icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
209862
Navin SinghNavin SinghFollow30 Jan 2025, 12:00 pm

Unnao: शुक्ला गंज में लक्ष्यगंगासेतु अभियान के तहत बैठक, जाम समस्या पर बनी कार्ययोजना

Netua Grameen, Uttar Pradesh:

शुक्ला गंज नगर पालिका के पास बने मैदान में लक्ष्यगंगासेतु अभियान के तहत शुक्लागंज संघर्ष मोर्चा की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। इस बैठक में सिग्नेचर कैंपेन पर विशेष चर्चा की गई। प्रभुद्ध वर्ग के वरिष्ठ सदस्यों ने नए गंगापुल पर रोजाना लगने वाले जाम के समाधान के लिए एक मोर्चा बनाने का निर्णय लिया। बैठक में यह कार्ययोजना तैयार की गई कि सरकार का ध्यान आकर्षित करने के लिए अतिरिक्त नए पुल का निर्माण किया जाए। शुक्ला गंज के पुल पर लगने वाले जाम की समस्या के प्रति जन प्रतिनिधियों की अनदेखी से आम जनता ने इस मोर्चे का निर्माण किया है, जिस पर सोशल मीडिया पर चर्चा जोरों पर है।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

2.66 करोड़ की साइबर ठगी: गिरफ्तार हुए आरोपी, 31 बैंक खातों का खुलासा

Kanpur, Uttar Pradesh:2 करोड़ 66 लाख की साइबर ठगी में दो आरोपी गिरफ्तार - निवेश पर भारी मुनाफे का झांसा देकर की गई करोड़ों की ठगी - आरोपियों के पास से 31 बैंक खातों से जुड़ी सामग्री बरामद -22 एटीएम कार्ड, 27 चेकबुक और 19 पासबुक मिलीं - पांच फर्मों की मुहरें और आईफोन भी बरामद -फर्जी इनवॉइस के जरिए बैंकिंग सुविधा हासिल करने का आरोप - पतंजलि को सरसों की सप्लाई दिखाकर फर्जी बिल जमा करने का खुलासा - करोड़ों रुपये के संदिग्ध लेन-देन की तैयारी की आशंका कानपुर में 2 करोड़ 66 लाख रुपये की साइबर ठगी के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। ऑनलाइन निवेश पर भारी मुनाफे का झांसा देकर जाजमऊ के रहने वाले मोहम्मद अहमद लारी से करोड़ों रुपये की ठगी की गई थी। मामले में पुलिस ने अखिल सिंह चौहान और सतेन्द्र यादव उर्फ टोनी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 31 बैंक खातों से जुड़ी सामग्री बरामद हुई है, जिसमें 22 एटीएम कार्ड, 27 चेकबुक, 19 पासबुक और पांच फर्मों की मुहरें शामिल हैं। जांच में फर्जी फर्म दस्तावेजों और इनवॉइस के जरिए बैंकिंग सुविधा हासिल करने का मामला भी सामने आया है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और करोड़ों रुपये के संभावित लेन-देन की पड़ताल कर रही है। मामलों में पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल ने अहम जानकारी दी है।
0
0
Report

एसडीएम के निर्देश: डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध, शांतिपूर्ण दशहरा-दीपावली की अपील

Harda, Khedi Mahmudabad, Madhya Pradesh:हरदा नवरात्र पर्व के चलते आगामी दशहरा एवं दीपावली पर्व को लेकर टिमरनी थाने में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। नवागत एसडीएम असवन राम चिरामन ने बैठक में डीजे संचालकों एवं मंडल समीति सदस्य सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। शासन के नियमों की जानकारी देते हुए एसडीएम ने सभी डीजे संचालकों को सूचित किया कि ध्वनि विस्तारक यंत्रों का नियमानुसार उपयोग किया जाए, तेज ध्वनि में किसी प्रकार से ध्वनि यंत्र ना बजाए। शांतिपूर्वक चल समारोह निकाला जाए। इस दौरान नगर परिषद अध्यक्ष देवेंद्र भारद्वाज ने भी सभी से अपील की है कि दशहरा उत्सव मैदान पर सभी मण्डल अपनी प्रतिमाएं लेकर आए एवं क्रमानुसार चल समारोह में शामिल हो। डीजे संचालकों में नाराजगी देखी गई क्योंकि डीजे पूर्णतः प्रतिबंधित है इसलिए उन्होंने डीजे नहीं बजाने की बात कही।
0
0
Report

सीएम हेल्पलाइन 1076 से जनता को राहत, शिकायतों का तेज निराकरण

Begun, Rajasthan:रायपुर सीएम हेल्पलाइन 1076 से आम जनता को मिल रही राहत.. अब तक 2.31 लाख से अधिक शिकायतें दर्ज, 2.05 लाख से ज्यादा का निराकरण.. सीएम हेल्पलाइन पर 88.85% शिकायतों का हुआ समाधान.. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नवा रायपुर में हेल्पलाइन के कामकाज की समीक्षा की.. सीएम ने शिकायतकर्ताओं से सीधे बात कर लिया समाधान का फीडबैक.. 1076 पर शिकायत के बाद 80 से 85 परिवारों की बिजली समस्या हुई दूर.. शिकायत के 10 दिन के भीतर हितग्राही को मिली पीएम आवास की 55 हजार की किस्त. 9 महीने से रुकी पेंशन शिकायत के बाद दोबारा शुरू, लंबित राशि का भी भुगतान.. सीएम ने अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निराकरण के दिए निर्देश.. लापरवाही करने वाले अधिकारियों की जवाबदेही तय करने के निर्देश.. ग्राम पंचायतों, राशन दुकानों और CSC सेंटरों में हेल्पलाइन के प्रचार के निर्देश
0
0
Report
Advertisement

विजयनगर में आवारा कुत्ते पर कार चढ़ाने का मामला, स्थानीय कार्रवाई की मांग तेज

Jabalpur, Madhya Pradesh:विजयनगर में आवारा कुत्ते पर कार चढ़ाने की घटना के बाद विवाद खड़ा हो गया। आरोप है कि भरत सोनी के नाबालिग पुत्र ने कार चलाते समय कुत्ते को कुचल दिया, जिससे वह घायल हो गया और उसका इलाज जारी है। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद मामला चर्चा में आ गया है। कुत्ते के घायल होने की जानकारी मिलने पर मुसकान प्लाजा के सामने स्थित जेडी कॉलोनी के स्थानीय लोगों ने उसके इलाज की मांग की, लेकिन शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि संबंधित पक्ष ने उपचार कराने के बजाय विवाद करते हुए गाली-गलौज की। इस दौरान महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार और छीना-झपटी के आरोप भी लगाए गए हैं। घटना से नाराज स्थानीय लोग विजयनगर थाने पहुंचे और कार्रवाई की मांग को लेकर विरोध जताया। समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव आशीष मिश्रा थाने पहुंचे और मामले में उचित कार्रवाई की मांग की। पुलिस अधिकारी के अनुसार, घटना की रिपोर्ट दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है तथा सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। पुलिस ने जांच के आधार पर वैधानिक कार्रवाई का आश्वासन दिया है
0
0
Report

भीमपुर में बच्चों की तबीयत बिगड़ी: दूध वितरण के बाद उल्टी-घबराहट, स्वास्थ्य विभाग की जांच शुरू

Betul, Madhya Pradesh:बैतूल जिले के भीमपुर ब्लॉक के भाड़रीढाना गांव में भोजन के बाद करीब 30 बच्चों की तबीयत बिगड़ने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बच्चों को उल्टी और घबराहट की शिकायत के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भीमपुर में भर्ती कराया गया。 जानकारी के मुताबिक कुटीर संस्था द्वारा बच्चों को केले और दूध वितरित किया गया था। इसके बाद बच्चों को उल्टी और घबराहट होने लगी। हालत बिगड़ती देख ग्रामीणों ने सभी बच्चों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया。 बच्चों के बीमार होने की सूचना मिलते ही CMHO डॉ. संजीव शर्मा भीमपुर अस्पताल पहुंचे और बच्चों के स्वास्थ्य की जानकारी ली। हालांकि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सभी बच्चे अब खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। बच्चों को दूध की वजह से परेशानी हुई थी और फिलहाल किसी तरह की गंभीर स्थिति नहीं है। प्रशासन ने संस्था के दूध की सैंपलिंग करवाई है और जांच के लिए लैब भेजा है जांच रिपोर्ट आने के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि आखिरकार बच्चों की तबीयत बिगड़ने का असली कारण क्या था।
0
0
Report

हाई कोर्ट ने डल झील में मोटरबोट और जेट स्की पर रोक लगाई

Chaka, मोटरबोट, शिकारों और जेट स्की पर पूर्ण प्रतिबंध: अदालत ने दम तोड़ती मशहूर डल झील को बचाने के लिए उठता महतापूर्ण कदम। क Kashmir की मशहूर डल झील को बचाने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए, जम्मू, कश्मीर और लद्दाख हाई कोर्ट ने झील में पेट्रोल और डीजल से चलने वाली सभी मोटरबोट, मोटर वाले शिकारों और जेट स्की के संचालन पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। कोर्ट ने साफ कर दिया है कि इस आदेश का उल्लंघन करने पर इसे 'अदालत की अवमानना' माना जाएगा। क Kashmir के सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थलों में से एक और दुनिया भर के पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र रही डल झील, लंबे समय से ईंधन से चलने वाली नावों के कारण हो रहे प्रदूषण की मार झेल रही है। इन नावों ने पानी की गुणवत्ता को खराब किया है, जलीय पारिस्थितिकी तंत्र (aquatic ecosystem) को नुकसान पहुंचाया है, और मछलियों तथा अन्य जीवों के प्रजनन चक्र को खतरे में डाल दिया है। इससे झील की वह प्राकृतिक सुंदरता और पहचान धीरे-धीरे खत्म हो रही है, जो कभी दुनिया भर के पर्यटकों को अपनी ओर खींचती थी। हाई कोर्ट के इस कड़े आदेश से ऐसी सभी मोटर चालित गतिविधियों पर पूरी तरह रोक लग गई है। जिन लोगों की आजीविका मोटरबोट और जेट स्की पर निर्भर थी, उन्होंने इस पर निराशा जताई है। वहीं, पर्यावरणविदों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने, जो लंबे समय से झील को बचाने के लिए अभियान चला रहे थे, इस फैसले का स्वागत किया है। उनका मानना ​​है कि यह कदम खत्म हो रही इस झील को पुनर्जीवित करने के लिए बहुत जरूरी है। सामाजिक कार्यकर्ता और पर्यावरणविद डॉ. तौसीफ कहते हैं, "सबसे पहले तो यह एक बहुत ही स्वागत योग्य कदम है। 2021 में, जब मैंने शिकारों में लगाई जा रही इन अनधिकृत मोटरों के खिलाफ अभियान शुरू किया था, तब से मैं हर साल सरकार को पत्र लिखता रहा हूँ। मीडिया से बात करने से पहले, मैंने उन्हें दिखाया कि 27 अगस्त को मैंने सरकार को एक आखिरी संदेश भेजा था कि ये मोटरें अवैध हैं। मैं इन्हें 'अवैध' इसलिए कह रहा हूँ क्योंकि लोगों को यह समझना चाहिए कि हम किसी की आजीविका के खिलाफ नहीं हैं। अगर हम जैसे कार्यकर्ता कोई छोटा कदम उठाते हैं और हमें सरकार का समर्थन मिलता है—यानी उन्हें लगता है कि 'हाँ, यह सही काम कर रहा है'—तो इससे हमारा हौसला बढ़ता है और हम आगे भी काम करने के लिए प्रेरित होते हैं।" हमने सरकार को एक विस्तृत रिपोर्ट दी है कि इसमें इस्तेमाल होने वाले पेट्रोल या डीजल के फैलने से न केवल वायु प्रदूषण होता है (जो कि 15 अक्टूबर के बाद AQI के रूप में सामने आने लगेगा), बल्कि यह पेट्रोल और डीजल पानी की सतह पर तैरने लगता है। इसका सीधा असर पानी में रहने वाले जीव-जंतुओं पर पड़ता है। हमने सरकार को एक प्रेजेंटेशन के साथ पूरी रिपोर्ट सौंपी है कि इस पर रोक लगनी चाहिए। कल माननीय उच्च न्यायालय ने जो आदेश दिया है, उसके लिए मैं सभी NGO और कार्यकर्ताओं की ओर से बहुत आभारी हूँ, जो इन जल निकायों (water bodies) को बचाने के लिए अपने स्तर पर छोटे-बड़े प्रयास कर रहे हैं। यहाँ दिया गया यह महत्वपूर्ण आदेश अन्य सभी जल निकायों पर भी लागू किया जाना चाहिए, ताकि हम उन्हें बचा सकें—सिर्फ अपने लिए नहीं, बल्कि अपनी आने वाली पीढ़ियों के लिए। डल झील हज़ारों सालों से अस्तित्व में है; अगर हमारी वजह से यह अगले 50 या 100 सालों तक भी न बच पाए, तो हमें खुद को इंसान कहलाने का कोई हक नहीं है।"" साथी कार्यकर्ता तारिक पटलू ने कहा, "आज अदालत के आदेश से हमें कुछ राहत मिली है, जो कि एक स्वागत योग्य कदम है। उच्च न्यायालय ने हाल ही में जो भी आदेश दिए हैं, हम उनका समर्थन करते हैं। हमारी शुरू से ही यही मांग थी कि इस पर रोक लगनी चाहिए—भले ही मैं खुद एक एम्बुलेंस चलाता हूँ। मैं बाज़ार में इसका कोई विकल्प तलाश रहा हूँ, लेकिन फिलहाल ऐसा कोई तैयार विकल्प मौजूद नहीं है। हमें अभी तक ऐसी कोई मोटर नहीं मिली है, लेकिन जैसे ही वह उपलब्ध होगी, हम उसे लगा लेंगे, क्योंकि मैं एक आपातकालीन सेवा (emergency service) चलाता हूँ।" उन्होंने आगे कहा, "यह सिर्फ एक अदालती आदेश तक सीमित नहीं रहना चाहिए। मेरी दूसरी चिंता यह है कि इसे लागू कैसे किया जाएगा? हम इसे कैसे अमल में लाएं? हम इसे पूरी तरह से कैसे बंद कर सकते हैं? क्योंकि अगर आपको इस तरफ कोई मोटर नहीं दिखती, तो भी अंदरूनी हिस्सों में मोटरें अभी भी चल रही हैं और तब तक चलती रहेंगी जब तक कि कोई विशेष टीम न बनाई जाए, और जब तक सख्त कार्रवाई या जुर्माना न लगाया जाए, मुझे नहीं लगता कि यह रुकेगी। उदाहरण के लिए... इसलिए, यह सिर्फ एक अदालती आदेश बनकर नहीं रह जाना चाहिए। इसके अलावा, प्रदूषण के मुख्य कारण खुले नाले हैं, और बाहरी या अंदरूनी इलाकों में जो भी गंदगी जाती है, उसे रोकने के लिए सख्त नियम बनाए जाने चाहिए। हमारे 'वोट बैंक' की भी जवाबदेही तय होनी चाहिए, क्योंकि उन्होंने भी अपने तरीके से डल झील को बर्बाद किया है। मैं बार-बार कहता हूँ कि डल झील एक 'नोटिफाइड एरिया' (अधिसूचित क्षेत्र) है, फिर भी यहाँ सड़कें बनाई जा रही हैं। हम चाहते हैं कि मोटरों पर प्रतिबंध लगे, लेकिन निर्माण कार्यों पर क्यों नहीं? [अस्थाई ढांचों/शेड] पर रोक क्यों नहीं? हमें डल झील में सड़कों की जरूरत नहीं है, हमें तो खुद डल झील चाहिए। ठीक वैसी ही डल झील, जैसी 30 से 40 साल पहले हुआ करती थी जब हम इसका पानी पीते थे, इसमें नहाते थे हमें वही डल झील वापस चाहिए।"
0
0
Report
Advertisement

नवाबाद के हैवट मार्केट में मां-बेटी पर लाठी-डंडों से हमला, वीडियो वायरल

Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी के नवाबाद थाना क्षेत्र के हैवट मार्केट से मारपीट का एक वीडियो सामने आया है। बताया जा रहा है कि बच्चों के विवाद के बाद दबंगों ने मां-बेटी पर सरेआम लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस घटना में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जहाँ बच्चों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। कहा सुनी के बाद इसी विवाद ने बड़ा रूप ले लिया। आरोप है कि इसके बाद दबंगों ने मां-बेटी पर सरेआम लाठी-डंडों से हमला कर दिया। वायरल हो रहे वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि किस तरह दबंग बेरहमी से महिलाओं की लाठी से पिटाई कर रहे हैं। और आसपास लोग भी मौजूद हैं, लेकिन कोई बीच-बचाव नहीं कर रहा है। इस मारपीट में एक महिला को गंभीर चोटें आई हैं। घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उसका इलाज चल रहा है। घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने पुलिस से शिकायत की है।
0
0
Report

बालोद के गंगा मैया उद्गम पर पहली बार भव्य गंगा आरती, भक्त उमड़े

Raipur, Chhattisgarh:बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले स्थित प्रसिद्ध मां गंगा मैया के उद्गम सरोवर में सैकड़ों वर्ष बाद पहली बार भव्य गंगा आरती का आयोजन किया गया। नवरात्र पर्व के दौरान सरोवर तट पर दीपों की रोशनी, मंत्रोच्चार और शंखध्वनि के बीच हुई इस ऐतिहासिक महाआरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। अब तक मंदिर परिसर में केवल पूजा-अर्चना और मनोकामना ज्योत प्रज्वलन ही होता रहा था。 कार्यक्रम में उपस्थित सांसद भोजराज नाग ने इसे अत्यंत सुखद और आध्यात्मिक अनुभूति बताया। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन प्रदेश को विकसित राज्य और राम राज्य की दिशा में ले जाते हैं तथा यही सांस्कृतिक विरासत भारत को महान बनाती है。
0
0
Report

कुआकोंडा में हत्या: शराब के विवाद पर हमला, आरोपी गिरफ्तार

Dantewada, Chhattisgarh:ब्रेकिंग न्यूज़ - दंतेवाड़ा दंतेवाड़ा के कुआकोंडा में हत्या से सनसनी, पुलिस की त्वरित कार्रवाई। शराब नहीं पीने की समझाइश देने पर हुआ विवाद, समझिश को लेकर हुंगा मरकाम की हत्या। धनिकरका के कोटवारपारा में बामन मरकाम पर हूँगा मरकाम की हत्या का आरोप। लोहे के टंगिया और मिट्टी की ईंट से हमला करने का आरोप, मौके पर हुई मौत। कुआकोंडा पुलिस ने 24 घंटे के भीतर आरोपी को किया गिरफ्तार। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया। थाना कुआकोंडा में अपराध क्रमांक 50/2026, बीएनएस की धारा 103(1) के तहत मामला दर्ज।
0
0
Report
Advertisement

भालू के हमले से एक व्यक्ति गंभीर घायल, हैली एम्बुलेंस से देहरादून अस्पताल रेफर

barahat, Uttarkashi, Uttarakhand:भालू के हमले से एक व्यक्ति गम्भीर घायल , हैली एम्बुलेंस के माध्यम से हायर सेंटर रेफर, ग्रामीणों में दहशत का माहौल उत्तरकाशी जनपद के तहसील बड़कोट के अंतर्गत आज लगभग दिन 2:30 बजे रणवीर कफोला पुत्र दयाराम ग्राम कफनोल दमड़ी नामे तोक में भालू ने अचानक रणवीर पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। गम्भीर हालत में व्यक्ति को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कफनोल लाया गया प्राथमिक उपचार के पश्चात चिकित्सकों द्वारा घायल व्यक्ति को हैली एम्बुलेंसं के माध्यम से हायर सेंटर ले जाने की सलाह परिजनों को दी गई जिसके बाद परिजनों द्वारा हैली एम्बूलेस के लिए जिला प्रशासन से मांग की गई परिजनों की मांग पर जिला प्रशासन द्वारा युकाड़ा से आवश्यक समन्वय कर मरीज हेतु हैली की व्यवस्था करायी गई। जिसके बाद शाम लगभग 5:10 बजे हैली एम्बुलेंस के माध्यम से गम्भीर घायल व्यक्ति को हायर सेंटर देहरादून चिकित्सालयभेजा गया है। वहीं क्षेत्र में भालू के हमले से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की मांग की है।
0
0
Report

मैनपुरी- डीएम ने खुद धान की फसलन को काटकर दिखाया।

Manoj Kumar ShakyaManoj Kumar ShakyaFollow13m ago
Mainpuri, Uttar Pradesh:मैनपुरी। डीएम ने किसानों से खेती की लागत, उत्पादन और समस्याओं पर सीधी बातचीत की, इस दौरान डीएम ने खुद धान की फसलन को काटकर भी दिखाया। मैनपुरी। तहसील सदर क्षेत्र के ग्राम धारऊ नगला पीपल में जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने गाटा संख्या-4 में धान की फसल की क्रॉप कटिंग का निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने स्वयं धान की फसल काटकर दिखाया और उत्पादन का आंकलन किया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने किसानों से खेती की लागत, फसल के उत्पादन और कृषि से जुड़ी समस्याओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने किसानों से सीधे संवाद कर उनकी परेशानियों को समझा और सरकार द्वारा संचालित कृषि योजनाओं के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की।
0
0
Report
Advertisement

ग्रेटर नोएडा वेस्ट अजनारा होम्स में लिफ्ट फंक्स: स्टाफ 20 मिनट तक फंसा, रखरखाव पर सवाल

Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा वेस्ट की अजनारा होम्स सोसायटी में आए दिन लिफ्ट अटकने की घटनाएं हो रही है, जिससे लोग परेशान है। परिसर में शुक्रवार सुबह के समय हाउस कीपिंग स्टाफ महिला और पुरुष लिफ्ट में 20 मिनट तक फंसे रहे। महिला के लगातार जोर-जौर से लिफ्ट का गेट बजाने के बाद कड़ी मशक्कत के बाद प्रबंधन ने उसे सुरक्षित बाहर निकाला। लोगों का आरोप है कि लिफ्टों के रखरखाव में लापरवाही बरती जा रही है। पहले भी एक युवक और 14 लोग लिफ्ट में फंस चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया। सोसायटी के निवासियों ने बताया कि परिसर में रह रहे तीन से चार हजार परिवारों के लिए लिफ्ट समस्या बन रही है। शुक्रवार को सुबह ई टावर की लिफ्ट में हाउस कीपिंग स्टाफ के एक महिला और एक युवक लिफ्ट से ऊपर के फ्लोर से कूड़ा लेकर नीचे जा रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान लिफ्ट दूसरे फ्लोर पर जाकर अचानक अटक गई। महिला ने लिफ्ट में लगे सुरक्षा उपकरणों का इस्तेमाल कर मदद मांगने के लिए कोशिश की, लेकिन उसे तत्काल सहायता नहीं मिल सकी। काफी देर तक लिफ्ट का दरवाजा नहीं खुलने पर लोगों ने प्रबंधन् को सूचना दी। इसके बाद मौके पर आए कर्मचारियों ने महिला को बाहर निकाला। करीब 20 मिनट तक लिफ्ट में बंद रहने के कारण महिला घबरा गई
0
0
Report

सीएम साय के निर्देश: लापरवाही पर सख्त कार्रवाई, निलंबन के साथ सुधार

Begun, Rajasthan:रायपुर ब्रेकिंग सीएम साय ने की बड़ी कार्रवाई सीएम हेल्पलाइन में लापरवाही पर पिपरिया तहसीलदार निलंबित कबीरधाम जिले के तहसीलदार प्रमोद कुमार चंद्रवंशी पर कार्रवाई मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर तत्काल प्रभाव से निलंबन सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण की मुख्यमंत्री ने की समीक्षा सीएम साय बोले- शिकायत बंद करना नहीं, वास्तविक समाधान और संतुष्टि जरूरी एक ही समस्या के लिए नागरिकों को दोबारा भटकना न पड़े लापरवाही और लगातार खराब प्रदर्शन पर होगी कार्रवाई अधिकारियों-कर्मचारियों को कार्यप्रणाली में सुधार लाने के निर्देश सीएम बोले- पहला प्रयास सुधार का, समझाइश के बाद भी लापरवाही पर होगी कार्रवाई
0
0
Report

रायपुर में गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार गिरफ्तार

Begun, Rajasthan:रायपुर में गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई.., तीन अलग-अलग मामलों में एक महिला समेत चार आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं.. आरोपियों के कब्जे से 33 किलो 428 ग्राम गांजा और 35 हजार रुपये नकद बरामद किए गए हैं.. जब्त मादक पदार्थ और नकदी की कुल कीमत करीब 17 लाख 6 हजार रुपये बताई गई है.. पहली कार्रवाई आमानाका थाना क्षेत्र के टाटीबंध स्थित इस्कॉन मंदिर मोड़ के पास हुई, जहां से महाराष्ट्र के एक पुरुष और एक महिला को 27 किलो से ज्यादा गांजे के साथ पकड़ा गया.. वहीं, मुजगहन थाना क्षेत्र में उत्तर प्रदेश निवासी आरोपी से 5 किलो 230 ग्राम और डी.डी. नगर क्षेत्र में एक अन्य आरोपी से 778 ग्राम गांजा बरामद किया गया.. पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर गांजे की सप्लाई और तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश कर रही है..
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top