Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Nagaur341001

गणगौर उत्साह: गांव में महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में गोर-ईशर पूजा कर रहीं

DIDamodar Inaniya
Mar 12, 2026 05:30:27
Nagaur, Rajasthan
गणगौर के त्योहार को लेकर उत्साह महिलाएं सज धज कर रही गोरी व इशर की पुजा लाडनूं, डीडवाना गणगौर पर्व को लेकर गाँव में उत्साह का माहौल दिखाई देने लगा है। निम्बी jodha में सरकारी स्कूल के पास मोहल्ले में महिलाएं और युवतियां पारंपरिक वेशभूषा में सज-संवर कर गोर-ईशर की पूजा-अर्चना कर रही हैं। युवतियां सुबह और शाम दोनों समय एकत्रित होकर माता गौरी और भगवान ईश्वर की आराधना करते हुए लोकगीत गा रही हैं। जानकारी के अनुसार राजस्थान की संस्कृति में गणगौर पर्व का विशेष महत्व माना जाता है। यह पर्व सुहाग, सौभाग्य और खुशहाली का प्रतीक है। विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और परिवार की समृद्धि की कामना से व्रत रखकर पूजा करती हैं, जबकि अविवाहित युवतियां अच्छे वर की मनोकामना के साथ इस पूजा में भाग लेती हैं। पूजा के दौरान गोर-ईशर की प्रतिमाओं को सजा कर दीपक जलाए जाते हैं और पारंपरिक गीतों के साथ पूजा की जाती है। इधर गणगौर पर्व नजदीक आने के साथ ही बाजारों में भी पूजा सामग्री व पारंपरिक वस्तुओं की खरीदारी बढ़ने लगी है।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
AKAshok Kumar1
Mar 12, 2026 06:50:48
Noida, Uttar Pradesh:जब पूरी दुनिया में तनाव के कारण Strait of Hormuz जैसे अहम समुद्री मार्ग पर जहाज़ों की आवाजाही संकट में है, ऐसे समय में भारतीय तेल टैंकरों को सुरक्षित गुजरने की अनुमति मिलना भारत की मजबूत कूटनीति का प्रमाण है。 यह केवल एक कूटनीतिक सफलता नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की दूरदर्शी विदेश नीति और वैश्विक विश्वास का परिणाम है। मोदी सरकार ने हमेशा यह सुनिश्चित किया है कि दुनिया में कहीं भी संकट हो, भारत के नागरिकों, भारत के व्यापार और भारत की ऊर्जा सुरक्षा पर कोई आंच न आए। आज भारत केवल अपनी बात रखने वाला देश नहीं, बल्कि ऐसा राष्ट्र बन चुका है जिसकी साख, संतुलन और विश्वसनीयता के कारण हर पक्ष भारत का सम्मान करता है। यह नया भारत है — जो अपने नागरिकों की सुरक्षा, अपने हितों की रक्षा और वैश्विक सम्मान, तीनों को साथ लेकर चलता है।
0
comment0
Report
SDSurendra Dasila
Mar 12, 2026 06:50:37
0
comment0
Report
HNHEMKANT NAUTIYAL
Mar 12, 2026 06:50:28
Uttarkashi, Uttarakhand:जनपद में दो अलग अलग स्थानों में लगी आग समान जलकर हुआ राख उत्तरकाशी दो अलग-अलग स्थान में आवासीय मकान एवं लकड़ी की झोपड़ी में आग लग गई जिससे घरों में रखा सारा सामान जलकर नष्ट हो गया बताते चलें कि कल देर रात्रि हर्षिल धराली छोलमी में एक लकड़ी की झोपड़ी में अचानक भीषण आग लग गई जबकि दूसरी ग्राम सिल्ला में जसपाल सिंह के आवासीय मकान में आज सुबह भीषण आग लग गई आग लगने से दोनों जगह सामान जलकर राख हो गया लेकिन गनीमत रही कि दोनों आगजनी की घटना में कोई जनहानि या पशुहानि नहीं हुई प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों स्थानों में आग पर काबू पा लिया गया है और राजस्व की टीम मौके पर पहुंचकर आग से हुए नुकसान का आंकलन कर रही है।
0
comment0
Report
SRSANDEEP RATHORE
Mar 12, 2026 06:49:22
0
comment0
Report
PSPrabhanjan Singh
Mar 12, 2026 06:48:52
0
comment0
Report
JGJugal Gandhi
Mar 12, 2026 06:47:47
Alwar, Rajasthan:अलवर के अरावली विहार थाना क्षेत्र के नयाबास इलाके में प्रेम प्रसंग के चलते एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि युवक ने आत्महत्या करने से पहले अपनी प्रेमिका को वीडियो कॉल कर अपनी परेशानी और आत्महत्या का कारण भी बताया था। पुलिस के अनुसार रामगढ़ के केशव नगर निवासी 23 वर्षीय देवेंद्र मेघवाल मूर्ति सप्लाई का काम करता था और उसका एक युवती के साथ काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दो दिन पहले ही वह रामगढ़ से अलवर के नयाबास इलाके में अपने जीजा के किराए के कमरे पर आकर रुका हुआ था। बुधवार को उसका जीजा मनोज कुमार किसी काम से रामगढ़ चला गया था। इसी दौरान देवेंद्र मेघवाल ने किराए के मकान की तीसरी मंजिल पर बने कमरे में कुंदे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने पर आसपास के लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। सूचना पर अरावली विहार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि युवक ने किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया।
0
comment0
Report
PKPradeep Kumar
Mar 12, 2026 06:47:24
Sri Ganganagar, Rajasthan:राजस्थान की श्रीगंगानगर जिले के श्री विजयनगर में श्रीविजयनगर के 96वें स्थापना दिवस पर प्रिंस विजय सिंह चौक पर फल-मिठाई वितरण के साथ बड़ी धूमधाम से आयोजन किया गया। क्षत्रिय सभा अध्यक्ष बिशन सिंह ने बताया कि प्रिंस विजय सिंह की प्रतिमा पर फूलमाला अर्पित कर विधिवत पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान चौक पर आने-जाने वालों को फल और मिठाई बांटी गई।कार्यक्रम में क्षत्रिय सभा अध्यक्ष बिशन सिंह राठौड़, कृषि अधिकारी खींव सिंह राठौड़, बिलौचिया ग्राम सेवा सहकारी समिति अध्यक्ष अनोप सिंह बीका, पूर्व पार्षद जितेन्द्र सिंह शेखावत, प्रभु सिंह बीका, भंवर सिंह कानासर, डॉ. पूर्ण सिंह, सुरेन्द्र सिंह लाखाऊ, रविंद्र सिंह बीका, सुरेन्द्र सिंह सियाणा, दुर्गेश सिंह शेखावत सहित सभा के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। स्थापना दिवस पर समुदाय ने परंपरा निभाते हुए उत्साहपूर्वक भाग लिया。
0
comment0
Report
AKAshok Kumar1
Mar 12, 2026 06:47:10
Noida, Uttar Pradesh:Central Bureau of Investigation (CBI) ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन निवेश और पार्ट-टाइम जॉब ठगी नेटवर्क के मामले में दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और पंजाब में 15 जगहों पर एक साथ छापेमारी की है। जांच में सामने आया है कि यह गिरोह दुबई स्थित फिनटेक प्लेटफॉर्म Pyypl के जरिए ठगी के पैसे विदेश भेज रहा था। यह मामला Indian Cyber Crime Coordination Centre (I4C), गृह मंत्रालय से मिले इनपुट के आधार पर दर्ज किया गया था। आरोप है कि एक संगठित अंतरराष्ट्रीय गिरोह ने ऑनलाइन निवेश और पार्ट-टाइम जॉब के नाम पर हजारों भारतीयों से करोड़ों रुपये ठग लिए। ऐसे फंसाए जाते थे लोग जांच में पता चला कि गिरोह सोशल मीडिया, मोबाइल ऐप और एन्क्रिप्टेड मैसेजिंग प्लेटफॉर्म के जरिए लोगों को ऑनलाइन निवेश और पार्ट-टाइम काम से भारी मुनाफे का लालच देता था। शुरुआत में पीड़ितों से छोटी रकम जमा करवाई जाती थी उन्हें फर्जी मुनाफा दिखाकर भरोसा दिलाया जाता था। बाद में उनसे बड़ी रकम निवेश करने के लिए कहा जाता था पैसा विदेश कैसे भेजे जाते थे ठगी की रकम को पहले कई म्यूल बैंक खातों में घुमाया जाता था ताकि पैसों का स्रोत छिपाया जा सके। इसके बाद: अंतरराष्ट्रीय डेबिट कार्ड से विदेशों में एटीएम से नकद निकासी विदेशी फिनटेक प्लेटफॉर्म Pyypl में वॉलेट टॉप-अप ये ट्रांजैक्शन बैंकिंग सिस्टम में POS (पॉइंट-ऑफ-सेल) भुगतान के रूप में दिखते थे गिरोह का सरगना CBI ने इस नेटवर्क का कथित मास्टरमाइंड अशोक कुमार शर्मा को बताया है, जो दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर के बिजवासन गांव का चार्टर्ड अकाउंटेंट है। जांच एजेंसी के मुताबिक उसने म्यूल खातों और विदेशी वित्तीय चैनलों के जरिए सैकड़ों करोड़ रुपये बाहर भेजे। 900 करोड़ का अलग नेटवर्क भी सामने आया जांच में एक और बड़ा नेटवर्क सामने आया, जिसके जरिए पिछले एक साल में करीब 900 करोड़ रुपये की ठगी की रकम बाहर भेजे जाने का संदेह है। पैसे को 15 शेल कंपनियों के खातों में जमा किया गया। फिर दो कंपनियों के जरिए आगे भेजा गया बाद में रकम को USDT क्रिप्टोकरेंसी में बदला गया यह प्रक्रिया भारत के क्रिप्टो एक्सचेंजों के जरिए की गई पहले भी फ्रीज किए गए थे खाते CBI ने सितंबर 2025 में इन कंपनियों से जुड़े बैंक खातों को फ्रीज कर दिया था। हालिया छापेमारी में कंपनियों के निदेशकों के घरों और दफ्तरों की तलाशी ली गई। छापों के दौरान एजेंसी को महत्वपूर्ण दस्तावेज और डिजिटल सबूत मिले हैं। जांच में यह भी सामने आया कि कई लोगों को धोखे से शेल कंपनियों का डायरेक्टर बना दिया गया था और उनके नाम पर फर्जी दस्तावेजों से कंपनियां बनाई गई थीं। आगे की जांच जारी CBI अब मुख्य आरोपी अशोक शर्मा को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। एजेंसी विदेशी नागरिकों सहित अन्य आरोपियों की पहचान करने और देश-विदेश में भेजी गई ठगी की रकम को ट्रेस कर उसे फ्रीज करने की कोशिश कर रही है।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top