Back
प्रसिद्ध शक्ति पीठ कामाख्या धाम पर भक्तों का उमड़ा आस्था का सैलाब
Seorai, Uttar Pradesh
सेवराई (गाजीपुर)। चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिन गुरुवार को पूर्वांचल के प्रसिद्ध शक्तिपीठ माँ कामाख्या धाम में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। नवरात्र के पहले दिन माँ के शैलपुत्री स्वरूप के दर्शन-पूजन के लिए दूर-दराज से आए भक्तों ने भक्ति और आस्था का अद्भुत दृश्य प्रस्तुत किया।
अलसुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ गहमर नरवा गंगा घाट पर गंगा स्नान के लिए जुटने लगी। स्नान के बाद भक्तों का मंदिर की ओर आने का सिलसिला शुरू हुआ, जो देर शाम मंगला आरती तक लगातार जारी रहा।
मंदिर परिसर में “जय माँ कामाख्या” के गगनभेदी जयकारों के बीच श्रद्धालु लंबी कतारों में खड़े होकर शांतिपूर्वक दर्शन-पूजन करते नजर आए। कड़ी धूप के बावजूद भक्तों की आस्था में कोई कमी नहीं दिखी। आसपास के जिलों के अलावा बिहार राज्य से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु माँ के दरबार में पहुंचे और अपने परिवार की सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की।
मंदिर प्रशासन के अनुसार नवरात्र के पहले दिन हजारों की संख्या में भक्तों ने दर्शन किए। मंदिर के महंत आकाश राज तिवारी ने बताया कि देश के विभिन्न हिस्सों से श्रद्धालु यहाँ पहुंचकर माँ का आशीर्वाद ले रहे हैं और नवरात्रि के दौरान यह संख्या और बढ़ने की संभावना है।
भीड़ को नियंत्रित करने और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। गहमर कोतवाली प्रभारी अशोक मिश्रा अपने पुलिस बल के साथ लगातार क्षेत्र में गश्त करते नजर आए। मंदिर परिसर और आसपास के इलाकों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
नवरात्रि के पहले दिन का यह भव्य आयोजन श्रद्धालुओं की अटूट आस्था और विश्वास का प्रतीक रहा, जहाँ पूरे दिन भक्तिमय माहौल बना रहा। आने वाले दिनों में भी इसी तरह भारी भीड़ उमड़ने की संभावना जताई जा रही है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
VMVimlesh Mishra
FollowMar 19, 2026 16:46:010
Report
PKPrashant Kumar
FollowMar 19, 2026 16:33:330
Report
NSNAVEEN SHARMA
FollowMar 19, 2026 16:33:17112
Report
NTNagendra Tripathi
FollowMar 19, 2026 16:32:530
Report
AKAlok Kumar
FollowMar 19, 2026 16:32:370
Report
KKKamal Kumar
FollowMar 19, 2026 16:32:220
Report
NTNagendra Tripathi
FollowMar 19, 2026 16:32:1058
Report
MDMahendra Dubey
FollowMar 19, 2026 16:31:5950
Report
SSsubhash saheb
FollowMar 19, 2026 16:31:460
Report
JGJugal Gandhi
FollowMar 19, 2026 16:30:27231
Report
RVRaunak Vyas
FollowMar 19, 2026 16:30:150
Report
ANAJAY NATH
FollowMar 19, 2026 16:24:34945
Report
RKRAJESH KUMAR
FollowMar 19, 2026 16:24:14933
Report
RVRaunak Vyas
FollowMar 19, 2026 16:23:57851
Report