Back
वायरल वीडियो के आधार पर दो आरोपी हिरासत में; विकासनगर में SDO पर हमला
MMMohammad Muzammil
Mar 12, 2026 04:31:13
Dehradun, Uttarakhand
रिपोर्ट : मो मुजम्मिल ( विकासनगर )
वायरल वीडियो के आधार पर दो आरोपी हिरासत में...!
विकासनगर के बाढ़वाला क्षेत्र में वन विभाग के एक अधिकारी के साथ मारपीट के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है... दरअसल बीती 27 फ़रवरी को भूमि संरक्षण वन प्रभाग कालसी के उप प्रभागीय वन अधिकारी राजीव नयन नौटियाल ने बाढ़वाला क्षेत्र में खनन से भरे डंपर को रोककर उसकी वीडियो बनानी शुरू की तो खनन कारोबारियों और SDO के बीच विवाद हो गया... विवाद इतना बढ़ा कि खनन कारोबारियों ने इकट्ठा होकर एसडीओ को दिल्ली - यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर सरेआम पीट डाला... मुख्य मार्ग पर काफी देर तक चले इस विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हुआ... वीडियो में साफ दिख रहा है की कुछ लोगो ने एसडीओ पर हमला किया है...
मामले में वन विभाग के SDO ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि यमुना नदी और आरक्षित वन क्षेत्र में जमकर अवैध खनन हो रहा है जिसे रोकने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहे हैं इसी क्रम में जब आरक्षित वन क्षेत्र से उन्होंने खनन से भरे डंपर को बाहर निकलते देखा तो खनन के डंपर को रोककर उसकी वीडियो बनाने पर उनके ऊपर जानलेवा हमला कर दिया गया... SDO के मुताबिक घटना स्थल से बामुश्किल जान बचने पर जब वो विकासनगर कोतवाली पहुंचे तो उन पर चारों तरफ से मामले को रफा दफा करने का दबाव बनाया गया... SDO लगातार इस मामले में आरोपियों पर कार्यवाही की मांग कर रहे हैं...
वही मामले में दूसरे पक्ष ने SDO पर आरोप लगाते हुए तहरीर देते हुए बताया कि वन विभाग के अधिकारी ने उनके साथ गाली गलौज व अभद्रता की जिसके बाद मामला विवाद में तब्दील हुआ...
इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की और से मिली तहरीर के आधार पर क्रॉस मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की... और भले ही देर से सही लेकिन अब घटना के तकरीबन दो हफ्ते बाद दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है... पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर अन्य आरोपियों की भी पहचान कर रही है...
बायट : राजीव नयन नौटियाल ( SDO वन प्रभाग कालसी )
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
GPGYANENDRA PRATAP
FollowMar 12, 2026 05:34:140
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
FollowMar 12, 2026 05:33:450
Report
PSPramod Sharma
FollowMar 12, 2026 05:32:480
Report
PKPradeep Kumar
FollowMar 12, 2026 05:30:500
Report
DRDamodar Raigar
FollowMar 12, 2026 05:30:380
Report
DIDamodar Inaniya
FollowMar 12, 2026 05:30:270
Report
0
Report
IAIqbal Ahmad
FollowMar 12, 2026 05:19:590
Report
RKRishikesh Kumar
FollowMar 12, 2026 05:19:260
Report
MMMRITYUNJAI MISHRA
FollowMar 12, 2026 05:18:470
Report
PKPRASHANT KUMAR1
FollowMar 12, 2026 05:18:240
Report
NSNAVEEN SHARMA
FollowMar 12, 2026 05:18:120
Report
SYSUNIL YADAV
FollowMar 12, 2026 05:17:56Pratapgarh, Rajasthan:दो कार की भीषण टक्कर, हादसे में कार सवार दो युवक की दर्दनाक मौत, दो व्यक्ति हादसे में घायल, बीती रात बारात में गए थे कार सवार, बाघराय थाना क्षेत्र में हुआ हादसा
0
Report
MGManoj Goswami
FollowMar 12, 2026 05:17:020
Report