icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
221001
Mayank Kumar KashyapMayank Kumar KashyapFollow3 Oct 2024, 11:42 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

मेरठ के परतापुर में MDA मुँह धोया: महिलाओं के भजन-प्रहार से ढह गया बुलडोजर

बुलडोजर पर 'भजन प्रहार' / मेरठ में MDA की फजीहत / मंदिर पर वार, बिना पुलिस बैकफुट पर MDA! एंकर :-मेरठ के परतापुर में MDA की तानाशाही की धज्जियां उड़ गईं, जब एयरपोर्ट एंक्लेव में बन रहे मंदिर को ढहाने पहुंची टीम को महिलाओं के 'भजन प्रहार' के आगे घुटने टेकने पड़े। बिना स्थानीय पुलिस बल के, दबे पांव कार्रवाई करने पहुंची MDA की टीम ने जैसे ही निर्माणाधीन मंदिर पर हाथ डालने की कोशिश की, महिलाओं ने ढोलक-मंजीरे संभालकर ऐसा मोर्चा खोला कि अफसरों की सिट्टी-पिट्ठी गुम हो गई। मंदिर कमेटी के लोग और हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता भारी तादाद में जमा हो गए। भजनों की गूंज और जनता के तीखे आक्रोश के बीच बिना पुलिस सुरक्षा के पहुंची MDA की टीम पूरी तरह बेबस नज़र आई। खुद को चारों तरफ से घिरा देख और माहौल बिगड़ता देख अफसरों के हाथ-पांव फूल गए और उन्हें बिना कोई कार्रवाई किए उल्टे पांव भागने पर मजबूर होना पड़ा। महिलाओं के इस अनोखे 'भजन सत्याग्रह' ने फिलहाल तो आस्था के केंद्र को बचा लिया है, लेकिन बिना तैयारी और बिना पुलिस के पहुंची MDA टीम की इस जग-हंसाई ने प्रशासनिक अमले की कार्यप्रणाली पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं。
0
0
Report
Advertisement

गांधी जयंती पर स्कूल ने सत्य अहिंसा का संदेश, छात्रों ने देशभक्ति दिखायी

Dholpur, Rajasthan:पिपरेट ग्राम पंचायत के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को महात्मा गांधी जयंती एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्रधानाध्यापक बहादुर सिंह मीणा ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर की। इस दौरान प्रयत्न संस्था के ब्लॉक कोऑर्डिनेटर ठाकुरदास कुशवाहा ने गांधीजी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांतों पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों से उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। एवं महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के जीवन, संघर्ष और देश के प्रति उनके योगदान के बारे में विद्यार्थियों को जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया। उन्होंने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से सत्य, अहिंसा, स्वच्छता एवं देशप्रेम का संदेश दिया। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रयत्न संस्था की ओर से पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विनीत कुमार मीणा, इंदल सिंह, माखन सिंह, देवेंद्र सिंह, शिवानी भट्ट सहित विद्यालय स्टाफ एवं समुदाय के सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों में देशभक्ति, नैतिक मूल्यों एवं सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया।
0
0
Report
Advertisement

करहल संत विवेकानंद ग्रुप ऑफ स्कूल में मनाई गई महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती ।

Ajay KumarAjay KumarFollow12m ago
Kanakpur, Uttar Pradesh:करहल/मैनपुरी। करहल के संत विवेकानंद ग्रुप ऑफ स्कूल में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए,जिसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं समस्त स्टाफ ने सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के निदेशक डॉ.जे.पी.यादव ने महात्मा गांधी जी के जीवन, उनके विचारों और सत्य एवं अहिंसा के सिद्धांतों पर प्रकाश डाला। उन्होंने छात्र-छात्राओं को गांधी जी के आदर्शों से प्रेरणा लेने तथा हमेशा सत्य के मार्ग पर चलने का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी जी ने सत्य, अहिंसा,स्वच्छता और सादगी के माध्यम से देश और समाज को नई दिशा देने का कार्य किया। वहीं विद्यालय की प्रबंधक श्रीमती सरिता सिंह ने महात्मा गांधी जी के जीवन और स्वतंत्रता आंदोलन में उनके योगदान के बारे में छात्र-छात्राओं को जानकारी दी। उन्होंने कहा कि गांधी जी के विचार आज भी समाज के लिए प्रेरणादायक हैं और हमें उनके बताए मार्ग पर चलकर अपने जीवन में अच्छे संस्कारों को अपनाना चाहिए। इस दौरान विद्यालय परिसर में छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने गांधी जी के आदर्शों को अपनाने और स्वच्छता एवं सत्य के प्रति जागरूक रहने का संकल्प लिया।
0
0
Report

मोहनगढ़ में अज्ञात वाहन से ऊंटनी घायल, मासूम बच्चा माता-पिता के पास बिलखता रहा

Jaisalmer, Rajasthan:जिला -जैसलमेर विधानसभा - जैसलमेर खबर की लोकेशन -मोहनगढ़ मोहनगढ़ के बांकलसर रोड पर अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, ऊंटनी का पिछला पैर टूटा, हेल्पलाइन 1962 की टीम ने मौके पर पहुंचकर किया प्राथमिक उपचार मोहनगढ़,जैसलमेर जैसलमेर जिले के मोहनगढ़ थाना क्षेत्र के बांकलसर रोड पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में राज्य पशु ऊंटनी गंभीर रूप से घायल हो गई। सड़क पार कर रही ऊंटनी को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ऊंटनी का पिछला पैर टूट गया, जिससे वह सड़क किनारे दर्द से तड़पती रही। वहीं अपनी मां की गंभीर हालत देखकर ऊंटनी का मासूम बच्चा पास ही खड़ा होकर बिलखता रहा। मां-बेटे के बीच का यह भावुक दृश्य देखकर वहां मौजूद लोग भी द्रवित हो गएं। जानकारी के अनुसार, बांकलसर रोड पर ऊंटनी सड़क पार कर रही थी। इसी दौरान तेज गति से आए अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऊंटनी का पिछला पैर टूट गया और वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क किनारे गिर गई। घायल ऊंटनी दर्द से कराहती रही और बार-बार उठने का प्रयास करती रही, लेकिन पैर टूटने के कारण वह खड़ी नहीं हो सकी। हादसे के बाद ऊंटनी का मासूम बच्चा अपनी मां के पास ही खड़ा रहा। मां को दर्द से तड़पता देख बच्चा लगातार बिलखता रहा। मां-बेटे के बीच का यह भावुक दृश्य देखकर वहां मौजूद लोग भी द्रवित हो गए। ऊंटनी के मालिक असलम खान के सामने उसका पशु दर्द से तड़पता रहा। इसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने संबंधित हेल्पलाइन को सूचना दी। सूचना मिलने पर पशु चिकित्सा हेल्पलाइन 1962 की टीम मौके पर पहुंची और घायल ऊंटनी की स्थिति का जायजा लेकर प्राथमिक उपचार किया। टीम ने तत्काल आवश्यक उपचार उपलब्ध कराया। हादसे में ऊंटनी गंभीर रूप से घायल हुई है और उसे आगे के उपचार की आवश्यकता है।
0
0
Report
Advertisement

दिल्ली के मयूर विहार में युवक का नाले से बरामद, परिजनों ने अस्पताल में प्रदर्शन

New Delhi, Delhi:राजधानी दिल्ली के मयूर विहार थाना इलाके के रहने वाले अजय चौधरी 24 सितंबर को नोएडा गया था और फिर लौटकर नहीं आये. 26 सितंबर को उनका शव गाजीपुर फूल मंडी के पास बने नाले से बरामद हुआ. परिजनों ने पुलिस के लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल में नाराजगी दर्ज कराई. पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार इलाके में रहने वाले अजय की गुमशुदगी की रिपोर्ट उत्तर प्रदेश में दर्ज थी. दिल्ली पुलिस ने नाले के दीद सूचना दी, पर यूपी पुलिस ने अब तक परिवार को सूचना नहीं दी. परिवार अस्पताल परिसर में धरने पर बैठे हैं और कार्रवाई के बिना उठने को तैयार नहीं. पोस्टमार्टम के बाद शव यूपी पुलिस को सौंपा जाएगा ताकि परिजनों को दिया जा सके.
0
0
Report
Advertisement

ब्यावर में गांधी जयंती पर नशामुक्ति जागरूकता रैली और शपथ कार्यक्रम

Bewar, Uttar Pradesh:ब्यावर में नशे के खिलाफ गूंजा जागरूकता का संदेश गांधी जयंती पर चांग गेट से निकली नशामुक्ति जागरूकता रैली, पटेल स्कूल में दिलाई शपथ ब्यावर, 2 अक्टूबर। गांधी जयंती के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर से नशामुक्त भारत अभियान के तहत शुक्रवार को नशे के खिलाफ जागरूकता रैली आयोजित की गई। चांग गेट से शुरू हुई रैली को विधायक शंकर सिंह रावत, जिला कलक्टर कमल राम मीना, जिला पुलिस अधीक्षक रतन सिंह एवं नगर परिषद सभापति पुष्पा बलदुआ ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में एनसीसी, स्काउट, पुलिस, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, चिकित्सा विभाग के कार्मिकों, विद्यार्थियों, युवाओं एवं स्वयंसेवकों ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने हाथों में नशामुक्ति संबंधी संदेशों की तख्तियां लेकर आमजन को नशे से होने वाले स्वास्थ्य, पारिवारिक और सामाजिक दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया। रैली राजकीय पटेल उच्च माध्यमिक विद्यालय पहुंचकर संपन्न हुई। यहाँ जिला कलक्टर कमल राम मीना ने विद्यार्थियों, कार्मिकों एवं प्रतिभागियों को नशे से दूर रहने तथा नशामुक्त समाज के निर्माण में सहयोग करने की शपथ दिलाई। इसके बाद जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, विद्यार्थियों एवं अन्य प्रतिभागियों ने कैनवास पर हस्ताक्षर अभियान में भाग लेकर नशामुक्त समाज के संकल्प को मजबूत किया। जिला कलक्टर ने युवाओं और आमजन से नशे से दूर रहने की अपील करते हुए कहा कि नशे का प्रभाव केवल व्यक्ति तक सीमित नहीं रहता, बल्कि इससे परिवार और पूरा समाज प्रभावित होता है। उन्होंने कहा कि जनभागीदारी और निरंतर जागरूकता के माध्यम से ही नशामुक्त भारत के संकल्प को साकार किया जा सकता है। विद्यालय प्रधानाचार्य रोहित जैन ने सभी अतिथियों, अधिकारियों, कार्मिकों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। गांधी जयंती पर आयोजित यह रैली, शपथ एवं हस्ताक्षर अभियान ब्यावर में नशे के खिलाफ सामूहिक जनभागीदारी और जागरूकता का संदेश देकर संपन्न हुआ।
0
0
Report

केशव प्रसाद मौर्य: चुनाव आयोग ऐतिहासिक कदम, कांग्रेस पर ढोंग का आरोप

Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर, उत्तर प्रदेश: उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, "चुनाव आयोग के द्वारा जो कार्य किया गया है, वह ऐतिहासिक है। भारतीय जनता पार्टी SIR की प्रक्रिया का समर्थन करती है, जो घुसपैठिए भारत में यहां की मतदाता सूची में तुष्टिकरण करने वाले दलों की राजनीति के कारण आ गए थे। SIR के कारण वह मतदाता सूची से बाहर हुए हैं, इसलिए सबसे ज्यादा दर्द कांग्रेस और उनके साथ जो दल हैं उनको हो रहा है। लेकिन मैं इतना जरूर कह दे रहा हूं कि चुनाव निष्पक्ष हों, यह हमारी प्राथमिकता है, मतदाता सूची सही हो, यह हमारी पार्टी की प्राथमिकता है और कांग्रेस केवल ढोंग कर रही है, ढोंग।"
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top