icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
209868
Devendra KumarDevendra KumarFollow1 Feb 2025, 05:14 pm

उन्नावः बांगरमऊ क्षेत्र में पकड़े गए भारी वाहनों को बिना कार्रवाई छोड़ा !

Bangarmau, Uttar Pradesh:

हरदोई बाईपास पर भारी वाहनों की जांच करने वाली टीम ने चार वाहनों को पकड़कर शीतला देवी मंदिर के पास एकांत स्थान पर खड़ा करवा दिया। इन वाहनों में यूपी 78 और यूपी 71 नंबर सीरीज की तीन पिकअप और एक ट्रक शामिल थे। जांच टीम में कुछ पुलिसकर्मी और सिविल वर्दी में कई अधिकारी शामिल थे, जो कल्याणी नदी पुल के पास सुबह से वाहनों की जांच कर रहे थे। सूत्रों के अनुसार, पकड़े गए वाहनों में सुपारी, अखरोट जैसी खाद्य वस्तुएं लदी हुई थीं। वाहन सुबह से दोपहर बाद तक वहीं खड़े रहे और स्थानीय लोगों ने इनकी तस्वीरें भी लीं। मामले में सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि शाम को वाहन मालिकों और चालकों से बातचीत के बाद बिना किसी स्पष्ट कार्रवाई के सभी वाहनों को जाने दिया गया।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवास महाभियान से 12,347 आवास पूरे करने की गति तेज

Saiki, Bihar:स्लग/बारिश थमते ही आवास निर्माण में आई तेजी, 12 हजार 347 अधूरे आवासों को पूर्ण कराने प्रशासन ने तेज किया अभियान, प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आवास योजनाओं के निर्माण कार्यों में तेजी लाने गांव-गांव पहुंच रहे अधिकारी, कलेक्टर के निर्देशन और जिला पंचायत के नेतृत्व में आवास पूर्णता महाभियान को मिली गति, एंकर/सारंगढ़–बिलाईगढ़ बारिश का दौर समाप्त होते ही सारंगढ़–बिलाईगढ़ जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना एवं मुख्यमंत्री आवास योजना के अंतर्गत अधूरे आवासों के निर्माण कार्यों में तेजी लाने जिला प्रशासन ने अभियान तेज कर दिया है। जिले में विभिन्न वित्तीय वर्षों के कुल 12 हजार 347 लंबित आवासों को पूर्ण कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए विकासखंड से लेकर ग्राम पंचायत स्तर तक अधिकारियों की सक्रियता बढ़ाई गई है। निर्माणाधीन आवासों की वास्तविक स्थिति का जायजा लेने अधिकारी सीधे गांवों और निर्माण स्थलों तक पहुंच रहे हैं। साथ ही हितग्राहियों से संवाद कर निर्माण कार्यों में आ रही समस्याओं का निराकरण करने और आवासों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण कराने के प्रयास किए जा रहे हैं, जिले के सारंगढ़, बरमकेला और बिलाईगढ़ विकासखंडों में आवास निर्माण कार्यों की नियमित समीक्षा एवं निगरानी की जा रही है। मुख्यमंत्री आवास पूर्णता महाभियान के अंतर्गत मैदानी अमले को सक्रिय करते हुए लंबित आवासों की प्रगति बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया है। आवास शाखा में नए अधिकारी की पदस्थापना के बाद कार्यों की निगरानी और समन्वय को और प्रभावी बनाने की दिशा में पहल की गई है, जिले में वित्तीय वर्ष 2016 से 2023 तक के 1 हजार 952 आवास, वित्तीय वर्ष 2024 से 2026 तक के 9 हजार 598 आवास तथा मुख्यमंत्री आवास योजना के 797 आवास निर्माणाधीन एवं लंबित हैं। इस प्रकार कुल 12 हजार 347 आवासों को पूर्ण कराने के लिए कार्ययोजना तैयार की गई है। अधिकारियों द्वारा ग्राम पंचायतों में पहुंचकर निर्माणाधीन आवासों का भौतिक सत्यापन किया जा रहा है। साथ ही हितग्राहियों को निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण करने के लिए प्रेरित करते हुए गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए जा रहे हैं, उल्लेखनीय है कि जिला पंचायत सीईओ श्री ऋषिकेश तिवारी अविभाजित जिले के समय सारंगढ़ जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रहते हुए आवास योजना के उत्कृष्ट क्रियान्वयन के लिए सारंगढ़ विकासखंड को राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार प्राप्त हुआ था। उनके प्रशासनिक अनुभव और मैदानी निगरानी से जिले में आवास निर्माण कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद है। जिला प्रशासन का प्रयास है कि शासन की महत्वाकांक्षी आवास योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों को समय पर मिले और अधूरे आवास शीघ्र पूर्ण होकर जरूरतमंद परिवारों के पक्के घर का सपना साकार हो सके।
0
0
Report

बस्तर पुलिस ने झारखंड से जुड़े साइबर ठग गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

Jagdalpur, Chhattisgarh:बस्तर पुलिस ने साइबर ठगी के एक मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए झारखंड के जामताड़ा से जुड़े अंतरराज्यीय साइबर ठग गिरोह के 2 सदस्यों को गिरफ्तार किया है, आरोपियों ने सीनियर सिटीजन पेंशन कार्ड बनाने के नाम पर रिटायर्ड शिक्षक से 5 लाख 90 हजार रुपए की साइबर ठगी को सोशल मीडिया फ्लैटफॉर्म फेसबुक के जरिए अंजाम दिया था, पीड़ित रिटायर्ड शिक्षक द्वारा मामले की शिकायत परपा थाने में की गई थी जिसके बाद साइबर सेल एवं बस्तर पुलिस ने जांच शुरू की, प्राथमिक जांच में इस बात का खुलासा हुआ था कि ठगी के पैसे हरियाणा के एक बैंक खाते में ट्रांसफर हुए थे, आरोपी ऑनलाइन माध्यम से पैसों का उपयोग कर रहे थे साथ ही आरोपियों ने पश्चिम बंगाल के कोलकाता से एटीएम कार्ड के जरिए भी पैसे निकाले जिसके बाद, कोलकाता के लिए एक विशेष टीम जांच के लिए भेजी गई थी, दर्जनों सीसीटीवी फुटेज और 200 से अधिक होटलों में जानकार संदिग्ध आरोपियों की पहचान की गई जिसके बाद आरोपी शाहबाज़ अंसारी और जियाउल हक निवासी जामताडा झारखंड को पुलिस ने कोलकाता से गिरफ्तार किया आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 82 नग एटीएम कार्ड और 6 नग मोबाइल फोन एवं 25 हजार रुपए नगद एवं ठगी के पैसों से ऑनलाइन खरीदे गए सामान पुलिस ने जब्त किए
0
0
Report
Advertisement

गाजीपुर फ्लाईओवर के नीचे मिट्टी फैली, प्रदूषण बढ़ने का खतरा

New Delhi, Delhi:राजधानी दिल्ली में पिछले दिनों हुई बारिश के बाद से सर्दी का एहसास होने लगा है दिल्ली का तापमान लगातार 30 डिग्री से नीचे जिससे बारिश के दिन टेंपरेचर 25 के नीचे चला गया था उसके बाद भी सुबह और शाम के समय मौसम में हल्की सर्दी होने लगी है दिल्ली में सर्दियों में बढ़ाने वाले दिल्ली को सताने लगा हालांकि सरकार लगातार दावे कर रही है कि इस बार प्रदूषण को रोकने के लिए दिल्ली सरकार कहीं उपाय कर रही है एक और सरकार प्रदूषण की रोकथाम के लिए दावे कर रही है वहीं पूर्वी दिल्ली के गाजीपुर फ्लाईओवर के नीचे मिट्टी के ढेर लगे हुए हैं चारों तरफ मिट्टी फैली हुई है कॉमनवेल्थ गेम्स के दौरान दिल्ली के फ्लावर के नीचे पेड़ पौधे लगाए गए थे जो की अनदेखी के चलते अब नष्ट हो चुके हैं फ्लावर के नीचे ज्यादातर स्थानों पर या तो कबड़खाने हैं या मिट्टी के ढेर लगे हुए हैं जिससे आने वाले समय में वाहनों की रफ्तार से यह धूल मिट्टी उड़ेगी इसकी वजह से दिल्ली में प्रदूषण तो बढ़ेगा ही साथ ही सांसों के द्वारा इंसानी शरीर में मिट्टी प्रवेश करेगी जिससे कहीं बीमारियों का डर भी दिल्ली में बना हुआ है लिहाजा सरकार को यदि प्रदूषण पर शक्ति अपनानी है तो पूर्वी दिल्ली सहित राजधानी दिल्ली के सभी फ्लावर्स के नीचे जो धूल मिट्टी और जानवरों के साथ पड़े हैं उनको ठिकाने लगाना होगा साथ ही फ्लाईओवर के नीचे पेड़ पौधे भी लगाए जाने चाहिए ताकि आसपास के प्रदूषण को कम करने में सहायता मिल सके
0
0
Report

एमओटीपी के विरोध में झज्जर के स्वास्थ्य कर्मियों ने लामबंदी, बड़ा आंदोलन की चेतावनी

Jhajjar, Haryana:एमओटीपी के विरोध में झज्जर जिले के बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी लामबंद हो गए हैं। कर्मचारियों ने सरकार के फैसले पर कड़ा विरोध जताते हुए उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा और निर्णय पर पुनर्विचार करने की मांग की। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि अगर सरकार ने उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया तो राज्य कार्यकारिणी के आह्वान पर बड़े आंदोलन की राह अपनाई जाएगी। कर्मचारियों का कहना है कि वे स्वास्थ्य विभाग की महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में कार्य करते हुए मलेरिया, चिकनगुनिया सहित विभिन्न गंभीर बीमारियों की रोकथाम के लिए सक्रिय भूमिका निभाते हैं। स्वास्थ्य सेवाओं को आमजन तक पहुंचाने और बीमारियों के प्रसार को रोकने के लिए कर्मचारी लगातार फील्ड में काम करते हैं। ऐसे में एमओटीपी को लेकर सरकार का फैसला उनके हितों और कार्यप्रणाली पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकता है। कर्मचारियों ने सरकार से मांग की कि उनके कार्य और जिम्मेदारियों को ध्यान में रखते हुए एमओटीपी से संबंधित फैसले पर दोबारा विचार किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान बातचीत के माध्यम से किया जाना चाहिए। यदि सरकार ने उनकी मांगों की अनदेखी की तो प्रदेशभर में आंदोलन को तेज किया जा सकता है。
0
0
Report

ललितपुर मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत ललितपुर पुलिस का जागरूकता अभियान

AKAshok KumarFollow1m ago
Lalitpur, Uttar Pradesh:ललितपुर पुलिस अधीक्षक, ललितपुर संजीव कुमार बाजपेई के निर्देशन में जनपद ललितपुर पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन एवं साइबर सुरक्षा के प्रति जागरुक किया गया। अभियान के दौरान मिशन शक्ति टीमों/ एंटी रोमियो टीमों एवं महिला बीट पुलिस अधिकारियों द्वारा स्कूलों, बाजारों, बस स्टैंडों, सार्वजनिक स्थलों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से महिला सुरक्षा, घरेलू हिंसा से बचाव, महिला संबंधी कानूनों की जानकारी, यौन उत्पीड़न से सुरक्षा, छेड़छाड़ एवं पीछा करने (Stalking) से बचाव, सोशल मीडिया की सुरक्षित उपयोगिता, कानूनी सहायता एवं हेल्पलाइन, दहेज उत्पीड़न, बाल विवाह, बाल श्रम आदि* से संबंधित कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई। साथ ही महिला कल्याणकारी योजनाओं, आत्मनिर्भरता एवं स्वरोजगार के अवसरों के संबंध में भी जागरूक किया गया।
0
0
Report
Advertisement

हरियाणा मंत्री का राहुल गांधी पर पलटवार: लोकतंत्र को तहस-नहस करने का आरोप

Chandigarh, Chandigarh:चंडीगढ़ ब्रेकिंग हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौतम ने राहुल गांधी , प्रशांत भूषण और नेहा बोरा की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर किया पलटवार राहुल गांधी पोलेटिकल रेजीटेन्स शब्द का इस्तेमाल कर रहे इसका मकसद लोकतांत्रिक विरोध नही है बल्कि भारत के लोकतंत्र को तहस-नहस करना है राहुल गांधी इस country में अराजकता फ़ैलाने का प्रयास कर रहे है और युवाओं को भटकाना चाहते है राहुल गांधी कभी चुनाव आयोग ,कभी ईवीएम ,कभी सरकारी संस्थाएं तो कभी सेना पर सवाल खड़े कर रहे है-- गौरव गौतम गौरव गौतम ने कहा पिछले दिनों कांग्रेस ने जो विरोध प्रदर्शन किया उसका नेतृत्व प्रियंका गांधी और नेहा वोहरा ने किया है गौरव गौतम ने नेहा वोहरा की एक वीडियो क्लिप दिखा कर कहा यह बांग्लादेश को अपना रॉल मॉडल बताती है राहुल गांधी की पोस्टर गर्ल नेहा वोहरा ZEN जी के माध्यम से देश को बांग्लादेश बनाने का प्रयास कर रही है राहुल गांधी और प्रशांत भूषण की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर बोलते हुए गौरव गौतम का बयान लोकतांत्रिक तरीके से सत्ता में नहीं आने की बजाय राहुल गांधी देश मे अराजकता फैलाना चाहते हैं राहुल गांधी देश में पॉलीटिकल अस्थिरता फैलाना चाहते हैं-- गौरव गौतम राहुल गांधी बैलट से चुनाव की बात करते हैं हाल ही में त्रिपुरा, असम में चुनाव हुए पंजाब विश्वविद्यालय और दिल्ली विश्वविद्यालय में चुनाव हुए उनकी बुरी तरह से हार हुई है--गौरव गौतम राहुल गांधी चुनाव को लोकतंत्र के तरीके से जीतकर नहीं बल्कि अराजकता फैलाकर सत्ता में आना चाहते हैं-- गौरव गौतम
0
0
Report

फरीदाबाद NIT-2: सफेद स्कूटी वाले चोर अंकल का आतंक, दुकान के बाहर से दो कट्टे चोरी

Faridabad, Haryana:फरीदाबाद NIT-2 में सफेद स्कूटी वाले ‘चोर अंकल’ का आतंक, दुकान के बाहर से नट-बोल्ट के दो कट्टे चोरी अन्य दुकानदारों को भी स्कूटी वाला चोर अंकल लगा चुका है चूना - चोरी की दो अलग-अलग सीसीटीवी फुटेज भी आई सामने फरीदाबाद। फरीदाबाद के एनआईटी-2 इलाके में सफेद रंग की स्कूटी पर सवार एक व्यक्ति द्वारा चोरी की वारदात को अंजाम देने का मामला सामने आया है। चोरी की यह घटना कृष्णा इंटरप्राइजेज के बाहर की बताई जा रही है, जहां ट्रांसपोर्टर द्वारा रोजाना की तरह नट-बोल्ट के कट्टे दुकान के बाहर छोड़कर गया था। आरोप है कि कुछ देर बाद सफेद स्कूटी पर सवार व्यक्ति मौके पर पहुंचा और पहले एक कट्टा उठाकर ले गया। इसके बाद वह आसपास चक्कर लगाता रहा और मौका देखकर दूसरा कट्टा भी चोरी कर लिया। जब दुकानदार ने सप्लायर द्वारा छोड़े गए सामान की गिनती की तो उसे कट्टे कम होने का शक हुआ। इसके बाद सीसीटीवी फुटेज खंगाली गईं, जिसमें सफेद स्कूटी पर सवार व्यक्ति चोरी करता दिखाई दिया। दुकानदार दशरथ ने बताया कि यह व्यक्ति इलाके में पहले भी अन्य दुकानदारों के यहां जा चोरी की अन्य वारदातों को अंजाम दे चुका है। फिलहाल मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को दे दी गई है और पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश में जुटी है। राम श्याम के नाम से दुकान चलाने वाले अन्य दुकानदार कृष्णा ने बताया कि उनके भी यहां व्हाइट स्कूटी चलाने वाला अंकल चोरी कर चुका है जिसका सीसीटीवी भी उन्होंने जारी किया। पीड़ित दुकानदारों ने बताया कि उनकी दुकाने 10:00 बजे खुलती हैं जबकि नो एंट्री के कारण ट्रांसपोर्टर द्वारा उनका सामान उनकी दुकानों के आगे सुबह उतार दिया जाता है जिसका फायदा यह चोर अंकल उठा रहे हैं।
0
0
Report

दिवाली से पहले ATM चोर गैंग का पर्दाफाश; Surat Rural Police ने दो आरोपियों को गिरफ्तार

Surat, Gujarat:દિવાળીના તહેવારો પહેલાં એટીએમ તોડીને લાખોની લૂંટ ચલાવવાનો પ્લાન. ગેસ કટરથી એટીએમ કાપવાની ખતરનાક મોડસ ઓપરેન્ડી. હરિયાણાથી ગુજરાત સુધી ફેલાયેલી મેવાતી ગેંગનું નેટવર્ક, પરંતુ ગુનેગારો તેમના ઈરાદામાં સફળ થયા પહેલાં જ સુરત ગ્રામ્ય એલ.સી.બી.એ આખા ખેલનો પર્દાફાશ કરી દીધો છે. સુરત ગ્રામ્ય અને તાપી જિલ્લાઓમાં નોંધાયેલા એટીએમ ચોરીના ત્રણ અનડિટેક્ટ ગુનાઓનો ભેદ ઉકેલાયો છે. પોલીસે બે રીઢા આરોપીઓને ઝડપી પાડ્યા છે. જયારે હરિયાણાની મેવાતી ગેંગના અન્ય ચાર આરોપીઓ હજુ પોલીસ પકડથી દૂર છે. ATM ચોરી પહેલાં ઇકો કારની ચોરી પણ કરી જતી હતી. સુરત જિલ્લોના કામરેજ ચાર રસ્તા પાસે આવેલ એસબીઆઈના એટીએમને ગેસ કટરથી કાપીને ચોરી કરવાનો પ્રયાસ કરાયો હતો. આરોપીઓએ પહેલાં સીસીટીવી કેમેરા પર સ્પ્રે છાંટ્યું અને ત્યારબાદ ગેસ કટરથી એટીએમ કાપવાની શરૂઆત કરી. પરંતુ આગ લાગતા આરોપીઓ ઘટના સ્થળે થી નાશી છૂટ્યા. આ ઘટનાને ગંભીરતાથી લઈને સુરત ગ્રામ્ય એલ.סי.બી. અને પેરોલ ફોર્લો સ્ક્વોડની ટીમોએ તપાસ શરૂ કરી. ટેક્નિકલ સર્વેલન્સ અને બાતમીદારોની મદદથી પોલીસે શંકાસ્પદોની હિલચાલ પર નજર રાખી અને અંતે સ્વિફ્ટ કારમાં જઈ રહેલા બે આરોપીઓને ઝડપી પાડ્યા. પકડાયેલા આરોપીઓમાં લાલસિંહ બોલ્યા: સંદીપ વસાવા, રહે. બાલ્દા, બારડોલી અને ઇમરાન ઉમરફ ઈમરાનગાય ખુશૈન સૈયદ, રહે. બારડોલીનો સમાવેશ થાય છે. પોલીસના જણાવ્યા મુજબ મુખ્ય આરોપી લાલસિંહ પૂર્વમાં પણ આ ગેંગના સંપર્કમાં હતો. એટીએમ મશીનને ગેસ કટરથી તોડવામાં માહિર ગણાતી આ ગેંગના સભ્યોને ગુજરાત მიმართულબાળવા અને ATMની રેકી કરવવાની ભૂમિકા લાલસિંહ ભજવતો હતો. ગુનાને અંજામ આપવા માટે વાહનોની ચોરી કરીને તેનો ઉપયોગ કરવામાં આવતો હોવાનો ખુલાશો થયો છે. વર્ષ 2021માં કડોદરા અને બારડોલી તેમજ 2024માં વ્યારા ખાતે એટીએમ તોડીને 44 લાખ રૂપિયાથી વધુની ચોરીના ગુનાઓમાં આ ગેંગના સંડોવણી સામે આવી હોવાનું પોલીસનું કહેવું છે. પોલીસના જણાવ્યા પ્રમાણે મુખ્ય આરોપી લાલસિંહ વિરુદ્ધ સુરત, વલસાડ અને રાજકોટ સહિતના વિસ્તારોમાં એટીએમ ચોરી અને વાહન ચોરીના અગાઉના ગુનાઓ નોંધાયેલા છે. હાલ પોલીસે બંને આરોપીઓની ધરપકડ કરી ઈકો કાર, સ્વિફ્ટ કાર, ગેસ કટરની નળી, મોબાઇલ ફોન સહિત કુલ 5.97 લાખ રૂપિયાનો મુદ્દામાલ કબજે કર્યો છે. હવે પોલીસનું લક્ષ્ય હરિયાણાની મેવાતી ગેંગના અન્ય ચાર વોન્ટેડ આરોપીઓને ઝડપી પાડવાનો છે. પોલીસ તપાસે જાહેર કર્યું કે ATM ચોરી કરવાને પહેલાં તેઓએ ઈકો કારની ચોરી કરી હતી, અને ત્યારબાદ ATM ચોરી માટે ગયા હતા. દિવાળીના તહેવારો પહેલાં એટીએમ તોડીને મોટી ચોરીને અંજામ આપવા આવતા સુરત ಗ್ರಾಮ્ય એલ.સી.બી.ની આ કાર્યવાહી મહત્વપૂર્ણ માનવામાં આવે છે. સવાલ એ છે કે ગુજરાતમાં એટીએમ ચોરીના ગુનાઓ સાથે જોડાયેલી આ ગેંગના બાકીના સભ્યો ક્યારે ઝડપાશે? હવે સૌની નજર પોલીસની આગળની તપાસ પર છે.
0
0
Report
Advertisement

औरैया अंतरराज्यीय तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार , 20 लाख अनुमानित कीमत के कोकीन और मादक पदार्थ सम

Ashwani bajpaiAshwani bajpaiFollow10m ago
Auraiya, Uttar Pradesh:यूपी के औरैया जनपद में औरैया कोतवाली पुलिस को मिली बड़ी सफलता पुलिस ने 20 लख रुपए अनुमानित कीमत की कुकिंग वी एमडीएम टैबलेट्स और मीठा फेटामाइन पाउडर समेत एक अंतरराज्यीय तस्कर को किया गिरफ्तार , पुलिस ने पकड़े गए तस्कर को माननीय न्यायालय के समक्ष किया प्रस्तुत जहां से भेजा गया जेल । अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना औरैया कोतवाली पुलिस को जरिए मुखबिर खास की सूचना मिली कि एक व्यक्ति अवैध कोकीन व अन्य मादक पदार्थ की तस्करी करने की फिराक में फफूद रोड नहर पर खड़ा है , सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मौके से आरोपी को धर दबोचा , पकड़े गए अंतर राज्यीय मादक पदार्थ तस्कर पुनीत प्रताप को कोकीन और MDMA टैबलेट्स और मेथमफेटामैन पाउडर जिसकी अनुमानित कीमत 20 लाख रुपए है । अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा ने बताया कि पकड़े गए तस्कर का नाम पुनीत प्रताप सिंह है जोकि औरैया कोतवाली क्षेत्र का रहने वाला है , इसके पास से कोकीन (लगभग 44.55ग्राम ) ,MDMA टैबलेट्स (4.32 ग्राम ) और मेथामफेटामैन ( 2.92 ग्राम ) बरामद हुई , तस्कर यह मॉल गाजियाबाद से लाता था और उसे नशे के आदि लोगों को बेचता था । बाइट - आलोक मिश्रा अपर पुलिस अधीक्षक औरैया
0
0
Report

मुजफ्फरपुर में करंट से झुलसी छात्रा हाथ काटने की आशंका पर ग्रामीणों ने सड़क जाम

Muzaffarpur, Bihar:मुजफ्फरपुर में करंट से झुलसी सातवीं की छात्रा संध्या कुमारी के हाथ काटने की नौबत आने पर भड़के परिजन और ग्रामीण तीन घंटे तक सड़क जाम कर दिया और स्कूल के शिक्षकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की. प्रदर्शनों के दौरान स्कूल का गेट भी नहीं खोला गया. इस कारण सुबह 11:30 बजे होने वाली छुट्टी करीब आधे घंटे देर से हुई. दोपहर 12 बजे के बाद जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (डीपीओ) के पहुंचने और बातचीत के बाद गेट खोला गया, तब बच्चों को छुट्टी दी गई. दरअसल 9 अक्टूबर को स्कूल के छत पर खेल रहे छात्राओं को 11 हजार वोल्ट के करंट की चपेट में आ गई और उसमें तीन बच्चियां झुलस गई थीं. उनमें संध्या की हालत गंभीर होने पर इलाज के लिए एसकेएमसीएच भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है. परिजनों का कहना है कि हाथ में संक्रमण बढ़ने के कारण डॉक्टरों ने हाथ काटने की आशंका जताई है. इसी को लेकर वे बच्ची के बेहतर इलाज, सुरक्षा और भविष्य की जिम्मेदारी तय करने की मांग को लेकर परिजन और स्थानीय ग्रामीण सड़क को जाम कर दिया. संध्या के पिता राजकुमार गुप्ता ने कहा कि उनकी 13 वर्षीय बेटी सातवीं कक्षा में पढ़ती है. स्कूल में बिजली के तार की चपेट में आने से उसका शरीर झुलस गया और हालत गंभीर हो गई, लेकिन उसके बाद भी ना ही स्कूल प्रबंधन पर कोई कार्रवाई हुई और ना ही उसे इलाज की सुविधा दिलाई गई. आज उसका हाथ काटने की नौबत आ गई है और हाथ काट गया तो भविष्य में वह क्या करेगी. प्रशासन उसके इलाज और भविष्य की व्यवस्था करे. संध्या की मां अनु देवी ने आरोप लगाया कि बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराने के बाद भी उन्हें इलाज और देखभाल को लेकर चिंता बनी हुई है. उन्होंने कहा कि बेटी की हालत नाजुक है और हाथ काटने की बात कही जा रही है. परिवार को बच्ची के इलाज, सुरक्षा और भविष्य के लिए ठोस मदद चाहिए. प्रदर्शन की सूचना पर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना मौके पर पहुंचे. उन्होंने कहा कि घटना की जानकारी मिलने के बाद वे स्कूल पहुंचे हैं और पूरी स्थिति का जायजा ले रहे हैं. परिजनों से लिखित शिकायत ली गई है और जांच में जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. स्कूल में बिजली का तार जिस तरह लगा था, उसकी स्थिति भी देखी गई है. डीपीओ ने बच्ची के इलाज और भविष्य के लिए हरसंभव मदद का भरोसा दिया.
0
0
Report

राजधानी रांची में मिनी शराब फैक्ट्री के खिलाफ एक्शन, भारी मात्रा में अवैध विदेश शराब बरामद

Ranchi, Jharkhand:राजधानी रांची में शराब के खिलाफ एक्शन, उत्पाद विभाग ने मिनी शराब फैक्ट्री का किया उद्भेदन, मौके से भारी मात्रा में अवैध विदेश शराब के साथ शराब के लेबल, स्टिकर, कॉर्क, सीलिंग मशीन, ढक्कन शराब की खाली बोतले बरामद, मौके से फरार हुए शराब माफिया सुरेंद्र साहू और विजय साहू पर लगा मिनी शराब फैक्ट्री के संचालन का आरोप उत्पाद विभाग की टीम फिलहाल आरोपियों की गिरफ्तारी का कर रही प्रयास उत्पाद विभाग के द्वारा रांची के इटकी थाना क्षेत्र के नारी गांव में की गई कार्रवाई सहायक उत्पाद आयुक्त के निर्देश पर उत्पाद पदाधिकारी संजय कुमार के द्वारा की गई कार्रवाई
0
0
Report
Advertisement

कांग्रेस पर अराजकता फैलाने का आरोप, भाजपा ने राहुल गांधी को निशाने पर लिया

Paonta Sahib, Himachal Pradesh:कांग्रेस देश में फैला रही अराजकता, लोगों को भकड़का रहे कांग्रेस नेता राहुल गांधी भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मनीष चौहान ने प्रदेश की वर्तमान कांग्रेस सरकार और कांग्रेस केंद्रीय नेतृत्व पर तीखा हमला बोला है। मनीष चौहान ने आरोप लगाया कि कांग्रेस देश और प्रदेश में अराजकता फैलाने का काम कर रही है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी राजनैतिक लाभ के लिए धर्म और जाति के नाम पर लोगों को भड़काने की राजनीति कर रहे हैं। मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफा पर आदि कांग्रेस के रवियों को लेकर भाजपा में उबाल है केंद्र से लेकर राज्यों तक भाजपा के नेता अब लोगों को कांग्रेस की मानसिकता और इरादों के बारे में बता रहे हैं। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मनीष चौहान ने भी राहुल गांधी और कांग्रेस की मंशा को लेकर सवाल खड़े किए। मनीष चौहान ने कहा कि जहां देश भर में भाजपा कांग्रेस द्वारा फैलाई जा रही अराजकता और कांग्रेस सांसद द्वारा किए महिलाओं के योनउत्पीडन को लेकर प्रदर्शन कर रहे है उससे कांग्रेस नेता बौखलाए नजर आ रहे हैं। कांग्रेस लगातार देश में शांति भंग करने में जुटी हैं । उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस के सत्ता में आते ही विकास कार्य पूरी तरह से ठप्प हो चुके हैं। प्रदेश में कानून-व्यवस्था बिगड़ी है खनन, शराब व वन माफिया खुलकर सक्रिय हो गए हैं, उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने राजनीतिक प्रतिशोध की भावना से काम करते हुए जिला में सैकड़ों सरकारी संस्थानों को बंद किया है। मनीष चौहान ने दावा किया कि प्रदेश की जनता अब कांग्रेस की गारंटियों और झूठे वादों की हकीकत को समझ चुकी है। उन्होंने विश्वास जताया कि आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रदेश भर में दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाएगी। और आगामी चुनावों में सिरमौर जिला की सभी पांचों विधानसभा सीटों पर भाजपा ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी और कांग्रेस का प्रदेश में सूपड़ा साफ होगा।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top