहक का बिल अक्सर दो से पांच हजार रुपये या उससे ज्यादा पहुंच जाता है, व्यापारी इस अतिरिक्त लागत को लेकर चिंतित हैं. दुकानदारों का कहना है कि यह सरकार की तय व्यवस्था है, लेकिन MDR का भुगतान व्यापारी को करना होगा. ऐसे में बड़े बिल पर छोटी-सी प्रतिशत फीस भी कारोबार की लागत बढ़ा सकती है. व्यापारियों का तर्क है कि अगर MDR की सीमा ₹5,000 से ऊपर तय की जाती, तो छोटे और मध्यम कारोबारियों को कुछ राहत मिल सकती थी. हालांकि नियम के मुताबिक इस शुल्क का बोझ सीधे ग्राहक पर नहीं डाला जाना है. इसके बावजूद बाजार में यह सवाल उठ रहा है कि क्या अतिरिक्त लागत से कुछ व्यापारी ग्राहकों को कैश पेमेंट की तरफ जाने के लिए प्रोत्साहित कर सकते हैं. ड्राई फ्रूट बाजार में जहां प्रीमियम खरीदारी और बड़े बिल आम हैं, वहां UPI की सुविधा और व्यापारियों की लागत के बीच संतुलन महत्वपूर्ण होगा। अब नजर इस बात पर है कि नई व्यवस्था लागू होने के बाद बाजार और ग्राहक इसका किस तरह सामना करते हैं।
0
0
Report
Advertisement

फरार आरोपी गोपू रामनगर कोसी बैराज पर गिरफ्तार, सिर पर 40 से अधिक टांके

Noida, Uttar Pradesh:दो दिन से था फरार, बैराज में नहा रहा था आरोपी सूचना मिलते ही कोतवाल पहुंचे, घेराबंदी कर दबोचा Ramnagar, Nainital एंकर:- रामनगर के सिद्धपीठ श्री बालाजी मंदिर के सामने दो दिन पूर्व युवक पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. गोपाल सिंह अधिकारी उर्फ गोपू पर हमला कर उनकी कार क्षतिग्रस्त करने वाला आरोपी घटना के बाद से फरार चल रहा था,पुलिस लगातार आरोपी की तलाश में दबिश दे रही थी,इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी रामनगर कोसी बैराज पुल के पास नहा रहा है,सूचना मिलते ही कोतवाल सुशील कुमार खुद पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घेराबंदी करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, वहीं हमले में घायल गोपाल सिंह अधिकारी के सिर पर गंभीर चोटें आई थीं और उनके सिर पर 40 से ज्यादा टांके लगाए गए हैं. घायल का उपचार अभी भी निजी अस्पताल में जारी है. रामनगर में सिद्धपीठ श्री बालाजी मंदिर के सामने दो दिन पूर्व हुई मारपीट की घटना से हड़कंप मच गया था, बता दें कि गोपाल सिंह अधिकारी उर्फ गोपू पर आरोपी ने हमला कर दिया था, हमले के दौरान उनके सिर पर गंभीर चोटें आईं, जबकि उनकी कार को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया. घटना के बाद घायल गोपाल सिंह अधिकारी को उपचार के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनके सिर पर 40 से अधिक टांके लगाए. गंभीर चोट के चलते उनका उपचार अभी भी निजी अस्पताल में चल रहा है. इधर घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था, मामले की जानकारी मिलने के बाद रामनगर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी. पुलिस टीम द्वारा संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही थी और आरोपी की तलाश में पुलिस लगातार जुटी हुई थी. इसी दौरान पुलिस को आज सूचना मिली कि आरोपी रामनगर कोसी बैराज पुल के पास मौजूद है और वहां नहा रहा है,सूचना को गंभीरता से लेते हुए रामनगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार खुद पूरी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे,पुलिस ने इलाके की घेराबंदी की और आरोपी को भागने का मौका दिए बिना मौके से गिरफ्तार कर लिया. आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस उसे कोतवाली लेकर पहुंची, जहां उससे घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है. पुलिस अब हमले की वजह, घटना के दौरान इस्तेमाल किए गए सामान और पूरे घटनाक्रम से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है. मामले में पुलिस द्वारा आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. फिलहाल घायल गोपाल सिंह अधिकारी का अस्पताल में उपचार जारी है. जबकि दो दिन तक फरार रहने के बाद आरोपी की गिरफ्तारी से पुलिस को बड़ी सफलता मिली है,अब पुलिस पूछताछ और जांच के आधार पर घटना की पूरी तस्वीर सामने लाने में जुटी हुई है.
0
0
Report

चित्तौड़गढ़ के सांवलिया मंदिर में जलझूलनी एकादशी मेले की तैयारियाँ शोभायात्रा और आतिशबाज़ी तय

Begun, Rajasthan:जलझूलनी एकादशी के तीन दिवसीय मेले को लेकर तैयारियाँ जोर-शोर से जारी हैं। मंदिर परिसर और मण्डफिया गांव में विशेष लाइट डेकोरेशन के साथ आकर्षक सजावट की गई है। मेले में विशाल शोभायात्रा मंदिर से शुरू होकर पूरे गांव से होते हुए सांवलिया सरोवर पहुंचेगी और वापस मंदिर आएगी। इसके बाद भव्य आतिशबाज़ी का आयोजन होगा। वहीं 21 सितंबर की रात रेफरल हॉस्पिटल ग्राउंड में अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। मीरा और गोवर्धन रंगमंच पर भी धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। 22 सितंबर को जलझूलनी एकादशी पर बी प्राक सहित अन्य कलाकार प्रस्तुतियां देंगे। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पार्किंग स्थल से मंदिर तक निशुल्क बस सेवा भी उपलब्ध रहेगी।
0
0
Report

Aimim के शादाब चौहान ने अखिलेश पर मुसलमानों के साथ धोखा का आरोप लगाया

Moradabad, Uttar Pradesh:सपा के PDA रथ मे मुस्लिम लिखें जाने पर AIMIM के राष्ट्रीय प्रवक्ता शादाब चौहान का बड़ा बयान, 8 महीने पहले Aimim ने अभियान की शुरुआत की थी जो 34 साल तक मुसलमानों वोट बैंक पर सियासी डकैती डालने वाले अखिलेश यादव बार बार धोखा देते और हमारा नाम तक नहीं लेते और मुसलमानों पर अत्याचारों पर खामोश हो जाते है... आज ये उसकी पहली जीत, अब उत्तर प्रदेश का मुसलमान सवाल करने लगा और आज मजलिस के कार्यकर्त्ता आंद്ेलन के रूप में खड़े है, इन्हे धोखा देने के लिए आज PDA में मुस्लिम शब्द लिखना पड़ा है अल्पसंख्यक के नाम पर, वो समय भी आएगा जब इन्हे राजनीतिक हिस्सेदारी भी देना पड़ेगा, मुस्लिम कोई रोबोट या मशीन नहीं वोट डालने वाली जो इनका गुलाम बनकर रहेगा, पहली बार बुलडोजर का इस्तेमाल कर 50 हजार मुसलमानों को बेघर इनकी सरकार ने किया, गौमास के नाम पर पहली मॉबल्चिंग इनकी ही सरकार में हुइ, अगर इनको मुख्यमंत्री बनना है तो चुनाव से पहले इनको मजबूरन अहंकार त्यागना पड़ेगा, PDA में जब तक A फॉर असदुद्दीन ओवैसी नहीं होगा तब तक ये गठबंधन धोखा है, हम खुल्ला ऑफर दे रहे है.... अगर बाकई भाजपा कों अखिलेश हराना चाह रहे है और सेक्युलर वोटो कों बंटबारा रोकना चाहते है... तो आइये ahंकार त्यागिए और अपनी सरकार मे हुई गलतियों पर जनता से माफ़ी मांगिये और साथ मिलकर चुनाव लड़िये, बाद मे मत रोना की आपकी वजह से हार गए आप बी टीम हो.... कौन टीम है जनता देख रही। काशीराम जयंती पर बसपा के यू टर्न और शक्ति प्रदर्शन से दूरी पर Aimim के राष्ट्रीय प्रवक्ता शादाब चौहान का बड़ा एलान, हम मायावती जी एवं काशीराम जी का सम्मान करते है, काशीराम जी ने राजनीति के माध्यम से संकेत दिया था और उस समय भी दलित एमपी हुआ करते थे, काशीराम जी के अभियान से पहले दलित एमपी कांग्रेस और तमाम दलों के गुलाब होते थे, इस चौहान में एक समीकरण बनने जा रहा है..... पीड़ित वंचित वर्ग दलित मुसलमान और पीड़ित ब्राह्मण, मुझे गर्व है कहते हुए की Aimim के साथ दलित और ब्राह्मण Gen Z... पंडित Gen Z तेजी से जुड़ रहा है, क्योंकि वो चाहता है पढ़ा लिखा हमारी बात करने वाला नेता हो.... जो संविधान की बात करे। असदुद्दीन ओवैसी के तोड़ी गयीं मस्जिदों को वापस बनवाने के एलान के समर्थन में शादाब चौहान का भाजपा सरकार पर हमला, इस सरकार में लगातार मस्जिदों शहीद किया जा रहा, सरकार मस्जिदों से नफरत करती है और उसमें अखिलेश यादव जी की साइलेंट सहमति नजर आती है, जिन 100 विधायकों और 37 सांसदों को इसलिए जिताया की ये सदन और सड़क पर हमारी बात रखेंगे, हमारी मस्जिदें गिरती रहीं तो ये सब खामोश थे ये जनता देख रही है, सहारनपुर मस्जिद मामले में जो भी संभव होगा हम लड़ाई लड़ेंगे, सहारनपुर में भी मस्जिद वहीँ बनेगी और जहाँ जहाँ मस्जिद शहीद की जा रही सबका निर्माण होगा। वहीँ सपा या भाजपा किससे लड़ाई के सवाल पर सपा और भाजपा दोनों पर भड़के शादाब चौहान, बोले हमारी लड़ाई उस भाजपा से हो हमारे घरों और मस्जिदों को गिराती है एवं फर्जी मुकदमे लगाकर फर्जी एनकाउंटर करती है, जो UCC जैसा कानून लाने की बात करती है और वंदे मातरम् बोलने पर मजबूर करती है, हमारा सवाल उस सपा से भी जिसपर 34 साल आंख बंद करके यकीन किया, जब हमारे पर अत्याचार होता है तो सपा खामोश होकर सॉफ्ट हिंदुत्व के रास्ते पर चलती है, अब अखिलेश कहते है मैं मंदिर बनवाऊंगा तो फर्क क्या रह गया इनमे और बीजेपी में, इनके यहाँ अब जय परशुराम का नारा लगता है और ये कहते है समाजवादी सेक्युलर है, ये कहते है जो सनातन है वही समाजवाद है यानि मुसलमानों को समाजवादी बनने के लिए सनातन को मानना पड़ेगा ये अखिलेश जी कहते है, वो कहते है संविधान मर्यादा का दूसरा नाम जबकि पहला नाम श्री राम है... अरे मेरे लिए नहीं है, मैं रेस्पेक्ट करता हूँ लेकिन मेरे लिए कैसे हो जायेंगे, राम मंदिर पर बार बार बात करते है लेकिन इतनी मस्जिदे टूटी कहीं देखा क्या अखिलेश यादव जी को, भाजपा तो अत्याचार मुझपर कर ही रही है सबको दिख रहा है की वो मेरे जान माल और मजहब को लगातार टारगेट कर रही है, जिसे ताकत दी वो अखिलेश यादव चुप क्यों है, अगर मुख्यमंत्री बनना चाहते है तो भागीदारी तो देनी पड़ेगी।
0
0
Report
Advertisement

झांसी के टोल प्लाजा पर गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान डीजे में आग, हादसा टला

Jhansi, Uttar Pradesh:एंकर- झांसी रक्सा थाना क्षेत्र के टोल प्लाजा के पास गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान एक डीजे के ऊपर के हिस्से में आग लग गई। चलते डीजे में आग की लपटें निकलता देख कर अफरा तफरी का माहौल हो गया, यह नजारा देखते ही टोलकर्मियों ने तुरंत तीन फायर सिलेंडरों की मदद से आग पर काबू पाया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। वी/ओ.1- दरअसल आरएस रेजिडेंसी की गणेश प्रतिमाओं को पटनिया बंद पर विसर्जन के लिए ले जाया जा रहा था। विसर्जन यात्रा के आगे चल रहे डीजे में अचानक वायरिंग में शॉर्ट सर्किट होने से आग लगी। आग लगते ही वहां मौजूद लोगों में अफरा तफरी मच गई। रक्सा टोल प्लाजा के कर्मचारियों ने तुरंत फायर सिलेंडर लाकर आग को बुझाया तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली है। लेकिन तब तक आग से डीजे पर रखा तिरपाल और डीजे की मशीन जल गई।
0
0
Report

स्विग्गी पर फर्जी रेस्टोरेंट से 30 लाख की साइबर ठगी: गर्वित गिरफ्तार

Ghaziabad, Uttar Pradesh:स्विग्गी पर फर्जी रेस्टोरेंट बनाकर 30 लाख की साइबर ठगी करने वाले गर्वित को गिरफ्तार किया गया है। हरयाणा निवासी गर्वित B.Com पास युवक है। वह एक्सिस बैंक के 52 क्रेडिट कार्ड की डिटेल लेकर ग्राहकों से ओटीपी हासिल करता था और फर्जी ऑर्डर दिखाकर खाते में ट्रांसफर कराता था। इसके पास से चार मोबाइल, टैबलेट और लैपटॉप बरामद हुआ है। गाजियाबाद में ऑनलाइन फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म स्विग्गी के जरिए करीब 30 लाख रुपये की साइबर ठगी करने के आरोपी को गाजियाबाद साइबर क्राइम पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने प्लेटफॉर्म पर फर्जी रेस्टोरेंट रजिस्टर कर एक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड से भुगतान कराया और फर्जी डिलीवरी दिखाकर रकम अपने बैंक खाते में ट्रांसफर करा ली। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चार मोबाइल फोन, एक टैबलेट और एक लैपटॉप बरामद किया है。
0
0
Report
Advertisement

करनाल के SNCU वार्ड में शॉर्ट सर्किट से आग, नवजात सुरक्षित स्थानांतरित

Karnal, Haryana:करनाल - SNCU बच्चों के वार्ड में शॉर्ट सर्किट की वजह से एक पॉइंट में आग लग जाती है और देखते ही देखते सारी तरफ धुआँ फैल जाता है गनीमत यह रही की मौके पर स्टाफ ने बहादुरी दिखाते हुए जो बच्चे वहां पर मौजूद थे उनको तुरंत वहां से दूसरी जगह शिफ्ट किया गया वहीं मौके पर जो है जो शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी थी उसे पर काबू पा लिया गया है बड़ी बात यह है कि इस हादसे में कोई नुकसान नहीं हुआ मौके पर हॉस्पिटल कर्मचारी थे मौजूदा लोग थे उन्होंने सभी नवजात बच्चों को वहां से बाहर निकाला । पीएमओ का कहना है कि सभी बच्चे वो ठीक कंडीशन में है कोई दिक्कत परेशानी नहीं है और उन्हें शिफ्ट कर दिया गया है । तकरीबन 10 के करीब बच्चे इस वार्ड में थे उन्होंने बताया कि 4 के करीब बच्चों को जो कल्पना चावला हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गया है जिन्हें हमें लगा शिफ्ट करने की जरूरत है। आपको बता दे कि जिस वार्ड में आग लगी थी MNCU एक नया वार्ड बनाया गया है जिसमें मां और बच्चे दोनों एक साथ रहे सरकार की नया प्रोग्राम चला है और जिसमें मदर और बच्चे का बेड एक साथ होगा जो तैयार करवाया जा रहा है। वही मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि किस तरह से हादसा हुआ और हादसे के बाद जो है हर तरफ दुआ दुआ हो गया गनीमत यह रहेगी मौजूद लोगों और अस्पताल के प्रशासन की तरफ से बच्चों को निकाल दिया जाता है जिससे बचाव हो जाता है क्योंकि अगर कोई कर्मचारी इस तरफ ध्यान ना देता तो बड़ा हादसा हो सकता था।
0
0
Report

अजमेर निकाय चुनाव में राम-भक्ति और सद्बुद्धि यज्ञ से हलचल, भाजपा कांग्रेस पर तंज

Ajmer, Rajasthan:प्रदेश में हो रहे निकाय चुनाव समय के साथ-साथ अब रोचक होते जा रहे हैं एक और जहां अध्यक्ष और मेयर के चुनाव को लेकर परियों में घमासान मचा हुआ है तो वही भगवान भी बीच में आ गए हैं अजमेर में शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से शनिवार को कांग्रेस कार्यालय पर सद्बुद्धि यज्ञ का आयोजन कर एक नया विवाह छोड़ दिया कांग्रेस के उपाध्यक्ष विवेक पाराशर ने आरोप लगाया कि भाजपा के नेता फर्जीवाड़ा कर निगम चुनाव को प्रत्यक्ष रूप से प्रभावित कर रहे हैं ऐसे में उन्होंने भाजपा नेताओं को भगवान से सद्बुद्धि देने का आह्वान करते हुए यज्ञ किया है.. तो वहीं दूसरी ओर भाजपा ने भी इस पर करारा तंज कसते हुए बयान दिया की चुनाव के बहाने ही सही कांग्रेस ने भी राम का नाम तो लिया.. भाजपा प्रवक्ता विक्रम सिंह ने भाजपा का पक्ष रखते हुए कहा कि भाजपा भगवान राम की पार्टी है और सनातनी विचारधारा पर चलती है उन्होंने दावा किया कि आगामी 21 तारीख को भाजपा अजमेर नगर निगम में बोर्ड बनाने जा रही है
0
0
Report

हनुमानगढ़ में अखिल भारतीय शाक्य महासभा अध्यक्ष पद के लिए सुरक्षा की मांग

Hanumangarh, Rajasthan:जिलाध्यक्ष पद के चुनाव में सुरक्षा के लिए मांगे चार पुलिस जवान, शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित मतदान कराने के लिए एसपी को सौंपा ज्ञापन हनुमानगढ़ में अखिल भारतीय शाक्य महासभा जिला इकाई के अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने के लिए जिला इकाई ने शनिवार को पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर चार पुलिस जवान उपलब्ध करवाने की मांग की। जिला इकाई के अध्यक्ष ओमप्रकाश शाक्य ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए चुनाव 29 सितंबर को सुबह 9 बजे से चुनाव प्रक्रिया पूर्ण होने तक आयोजित किया जाए गा। मतदान एवं चुनाव प्रक्रिया के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो, इसके लिए पुलिस सुरक्षा की आवश्यकता जताई गई है
0
0
Report
Advertisement

टोंक में नगरपालिका अध्यक्ष चुनाव से पहले अर्चना के मतदान रोकने की आशंका घमासान

Tonk, Rajasthan:दूनी (टोंक)\nपालिका अध्यक्ष चुनाव से पहले सियासी घमासान, पार्षद अर्चना को मतदान से दूर रखने की आशंका ज्ञापन सौंपा\n\nटोंक के दूनी में नगर पालिका अध्यक्ष चुनाव से पहले सियासी घमासान तेज हो गया है। वार्ड नंबर 14 की पार्षद अर्चना के परिजनों ने जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर को प्रार्थना पत्र देकर उन्हें और उनके समर्थक पार्षदों को कथित तौर पर मतदान से दूर रखे जाने की आशंका जताई है। मामले को लेकर कलेक्टर कार्यालय پر प्रदर्शन और नारेबाजी की गई। प्रदर्शनकारियों ने अतिरिक्त जिला कलेक्टर विनोद कुमार मीणा को कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की।\nपार्षद अर्चना की सास की ओर से दिए गए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया गया है कि 16 सितंबर को अर्चना नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल करने पुष्कर से दूनी आ रही थीं। इसी दौरान अजमेर जिले के सरवाड़ के पास पुलिस और बीजेपी के लोगों द्वारा उन्हें कथित तौर पर रोकने और दूनी नहीं आने देने का आरोप लगाया गया है।\nपरिजनों का दावा है कि नामांकन पत्र पर पहले से हस्ताक्षर होने के कारण प्रस्तावक के माध्यम से नामांकन जमा कराया गया। इसके बाद अर्चना और उनके समर्थक पार्षदों को वापस पुष्कर ले जाने का आरोप लगाया गया है।\nपरिजनों ने आशंका जताई है कि यदि पार्षदों को दूनी नहीं लाया गया तो 21 सितंबर को होने वाले नगर पालिका अध्यक्ष पद के चुनाव में उन्हें मतदान से दूर रखा जा सकता है\nइसी मामले को लेकर प्रदर्शनकारी कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने अतिरिक्त जिला कलेक्टर विनोद कुमार मीणा को ज्ञापन सौंपते हुए मामले में निष्पक्ष जांच और पार्षदों को चुनाव प्रक्रिया में शामिल कराने की मांग की।\nअब पूरे मामले में प्रशासन की ओर से क्या कार्रवाई होती है और 21 सितंबर को होने वाले अध्यक्ष पद के चुनाव में पार्षदों की मौजूदगी किस तरह रहती है, इस पर सभी की नजरें टिकी हैं।
0
0
Report

छतारी में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला अधेड़ का शव,डेढ़ घंटे की देरी से पहुंची पुलिस

Narendra KumarNarendra KumarFollow6m ago
Teyor Bujurag, Uttar Pradesh:थाना छतारी क्षेत्र के अंतर्गत शुक्रवार शाम से अचानक लापता हुए एक 45 वर्षीय अधेड़ का शव शनिवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में गांव के बाहर सड़क किनारे मिलने से समूचे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं दूसरी ओर घटनास्थल महज दो किलोमीटर दूर होने के बावजूद सूचना मिलने के करीब डेढ़ घंटे बाद मौके पर पहुंची पुलिस की कार्यशैली को लेकर स्थानीय ग्रामीणों और परिजनों में गहरा आक्रोश व्याप्त है। जानकारी के मुताबिक, छतारी निवासी अशोक (45 वर्ष) पुत्र देवेंद्र शुक्रवार शाम करीब 6 बजे परिजनों से किसी काम से बाहर जाने की बात कहकर घर से निकले थे। जब देर रात तक अशोक वापस नहीं लौटे, तो परिजनों को किसी अनहोनी की आशंका हुई और उन्होंने आसपास के क्षेत्रों में उनकी खोजबीन शुरू कर दी। काफी तलाश करने के बावजूद रात भर उनका कोई सुराग नहीं मिल सका। मृतक अशोक अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं, जिसमें उनका 25 वर्षीय बेटा अभिषेक तथा तीन बेटियां रोशनी (26 वर्ष), तनु (24 वर्ष) और मनु (19 वर्ष) शामिल हैं। अचानक हुई इस दुखद घटना से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। शनिवार सुबह करीब 6 बजे जब ग्रामीण खेतों की तरफ गए, तो उन्होंने अशोक को अचेत अवस्था में पड़ा देखा। घटना की जानकारी तुरंत आग की तरह फैल गई और परिजनों सहित भारी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। ग्रामीणों ने तत्काल घटना की सूचना छतारी पुलिस को दी। ताज्जुब की बात यह रही कि घटनास्थल थाना छतारी से मात्र 2 किलोमीटर की दूरी पर स्थित था, फिर भी पुलिस को मौके पर पहुंचने में लगभग डेढ़ घंटे का समय लग गया। पुलिस की इस ढुलमुल कार्यशैली और लापरवाही से ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। पुलिस ने शुरू की जांच मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला और शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा। फिलहाल पुलिस विभिन्न पहलुओं से मामले की जांच में जुटी हुई है। इस मामले में सीओ डिबाई मधुप कुमार सिंह ने बताया कि मामले में जांच पड़ताल की जा रही तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top