icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
209868
Devendra KumarDevendra KumarFollow28 Jan 2025, 04:42 pm

उन्नावः अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौत

Bangarmau, Uttar Pradesh:

बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव खार पुरवा निवासी रामबाबू (42) किसी काम से उन्नाव गए थे जहां से मंगलवार की शाम वापस घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में बांगरमऊ-बिल्हौर मार्ग पर गांव पंचू पुरवा के पास किसी वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे के बाद मरणासन्न हालत में उसे बांगरमऊ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां के डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख पुकार मच गई। मृतक पांच भाइयों में सबसे बड़ा था और गांव में खेती किसानी कर किसी तरह परिवार पाल रहा था। मौके पर पहुँची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

रतलाम के करवाचौथ पर चांद ने सुहागिनों का इंतजार किया पूरा

Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम में करवाचौथ के दिन सुहागिनों को चांद ने आखिरकार लंबा इंतजार करवा ही दिया... देर रात करीब 10 बजकर 10 मिनट पर आसमान में चांद की पहली झलक दिखाई दी, जिसके बाद महिलाओं के चेहरे खिल उठे। चांद के दीदार के साथ छलनी से जीवनसाथी का चेहरा देखा गया, पूजा-अर्चना हुई और फिर सुहागिनों ने अपना व्रत खोला। देर शाम से ही बादलों के बीच चांद की लुकाछिपी चलती रही और हर नजर आसमान पर टिकी रही। इस बीच रतलाम शहर में करवाचौथ के अलग-अलग रंग भी नजर आएं. कहीं पर्व धूमधाम से मनाया गया, तो कहीं पारंपरिक अंदाज में रंगोली सजाकर करवे रखे गए और विधि-विधान से पूजा हुई। वहीं कुछ जगहों पर करवाचौथ का मॉडर्न अंदाज भी देखने को मिला। चांद के इंतजार के बीच कपल्स ने कैटवॉक किया, नकली चांद पर बैठकर जीवनसाथी के साथ गीत गुनगुनाए और इस खास दिन को यादगार बनाया।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top