icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement

सहारनपुर SDA ने कोर्ट रोड पर कई कोचिंग सेंटर और लाइब्रेरी सील

Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर में पार्श्वनाथ प्लाजा समेत कोर्ट रोड पर SDA का बड़ा एक्शन, कई कोचिंग सेंटर सील लखनऊ अग्निकांड के बाद सहारनपुर विकास प्राधिकरण (SDA) ने सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने वाले संस्थानों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। मंगलवार को कोर्ट रोड स्थित पार्श्वनाथ प्लाजा समेत कई स्थानों पर कार्रवाई करते हुए कोचिंग सेंटरों और लाइब्रेरी को सील कर दिया गया। SDA की जांच में कई संस्थान बिना फायर एनओसी, बिना मानचित्र स्वीकृति और आवश्यक सुरक्षा व्यवस्थाओं के संचालित पाए गए। कार्रवाई के दौरान संबंधित संचालकों को नोटिस भी जारी किए गए हैं।
0
0
Report
Advertisement

भरत तिवारी मुठभेड़ के मामले पर सहारनपुर में प्रदर्शन, शहीद दर्जे की मांग

Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर। बिहार के चर्चित भरत तिवारी मुठभेड़ मामले की गूंज अब उत्तर प्रदेश तक पहुंच गई है। आज सहारनपुर में अखिल ब्राह्मण महासभा और विभिन्न समाजों के लोगों ने प्रदर्शन कर भरत तिवारी की मुठभेड़ में हुई मौत को हत्या बताते हुए न्याय की मांग उठाई। प्रदर्शनकारियों ने भरत तिवारी को शहीद का दर्जा देने तथा मामले में दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों और अन्य जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। रामलीला मैदान के समीप आयोजित प्रदर्शन में वक्ताओं ने कहा कि भरत तिवारी की मौत को मुठभेड़ बताना गलत है और पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि यदि यह हत्या साबित होती है तो दोषियों को फांसी या उम्रकैद जैसी सख्त सजा मिलनी चाहिए। अखिल ब्राह्मण महासभा के जिला अध्यक्ष केके शर्मा ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि देश में प्रबुद्ध वर्ग और ब्राह्मण समाज को लगातार निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भरत तिवारी प्रकरण केवल बिहार का मुद्दा नहीं, बल्कि पूरे देश के लोगों से जुड़ा मामला है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकारें वोट बैंक की राजनीति में व्यस्त हैं और प्रतिभा व बुद्धिजीवियों का सम्मान नहीं हो रहा है। केके शर्मा ने बिहार सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि अगर राज्य सरकार के मंत्री स्वयं इस घटना को हत्या बता रहे हैं तो इसकी उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए। उन्होंने केंद्र सरकार से मामले का संज्ञान लेने और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान लोगों ने नारेबाजी कर भरत तिवारी को न्याय दिलाने तथा पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग उठाई।
0
0
Report
Advertisement

दुर्ग जिले में अवैध गुटखा कारोबारी आरोपियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, सामग्री बरामद

Durg, Chhattisgarh:दुर्ग जिले में अवैध गुटखा कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में गुटखा और उसके निर्माण में इस्तेमाल होने वाली सामग्री बरामद की है यह पूरा मामला जेवरा सिरसा चौकी क्षेत्र के कचांदूर गांव का है जहां डिटर्जेंट पाउडर बनाने के नाम पर एक गोदाम किराए पर लेकर अवैध रूप से जर्दा युक्त गुटखा तैयार और पैकेजिंग का काम किया जा रहा था। दरअसल सुपेला का रहने वाला मोहम्मद मुस्तफा के गोदाम को उत्तर प्रदेश उन्नाव के रहने वाले मोहम्मद शान ने करीब 20 दिन पहले किराए पर लिया था गोदाम लेने के दौरान उसने डिटर्जेंट पाउडर निर्माण का काम करने की जानकारी दी थी लेकिन कई दिनों तक उसका गोदाम मालिक से कोई संपर्क नहीं हुआ और उसका मोबाइल फोन भी लगातार बंद था जिससे गोदाम मालिक को संदेह हुआ इसके बाद उसने जेवरा सिरसा चौकी पुलिस को इसकी सूचना दी सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और गोदाम की जांच की तो जांच के दौरान वहां से 32 बड़े बोरों में तैयार गुटखा,32 बोरों में मीठी सुपारी, गुटखा बनाने में उपयोग होने वाला रॉ मटेरियल और मिक्सिंग मशीन बरामद की गई मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने फूड सेफ्टी विभाग की टीम को भी मौके पर बुलाया गया प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गोदाम में अवैध गुटखा की पैकेजिंग और निर्माण का कार्य किया जा रहा था फिलहाल बरामद सामग्री को फूड सेफ्टी अधिकारियों को सौंपा गया है और मामले में संबंधित व्यक्तियों की तलाश के साथ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
0
0
Report

ओडिशा से गिरीश यादव की बरामदगी, गांजा नेटवर्क का बड़ा खुलासा: मरवाही कांड

Karhi, Chhattisgarh:लोकेशन - गौरेला पेंड्रा मरवाही मरवाही अपहरण कांड का खुलासा,ओडिशा से सकुशल बरामद हुआ गिरीश यादव... गांजा तस्करी के लेन-देन विवाद से जुड़ा है अपहरण का मामला, तीन आरोपी गिरफ्तार, बड़े रैकेट की जांच जारी... मरवाही थाना क्षेत्र से अपहृत किए गए गिरीश यादव को पुलिस ने तीन दिनों के भीतर ओडिशा से सकुशल बरामद कर लिया है। मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि अन्य संदिग्धों की तलाश जारी है। पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार खिलारी ने बताया कि प्रारम्भिक जांच में मामला गांजा तस्करी से जुड़े लेन-देन विवाद से संबंधित प्रतीत हो रहा है तथा जांच के दौरान बड़े गांजा तस्करी नेटवर्क का खुलासा होने की संभावना है。 पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार खिलारी ने प्रेस वार्ता में बताया कि 20 जून को दुर्गाबाई, पति गिरीश यादव निवासी ग्राम उषाढ़ ने थाना मरवाही पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दो अज्ञात व्यक्ति बलेनो कार में आए और पिस्तौल दिखाकर उनके पति गिरीश यादव का अपहरण कर अपने साथ ले गए। घटना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल विशेष पुलिस टीम गठित की गई पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों, मोबाइल लोकेशन, कॉल डिटेल और अन्य डिजिटल माध्यमों की सहायता से लगातार विभिन्न राज्यों में तलाश अभियान चलाया। जांच के दौरान मिले सुरागों के आधार पर पुलिस टीम ओडिशा पहुंची, जहां से अपहृत गिरीश यादव को सकुशल बरामद किया गया। साथ ही तीन अपहरणकर्ताओं को हिरासत में लेकर गौरेला-पेंड्रा-मरवाही लाया गया है, जहां औपचारिक गिरफ्तारी के बाद उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत कर पुलिस रिमांड पर लिया गया... पुलिस अधीक्षक ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में यह बात सामने आई है कि अपहृत गिरीश यादव और आरोपी पक्ष के लोगों के बीच पूर्व से परिचय था,जांच में यह भी जानकारी मिली है कि दोनों पक्ष कथित रूप से गांजा तस्करी से जुड़े रहे हैं और आपसी लेन-देन अथवा आर्थिक विवाद के चलते इस घटना को अंजाम दिया गया हो ऐसा हो सकता है। हालांकि मामले की विस्तृत जांच अभी जारी है और सभी पहलुओं की गहनता से पड़ताल की जा रही है... पुलिस के अनुसार गिरफ्तार तीनों आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड सामने आया है। जानकारी के अनुसार ये आरोपी पूर्व में कानपुर जेल में बंद रह चुके हैं, जहां उनकी आपस में पहचान और दोस्ती हुई थी। इसके बाद उन्होंने मिलकर इस घटना को अंजाम दिया। पुलिस का मानना है कि मामले में अन्य लोगों की भी संलिप्तता हो सकती है, जिनकी तलाश जारी है。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top