Back
हरियाणा में नकल रोकथाम के दावे: 2 मामले दर्ज, 640 केंद्रों पर नकल शून्य
NSNAVEEN SHARMA
Mar 12, 2026 05:18:12
Bhiwani, Haryana
स सुचारू रूप से संचालित हुई सीनियर सैकेण्डरी परीक्षा, नकल के 02 मामले दर्ज
- बाढड़ा परीक्षा केन्द्र से 01 पर्यवेक्षक 01 लिपिक व 01 सेवादार कार्यभार मुक्त
- 09 मार्च को संचालित हुई अलावलपुर(पलवल) परीक्षा केन्द्र की परीक्षा रद्द
भिवानी
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा संचालित करवाई गई आज सीनियर सैकेण्डरी (शैक्षिक/मुक्त विद्यालय) कंप्यूटर विज्ञान व आईटी एवं आईटीईएस विषय व डीएलएड रि-अपीयर की परीक्षा में प्रदेशभर में अनुचित साधन प्रयोग के केवल 02 मामले दर्ज हुए, शेष परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षा नकल रहित सुचारू रूप से शान्तिपूर्वक संचालित हुई। अध्यक्ष विशेष आरएएफ उडनदस्ता द्वारा जिला चरखी दादरी के परीक्षा केन्द्र रा.क.व.मा.वि.,बाढड़ा-03 पर छापेमारी के दौरान मोबाइल मिलने व केन्द्र पर अनियमितताएं पाए जाने पर 01 पर्यवेक्षक 01 लिपिक तथा 01 सेवादार को परीक्षा ड्यूटी से कार्यभार मुक्त किया गया। उन्होंने बताया कि आज 640 परीक्षा केन्द्रों पर संचालित हुई सीनियर सैकेण्डरी (शैक्षिक/मुक्त विद्यालय) की शारीरिक शिक्षा तथा डी.एल.एड. रि-अपीयर की परीक्षा में 13,186 परीक्षार्थी प्रविष्ट हुए।
बोर्ड प्रवक्ता ने बताया कि अध्यक्ष के उडऩदस्ते द्वारा जिला चरखी-दादरी के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया, जहां परीक्षा नकल रहित सुचारू रूप से संचालित हो रही थी।
उन्होंने आगे बताया कि बोर्ड उपाध्यक्ष ने स्वयं सोनीपत व जीन्द के परीक्षा केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया, जहां पर परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षा सुव्यवस्थित ढंग से चल रही थी। उन्होंने परीक्षार्थियों की गहनता से तलाशी ली, नकल का कोई भी मामला दर्ज नहीं हुआ। उन्होंने प्रमुख केन्द्र अधीक्षक, केंद्र अधीक्षक और पर्यवेक्षकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि परीक्षा कक्षों के भीतर और बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम होने चाहिए ताकि कोई भी बाहरी तत्व परीक्षा में व्यवधान न डाल सके। उपाध्यक्ष ने इस बात पर विशेष बल दिया कि शिक्षक और अधिकारी पूरी ईमानदारी से अपना कर्तव्य निभाएं, ताकि नकल मुक्त परीक्षा के संकल्प को धरातल पर उतारा जा सके।
प्रवक्ता ने बताया कि बोर्ड सचिव श्री मुनीश शर्मा, भा.प्रा.से. के उडनदस्ते द्वारा जिला झज्जर के परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया गया, जहां परीक्षा केन्द्र रा.व.मा.वि., खुडन में अनुचित साधन प्रयोग के 02 मामले दर्ज किए गए।
उन्होंने बताया कि अध्यक्ष विशेष आरएएफ उडनदस्ता द्वारा निरीक्षण के दौरान जिला भिवानी व चरखी दादरी के परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया, जहां परीक्षा केन्द्र रा.क.व.मा.वि.,बाढडा पर नियुक्त पर्यवेक्षक श्री अजीत सिंह, जेबीटी, रा.व.मा.वि.,डुडीवाला एवं श्री सुरेन्द्र लिपिक, रा.क.व.मा.वि.,बाढड़ा दोनों के पास मोबाइल मिलने एवं श्री प्रदीप सेवादार को परीक्षा के दौरान कमरों में अनुचित हस्तक्षेप करने पर कारण परीक्षा ड्यूटी से कार्यभार मुक्त किया गया। इसके अतिरिक्त निरीक्षण उपरांत विद्यालय प्राचार्य के कक्ष में लगे सीसीटीवी कैमरे चैक किए गए, जिसमें 09 मार्च व 11 मार्च को संचालित हुई परीक्षा में सामूहिक नकल करते परीक्षार्थियों को पाया गया। जांच करने हेतु वीडियो रिकार्डिंग नियन्त्रण कक्ष, भिवानी को भेज दी गई है।
उन्होंने बताया कि 12 मार्च को 1529 परीक्षा केन्द्रों पर संचालित होने वाली सैकेण्डरी विज्ञान (शैक्षिक/मुक्त विद्यालय) व सीनियर सैकेण्डरी (शैक्षिक/मुक्त विद्यालय) कृषि व दर्शनशास्त्र विषय एवं डीएलएड रि-अपीयर की परीक्षा में 2,89,690 परीक्षार्थी/छात्र-अध्यापक प्रविष्ट होंगे।
इसके अतिरिक्त बोर्ड प्रवक्ता ने बताया कि परीक्षा की पवित्रता भंग होने के कारण परीक्षा की पवित्रता भंग होने के कारण जिला पलवल के परीक्षा केन्द्र रा.क.व.मा.वि.,अलावलपुर-02(बी-1) पर 09 मार्च को संचालित हुई सीनियर सैकेण्डरी रसायन विज्ञान व लेखांकन विषय की परीक्षा को रद्द कर दिया गया है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
KKKamal Kumar
FollowMar 12, 2026 06:34:400
Report
1
Report
RRRAJA REHBER JAMAL
FollowMar 12, 2026 06:34:270
Report
ANAJAY NATH
FollowMar 12, 2026 06:34:180
Report
RSRAhul Sisodia
FollowMar 12, 2026 06:33:48Noida, Uttar Pradesh:COIMBATORE (TAMIL NADU): CPM WORKERS HOLD PROTEST OVER REPORTS OF LPG CYLINDER & FUEL SHORTAGE/ VISUALS/ REAX
0
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 12, 2026 06:33:410
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 12, 2026 06:32:480
Report
ASAshutosh Sharma1
FollowMar 12, 2026 06:32:370
Report
DRDamodar Raigar
FollowMar 12, 2026 06:32:280
Report
RVRaunak Vyas
FollowMar 12, 2026 06:32:190
Report
AKAshok Kumar1
FollowMar 12, 2026 06:32:080
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 12, 2026 06:31:470
Report
AKAtul Kumar
FollowMar 12, 2026 06:31:350
Report
SKSantosh Kumar
FollowMar 12, 2026 06:31:170
Report
GPGovind Prasad Pandey
FollowMar 12, 2026 06:31:030
Report