icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
209868
Devendra KumarDevendra KumarFollow8 Dec 2024, 09:47 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

आमेर महल में 10–21 अक्टूबर तक हाथी सवारी बंद, नवरात्रि मेले सुरक्षा कारणों से

Jaipur, Rajasthan:शारदीय नवरात्रि मेले को देखते हुए आमेर महल में हाथी सवारी का संचालन 10 से 21 अक्टूबर तक पूरी तरह बंद रहेगा। आमेर महल परिसर स्थित शिला माता मंदिर और जलेब चौक में नवरात्रि मेले के दौरान श्रद्धालुओं की आवाजाही और पर्यटकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। आमेर महल प्रशासन ने बताया कि इस अवधि में महल पर्यटकों के लिए खुला रहेगा; पर्यटक सुबह 8 बजे से शाम 5:30 बजे तक महल का भ्रमण कर सकेंगे। मेले के दौरान पर्यटकों के प्रवेश की व्यवस्था सिंह पोल द्वार से की जाएगी। दर्शनार्थियों की आवाजाही और पर्यटकों की सुरक्षा को देखते हुए हाथी सवारी को अस्थायी रूप से बंद रखने का फैसला लिया गया है। नवरात्रि के दौरान शिलामाता मंदिर में श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में आवाजाही रहती है, ऐसे में जलेब चौक और आमेर महल परिसर में भीड़ को नियंत्रित करने तथा पर्यटकों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए व्यवस्थाओं में बदलाव किया गया है। 10 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक हाथी सवारी बंद रहेगी, लेकिन आमेर महल में पर्यटकों का प्रवेश निर्धारित समय के अनुसार जारी रहेगा。
0
0
Report

शिक्षा विभाग ने 38 पूर्व कर्मियों को फिर से नियुक्त किया

Jaipur, Rajasthan:जयपुर SI भर्ती परीक्षा रद्द होने के बाद शिक्षा विभाग ने पूर्व कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है, शिक्षा विभाग के वह कार्मिक जो पहले इसके विभाग में कार्यरत थे लेकिन SI भर्ती परीक्षा 2021 में सिलेक्शन होने के चलते वह शिक्षा विभाग के पद से त्यागपत्र देकर सब इंस्पेक्टर बन गए थे, लेकिन सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में हुई पेपर लीक व अन्य धांधलियों के चलते हैं सरकार ने उसे भर्ती परीक्षा को रद्द कर दिया, भर्ती परीक्षा रद्द होने के बाद शिक्षा विभाग के कर्मचारी जो पहले शिक्षा विभाग में कार्य थे वो बेरोजगार हो गए, बड़ी बात है कि शिक्षा विभाग ने उन कर्मचारियों को फिर से अपना लिया, शिक्षा विभाग से त्यागपत्र देकर गए 38 कर्मचारियों को शिक्षा विभाग ने वापस अपनाने विभाग में उसी पद पर ज्वाइन करवाने के लिए आदेश जारी कर दिए, शिक्षा निर्देशक ललित कुमार ने अपने आदेश में कहा कि सब इंस्पेक्टर / प्लाटून कमांडर भर्ती में शामिल विभाग के वह कार्मिक जो भर्ती परीक्षा रद्द होने से पुन शिक्षा विभाग में पदभार ग्रहण करना चाहते हैं उन सबको वापस पदभार ग्रहण करवाया जाएगा, ऐसे में प्रदेश भर में ऐसे 38 कर्मचारी हैं जो की पूर्व में शिक्षा विभाग के कार्मिक थे और 2021 की भर्ती परीक्षा में पुलिस इंस्पेक्टर बन गए, शिक्षा निदेशक ललित कुमार ने अपने आदेश में कहा कि परीक्षा में किसी तरह की धांधाली में व्यक्ति की मिलीभगत ना हो वह किसी आपराधिक मामले में सजायाफ्ता न हो ऐसे व्यक्ति को वापस उसी पद पर ज्वाइन करवाया जाएगा, पुराने पुराने कार्य का सेवाकाल भी माना जाएगा, बड़ी बात यह है कि शिक्षा विभाग 38 कर्मचारियों को वापस पदभार ग्रहण करवाने के साथ ही पुरानी तारीख में किए गए पदभार के अनुसार ही उन्हें वेतन भत्ते एवं प्रमोशन का लाभ भी देगा, शिक्षा विभाग से त्यागपत्र देकर पुलिस इंस्पेक्टर बने उन कर्मचारियों के लिए यह बड़ी सौगात है जो भर्ती परीक्षा रद्द होने के बाद बेरोजगार हो गए थे लेकिन शिक्षा विभाग उन्हें बिना किसी परीक्षा कंपटीशन या मेरिट के वापस उसी पद पर जॉइनिंग देगा।
0
0
Report

टोंक के सभापति मयंक गोयल ने नेहरू पार्क निरीक्षण कर सुधार के निर्देश दिए

Tonk, Rajasthan:टोंक के सभापति मयंक गोयल ने नेहरू पार्क का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पार्क में मौजूद आमजन से संवाद कर उनकी समस्याएं एवं सुझाव सुने तथा मौके पर ही संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए। सभापति ने टूटे हुए झूलों की मरम्मत, खराब फव्वारों को शीघ्र चालू करवाने, आवश्यक स्थानों पर नई लाइटें लगवाने एवं राष्ट्रीय ध्वज लगाने के निर्देश दिए। साथ ही पार्क में नियमित स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने तथा शौचालयों की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के लिए भी निर्देशित किया। इस अवसर पर सभापति श्री मयंक गोयल ने कहा कि “दीपावली से पूर्व पूरे टोंक शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाना मेरा लक्ष्य है। इस लक्ष्य को पूरा करने में नगर परिषद के साथ-साथ शहरवासियों की सहभागिता भी बेहद जरूरी है। मैं टोंकवासियों से अपील करता हूं कि वे स्वच्छता बनाए रखने में नगर परिषद का सहयोग करें और अपने आसपास साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें।” उन्होंने कहा कि शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए नगर परिषद द्वारा विशेष सफाई अभियान लगातार जारी रहेगा। आमजन के सहयोग से टोंक को स्वच्छता की दिशा में एक बेहतर शहर बनाने का प्रयास किया जाएगा。
0
0
Report
Advertisement

सेवा ज्योति यात्रा से मोदी के मिशन को जन-जन तक पहुंचाने की तैयारी

Jaipur, Rajasthan:भाजपा राजस्थान की ओर से 7 अक्टूबर को प्रदेश के सभी जिला केंद्रों पर ‘सेवा ज्योति यात्रा’ कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने बताया कि राजधानी जयपुर में सांगानेर विधानसभा क्षेत्र के मानसरोवर स्थित वीटी रोड, शिप्रापथ थाने के सामने सुबह 9 बजे कार्यक्रम होगा। इसमें प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।राठौड़ ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वर्चुअल संबोधन होगा। इसके बाद सेवा भावना और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रतीक के रूप में मशाल प्रज्ज्वलित की जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रदेश के प्रत्येक बूथ से भाजपा कार्यकर्ता आमजन के साथ संवाद करते हुए जिला केंद्र तक पहुंचेंगे, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि 7 अक्टूबर का दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में विशेष महत्व रखता है। 7 अक्टूबर 2001 को नरेंद्र मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में पहली बार शपथ ली थी। भाजपा के अनुसार, 7 अक्टूबर 2026 को उनके शासन प्रमुख के रूप में 25 वर्ष के सार्वजनिक सेवा कार्यकाल की महत्वपूर्ण उपलब्धि पूरी हो रही है। राठौड़ ने कहा कि ‘सेवा ज्योति यात्रा’ के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। प्रदेशभर में होने वाले कार्यक्रमों में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ आमजन की भागीदारी रहेगी।
0
0
Report

बजट खर्च की गुणवत्ता पर सरकार का नया फोकस; छह महीने में 41.16% खर्च

Jaipur, Rajasthan:एंकर-सरकारी खजाने से पैसा सिर्फ खर्च न हो...उसका असर भी जमीन पर दिखाई दे। इसी फॉर्मूले के साथ सरकार अब बजट खर्च की रफ्तार के साथ उसकी क्वालिटी पर भी फोकस कर रही है। वित्त वर्ष के छह महीने गुजर चुके हैं और 30 सितंबर तक योजनाओं के कुल बजट का 41.16 फीसदी इस्तेमाल हुआ है। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने साफ कहा है कि उपलब्ध पैसा प्राथमिकता वाले कामों पर लगाया जाए और बजट घोषणाओं को फाइलों से निकालकर तेजी से जमीन पर उतारा जाए। साथ ही केंद्र से मिलने वाली लंबित राशि के लिए दिल्ली से समन्वय बढ़ाने और सड़क-पानी की बड़ी परियोजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश दिए गए हैं। वीओ-1-प्रदेश में सरकारी खजाने से पैसा सिर्फ खर्च करने के बजाय उसका असर भी जमीन पर दिखाई दे, इसके लिए सरकार अब व्यय की गुणवत्ता और बजट के बेहतर इस्तेमाल पर फोकस करेगी। वित्त वर्ष के पहले छह महीने यानी 30 सितंबर तक राज्य निधि और केंद्रीय सहायता सहित योजनाओं के कुल बजट का 41.16% उपयोग हो चुका है। पिछले वर्ष की तुलना में बजट उपयोग में बढ़ोतरी हुई है। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने सचिवालय में वित्त व्यय विभाग की समीक्षा बैठक में सरकारी खर्च को तर्कसंगत बनाने और उपलब्ध संसाधनों को प्राथमिकता वाले कार्यों पर लगने के निर्देश दिए। उन्होंने नीति आयोग की राजकोषीय स्वास्थ्य सूचकांक संबंधी रिपोर्ट का जिक्र करते हुए कहा कि सरकारी व्यय की गुणवत्ता में सुधार किया जाए, ताकि योजनाओं का अधिकतम फायदा आमजन तक पहुंच सके। मुख्य सचिव ने बजट घोषणाओं के क्रियान्वयन की रफ्तार बढ़ाने को कहा। जिन बजट घोषणाओं के प्रस्ताव अब तक वित्त विभाग तक नहीं पहुंचे हैं, उनकी संबंधित विभागों के शासन सचिव स्तर पर नियमित समीक्षा होगी। विभागों को प्रस्ताव जल्द वित्त विभाग को भेजने और उनकी प्रगति की जानकारी देने के निर्देश दिए गए हैं। वीओ-2-मुख्य सचिव वी.श्रीनिवास ने केंद्र प्रवर्तित योजनाओं में लंबित केंद्रीय सहायता और आगामी किस्तें हासिल करने पर भी बैठक में निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने संबंधित अतिरिक्त मुख्य सचिव और प्रमुख शासन सचिवों को केंद्रीय मंत्रालयों से प्रभावी समन्वय करने को कहा। खासतौर पर जल जीवन मिशन, विकसित भारत–रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन (ग्रामीण) और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की राशि के लिए प्रयास तेज करने के निर्देश दिए। इन योजनाओं की राज्य स्तरीय समितियों की बैठकें भी समय पर करने को कहा गया। आर्थिक विकास को रफ्तार देने वाली परियोजनाओं को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए हैं। जल संसाधन, सार्वजनिक निर्माण विभाग और जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की प्रमुख परियोजनाओं को चिह्नित कर ‘राज उन्नति’ पर सूचीबद्ध किया जाएगा। इनकी नियमित मॉनिटरिंग होगी, ताकि परियोजनाएं तय समय में पूरी हो सकें। बैठक में स्वास्थ्य, शिक्षा, सामाजिक सुरक्षा, विद्युत अनुदान और कर्मचारी हितलाभ से जुड़े प्रस्तावों पर भी चर्चा हुई। मुख्य सचिव ने पेंशन भुगतान से जुड़ी समस्याओं और PHED के लंबित भुगतान के मामलों का समाधान करने पर जोर दिया। संबंधित विभागों को वित्त विभाग के साथ स्पष्ट संवाद और समन्वय रखकर कार्रवाई करने को कहा गया। प्रमुख सचिव वित्त वैभव गालरिया ने बताया कि 30 सितंबर 2026 तक राज्य निधि और केंद्रीय सहायता सहित योजनाओं के कुल बजट का 41.16 प्रतिशत खर्च किया जा चुका है। बैठक में राज्य की आय, योजनाओं और सेवाओं पर खर्च, बुनियादी ढांचे पर पूंजीगत व्यय और वेतन-पेंशन सहित प्रमुख खर्चों का भी लेखा-जोखा रखा गया। बहरहाल,सरकार का नया फोकस साफ है...बजट की कामयाबी सिर्फ इस आंकड़े से तय नहीं होगी कि खजाने से कितना पैसा निकला, बल्कि इससे होगी कि उस पैसे से जमीन पर कितना काम हुआ। छह महीने में 41.16 फीसदी बजट इस्तेमाल हुआ है...अब चुनौती बाकी बजट को सिर्फ खर्च करने की नहीं, बल्कि सही जगह और समय पर लगाकर उसका फायदा आम आदमी तक पहुंचाने की है।
0
0
Report
Advertisement

दिल्ली AICC बैठक के बाद छत्तीसगढ़ कांग्रेस बैज ने बड़ा बयान; सत्ताधारी से सबक लेने की मांग

Begun, Rajasthan:रायपुर दिल्ली में हुई AICC की बैठक, वरिष्ठ नेता रहे मौजूद.. छग कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज रहे बैठक में शामिल. AICC की बैठक पर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा- AICC की बड़ी बैठक में SIR पर चर्चा हुई.. राहुल गांधी और कांग्रेस चुनाव आयोग को एक्सपोज कर रहे हैं.. दूसरा चरण 10 से 20 अक्टूबर तक होगा, मार्च और बाइक रैली निकलेगी.. SDM ऑफिस का घेराव करने के निर्देश मिले हैं.. 25 अक्टूबर से वोट चोरी के खिलाफ गांवों में चौपाल लगेंगे.. सरकार को बेनकाब करने का काम कांग्रेस करेगी.. नवंबर में वोट बचाओ - देश बचाओ का आयोजन होगा.. बालोद एसिड अटैक पर दीपक बैज का बयान बालोद जैसी एसिड अटैक वाली घटनाएं दिल्ली जैसे शहरों में होती है.. छत्तीसगढ़ की अब यह दुर्दशा हो चुकी है.. पुलिस वाली की बेटी पर एसिड अटैक होने से वह कैसे सुरक्षा करेंगे.. गृहमंत्री को इस घटना की जिम्मेदारी लेनी चाहिए.. गृहमंत्री से गृह विभाग नहीं संभल रहा है उन्हें विभाग छोड़ देना चाहिए. छत्तीसगढ़ की बेटियां कहीं सुरक्षित नहीं है.. भाजपा सरकार ने छत्तीसगढ़ को अपराध का गढ़ बना दिया है कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत का छग दौरा पर कहा- कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत आज रायपुर पहुंचेंगे.. कल रायपुर से सुबह 10 बजे बस्तर रवाना होंगे.. कांकेर जिला मुख्यालय में वोट बचाओ - देश बचाओ रैली में शामिल होंगे.. दंतेवाड़ा में मां दंतेश्वरी के दर्शन करेंगे.. कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक होगी.. आदिवासियों के साथ भी बस्तर के मुद्दों पर चर्चा करेंगे.. जगदलपुर में भी बैठक होगी, तीन दिन का दौरा फिक्स है.. सुखदेव भगत के दौरे पर पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के तंज पर किया पलटवार- झारखंड में गठबंधन की सरकार चल रही है.. अजय चंद्राकार बताएँ कि छत्तीसगढ़ में सरकार की क्या हालत है... छत्तीसगढ़ क्या सुरक्षित है, हर विभाग में भ्रष्टाचार हो रहा है.. सभी मंत्री विभागों में लूट का काम कर रहे हैं कोल घोटाले में अनुपूरक चार्जशीट पेश होने पर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा-- कोल घोटाला हो, या शराब या महादेव सट्टा घोटाला.. इसमें केवल चार्जशीट चल रही है, सभी एजेंसियां जांच कर रही है.. NIA भी इन मामलों में जांच कर सकती है.. सांसद संतोष पांडे के यूथ कांग्रेस चुनाव में सिर फुटव्वल वाले बयान पर किया पलटवार- कांग्रेस में कोई सिर फुटव्वल नहीं चल रहा है.. भाजपा संगठन में सिर फुटव्वल चल रही है.. भाजपा केवल पर्ची वाली पार्टी है तो वह प्रक्रिया नहीं जानते.. चुनावी चंदा तो भाजपा का मामला है.. इसलिए पवन साय को ट्रांसफर कर दिया गया.. बाइट- दीपक बैज, पीसीसी चीफ
0
0
Report

हाईकोर्ट ने जलदाय संशोधित नियम रद्द किए; गजट नोटिफिकेशन अनिवार्य

Jaipur, Rajasthan:जयपुर-जल बोर्ड को हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा सप्लाई संशोधित नियमों का सकुर्लर कोर्ट ने रद्द कर ने अधिकार क्षेत्र से बाहर जाकर बदलाव नोटिफिकेशन के सर्कुलर जारी कोर्ट फैसले के बाद पीएचईडी को फिर से पेयजल कनेक्शन नीति बनानी होगी. बिना गजट नोटिफिकेशन निकाला-प्रदेश में साल पहले लागू हुई पेयजल कनेक्शन नीति को हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा वाटर सप्लाई संशोधित नियमों के सकुर्लर को हाईकोर्ट ने रद्द कर ने ये भी कहा कि जलदाय विभाग ने अधिकार क्षेत्र के बाहर जाकर सकुर्लर जारी कर नियमों में बदलाव साथ ही बिना गजट नोटिफिकेशन के परिपत्र जारी नियमों में बदलाव करना होता है तो पहले गजट नोटिफिकेशन जारी किया जाता के बाद वो नियम लागू होता है, लेकिन जलदाय विभाग ने 1967 के नियमों को संशोधित कर दिया. क्या है विवादित संशोधित नियम- पीएचईडी ने पिछले साल फरवरी में वाटर सप्लाई नियमों में संशोधन किया था, जिसके तहत की बजाय को कनेक्शन करने का अधिकार दिए सकुर्लर जारी होने के बाद रजिस्टर्ड बेरोजगार हो सी फॉर्म के जरिए पानी के कनेक्शन करने का अधिकार समाप्त हो बाद पीएचईडी कल्याण समिति ने हाईकोर्ट में याचिका दायर बाद अब कोर्ट ने को रद्द कर में 1967 के तहत नियम 8,9,12,15,16 में संशोधन किया गया फिर से प्लंबिंग, मीटर, रोड कट, रेस्टोरेशन का काम कर सकुर्लर के तहत जलदाय विभाग पेयजल कनेक्शन के लिए फिक्स 8100 ले रहा पीएचईडी को फिर से पेयजल कनेक्शन नीति बनानी. कल्याण समिति का कहना है कि पुराने सकुर्लर से पीएचईडी के को सीधा फायदा हो रहा था, जबकि राजस्थान के हजारों इससे बेरोजगार हो गए हाईकोर्ट से राहत के बाद पीएचईडी को फैसला बदलना से पहले ही तरह काम कर
0
0
Report

चित्तौड़गढ़ सांसद ने महासभा में विकासशील देशों के वित्तीय मसलों पर आवाज उठाई

Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी ने न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा की द्वितीय समिति में भारत की ओर से संबोधित करते हुए विकासशील देशों की आर्थिक चुनौतियों का मुद्दा उठाया। जोशी ने कहा कि विकासशील देशों को आसान और सस्ता वित्त उपलब्ध कराने के साथ अंतरराष्ट्रीय वित्तीय संस्थाओं में उनकी आवाज को अधिक प्रभावी बनाया जाना जरूरी है। उन्होंने भारत के डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर का जिक्र करते हुए बताया कि डिजिटल व्यवस्था से बैंकिंग, वित्तीय और सरकारी सेवाओं तक लोगों की पहुंच बढ़ी है। जोशी ने ग्लोबल साउथ के साथ भारत की साझेदारी, सतत विकास, स्वच्छ ऊर्जा और आपदा-रोधी बुनियादी ढांचे में सहयोग की बात भी रखी। जोशी 15 सांसदों के संसदीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे हैं। प्रतिनिधिमंडल 11 अक्टूबर को भारत लौटेगा।
0
0
Report
Advertisement

रामवास क्षेत्र में मुख्यमंत्री सुगम बस सेवा बस में आग लगकर खाक

Ujjain, Madhya Pradesh:रामवास क्षेत्र में मुख्यमंत्री सुगम बस सेवा बस में आग लगकर खाक उज्जैन। शहर के रामवास क्षेत्र में मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे मुख्यमंत्री सुगम बस सेवा की शुभम ट्रेवल्स की बस में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया और बस धू-धूकर जलने लगी। सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची। आग बुझाने के लिए एक छोटी और एक बड़ी दमकल गाड़ी की मदद ली गई। दमकल कर्मियों ने पानी की बौछार कर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक बस पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी। घटना के समय बस में यात्री सवार थे या नहीं, इसकी जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। आग लगने के कारणों का भी पता नहीं चल सका है। पुलिस और संबंधित विभाग मामले की जांच कर रहे हैं。
0
0
Report

हाईकोर्ट ने जलसंरक्षण नियमों के सकुर्लर को रद्द किया, पेयजल नीति फिर से बनेगी

Jaipur, Rajasthan:जल बोर्ड को हाईकोर्ट से झटका: बिना नोटिफिकेशन नियमों को बदला, अब सकुर्लर रद्द किया गया। जयपुर में जल बोर्ड को हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। वाटर सप्लाई संशोधित नियमों का सकुर्लर कोर्ट ने रद्द कर दिया। PHED ने अधिकार क्षेत्र से बाहर जाकर बदलाव किए और बिना नोटिफिकेशन के सर्कुलर जारी किया। अब कोर्ट के फैसले के बाद PHED को फिर से पेयजल कनेक्शन नीति बनानी होगी। बिना गजट नोटिफिकेशन सर्कुलर निकाला गया। प्रदेश में डेढ़ साल पहले लागू हुई पेयजल कनेक्शन नीति को हाईकोर्ट ने रद्द कर दिया है। राजस्थान वाटर सप्लाई संशोधित नियमों के सकुर्लर को उच्च न्यायालय ने रद्द कर दिया। हाईकोर्ट ने कहा जलदाय विभाग ने अधिकार क्षेत्र के बाहर जाकर सकुर्लर जारी कर नियमों में बदलाव किया। इसके साथ ही बिना गजट नोटिफिकेशन के परिपत्र जारी किया गया; अगर नियमों में बदलाव करना होता तो पहले गजट नोटिफिकेशन जारी किया जाता, पर जलदाय विभाग ने 1967 के नियमों को संशोधित कर दिया। बाइट-राजेश चौहान, अध्यक्ष, PHED Contractors Welfare Committee। क्या है विवादित संशोधित नियम? PHED ने पिछले साल फरवरी में वाटर सप्लाई नियमों में संशोधन किया था, जिसके तहत प्लम्बर्स की बजाय संवेदकों को कनेक्शन करने का अधिकार दिए गए थे। इस सकुर्लर के जारी होने के बाद रजिस्टर्ड प्लम्बर्स बेरोजगार हो गए, उन्हें सी फॉर्म के जरिए पानी के कनेक्शन करने का अधिकार समाप्त हो गया। इसके बाद PHED Contractors Welfare Committee ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की, जिसके बाद अब कोर्ट ने सकुर्लर को रद्द कर दिया। सकुर्लर में 1967 के नियम 8, 9, 12, 15, 16 में संशोधन किया गया था। अब प्लम्बर्स फिर से प्लंबिंग, मीटर, रोड कट, रेस्टोरेशन का काम कर पाएंगे। संशोधित सकुर्लर के तहत जलदाय विभाग पेयजल कनेक्शन के लिए फिक्स 8100 रुपए ले रहा था। अब PHED को फिर से पेयजल कनेक्शन नीति बनानी होगी। प्लम्बर्स कल्याण समिति का कहना है कि पुराने सकुर्लर से PHED के ठेकेदारों को सीधे फायदा हो रहा था, जबकि राजस्थान के हजारों प्लम्बर्स इससे बेरोजगार हो गए थे। लेकिन हाईकोर्ट से राहत के बाद PHED को फैसला बदलना होगा; फिर से प्लम्बर्स पहले जैसी स्थिति में काम कर पाएंगे। नोट- इस खबर की फीड OFC से BJPR_JAL_NIGAM_R स्लग से भेजी गई है; PHED, court के फाइल शॉट्स भी लगाए गए।
0
0
Report

झalauरा में 50 लाख कीमत की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तारी: NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई

Jhalawar, Rajasthan:कोतवाली थाना पुलिस ने नशा माफियाओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 50 लाख रुपए मूल्य की 248 ग्राम मादक पदार्थ स्मैक सहित एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को झालावाड़ बस स्टैंड परिसर से दबोचा। मामले में जानकारी देते हुए झालावाड़ पुलिस अधीक्षक अमित बुडानिया ने बताया कि नशा तस्करों के खिलाफ प्रभावी रोकथाम के लिए पुलिस द्वारा जिले भर में अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत झालावाड़ डीएसपी हर्षराज सिंह खरेड़ा के सुपरविजन में कोतवाली थाना अधिकारी मुकेश मीणा के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई थी। इसी दौरान झालावाड़ पुलिस की जिला स्पेशल टीम को बस स्टैंड क्षेत्र में मादक पदार्थ सप्लाई किए जाने की सूचना मिली। डीएसटी टीम द्वारा मिली सूचना पर कोतवाली पुलिस झालावाड़ बस स्टैंड पहुंची और वहां मौजूद एक संदिग्ध की तलाशी ली। जिसके कब्जे से 248 ग्राम मादक पदार्थ स्मैक बरामद हुई। जिसे जब्त कर आरोपी रामचंद्र तंवर निवासी नीमखेड़ा थाना क्षेत्र घाटोली को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस द्वारा आरोपी से मादक पदार्थ की खरीद फरोख्त के बारे में पूछताछ की जा रही है। बरामद मादक पदार्थ की पुलिस द्वारा अंतर्राष्ट्रीय बाजार में 50 लाख रुपए कीमत बताई गई।
0
0
Report
Advertisement

डीग-कुम्हेर में भाजपा की चुनावी तैयारी तेज, जिला प्रमुख बनने का दावा

Bharatpur, Rajasthan:एंकर: गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम और डीग-कुम्हेर विधायक डॉ. शैलेष दिगम्बर सिंह आज डीग पहुंचे। जहां उन्होंने स्थानीय खंडेलवाल धर्मशाला में भाजपा ग्रामीण मंडल की बैठक ली। बैठक में आगामी पंचायती राज चुनावों को लेकर रणनीति पर चर्चा की गई। वीओ: डीग की खंडेलवाल धर्मशाला में आयोजित भाजपा ग्रामीण मंडल की बैठक में पंचायती राज चुनावों को लेकर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ मंथन किया गया। बैठक के दौरान चुनाव में टिकट की दावेदारी करने वाले प्रत्याशियों से आवेदन भी मांगे गए। गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता सरकार की योजनाओं की जानकारी हर व्यक्ति तक पहुंचाएं। वहीं, डीग-कुम्हेर विधायक डॉ. शैलेश सिंह ने दावा किया कि आगामी चुनावों में डीग जिले में भाजपा का जिला प्रमुख बनेगा। बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष सतीश बंसल सहित पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। पंचायती राज चुनावों से पहले हुई इस बैठक को भाजपा की चुनावी तैयारियों के लिहाज से अहम माना जा रहा है。
0
0
Report

शाहजहांपुर: आशा कार्यकत्रियों का मानदेय बढ़ाने की मांग पर धरना-प्रदर्शन

Shahjahanpur, Uttar Pradesh:शाहजहांपुर में मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर आशा कार्यकत्रियों और संगनियो ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर जमकर हंगामा किया और धरना प्रदर्शन किया। आशा कार्यकत्रियों ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो वह और आंदोलन को तेज कर देगी। बंडा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर दर्जनों की संख्या में आशा कार्यकत्रियां और संगिनी इकट्ठा हुईं। इसके बाद उन्होंने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और धरना प्रदर्शन किया। आशा कार्यकत्रियों का कहना है कि मौजूदा वक्त में उन्हें ₹2000 मानदेय मिल रहा है जिसे बढ़ाकर ₹21000 करने की मांग की गई है। इसके अलावा आशा कार्यकत्रियों और सांगनी को कर्मचारी का दर्जा देने की भी मांग की गई है। चेतावनी दी गई थी अगर उनकी मांगे पूरी नहीं की गई तो वह सड़कों पर उतरकर अपना प्रदर्शन तेज कर देंगे।
0
0
Report

हल्द्वानी के बनभूलपुरा में अवैध क्लीनिकों पर बड़ी कार्रवाई; पंजीकरण नहीं मिलने पर तीन क्लीनिक सील

Haldwani, Uttarakhand:हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित क्लीनिकों के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। प्रशासन, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने क्षेत्र में संचालित तीन क्लीनिकों को सील कर दिया। कार्रवाई के दौरान क्लीनिक संचालकों से पंजीकरण, लाइसेंस और अन्य जरूरी दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वे आवश्यक कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके, सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी, एसडीएम मोनिका आर्या, थाना बनभूलपुरा पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की। प्रशासन को क्षेत्र में बिना जरूरी दस्तावेजों के क्लीनिक संचालित किए जाने की शिकायत मिली थी, जिसके आधार पर टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की, जांच के दौरान आवश्यक दस्तावेज और पंजीकरण संबंधी कागजात उपलब्ध नहीं कराने पर तीनों क्लीनिकों को सील कर दिया गया। सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी ने कहा कि लोगों के स्वास्थ्य के साथ किसी भी तरह का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभी क्लीनिक संचालकों के लिए स्वास्थ्य विभाग के निर्धारित मानकों के अनुरूप पंजीकरण और जरूरी लाइसेंस रखना अनिवार्य है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top