उन्नावः बांगरमऊ तहसील पर जिलाअधिकारी की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन, 211 शिकायतों में से 16 शिकायतों का मौके पर निस्तारण
Bangarmau, Uttar Pradesh:बांगरमऊ तहसील सभागार में डीएम गौरांग राठी और एसपी दीपक भूकर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। फरियादियों ने विभिन्न विभागों से संबंधित 211 शिकायत प्रस्तुत की जिसमें डीएम ने 16 शिकायतों का निस्तारण करवाया। अन्य फरियादियों की शिकायतों को डीएम ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को आदेश देते हुए कहा कि प्राप्त शिकायतों का संतोषजनक निस्तारण और समय पर सुनिश्चित करें। समाधान दिवस पर बांगरमऊ विधायक ने भी पहुंचकर फरियादियों की शिकायतें सुनी और वृद्ध लोगों को ठंड से बचने के लिए कंबल वितरित किए गए।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
मधुबनी में बाइक सवार बेखौफ अपराधियों ने कॉलेज कर्मी को मारी गोली, गंभीर हालत में किया गया रेफर
Madhubani, Bihar:मधुबनी में बाइक सवार बेखौफ अपराधियों ने कॉलेज कर्मी को मारी गोली,गंभीर हालत में किया गया रेफर।बारदात लदनियां थाना क्षेत्र के चिकानोटवा गांव की है।जख्मी युवक की पहचान भुतहा गांव निवासी केशवर सिंह के तौर पर हुई है,युवक कॉलेज में पुस्तकालय अध्यक्ष पद पर कार्यरत हैं। युवक केशवर सिंह स्कूटी से बाजार गए थे तभी बाइक पर सवार दो नकाबपोश अपराधीयों ने पीछा कर कई राउंड फायरिंग किया ।गोली लगने से युवक गिर पड़े ।आसपास के लोगों ने जख्मी युवक को अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने गंभीर हालत देखते हुए सदर अस्पताल मधुबनी रेफर कर दिया। सदर अस्पताल से डीएमसीएच दरभंगा रेफर कर दिया गया है।पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है,घटनास्थल से खोखा बरामद हुआ है।दिनदहाड़े हुई फायरिंग की बारदात से इलाके में दहशत है।
