Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Tonk304001

टोंक में अवैध खनन पर DST टीम की बड़ी कार्रवाई: लगभग एक दर्जन ट्रेक्टर पकड़े

BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
Mar 12, 2026 05:33:45
Tonk, Rajasthan
टोंक में पुलिस और DST टीम का बड़ा एक्शन अवैध खनन क्षेत्र में लगभग एक दर्जन ट्रेक्टर ट्रॉली पकड़े... टोंक जिले में अवैध खनन पर अब तक की सबसे बड़ी कार्यवाही देशवाली मोहल्ले में हुई पत्थरबाजी से जोड़कर देखा जा रहा है मामले को तीन आरोपी गिरिफ्तार और दो मोटर साइकिल भी जब्त पुलिस ने उड़ाए ड्रोन एंकर :- टोंक जिले के सदर पुलिस थाना क्षेत्र में कच्चा बंधा क्षेत्र में टोंक पुलिस की संयुक्त टीम जिसमें तीन थाना क्षेत्र के अधिकारी जवानों के साथ ही DST टीम शामिल थी ने अवैध पत्थरों के अवैध खनन पर बड़ी कार्यवाही करते हुए एक साथ लगभग 1 दर्जन ट्रेक्टर ट्रॉलियों को पकड़ा है वही 3 अवैध खनन माफियाओं को हिरासत में लेने के साथ ही रेकी करती 2 मोटर साइकिल भी पकड़ी है कार्यवाही के दौरान पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी की खुद डीएसपी टोंक मृत्युंजय मिश्रा मौके पर मौजूद रहे यह कार्यवाही पिछले दिनों टोंक के हुई देशवाली मोहल्ले में वाल्मीकि मोहल्ले पर पत्थरबाजी के बाद पुलिस के बड़े एक्शन के रूप में देखी जा रही है कि आखिर पत्थरबाजों की अवैध गतिविधियों पर कैसे लगाम कसी जा सके और इसको लेकर बीजेपी नेताओं ने जिला प्रशासन से मांग भी की थी कार्यवाही के बाद क्या कहा पुलिस ने सुनिये .
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
FWFAROOQ WANI
Mar 12, 2026 07:00:56
Srinagar, :महबूबा मुफ्ती ने फारूक अब्दुल्ला पर हमले पर हैरानी जताई, जांच की मांग की श्रीनगर, 12 मार्च, महबूबा मुफ्ती ने गुरुवार को फारूक अब्दुल्ला पर हुए हमले की खबर पर हैरानी जताई और इस घटना को एक गंभीर सुरक्षा चूक बताया。 यह टिप्पणी नेशनल कॉन्फ्रेंस के सीनियर नेता पर हुए हमले के बाद आई, हालांकि वह सुरक्षित रहे。 इस घटना ने जम्मू-कश्मीर में राजनीतिक नेताओं की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है, और हमले के हालात की पूरी जांच की मांग की गई है。 सोशल मीडिया पर महबूबा मुफ्ती ने कहा कि उन्हें यह जानकर राहत मिली कि घटना के बाद फारूक अब्दुल्ला सुरक्षित हैं और ठीक हैं。 मुफ्ती ने कहा, "डॉ. फारूक अब्दुल्ला साहब पर हुए गंभीर हमले के बारे में सुनकर सदमे में हूं। यह जानकर राहत मिली कि वह सुरक्षित हैं और ठीक हैं।" उन्होंने पुलिस से मामले की पूरी जांच करने की अपील की。 उन्होंने आगे कहा, "उम्मीद है कि पुलिस इस बहुत परेशान करने वाली सुरक्षा चूक की तह तक पहुंचेगी।" पुलिस अधिकारियों ने अभी तक घटना के बारे में कोई डिटेल्ड बयान जारी नहीं किया है।
0
comment0
Report
AVArun Vaishnav
Mar 12, 2026 07:00:36
Jaipur, Rajasthan:जयपुरLPG सप्लाई और कालाबाजारी पर राज्य सरकार के सख्त निर्देश। मिडिल ईस्ट में जारी जंग के बीच राज्य में LPG सप्लाई सुनिश्चित करने के निर्देश। केंद्र सरकार के आदेश के अनुसार एलपीजी आपूर्ति को घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता। अस्पतालों और शैक्षणिक संस्थानों को छोड़कर अन्य व्यवसायों को कमर्शियल गैस सप्लाई सीमित। अन्य व्यवसायों को गैस सप्लाई पर निर्णय के लिए तेल कंपनियों के कार्यकारी निदेशकों की कमेटी गठित। घरेलू गैस की डिलीवरी 25 दिन के अंतराल पर सुनिश्चित करने का निर्णय। डिलीवरी के दौरान OTP और DAC कोड से सत्यापन अनिवार्य। तेल कंपनियों को केवल वैध पंजीकृत उपभोक्ताओं को ही गैस देने के निर्देश। सरकार ने स्पष्ट किया प्रदेश में घरेलू गैस का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध। लोगों से पैनिक बुकिंग और अनावश्यक भंडारण नहीं करने की अपील। सोशल मीडिया और मीडिया के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश। जिलों में सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई। अवैध रिफिलिंग, भंडारण और कालाबाजारी रोकने के लिए डिस्ट्रिक्ट विजिलेंस यूनिट का गठन। दोषियों पर आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 और LPG कंट्रोल ऑर्डर 2000 के तहत कार्रवाई। जिला सतर्कता यूनिट बॉटलिंग प्लांट और गैस एजंसियों का भौतिक निरीक्षण करेगी। तेल कंपनियां डिपो से जिलों में घरेलू गैस की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करेंगी। गैस एजेंसियों को स्टॉक, बुकिंग और डिलीवरी की जानकारी सार्वजनिक करने के निर्देश। उपभोक्ताओं को SMS के जरिए 25 दिन बाद बुकिंग की जानकारी दी जाएगी। गैस सप्लाई से जुड़ी शिकायतें 181, 112 और 14435 हेल्पलाइन पर दर्ज कराई जा सकेंगी। LPG टैंकरों के परिवहन की व्हीकल ट्रैकिंग सिस्टम से निगरानी। मुख्य सचिव वी.श्रीनिवास ने जिला कलक्टर, पुलिस उपायुक्त, अधीक्षक, जिला रसद अधिकारी, तेल कंपनियो के राज्य स्तरीय समन्वयक को दिए निर्देश।
0
comment0
Report
JKJitendra Kanwar
Mar 12, 2026 07:00:24
Chhattisgarh:ब्रेकिंग जांजगीर-चांपा में घरेलू गैस सिलेंडर के दुरुपयोग पर खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई। कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देश पर कई होटलों और ढाबों में छापेमारी। चांपा के करणी भोजनालय, पंजाब हवेली, जलाराम भोजनालय और होटल सुमित इन की जांच। स्टेशन रोड स्थित होटल श्री गणेश में घरेलू गैस से खाना बनाते पकड़ा गया। होटल संचालक के पास से 2 घरेलू सिलेंडर, रेगुलेटर, पाइप और चूल्हा जब्त। रेलवे स्टेशन चांपा के होटल सोना में भी घरेलू गैस से नाश्ता बनता मिला। होटल संचालिका के कब्जे से 2 सिलेंडर सहित अन्य सामान जब्त। जांजगीर के पराठा हाउस में भी घरेलू गैस का व्यावसायिक उपयोग पकड़ा गया। कई गैस सिलेंडर, चूल्हे और रेगुलेटर जब्त किए गए। सभी के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के तहत कार्रवाई।
0
comment0
Report
Mar 12, 2026 06:56:18
Hathras, Uttar Pradesh:हाथरस के जोगीपुरा गांव में एक 24 वर्षीय युवक ने देर रात आत्महत्या का प्रयास किया। युवक ने अपनी पत्नी के मायके से घर लौटने से इनकार करने पर यह कदम उठाया। उसने धारदार हथियार से अपनी गर्दन, सीने और हाथ की नसें काट लीं, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। हाथरस गेट कोतवाली क्षेत्र के जोगीपुरा गांव निवासी विशाल (24) पुत्र ऋषि कुमार एक बड़े वाहन का चालक है। जानकारी के अनुसार, विशाल की शादी डेढ़ साल पहले सिकंद्राराऊ में हुई थी। कुछ समय से विशाल की पत्नी अपने मायके में रह रही थी। विशाल ने उससे घर वापस आने को कहा, लेकिन पत्नी ने लौटने से मना कर दिया। इसी बात से नाराज होकर विशाल ने यह आत्मघाती कदम उठाया। आत्महत्या के प्रयास में विशाल ने अपनी गर्दन और हाथों की नसें काट लीं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। विशाल के कोई संतान नहीं है।
0
comment0
Report
SNShashi Nair
Mar 12, 2026 06:53:59
Hisar, Haryana:अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम के राष्ट्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिंह ने हिसार में आयोजित एक पत्रकार वार्ता के दौरान 'डीलिस्टिंग' की मांग को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जो वनवासी अपनी मूल परंपराओं और सनातन संस्कृति को छोड़कर धर्मांतरण कर चुके हैं, उन्हें अनुसूचित जनजाति के आरक्षण का लाभ नहीं मिलना चाहिए। सतेंद्र सिंह ने कहा कि ऐसे लोग दोहरा लाभ उठा रहे हैं, जिससे पात्र वनवासियों के हितों का नुकसान हो रहा है। उन्होंने कहा कि धर्मांतरण को लेकर कानून तो बने हैं, लेकिन उसके नियम सही नहीं हैं। अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम इस मसले पर 24 मई को दिल्ली में एक बड़ा प्रदर्शन करने की तैयारी कर रहा है, जिसमें 2 लाख से ज्यादा लोग शामिल होंगे।
0
comment0
Report
JPJitendra Panwar
Mar 12, 2026 06:52:48
Karnaprayag, Uttarakhand:भराड़ीसैंण में आयोजित विधानसभा बजट सत्र का आज चौथा दिन है। बजट सत्र के तीन दिन बीत चुके है। ऐसे में लंबे समय से गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाये जाने की मांग कर रहे उत्तराखंड क्रांति दल के लोगो मे काफी निराशा व धामी सरकार के खिलाफ आक्रोश भी है। युकेडी युवा प्रकोष्ठ के केंद्रीय अध्यक्ष आशीष नेगी ने कहा कि अगर इस बजट सत्र के दौरान भराड़ीसैंण को स्थायी राजधानी घोषित नही किया जाता है तो युकेडी के कार्यकर्ता भाजपा के मंत्री और विधायकों का जगह जगह घेराव करेगी। युकेडी के नेता आशीष नेगी ने कहा कि यदि भाजपा सरकार इस बार गैरसैंण को स्थायी राजधानी घोषित नही करती है तो हम भाजपा के मंत्री विधायको को यहां से जाने नही देंगे, जगह जगह इनका हम घेराव करेगे , युकेडी के कार्यकर्ताओं द्वारा इनका विरोध किया जाएगा। बाईट / आशीष नेगी केंद्रीय अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ यूकेडी युकेडी के संरक्षक डॉ0 मदन मोहन नवानी ने कहा कि हम भाजपा कॉंग्रेस दोनों पार्टियों का विरोध करते है क्योंकि कॉंग्रेस के भी किसी विधायक ने सदन में गैरसैंण स्थायी राजधानी का मुद्दा नही उठाया इससे लगता है कि कॉंग्रेस भी पहाड़ विरोधी है। इन्हें भी स्थायी राजधानी से कोई मतलब नही है। युकेडी के कार्यकर्ता मंत्री विधायकों का घेराव करेंगे। बाईट / डॉ 0 मदन मोहन नवानी संरक्षक युकेडी
0
comment0
Report
VPVEDENDRA PRATAP SHARMA
Mar 12, 2026 06:51:39
Azamgarh, Uttar Pradesh:रिहायशी इलाके में एक स्कूल के निकट अचानक ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग, मची अफरा तफरी, काफी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू। एक तरफ जहां गर्मी की तपिस धीरे-धीरे बढ़ रही है, वहीं जनपद आजमगढ़ के शहर कोतवाली क्षेत्र में कालीजी जी तिराहे के मार्ग पर एक स्कूल के निकट कई ट्रांसफार्मर लगे हैं। जहां एक ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट के चलते अचानक आग लग गई। यह आग इतनी भीषण रही जहां रास्ते में जा रहे लोगों में अफरा तफरी मच गई और लोग भागते नजर आये। हालांकि वहां गलीमत रही कि अगल-बगल बड़ी संख्या में मोटरसाइकिलें खड़ी थीं उन पर कोई खतरा नहीं हुआ। वहीं स्थानीय लोगों द्वारा इसकी सूचना फायर ब्रिगेड टीम को दी गई, जहां कुछ देर बाद पहुंची फायर ब्रिगेड टीम आग बुझाने में जुटी। जहां काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, अब स्थिति सामान्य और लोगों का आवागमन शुरू हुआ। इस मामले को लेकर विद्युत विभाग की टीम तथा संबंधित थाने की पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।
0
comment0
Report
VKVINOD KANDPAL
Mar 12, 2026 06:51:25
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top