icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

र rata भाखर में गुरु जलंधर नाथ मंदिर पर लाखों भक्त, सीसी मार्ग का लोकार्पण

Jodhpur, Rajasthan:_बालेसर गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर कस्बे के समीप राता भाखर पहाड़ी पर स्थित प्रसिद्ध गुरु जलंधर नाथ जी मंदिर की परिक्रमा में हजारों की तादात में श्रदालु उमड़ पड़े। श्री श्री 1008 श्री मूल गिरिजी महाराज के पावन सानिध्य और शेरगढ़ विधायक बाबूसिंह राठौड़ के मुख्य आतिथ्य में आयोजित इस वार्षिक विशाल मेले व परिक्रमा में भक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। तड़के से ही "गुरु जलंधर नाथ की जय" और "ॐ नमः शिवाय" के जयकारों से पूरा राता भाखर गुंजायमान हो उठा। श्री मूल गिरिजी महाराज की अगुवाई में हजारों की संख्या में पुरुषों, महिलाओं और युवाओं ने पूरी श्रद्धा के साथ पहाड़ी की परिक्रमा की। परिक्रमा पूर्ण कर श्रद्धालुओं ने मंदिर में दर्शन-पूजन किया तथा गुरु महाराज के चरणों में दंडवत प्रणाम कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान विधायक बाबूसिंह राठौड़ पूरी परिक्रमा में मौजूद रहे। यात्रा के बीच 1 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 2 किलोमीटर लंबी नव-निर्मित सीसी मार्ग परिक्रमा सड़क का गुरु महाराज एवं विधायक द्वारा विधिवत लोकार्पण भी किया गया। मेले में मातृशक्ति और युवाओं की भारी उपस्थिति रही। भक्तों के लिए जगह-जगह सेवा समितियों द्वारा जल व अल्पाहार की व्यवस्था की गई थी, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूबा नजर आया। मेले में यातायात सुचारू के लिए पुलिस ने व्यवस्था संभाली बालेसर सीओ राजेंद्र सिंह उज्जवल, थानाधिकारी भंवराराम चौधरी सहित तमाम पुलिस कर्मी व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग कर रहे हैं।
0
0
Report

उत्तर प्रदेश चुनाव से पहले भाजपा की ऑनलाइन परीक्षा ने दिखाया ऊँचा प्रदर्शन

Noida, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी में राजनीतिक दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंकनी शुरू कर दी है। इस बीच भाजपा ने पार्टी के इतिहास और उसकी कार्यसंस्कृति को परखने के लिए एक ऑनलाइन परीक्षा में कराई जिसमें मध्य प्रदेश को पछाड़ते हुए यूपी पहले स्थान पर काबिज हो गया। यूपी के 90 प्रतिशत कार्यकर्ता इन परीक्षाओं में सफल रहे। पार्टी कार्यकर्ताओं की परीक्षा सरल ऐप पर ली गई थी। उनसे संघ और भाजपा के इतिहास, सांगठनिक विकास, उपलब्धियों, पार्टी के गठबंधन और राज्यों के चुनाव के संबंध में सवाल पूछे गए थे। परीक्षा पास करने वाले कार्यकर्ताओं को डिजिटल सर्टिफिकेट दिए गए हैं। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने लखनऊ दौरे पर रहने के दौरान इसकी समयावधि बढ़ाते हुए कार्यकर्ताओं की डिजिटल परीक्षा करवाने के निर्देश दिए थे। डिजिटल लर्निंग के लिए छह से 28 जुलाई के बीच यूपी में 5.34 लाख ने परीक्षा दी, जिसमें से तकरीबन 4.82 लाख पास हुए। सभी छह मोर्चों के पदाधिकारियों ने भी परीक्षा में हिस्सा लिया।
0
0
Report
Advertisement

गुरु पूर्णिमा पर कर्णप्रयाग के उमा माहेश्वर आश्रम में श्रद्धा का विशाल उत्सव

Karnaprayag, Uttarakhand:गुरु पूर्णिमा का पावन अवसर शिष्यों द्वारा अपने गुरुदेव के प्रति अपार स्नेह, श्रद्धा और कृतज्ञता व्यक्त करने का दिन होता है। चमोली जिले के कर्णप्रयाग में बद्रीनाथ हाईवे पर स्थित प्रसिद्ध उमा माहेश्वर आश्रम में गुरु पूर्णिमा का पर्व बड़े ही धूमधाम, भक्तिभाव और उत्साह के साथ मनाया गया। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर उमा माहेश्वर आश्रम परिसर में श्रद्धा और सम्मान का अद्भुत संगम देखने को मिला। देश के अलग-अलग राज्यों और दूर-दराज के क्षेत्रों से पहुंचे सैकड़ों श्रद्धालुओं ने आश्रम में विशेष पूजा-अर्चना और भव्य हवन-यज्ञ में भाग लिया। इसके पश्चात भक्तों ने ब्रह्मलीन भोले जी महाराज की समाधि स्थल पर शीश नवाकर उनका आशीर्वाद लिया और उन्हें नमन किया। धार्मिक अनुष्ठानों के समापन के बाद आश्रम में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सभी श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आश्रम के महंत ऐश्वर्य नाथ जी महाराज ने बताया कि उमा माहेश्वर आश्रम में बीते 25 वर्षों से निरंतर गुरु पूर्णिमा का यह भव्य आयोजन किया जा रहा है। प्रतिवर्ष देश के कोने-कोने से भक्त यहाँ पहुंचकर अपने गुरुजनों को भेंट अर्पित करते हैं और उनके प्रति अपनी निष्ठा व सम्मान प्रकट करते हैं। इस अवसर पर पूज्य गुरु महाराज द्वारा भी उपस्थित शिष्यों को आशीर्वाद देकर उनके सुखद, समृद्ध और मंगलमय जीवन की कामना की गई।
0
0
Report

मुख्यमंत्री ने नवनियुक्त ग्रुप डी कर्मियों को नौकरी और सामाजिक न्याय का वादा किया

Chandigarh, Chandigarh:मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नवनियुक्त ग्रुप डी कर्मचारियों से संवाद कार्यक्रम में की बतौर मुख्य अतिथि शिरकत पंचकूला में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री का संबोधन पंचकूला की इस पावन धरती पर नवनियुक्त कर्मचारियों के बीच आकर बड़ा ही भाव विभोर हूं- मुख्यमंत्री हरियाणा के हजारों परिवारों की आंखों में साकार हुए सपनों को देख रहा हूं यह उत्सव केवल नौकरी मिलने का उत्सव ना रहे बल्कि जन सेवा का संकल्प लेने का उत्सव बने- मुख्यमंत्री सरकारी नौकरी प्राप्त करने वाले सभी 3586 नौजवान साथियों का हार्दिक स्वागत और अभिनंदन उन सभी माता-पिता को भी प्रणाम जिन्होंने कठिन हालात के बावजूद हौसला टूटने नहीं दिया- मुख्यमंत्री एक समय था जब योग्यता पीछे खड़ी रहती थी और पर्ची खर्ची, परिवारवाद व क्षेत्रवाद आगे चलते थे हमने सत्ता संभालते ही स्पष्ट किया कि किसी भी नौजवान का भविष्य नेता की जेब में रखी पर्ची नहीं करेगी तय उसका भविष्य उसकी मेहनत, उसकी योग्यता और उसकी प्रतिभा तय करेगी- मुख्यमंत्री हमारी यह व्यवस्था केवल भारती की प्रक्रिया नहीं, यह सामाजिक न्याय का एक जीवंत अभियान आपको यह नौकरी ईमानदार व्यवस्था से मिली है इसलिए आपसे अपेक्षा की आप भी व्यवस्था को ईमानदार बनाए रखेंगे हमने पिछले डेढ़ वर्ष में 42 हजार 500 युवाओं को सरकारी नौकरियां दी- मुख्यमंत्री पिछले साढ़े 11 साल के कार्यकाल में पारदर्शिता के साथ कुल 1 लाख 83 हजार से अधिक युवाओं को योग्यता के आधार पर सरकारी नौकरियां दी गत वर्ष जुलाई में ग्रुप सी का CET करवाया जिसके तहत दूसरे चरण में विभिन्न पदों की भर्ती प्रक्रिया चल रही है नीट- यूजी परीक्षा में अनियमितताओं के आरोप सामने आने पर व्यापक जांच करवाई गई लोक परीक्षा अधिनियम 2026 के माध्यम से संगठित परीक्षा अपराध करने वालों के लिए 10 वर्ष की कैद और कम से कम 10 करोड रुपए के जुर्माने जैसे कठोर प्रावधान किए जा रहे हैं पेपर लीक से जुड़े मामले के त्वरित निस्तारण और दोषियों को शीघ्र दंड दिलाने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट गठित करने का लिया निर्णय हमारे लिए नौजवान वोट बैंक ना होकर विकसित भारत विकसित हरियाणा का भाग्य विधाता- मुख्यमंत्री आज से आप हरियाणा सरकार की कर्मचारी के साथ-साथ जन्म विश्वास के प्रहरी भी सभी नव नियुक्त कर्मचारियों और परिवार जनों को हार्दिक बधाई- मुख्यमंत्री
0
0
Report

मोची मार्केट में आवारा कुत्तों से डर, दुकानदार नगर परिषद से राहत मांगें

Hanumangarh, Rajasthan:मोची मार्केट में आवारा कुत्तों का आतंक, दुकानदारों ने नगर परिषद से लगाई राहत की गुहार हनुमानगढ़ टाउन की मोची मार्केट में आवारा कुत्तों का आतंक दुकानदारों और ग्राहकों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि बाजार में घूमने वाले आवारा कुत्ते राहगीरों, दुकानदारों और ग्राहकों पर अचानक हमला कर देते हैं तथा उन्हें काटने के लिए दौड़ते हैं। दुकानदारों के अनुसार कई लोग इन कुत्तों के हमले का शिकार भी हो चुके हैं, जिससे बाजार में आने वाले लोगों में डर का माहौल है। व्यापारियों का कहना है कि इस समस्या के कारण ग्राहकों की आवाजाही भी प्रभावित हो रही है और कारोबार पर असर पड़ रहा है। उनका आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ। ऐसे में मोची मार्केट के दुकानदारों ने नगर परिषद से जल्द कार्रवाई करते हुए आवारा कुत्तों को पकड़ने और बाजार क्षेत्र को सुरक्षित बनाने की मांग की है, ताकि आमजन और व्यापारियों को राहत मिल सके.
0
0
Report
Advertisement

मेहंदीपुर बालाजी गुरु पूर्णिमा महोत्सव: आस्था का सैलाब और महाआरती attracts भक्त

Dausa, Rajasthan:जिला दौसा गुरु पूर्णिमा पर मेहंदीपुर बालाजी में उमड़ा आस्था का सैलाब मेहंदीपुर बालाजी में गुरु पूर्णिमा महोत्सव का श्रद्धा और भक्ति के साथ हो रहा आयोजन पीठाधीश्वर महंत डॉ. नरेशपुरी महाराज के सान्निध्य में धार्मिक आयोजन, बालाजी महाराज की भव्य फूल बंगला और छप्पन भोग की झांकी बनी आकर्षण का केंद्र, गुरु दीक्षा, गुरु पूजन, गुरु पूजा एवं महाआरती का विशेष आयोजन, भजन-कीर्तन से भक्तिमय मंदिर परिसर, देशभर से गुरु दीक्षा और गुरु भक्ति करने पहुंचे श्रद्धालु, श्रद्धालुओं ने महंत महाराज की महाआरती कर लिया आशीर्वाद, बाल कलाकारों ने गुरु भक्ति और गुरु सेवा पर दी मनमोहक प्रस्तुतियां, जयकारों और भक्ति की गूंज के बीच श्रद्धा-उल्लास से मनाया जा रहा गुरु पूर्णिमा महोत्सव
0
0
Report

हरियाणा बिजली कर्मियों का जोरदार प्रदर्शन, 11–13 अगस्त तीन दिन की हड़ताल का ऐलान

Hisar, Haryana:हरियाणा बिजली कर्मचारी एवं इंजीनियर संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर आज हिसार सहित पूरे प्रदेश में बिजली कर्मचारियों, अधिकारियों और इंजीनियरों ने जोरदार प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने जिला उपायुक्तों के माध्यम से सरकार को ज्ञापन सौंपकर नए कृषि वितरण निगम बनाने, स्मार्ट मीटर योजना और बिजली के निजीकरण (प्राइवेटाइजेशन) पर कड़ा विरोध दर्ज कराया। अपनी प्रमुख मांगों—कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, पुरानी पेंशन बहाली (OPS) और खाली पदों पर नियमित भर्ती—को लेकर मोर्चा ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने उनकी मांगें नहीं मानीं, तो 11 से 13 अगस्त तक प्रदेश भर में तीन दिवसीय पूर्ण हड़ताल की जाएगी।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

बगड़ में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, विधायक राजेंद्र भांबू के नेतृत्व में पुरस्कार वितरण

Jhunjhunu, Rajasthan:बगड़, झुंझुनूं बगड़ में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, विधायक राजेंद्र भांबू रहे मुख्य आकर्षण राजेंद्र भांबू बोले- शिक्षा, संस्कार और सेवा ही समाज की असली पूंजी झुंझुनूं के बगड़ में अभिनव वेलफेयर ट्रस्ट एवं आरसी रुंगटा फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित समारोह में विधायक राजेंद्र भांबू ने मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया। उन्होंने शिक्षा, संस्कार और सामाजिक सेवा को समाज की वास्तविक पूंजी बताते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान प्रोत्साहन राशि, पौधे और कपड़े के बैग भी वितरित किए गए।
0
0
Report

संविधान से समझौता नहीं, राष्ट्रहित पर राजनीति नहीं — VSHF ने सरकार से मांगा जवाब

Akchhit AgrawalAkchhit AgrawalFollow13m ago
Siyana, Uttar Pradesh:स्याना। विश्व सनातन हिन्दू फाउंडेशन (VSHF) के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानेश चौहान के नेतृत्व में आज उपजिलाधिकारी, स्याना के माध्यम से मुख्यमंत्री एवं राष्ट्रपति के नाम एक महत्वपूर्ण ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में संविधान की मूल भावना, सामाजिक समरसता, शिक्षा व्यवस्था में सुधार, समान अवसर तथा राष्ट्रहित से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई की मांग की गई। इस अवसर पर ज्ञानेश चौहान ने कहा कि "यदि देश में संविधान की मूल भावना, समान अवसर और सामाजिक समरसता पर निरंतर प्रश्नचिह्न खड़े होते रहेंगे, तो यह किसी भी लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए गंभीर चिंता का विषय है। सरकार की जिम्मेदारी है कि वह कानून का निष्पक्ष पालन सुनिश्चित करे और किसी भी प्रकार की जातीय घृणा, सामाजिक वैमनस्य अथवा राष्ट्र-विरोधी गतिविधियों के प्रति कठोर एवं समान कार्रवाई करे।" उन्होंने कहा कि देश का कानून सभी नागरिकों के लिए समान है और कानून के समक्ष किसी भी व्यक्ति, संगठन या समूह को विशेष संरक्षण नहीं मिलना चाहिए। यदि हाल के घटनाक्रमों में किसी भी स्तर पर घृणा फैलाने, समाज को बांटने, कानून-व्यवस्था बिगाड़ने या राष्ट्र-विरोधी गतिविधियों के संकेत मिले हैं, तो उनकी निष्पक्ष, उच्चस्तरीय एवं समयबद्ध जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जानी चाहिए। ज्ञापन में वर्तमान आरक्षण व्यवस्था की व्यापक समीक्षा हेतु उच्चस्तरीय आयोग के गठन, आर्थिक रूप से अत्यंत कमजोर परिवारों के लिए प्रभावी अवसर सुनिश्चित करने, शिक्षा व्यवस्था को पारदर्शी, गुणवत्तापूर्ण एवं रोजगारोन्मुख बनाने तथा सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को सुदृढ़ करने के लिए ठोस एवं दीर्घकालिक नीति लागू करने की मांग की गई। ज्ञानेश चौहान ने कहा कि सरकार को इस ज्ञापन को केवल एक औपचारिक पत्र न मानकर देश के लाखों नागरिकों की संवैधानिक अपेक्षाओं की अभिव्यक्ति के रूप में देखना चाहिए। यदि जनहित एवं राष्ट्रहित से जुड़े इन गंभीर विषयों पर समय रहते ठोस निर्णय नहीं लिए गए, तो संगठन लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक दायरे में रहकर जनजागरण अभियान चलाने के लिए बाध्य होगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि विश्व सनातन हिन्दू फाउंडेशन का उद्देश्य किसी जाति, धर्म या समुदाय का विरोध करना नहीं, बल्कि संविधान की गरिमा, समान अधिकार, सामाजिक समरसता और राष्ट्रहित की रक्षा करना है। संगठन ने सरकार से अपेक्षा की कि ज्ञापन में उठाए गए प्रत्येक बिंदु पर गंभीरतापूर्वक विचार कर की गई कार्रवाई से संगठन को लिखित रूप में भी अवगत कराया जाए। इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री नवनीत सिंह, जिला अध्यक्ष श्री गिरीश चौहान, उपाध्यक्ष श्री प्रवीण कुमार, श्री अनिल लोधी, श्री महेश शर्मा, श्री देविन कुमार, श्री मन्नू चौधरी, श्री कृष्ण कुमार स्याना तहसील अध्यक्ष जितेंद्र कुमार,मूलचंद,ललित कुमार,सुभाष,श्री आशीष चौहान सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top