Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Nainital263139

हल्द्वानी में 15 अगस्त की पूर्व संध्या पर तिरंगा यात्रा का आयोजन

Vinod Kandpal
Aug 15, 2024 05:56:05
Haldwani, Uttarakhand

हल्द्वानी में 15 अगस्त की पूर्व संध्या पर नगर निगम द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत, नगर निगम आयुक्त, सिटी मजिस्ट्रेट और नगर निगम के सभी अधिकारी व कर्मचारी शामिल हुए। तिरंगा यात्रा नगर निगम कार्यालय हल्द्वानी से शुरू होकर तिकोनिया होते हुए वापस नगर निगम कार्यालय पहुंची। इस अवसर पर कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने कहा कि देश की एकता और अखंडता बनाए रखना हमारा प्रमुख कर्तव्य है। उन्होंने बताया कि हर घर तिरंगा अभियान में सभी सरकारी विभाग भाग ले रहे हैं।

0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement