Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gautam Buddha Nagar201304
भारत Sixth-Gen फाइटर के लिए यूरोपीय कॉनसोर्टियम से जुड़ने को सोच रहा है
PKPushpender Kumar
Mar 19, 2026 08:00:31
Noida, Uttar Pradesh
New Delhi [India], March 18 (ANI): At a time when India is looking to strengthen its Air Force, the Defence Ministry has informed the Standing Committee on Defence that it is looking to join one of the two European global consortia working on developing sixth-generation fighter aircraft. The Committee said one of the consortiums has the UK, Italy and Japan, while the other one comprises Germany and France. "The Committee have been informed that two consortia are working on the sixth-generation aircraft. One is a consortium of the UK, Italy, and Japan and the other is a consortium of France and Germany and both are developing aircraft," the Committee said in its report tabled in Lok Sabha today. "The Committee have also been informed that the Air Force will try to join forces with one of the consortia and begin considering a sixth-generation fighter right away with a view to ensuring that they do not lag behind in achieving the target for advanced aircraft," India has been showing keen interest in the global sixth-generation fighter jet development efforts in recent times. Recently, the Chinese Air Force also released visuals of its sixth-generation fighter jets, which are under development. The Chinese have also fully developed fifth-generation fighters, which they would also be sharing with Pakistan in the near future. On the indigenous fifth-generation fighter jets, the Committee said, "The Advanced Medium Combat Aircraft (AMCA) has been developed the design and discussions for its making are currently." The Indian Air Force has plans to induct six squadrons of these fifth-generation fighter jets and deploy them from 2035 onwards. India has also chosen to co-develop a strong 110-120 KN engine with a French company and that will be used to power the indigenous fifth-generation planes. (ANI)
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
PSPradeep Sharma
Mar 19, 2026 09:15:52
Bhind, Madhya Pradesh:सूने मकान पर चोरों का धावा, सोने चांदी के गहने और नगदी सहित सात लाख रुपए का माल पार किया गया. भिंड के मेहगांव में बीती रात सूने मकान को चोरों ने निशाना बनाकर सोने चांदी के गहने और नगदी सहित सात लाख रुपये का माल पार कर ले गए. बरहद गांव के निवासी राकेश शर्मा मेहगांव के हनुमान रोड पर मकान बना कर रह रहे थे, और बेटी की होने वाली शादी की तैयारी में जुटे थे, जिस कारण वे दो दिन से घर से बाहर थे. मौके का फायदा उठाकर चोरी ने छत के रास्ते घर में धावा बोला और अलमारी को तोड़कर उसमें रखे सोने चांदी के जेवरात और एक लाख साठ हजार रुपए नगदी उड़ गए. सुबह घर लौटकर टूटी अलमारी देखकर उनके होश उड़ गए. पुलिस को घटना की जानकारी दी गई तो मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है, पुलिस का कहना है कि चोरों को जल्द सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा。
0
comment0
Report
Mar 19, 2026 09:13:51
Chandausi, Uttar Pradesh:संभल । भ्रष्टाचार के मामले में फंसे DPO के बीमारी का बहाना बनाकर आकस्मिक अवकाश मांगने के मामले में ...डीएम राजेंद्र पेंसिया का अनोखा आदेश ... डीएम राजेंद्र पेंसिया ने जिला प्रोवेशन अधिकारी की बीमारी की जांच के लिए डिप्टी कलेक्टर , डिप्टी सीएमओ .आर्थोपेडिक सर्जन की 3 सदस्यीय जांच कमेटी गठित की ....जांच कमेटी डीपीओ की बीमारी की जांच कर डीएम को देगी रिपोर्ट । घोटालों के मामले में जांच में फंसे जिला प्रोवेशन अधिकारी चंद्रभूषण यादव ने बीमारी का बहाना बनाकर डीएम को मेल भेजकर मांगा आकस्मिक अवकाश .. जिला प्रोवेशन अधिकारी चंद्रभूषण यादव पर चाइल्ड हेल्प यूनिट में फर्जीवाड़े , विधवा ,बेसहारा महिलाओं के पुनर्वास , बेटी बचाओ ,बेटी पढ़ाओ की योजनाओं में 50 लाख से अधिक की धन राशि के घोटाले के गंभीर आरोप ..
0
comment0
Report
KCKULDEEP CHAUHAN
Mar 19, 2026 09:10:40
Baghpat, Uttar Pradesh:बागपत पहुंचे केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने चौधरी अजीत सिंह के नाम पर फैशन डिजाइनिंग और फैशन प्रौद्योगिकी केंद्र का उद्घाटन किया और जेडीयू के किसी त्यागी के पार्टी छोड़ने की खबरों पर प्रतिक्रिया दी। जयंत चौधरी के के सी त्यागी को पुराना साथी बताते हुए उनका पार्टी में स्वागत करने की बात कही उन्होंने कहा कि अगर वो निर्णय लेते हैं तो उनका स्वागत है और इस मुद्दे पर उन्हें बात भी हुई है। जयंत चौधरी ने रोजगार और स्किल डेवलपमेंट को बढ़ावा देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। बागपत में चौधरी अजीत सिंह के नाम पर फैशन डिजाइनिंग और फैशन प्रौद्योगिकी केंद्र का उद्घाटन किया गया है। करीब 5 करोड़ की लागत से बने इस सेंटर में खासतौर पर महिलाओं और युवतियों को ट्रेनिंग दी जाएगी, ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें और रोजगार हासिल कर सकें। जयंत चौधरी ने कहा कि फैशन डिजाइनिंग सेक्टर देश में तेजी से बढ़ रहा है और आज करीब 5 करोड़ लोगों को रोजगार दे रहा है। आने वाले समय में हर साल लगभग 80 लाख लोगों को इस इंडस्ट्री से रोजगार मिलने की संभावना है। उन्होंने उदाहरण देते हुए त्रिपुरा का जिक्र किया और बताया कि यह राज्य इसी इंडस्ट्री के दम पर करीब 45 हजार करोड़ का निर्यात कर रहा है। साथ ही बागपत को रोजगार से जोड़ने के लिए इस सेंटर को एक बड़ा कदम बताया गया है, जिससे युवा नौकरी पाने के साथ-साथ अपना खुद का कारोबार भी शुरू कर सकेंगे। वहीं बड़ौत के मलकपुर गांव में कुश्ती स्टेडियम की आधारशिला भी रखी गई है। राजनीतिक बयानबाजी पर भी जयंत चौधरी ने खुलकर बात की। के सी त्यागी के जेडीयू छोड़ने की खबरों पर उन्होंने कहा कि त्यागी का चौधरी चरण सिंह और अजीत सिंह के साथ पुराना संबंध रहा है… और अगर 24 तारीख को वे पार्टी में आने का फैसला लेते हैं तो उनका स्वागत किया जाएगा। जयंत चौधरी ने यह भी दावा किया कि उनकी केसी त्यागी से बातचीत हुई है। फिलहाल बागपत में इस नए सेंटर को रोजगार के बड़े मौके के रूप में देखा जा रहा है…
0
comment0
Report
SKSATISH KUMAR
Mar 19, 2026 09:09:34
Jaspur, Uttarakhand:एंकर - कालाढूंगी नगर पालिका मै स्थित वाल्मीकि मंदिर परिसर मै नगर पालिका के द्वारा निर्माण कार्य कर पार्किंग बनाई जा रही थी जिसके लिए समस्त वाल्मीकि समाज के लोगो नगर पालिका कालाढूंगी के कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन किया जा रहा है, जिसके तहत मांग की गयी है की मंदिर परिसर की ज़मीन को नगर पालिका द्वारा मुक्त करा कर वाल्मीकि मंदिर परिसर को सौपी जाये। आपकों बताते चले की कालाढूंगी नगर पालिका मै सफाई कर्मचारियों ने सामूहिक कार्य बहिष्कार कर दिया है और साथ ही बताया की हमारी मांगे नहीं मानी गयी तो अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। वही कालाढूंगी नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी अभिनव कुमार ने बताया की नगर पालिका प्रशाशन और वाल्मीकि समाज की वार्ता चल रही है जल्द ही उचित निर्णय लिया जायेगा。
0
comment0
Report
Mar 19, 2026 09:06:42
0
comment0
Report
Mar 19, 2026 09:06:24
Barabanki, Uttar Pradesh:बाराबंकी के जिला महिला अस्पताल में प्रसव के लिए लाई गई एक महिला के परिजनों से 9,000 रुपए की धोखाधड़ी का आरोप लगा है। परिजनों का कहना है कि सीएचसी देवा से रेफर होने के बाद अस्पताल में सक्रिय दलालों ने खून दिलाने के नाम पर उनसे यह राशि ठग ली। देवा थाना क्षेत्र के ग्राम लालापुर निवासी सज्जन ने बताया कि 13 मार्च 2026 को उन्होंने अपनी पत्नी निस्बा को प्रसव पीड़ा होने पर सीएचसी देवा में भर्ती कराया था। डॉक्टरों ने जांच में खून की कमी पाई और गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला महिला अस्पताल, बाराबंकी रेफर कर दिया। दोपहर करीब एक बजे जिला महिला अस्पताल पहुंचने पर निस्बा को भर्ती कर लिया गया। परिजनों का आरोप है कि इसके तुरंत बाद उन्हें बताया गया कि प्रसूता में खून की कमी है और उसे लखनऊ रेफर करना पड़ेगा। इसी बीच, अस्पताल परिसर में मौजूद एक व्यक्ति ने खून की व्यवस्था कराने के नाम पर सज्जन से 9,000 रुपए ले लिए और मौके से फरार हो गया। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि अस्पताल के बाहर खड़ी एक सफेद कार में बैठे कुछ लोग मरीज को निजी अस्पताल ले जाने का दबाव बना रहे थे और उसे जबरन गाड़ी में बैठाने की कोशिश कर रहे थे। जब वहां मौजूद लोगों ने वीडियो बनाना शुरू किया, तो वे लोग भाग निकले। परिजनों ने किसी तरह कर्ज लेकर दूसरे अस्पताल में निस्बा का इलाज कराया, जिससे उसकी जान बच सकी। इस घटना से परिवार को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। पीड़ित सज्जन ने 18 मार्च को जिलाधिकारी से शिकायत कर जिला महिला अस्पताल में सक्रिय दलालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। इस संबंध में अस्पताल प्रशासन का कहना है कि मरीज को खून की कमी के कारण रेफर किया गया था। यदि ठगी और पैसे मांगने के आरोप सही पाए जाते हैं, तो मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
0
comment0
Report
PKPRINCE KUMAR KUSHWAHA
Mar 19, 2026 09:04:26
Patna, Bihar:आज यूजीसी को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होने जा रही है इसका जवाब अशोक चौधरी ने दिया की कोर्ट का चीज है कोर्ट को निर्णय लेने दीजिए.. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सम्राट के कंधे पर हाथ रखकर कह रहे हैं कि आगे काम यही करेंगे.. तो मंत्री ने इसका जवाब दिया और कहा नीतीश जी के साथ काम कर रहे हैं पहले सरकार में भी उन्होंने काम किया है प्रेम है स्नेह है निशांत कुमार मुख्यमंत्री या उपमुख्यमंत्री बनेंगे तो उन्होंने कहा कि समय का इंतजार करिए.. ममता बनर्जी ने अधिकारियों के ट्रांसफर को लेकर कहा कि जितने लोग बदलना है बदल लीजिए लेकिन यहां की सरकार नहीं बदलेगी इसका जवाब देते हुए मंत्री अशोक चौधरी ने कहा आचार संहिता लागू होने के बाद किसी भी राज्य का गार्जियन इलेक्शन कमीशन होता है और वह डिसाइड करते हैं की कैसे अच्छे तरीके से राज्य में चुनाव करवाया जाए
0
comment0
Report
ASABHISHEK SHARMA1
Mar 19, 2026 09:04:10
Chittorgarh, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. वीरेंद्र सिंह सोलंकी का दौरा रहा, जहां उन्होंने पदाधिकारियों के साथ बैठक कर संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा की और स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान उन्होंने ‘स्क्रीन टाइम टू एक्टिविटी टाइम’ अभियान की जानकारी देते हुए कहा कि आज की युवा पीढ़ी में मोबाइल का अनियंत्रित उपयोग एक गंभीर समस्या बनता जा रहा है, जिससे मानसिक अस्थिरता, एकाग्रता में कमी और अकेलेपन जैसी स्थितियां बढ़ रही हैं। उन्होंने बताया कि एबीवीपी का यह अभियान युवाओं को खेल, सेवा, पर्यावरण और सामाजिक गतिविधियों की ओर प्रेरित करेगा। इसके तहत कैंपस में डिटॉक्स कॉर्नर, लाइब्रेरी में अनुशासन और विभिन्न रचनात्मक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि युवाओं का समग्र विकास सुनिश्चित हो सके।
0
comment0
Report
ASAkhilesh Sharma
Mar 19, 2026 09:03:58
Dungarpur, Rajasthan:जिला डूंगरपुर विधानसभा डूंगरपुर अखिलेश शर्मा लोकेशन डूंगरपुर train से गिरकर घायल हुए बुजुर्ग यात्री की उपचार के दौरान मौत डूंगरपुर जिले के बिछीवाड़ा थाना क्षेत्र में उदयपुर-असारवा एक्सप्रेस ट्रेन में यात्रा के दौरान एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। ट्रेन से गिरने के कारण गंभीर रूप से घायल हुए एक बुजुर्ग यात्री की डूंगरपुर अस्पताल में उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। बॉडी - मामले के अनुसार सेमारी निवासी शान्तिलाल अपने भांजे रामदेव के साथ उदयपुर-असारवा एक्सप्रेस ट्रेन से अहमदाबाद जा रहे थे। सेमारी स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ते समय दोनों अलग-अलग कोच में सवार हो गए थे । बिछीवाड़ा रेलवे स्टेशन से ट्रेन रवाना होते समय अचानक हुए इस हादसे में शान्तिलाल ट्रेन के नीचे आ गए। मौके पर मौजूद भीड़ और भांजे ने उन्हें तुरंत बाहर निकाला और एम्बुलेंस की मदद से नजदीकी सरकारी अस्पताल पहुँचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें डूंगरपुर जिला अस्पताल रेफर किया गया डूंगरपुर अस्पताल में उपचार के दौरान शान्तिलाल जी ने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी (GRP) थाना डूंगरपुर पुलिस ने मामले की जाँच शुरू कर दी है।
0
comment0
Report
KKKRISNDEV KUMAR
Mar 19, 2026 09:03:41
Noida, Uttar Pradesh:अयोध्या के बारे में हम कह सकते हैं जिसके बारे में प्रभु ने अपने वाणी से कहा था "अवधपुरी सम प्रिय नहिं सोऊ। यह प्रसंग जानइ कोउ कोऊ।। जन्मभूमि मम पुरी सुहावनि। उत्तर दिसि बह सरजू पावनि।।" सरयू मइया तभी से इस पवित्र अयोध्या धाम को पवित्र करते हुए अपने निर्मल जल से पूरे क्षेत्र को आलोकित करती हैं आज प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में श्रीरामजन्मभूमि मंदिर निर्माण का भूमि पूजन कार्यक्रम, श्रीरामलला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम रहा हो,श्रीरामजन्मभूमि में राम दरबार के विग्रह की स्थापना या फिर श्रीरामजन्मभूमि में ध्वजा आरोहण कार्यक्रम और आज परिपूर्ण होने के उपलक्ष्य में श्रीरामयंत्र की स्थापना का यह कार्यक्रम हर सनातन धर्मावलंबियों को और सभी भारतीय को आनंद से विभोर कर दे रहा है। यही भारत की आस्था है,जिस आस्था को अंधविश्वास कहकर अपमानित किया गया था। अपमानित करने वाले वही लोग हैं,जो उत्तरप्रदेश या देश की सत्ता में रहते थे,वह अपनी सत्ता बचाने के लिए नोयडा नही जाते थे,वह उनके लिए अंधविश्वास व रूढ़िवादी नही था。 लेकिन,राममंदिर की बात करना,काशी विश्वनाथ धाम निर्माण की बात करना,कृष्ण कन्हैया की मथुरा वृंदावन की बात करना उनके लिए अंधविश्वास का पर्याय था। आज हम सब गौरव की अनुभूति कर सकते हैं,जो आस्था 500 वर्षो तक बनी रही,तमाम विप्लव को झेलती रही,संघर्ष करती रही,वह आस्था कभी रुकी नही,कभी झुकी नही,सत्ता किसी की भी रही हो,सत्ता के खिलाफ संघर्ष जो आस्था को अपमानित करती थी, उसके खिलाफ संघर्ष जारी रहा。 अंततः आज का ये अयोध्या का रूप हमारे सामने है यह केवल प्रभु श्रीराम का केवल मंदिर ही नही है,यह भारत के राष्ट्र मंदिर का प्रतीक बन गया है। रामराज्य की आधारशिला भी है。 आज आपको भारत के अंदर देखने को मिल रहा होगा राम राज बैठे त्रैलोका, हरषित भए गए सब सोका" दुनिया मे वर्तमान में तमाम युद्ध चल रहे हैं,आर्थिक अराजकता है, भय है दहशत है。 और हम भारत मे अयोध्या धाम में भयमुक्त होकर हजारों की संख्या में राष्ट्रपति जी के अभिवादन के लिए श्रीरामयंत्र की स्थापना कार्यक्रम में सहभागी बनकर रामराज्य के अनुभूति का एहसास कर रहे हैं。 यही तो है भारत,भारत इसलिए बना है क्योंकि भारत को ऋषि मुनियों की तपस्या ने, अन्नदाता किसानों के परिश्रम ने,कारीगरों की उद्यमिता ने और भारत की आस्था ने सदैव एक भारत श्रेष्ठ भारत के रूप में बनाये रखा है。 श्री राम मंदिर अयोध्या में राष्ट्रपति का संबोधन शुरू राष्ट्रपति का सम्बोधन प्रभु श्रीराम ने इस पवित्र नगरी में जन्म लिया, यहाँ के पवित्र धूलि का स्पर्श प्राप्त करना मेरे लिए अत्यंत सौभाग्य का विषय है। स्वयं प्रभु श्रीराम ने इस जन्मभूमि को स्वर्ग से भी श्रेष्ठ बताया था। जननी जन्म भूमिश्च,स्वर्गादपि गरीयसी.. इसी अवधपुरी में संत कवि तुलसीदास जी ने श्रीरामचरितमानस की रचना की थी。 चैत्र शुक्ल प्रतिपदा नवरात्र के प्रथम के दिन मुझे यहां आकर मैं स्वयं को कृतार्थ अनुभव कर रही हूँ。 नवरात्र के अंत मे रामनवमी के दिन हम सब प्रभु श्रीराम का जन्मोत्सव मनाते है,मैं आप सभी को नवमी तिथि मधुमास को मनाए जाने के लिए अग्रिम बधाई देती हूँ। इस पवित्र श्रीरामजन्मभूमि के भूमि पूजन, मंदिर स्थापना प्राण प्रतिष्ठा, धर्मध्वजा स्थापना की तिथियां हमारे इतिहास और संस्कृति की स्वर्णिम तिथियां हैं। मैंने प्रधानमंत्री जी को प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर एक पत्र लिखा था। मैंने भाव व्यक्त किया था कि हम सब अपने राष्ट्र के पुनर्स्थापना के नए कालचक्र के शुभारंभ के साक्षी बन रहे हैं।
0
comment0
Report
NMNitesh Mishra
Mar 19, 2026 09:02:23
Dhanbad, Jharkhand:आईआईटी (आईएसएम) धनबाद के अप्लाइड जियोलॉजी विभाग की ओर से गुरुवार को नेशनल सिम्पोसियम ऑन क्रिटिकल मिनरल एक्सप्लोरेशन (NSCME-2026) का आयोजन गोल्डन जुबिली लेक्चर थिएटर में किया गया। इस कार्यक्रम में देश के कई प्रमुख वैज्ञानिक, विशेषज्ञ और शिक्षाविद शामिल हुए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. थम्बन मेलोथ, निदेशक, NCPOR (गोवा) उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के तौर पर डॉ. राजीव कुमार सिंह, ईडी (एक्सप्लोरेशन), कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) और विशेष अतिथि के तौर पर प्रो. ए. के. मिश्रा, निदेशक, CSIR-CIMFR शामिल हुए। आईआईटी (आईएसएम) के निदेशक प्रो. सुकुमार मिश्र ने कहा कि यह सिम्पोसियम क्रिटिकल मिनरल्स के क्षेत्र में हो रहे नए शोध, नीतियों और संभावनाओं पर चर्चा के लिए एक महत्वपूर्ण मंच है। इससे देश में खनिज संसाधनों के बेहतर उपयोग और भविष्य की रणनीतियों को दिशा मिलेगी। उपनिदेशक प्रो. धीरज कुमार ने बताया कि इस सिम्पोजियम में क्रिटिकल मिनरल्स पर विस्तृत चर्चा की जा रही है। उन्होंने कहा कि पहले चरण में भारत में उपलब्ध रेयर अर्थ मिनरल्स की स्थिति, उनकी मात्रा और संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया जा रहा है। इस आयोजन में विभिन्न संस्थाओं के विशेषज्ञों ने अपने शोध और अनुभव साझा किए। सिम्पोजियम के माध्यम से खनिज खोज, तकनीकी विकास और अंतरराष्ट्रीय सहयोग जैसे विषयों पर भी चर्चा हुई। यह कार्यक्रम देश में खनिज क्षेत्र के विकास को नई दिशा देने में अहम भूमिका निभाएगा।
0
comment0
Report
MSMrinal Sinha
Mar 19, 2026 09:01:55
Koderma, Hazaribagh, Jharkhand:एभीबी : चैत्र शुक्ल प्रतिपदा भारतीय नववर्ष पर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, बरगंडा के भैया-बहनों की विद्यालय परिसर से प्रभात फेरी निकाली गई. यह संचलन अरगाघाट रोड होते हुए मकतपुर कचहरी चौक होते हुए वापस विद्यालय पहुंचा. घोष के धुन के साथ बच्चों ने भारत माता की जय, अन्न जहां का हमने खाया पानी जहां का हमने पिया, नव वर्ष मंगलमय हो, विक्रमादित्य अमर रहे, डॉ हेडगेवार अमर रहे, वंदे मातरम आदि नारों से नगर गुंजायमान रहा. इस अवसर पर भारतमाता, सम्राट विक्रमादित्य और डॉ केशव बलिराम हेडगेवार की सुंदर झांकी निकाली गई. बताया गया कि विक्रम संवत चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से ही हिंदू नव वर्ष की शुरुआत होती है और हम सब इसी को अपना नव वर्ष माने. इसका अध्यात्म से गहरा लगाव है. आज के दिन ही सम्राट विक्रमादित्य ने शकों को परस्त किया था. वासंतिक नवरात्र आदि भी आज के दिन से ही शुरुआत होती है। कहा कि अपनी संस्कृति, परंपरा और सभ्यता को अक्षुण्ण बनाए रखने और लोगों में इसके प्रति जागरुकता लाने हेतु यह प्रभात फेरी है. इस अवसर पर मकतपुर में बरनवाल सेवा समिति के अध्यक्ष लखनलाल बरनवाल की ओर से बच्चों के बीच शीतल पेय का वितरण किया गया. कार्यक्रम को सफल बनाने में नलिन कुमार, राजेंद्र लाल बरनवाल, अजीत मिश्रा, राजेश नंदन एवं समस्त आचार्य- दीदी का सराहनीय योगदान रहा.
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top