icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Guru Ravidas की 650वीं जयंती पर BJP का समरसता संकल्प, पावन माटी कलश वितरण

New Delhi, Delhi:संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज जी की 650वीं जयंती के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा ‘समरसता संकल्प अभियान एवं पावन माटी कलश वितरण’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता दिल्ली भाजपा अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री श्री हर्ष मल्होत्रा जी ने की। इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नबीन जी और दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता जी की गरिमामयी उपस्थिति रही。 कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नबीन जी ने संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज जी को नमन करते हुए कहा कि संत रविदास जी ने सामाजिक ऊंच-नीच और कुरीतियों के विरुद्ध आवाज उठाकर सामाजिक समरसता की मजबूत नींव रखी। उनके विचार आज भी समानता, सम्मान और सामाजिक एकता की प्रेरणा देते हैं। श्री नितिन नबीन जी ने कहा कि ‘समरसता संकल्प अभियान’ संत रविदास जी के इन्हीं विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास है। अभियान की शुरुआत 29 जुलाई को गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर की गई थी। पावन माटी कलश संत रविदास जी की तपोभूमि से उनके समरसता और एकता के संदेश को देश के विभिन्न हिस्सों तक पहुंचाने का माध्यम बनेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के मूल मंत्र में भी सामाजिक समरसता की यही भावना निहित है。 इस अवसर पर दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता जी ने कहा कि संत रविदास जी ने समता, श्रम की प्रतिष्ठा, सामाजिक समरसता और प्रत्येक मनुष्य के सम्मान पर आधारित समाज का मार्ग दिखाया। उनके विचार आज भी समाज को न्याय, समानता, एकता और समावेश की दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि पावन माटी कलश केवल पवित्र मिट्टी के प्रतीक नहीं हैं, बल्कि इनमें संत रविदास जी की तपोभूमि से निकला समरसता, एकात्मता और सामाजिक समानता का संदेश भी समाहित है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के विजन से प्रेरणा लेते हुए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को समान अवसर, सम्मान और गरिमा उपलब्ध कराने का सामूहिक संकल्प ہونا चाहिए। संत रविदास जी के आदर्शों को सामाजिक जीवन में आत्मसात करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है。 कार्यक्रम में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री शिवेश कुमार राम जी, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री लाल सिंह आर्य जी, पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री श्री दुष्यंत गौतम जी, सांसदगण, दिल्ली सरकार के मंत्रीगण, जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी, जिला अध्यक्षगण, संत समाज एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे。 कार्यक्रम के माध्यम से संत रविदास जी के समानता, सामाजिक समरसता, श्रम की गरिमा और मानव सम्मान के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने तथा समाज के प्रत्येक वर्ग को एकता और सद्भाव के सूत्र में जोड़ने का संकल्प दोहराया गया।
0
0
Report

दिल्ली के अल्कॉन इंटरनेशनल स्कूल ने H1N1 एडवाइजरी जारी कर अभिभावकों को सतर्क किया

New Delhi, Delhi:दिल्ली के अल्कॉन इंटरनेशनल स्कूल ने H1N1 को लेकर अभिभावकों के लिए जारी की एडवाइजरी इन्फ्लूएंजा के बढ़ते मामलों के बीच दिल्ली के अल्कॉन इंटरनेशनल स्कूल ने अभिभावकों के लिए एडवाइजरी जारी कर सतर्कता बरतने की अपील की है। स्कूल ने स्पष्ट कहा है कि यदि बच्चा अस्वस्थ है या उसे बुखार है, तो उसे स्कूल न भेजें। H1N1 या इन्फ्लूएंजा की पुष्टि होने पर स्कूल प्रशासन को तत्काल सूचित करने की भी अपील की गई है। स्कूल ने अभिभावकों से कहा है कि बच्चों को पूरी तरह स्वस्थ होने के बाद ही स्कूल भेजें। साथ ही हाथों की नियमित सफाई, खांसते और छींकते समय सावधानी बरतने तथा आवश्यकता पड़ने पर चिकित्सकीय सलाह लेने की सलाह दी गई है। स्कूल प्रशासन ने अभिभावकों से अपील की है कि स्वास्थ्य से जुड़ी अपुष्ट जानकारी या अफवाहें WhatsApp ग्रुप में साझा न करें। किसी भी तरह की स्वास्थ्य संबंधी चिंता होने पर सीधे स्कूल प्रशासन से संपर्क करने को कहा गया है। इन्फ्लूएंजा के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से भी अस्पतालों, अधिकारियों और आम लोगों को आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है।
0
0
Report
Advertisement

अनिल विज के बयान से कांग्रेस पर नए आरोप, विवाद गहराया

Chandigarh, Chandigarh:चंडीगढ़ ब्रेकिंग अनिल विज का बयान दीपेंद्र हुड्डा ने जो बयान दिया है उससे कांग्रेस कि असलियत चेहरा दिख रहा है सज्जन सिंह जैसे व्यक्ति को अपना आदर्श बता रहे हैं पता नहीं कांग्रेस में अब भी कितने सज्जन सिंह है ऊपर से कुछ दिखते हैं लेकिन भेड़िए हैं कांग्रेसी नेता कांग्रेस ने कितने कत्लेआम करवाएं हैं इस समय कांग्रेस का एजेंडा अलग है कांग्रेस अब अराजकता फैला रहे हैं विदेशों को दिखा रहे हैं कि भारत कैसे कमजोर हो रहा है कुलदीप शर्मा ने जो कहा है उनका पर्सनल मेटर है रोल मोडल है सज्जन सिंह तो उनकी फोटो अपने आफिस में लगाएं उनको‌ सर्ट पर छपवाएं कांग्रेस के बड़े नेता भी दीपेंद्र ने जो कहा है उससे सहमत हैं कांग्रेस अपनी तैयारी कर लें हमारी पूरी तैयारी है सेशन को लेकर कांग्रेस नेता अपने मसले सुलझा लें अपने
0
0
Report

नेशनल हाईवे पर भैंस के अचानक सामने आ जाने से कार दुर्घटना; दोनों यात्री सुरक्षित

Dehradun, Uttarakhand:नेशनल हाईवे पर देहरादून से पांवटा साहिब जाने वाली सड़क पर भैंस अचानक सामने आ जाने से कार से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि भैंस गंभीर रूप से घायल होकर हाईवे पर गिर गई, जबकि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और एयरबैग खुल गए। हादसे के बाद हाईवे पर क्रेन बुलाकर कार और घायल भैंस को हटाया गया। कार सवार दोनों लोग सुरक्षित हैं, लेकिन भैंस और कार के नुकसान की भरपाई को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए। घटना धर्मावाला क्षेत्र की है, जहां स्वामी विवेकानंद अस्पताल के सामने देहरादून-पांवटा साहिब राष्ट्रीय राजमार्ग पर यह भिड़ंत हुई। बताया गया कि कार प्रेमनगर, देहरादून से पांवटा साहिब की ओर जा रही थी। डिवाइडर पार कर अचानक भैंस सड़क पर आ गई और जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भयंकर थी कि भैंस उछलकर हाईवे पर गिर गई। कार का फ्रंट हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, एयरबैग भी खुल गए। चालक का कहना है कि वह निर्धारित गति सीमा में थे, उनका आरोप है कि सड़क किनारे भैंस को ले जा रहे व्यक्ति ने उन्हें डंडा मारा, जिसके बाद भैंस सड़क पर आ गई। भैंस मालिक ने कहा कि वाहन चालक को सावधानी बरतते हुए उसे बचाने का प्रयास करना चाहिए था। हादसे के बाद हाईवे क्रेन पहुँची और क्षतिग्रस्त कार तथा घायल भैंस को सड़क से हटाया गया। गनीमत रही कि कार सवार दोनों लोग सुरक्षित हैं। मामला धर्मावाला पुलिस चौकी पहुँचा है और जांच जारी है।
0
0
Report
Advertisement

गोंडा: सांसद करण भूषण सिंह ने रामदेव पर निशाना, पतंजलि उत्पादों पर मिलावट आरोप

Gonda, Uttar Pradesh:खबर गोंडा से है। गोंडा जिले के कैसरगंज से भाजपा सांसद करण भूषण सिंह ने योग गुरु बाबा रामदेव पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि इनसे बड़ा एक्टर कोई होगा नहीं और इनको सब गुण संपन्न हैं। ये कब कैसे बात करनी है कब क्या गेम खेलना है कब किसके साथ जाना है कब किसके साथ नहीं जाना उनको बहुत अच्छे से आता है। योग गुरु हैं लेकिन आप उनकी बहुत सारी वीडियोज देखिए, बहुत सारा किसी पे कुश्ती लड़ रहे हैं, किसी पे कूद रहे हैं। कोई सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के साथ कुछ कर रहे हैं तो वो सब गुण संपन्न हैं भाई, वो कुछ भी कर सकते हैं। वही बाबा रामदेव के पतंजलि प्रोडक्ट उपयोग करने को लेकर कहा कि एक को नहीं यूज़ करते यूज़ करना भी नहीं चाहिए सब मिलावटी है। आप हमारा पूछ रहे हैं और कोई बड़े नेताओं से पूछ लीजिएगा कि उनका सामान इस्तेमाल करते हैं। अगर अपने घर में कोई भी प्रोडक्ट हो, आप चाहे हैशटैग करके वो नेता अपनी सेल्फी डाल दें कि मैं उनका पेस्टोरेंट यूज़ कर पेस्ट यूज़ कर रहा या उनकी दवाई यूज़ कर रहा या उनका घी यूज़ कर रहा, बड़े नेता जितने भी हैं या जितने अधिकारी हैं एक हैशटैग करके पोस्ट कर दें कि हां मैं उसका सामान ये सामान यूज़ कर रहा हूं, मैं मान जाऊंगा। वहीं यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के वायरल वीडियो को लेकर के कहा कि देखिए अभी वो कल ही मैंने वो वीडियो देखी है। ये एक गलती के तौर पे लें कि उनका नहीं ध्यान होगा। हम लोग को भी बुरा लगा। और वो बाद में उनके उनको बड़ी चिंता हुई होगी कि जब उनको किसी ने बताया होगा। अगर उनको ध्यान रहता किसी चीज़ में सोच में पड़े होंगे। गलती है। अब उनका बयान जो आया है लेकिन इसको गलती के तौर पे ना लें। दिमाग में सौ चीजें चलती हैं, बड़े नेता हैं, तमाम चीजें जब समय प्रोग्राम में जाना होगा।
0
0
Report

रीवा में 11 कोरेक्स शीशियों की बरामदगी पर पुलिस कार्रवाई पर सवाल

Rewa, Madhya Pradesh:रीवा के निपानिया इलाके में आइसक्रीम के ठेले से 11 शीशी कोरेक्स बरामदगी के मामले में अब पुलिस की कार्रवाई पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। ठेला संचालक पंकज साहू ने रीवा रेंज के पुलिस महानिरीक्षक को आवेदन देकर आरोप लगाया है कि उसे फर्जी तरीके से कोरेक्स मामले में फंसाने की कोशिश की गई। पंकज का दावा है कि उसका ठेला रात में गंगा वाटिका के सामने सार्वजनिक स्थान पर खड़ा रहता है और वह वहां मौजूद नहीं रहता, ऐसे में ठेले के ऊपर कथित तौर पर कोरेक्स की शीशियां किसने रखीं, इसकी निष्पक्ष जांच जरूरी है। उसने आरोप लगाया कि किसी व्यक्ति से ठेले के ऊपर कोरेक्स रखवाकर उसके खिलाफ कार्रवाई की गई और पैसे लेकर गरीब ठेला व्यापारी को फंसाने की साजिश रची गई। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है। पंकज साहू के मुताबिक, 24 August की सुबह करीब 11 से 11:30 बजे वह ठेला खोलने पहुंचा तो मौके पर पहले से पुलिस मौजूद थी और उस पर कोरेक्स बेचने का आरोप लगाया गया। पंकज ने अपने आवेदन में धीरज साहू और हिमांशु साहू से पुराने विवाद तथा पूर्व में कोरेक्स के मामले में फंसाने की धमकी दिए जाने का भी आरोप लगाया है। मामले में सिविल लाइन थाना के उप निरीक्षक मनीषा उपाध्याय, प्रधान आरक्षक त्रिवेणी समेत संबंधित पुलिसकर्मियों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए गए हैं। ऐसे में बड़ा सवाल है कि यदि बरामदगी वास्तविक थी तो उसकी पूरी प्रक्रिया क्या थी और क्या मौके के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से इसकी पुष्टि की गई? पंकज साहू ने 23 August की रात से 24 August की صبح तक की सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित कर जांच में शामिल करने, आसपास के दुकानदारों और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान लेने तथा ठेले के आसपास की गतिविधियों की जांच कराने की मांग की है। लगातार नशे के खिलाफ कार्रवाई के बीच इस आरोप ने पुलिस की कार्रवाई की पारदर्शिता पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। अब जरूरत है कि वरिष्ठ पुलिस अधिकारी पूरे मामले की स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच कराएं, ताकि यह साफ हो सके कि 11 शीशी कोरेक्स वास्तव में ठेले से बरामद हुई थीं या फिर किसी गरीब व्यापारी को फर्जी कार्रवाई में फंसाया गया। पुलिस का पक्ष और जांच के निष्कर्ष सामने आने के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई स्पष्ट हो सकेगी।
0
0
Report

धनबाद में राखी के मौके पर सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान जारी

Dhanbad, Jharkhand:रक्षाबंधन से पहले धनबाद में सड़क सुरक्षा को लेकर एक अनोखा और भावनात्मक जागरूकता अभियान चलाया गया है। बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर केवल उनकी लंबी उम्र की कामना नहीं की, बल्कि उनसे सड़क पर सुरक्षित चलने और यातायात नियमों का पालन करने का वचन भी लिया। धनबाद प्रशासन, यातायात पुलिस और शिक्षा विभाग की ओर से यह विशेष अभियान चलाया गया जिसमें 40 से अधिक स्कूली छात्राएं शामिल थीं। इन छात्रों ने सड़क पर हाथों में राखी, तिलक, फूल-माला और जागरूकता वाले पोस्टर के साथ लोगों को हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, ओवरस्पीडिंग से बचने और यातायात नियमों का पालन करने के संदेश दिए। अभियान तीन दिनों तक चलेगा और यदि चालक नियम नहीं मानते तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report
Advertisement

मण्डला NH-30 दुर्घटना: घायलों को समय पर मदद क्यों नहीं मिली?

Mandla, Madhya Pradesh:मण्डला — एनएच-30 पर फूलसागर के पास बाइक और स्कॉर्पियो की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार 3 युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि स्कॉर्पियो भी अनियंत्रित होकर पलटते हुए खेत में जा गिरी। कार सवारों के भी घायल होने की जानकारी है। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई, लेकिन आरोप है कि कई लोग घायलों की मदद करने के बजाय वीडियो बनाते रहे। घायल करीब आधे घंटे से ज्यादा समय तक सड़क पर तड़पते रहे। सूचना के बाद भी 112 वाहन के समय पर नहीं पहुंचने की बात सामने आई। बाद में कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद सामने आई संवेदनहीनता की तस्वीरें भी कई सवाल खड़े कर रही हैं—आखिर गंभीर रूप से घायल लोगों को समय पर मदद क्यों नहीं मिली? पुलिस अब हादसे के कारणों के साथ पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी है।
0
0
Report

धर्मशाला की तीन खिलाड़ी एशियन गेम्स में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी

mathura, Dharamshala, Himachal Pradesh:एशियन गेम्स में साई धर्मशाला की तीन बेटियां करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व ज्योति, पुष्पा और भावना का भारतीय महिला कबड्डी टीम में चयन, 12 सदस्यीय टीम में धर्मशाला सेंटर की तीन खिलाड़ी धर्मशाला : हिमाचल प्रदेश के खेल जगत के लिए बड़ी उपलब्धि सामने आई है। भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस धर्मशाला की तीन महिला कबड्डी खिलाड़ियों ज्योति, पुष्पा और भावना का चयन आगामी एशियन गेम्स के लिए भारतीय महिला कबड्डी टीम में हुआ है। जापान के आइची-नागोया में 19 सितंबर से 4 अक्टूबर 2026 तक होने वाले एशियन गेम्स में ये तीनों खिलाड़ी भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी। साई धर्मशाला सेंटर के प्रभारी जेपी साहनी ने इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए इसे केंद्र के लिए ऐतिहासिक पल बताया। उन्होंने कहा कि एक ही सेंटर से तीन खिलाड़ियों का एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम में चयन होना गर्व की बात है। खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत, प्रशिक्षकों की मेहनत और सेंटर में उपलब्ध वैज्ञानिक सहयोग से यह सफलता हासिल हुई है। पांच खिलाड़ियों ने कैंप में बनाई जगह, तीन अंतिम टीम में जेपी साहनी के अनुसार साई धर्मशाला से सिमरन कंबोज, पुष्पा, ज्योति, चंपा और भावना का चयन राष्ट्रीय कोचिंग कैंप के लिए हुआ था। कैंप में कड़ी प्रतिस्पर्धा के बाद इनमें से तीन खिलाड़ियों ने भारतीय टीम में जगह बनाई। अब ज्योति, पुष्पा और भावना एशियन गेम्स के मंच पर देश के लिए पदक जीतने के इरादे से मैदान में उतरेंगी। प्लेइंग-7 में भी हिमाचल की बेटियों पर भरोसा 12 सदस्यीय भारतीय महिला कबड्डी टीम में धर्मशाला सेंटर की तीन खिलाड़ियों का चयन अपने आप में बड़ी उपलब्धि है। खास बात यह है कि भारतीय टीम की मुख्य प्लेइंग-7 में भी हिमाचल की इन बेटियों के खेलने की उम्मीद है। इससे भारतीय टीम के प्रदर्शन में धर्मशाला सेंटर और हिमाचल प्रदेश की भूमिका और महत्वपूर्ण हो जाती है। सफलता के बाद बढ़ेंगी सुविधाएं और सीटें जेपी साहनी ने बताया कि साई धर्मशाला में फिलहाल कबड्डी और वॉलीबॉल खेलों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कबड्डी में खिलाड़ियों की इस सफलता को देखते हुए भविष्य में प्रशिक्षण के लिए सीटों की संख्या बढ़ाने और अत्याधुनिक खेल सुविधाओं में विस्तार पर भी जोर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि धर्मशाला सेंटर के खिलाड़ियों ने पहले भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा साबित की है। अब एशियन गेम्स जैसे बड़े मंच पर तीन खिलाड़ियों का एक साथ भारत का प्रतिनिधित्व करना सेंटर के लिए गौरव का विषय है। हिमाचल की इन तीन बेटियों से एशियन गेम्स में शानदार प्रदर्शन और देश के लिए पदक की उम्मीदें बढ़ गई हैं।
0
0
Report

बीपीएससी अधिकारी भाषा विवाद: निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग के साथ युवाओं का सम्मान

Patna, Bihar:हम स्पष्ट रूप से मांग करते हैं कि परीक्षा नियंत्रक अपने आपत्तिजनक शब्दों को तत्काल वापस लें और बिहार के लाखों अभ्यर्थियों से सार्वजनिक रूप से माफ़ी मांगें। अधिकारियों को यह समझना होगा कि परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी कोई अपराधी नहीं हैं, बल्कि अपने भविष्य और करियर के लिए संघर्ष कर रहे युवा हैं। इसलिए सार्वजनिक पद पर बैठे लोगों को अपनी भाषा और मर्यादा का विशेष ध्यान रखना चाहिए। हम मुख्यमंत्री और BPSC के अध्यक्ष से मांग करते हैं कि अभ्यर्थियों के प्रति ऐसी अमर्यादित और अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करने वाले परीक्षा नियंत्रक को अविलंब उनके पद से मुक्त किया जाए और उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाए। साथ ही यह भी जांच होनी चाहिए कि आखिर किसके संरक्षण या सहमति से इस तरह की भाषा का इस्तेमाल किया गया। क्या परीक्षा नियंत्रक को किसी का राजनीतिक या प्रशासनिक संरक्षण प्राप्त है? अगर नहीं, तो इतने गंभीर बयान के बाद अब तक कार्रवाई क्यों नहीं हुई? अभ्यर्थियों का सम्मान और उनकी बात सुनना सरकार और आयोग की जिम्मेदारी है। अधिकारी पद की गरिमा के साथ-साथ अभ्यर्थियों की गरिमा का भी सम्मान करें। हम मांग करते हैं कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हो, दोषी पर कार्रवाई हो और भविष्य में ऐसी भाषा की पुनरावृत्ति न हो。 हमारी सरकार युवाओं, छात्रों और अभ्यर्थियों के प्रति पूरी तरह संवेदनशील है। लोकतंत्र में हर नागरिक को शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है। सरकार उनकी समस्याओं और उनकी आवाज को गंभीरता से सुनती है। जहाँ तक बीपीएससी के एक अधिकारी द्वारा अमर्यादित शब्दों के इस्तेमाल का सवाल है, तो मैं स्पष्ट कहना चाहता हूँ कि लोकतंत्र में ऐसी भाषा के लिए कोई जगह नहीं है। किसी भी अधिकारी को युवाओं, छात्रों या किसी भी नागरिक की गरिमा को ठेस पहुँचाने वाली भाषा का इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं दी जा सकती। हम असहमति का सम्मान करते हैं, सवाल पूछने के अधिकार का सम्मान करते हैं और शांतिपूर्ण आंदोलन के अधिकार का भी सम्मान करते हैं। लेकिन साथ ही प्रशासनिक पद पर बैठे हर व्यक्ति से भी मर्यादा, संवेदनशीलता और जिम्मेदारी की अपेक्षा की जाती है। अगर किसी अधिकारी के बयान से अभ्यर्थियों की भावनाएँ आहत हुई हैं, तो उसे गंभीरता से लिया जाना चाहिए। सरकार का स्पष्ट संदेश है—युवाओं की बात सुनी जाएगी, उनकी समस्याओं का समाधान संवाद के माध्यम से किया जाएगा और किसी की गरिमा के साथ समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।
0
0
Report
Advertisement

धनबाद में नए पुलिस कार्यालय और हरित वाटिका से प्रशासनिक कामकाज में सुधार

Dhanbad, Jharkhand:उतरी छोटानागपुर पुलिस महानिरीक्षक शैलेन्द्र कुमार सिन्हा धनबाद पहुँचे।समाहरणालय परिसर में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।इसके बाद एसएसपी के नवनिर्मित कार्यालय और धनबाद थाना परिसर में हरित वाटिका पार्क का उद्घाटन किया गया।मौके पर एसएसपी प्रभात कुमार,ग्रामीण व सिटी एसपी सहित डीएसपी धनबाद, बैंक मोड़ थाना प्रभारी उपस्थित रहे।धनबाद एसएसपी के उत्कृष्ट कार्य के लिये देश के 100 आईपीएस की सूची में शामिल होने पर बधाई दी गयी। आईजी ने कहा कि नई सुविधाओं से पुलिसिंग व्यवस्था को मजबूत करने के साथ-साथ कार्यस्थल को बेहतर और सुविधाजनक बनाना भी जरूरी है। नवनिर्मित कार्यालय के शुरू होने से पुलिस प्रशासन के कामकाज को और बेहतर एवं व्यवस्थित बनाने में मदद मिलने की उम्मीद है।थाना परिसर में हरित वाटिका पार्क तैयार किए जाने से पुलिसकर्मियों और आम लोगों के लिए भी एक बेहतर और स्वच्छ वातावरण उपलब्ध होगा।धनबाद थाना परिसर में विकसित हरित वाटिका पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता के संदेश को भी मजबूत करती है।पुलिस परिसर में हरियाली बढ़ाने की यह पहल पुलिस कर्मियों के लिए सकारात्मक माहौल तैयार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।एसएसपी कार्यालय आज अपने नए स्वरूप में है और यह एसएसपी प्रभात कुमार और उनकी टीम की अच्छी सोच का परिचायक है।धनबाद थाना परिसर में तैयार किया गया पार्क यहाँ के पुलिस पदाधिकारियों को उनके कामकाज में अच्छा वातावरण देगा साथ ही थाना आनेवाले लोगों को भी एक शांति की अनुभूति देगा।एसएसपी प्रभात कुमार ने भी नई सुविधाओं को पुलिस प्रशासन के लिए महत्वपूर्ण बताया।उन्होंने कहा कि बेहतर आधारभूत सुविधाओं और स्वच्छ वातावरण से पुलिसकर्मियों को काम करने में सहूलियत मिलेगी।नए कार्यालय और हरित वाटिका को पुलिस व्यवस्था को आधुनिक, सुविधाजनक और जनहितकारी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.
0
0
Report

कुरुक्षेत्र के नहर में 50 वर्षीय अज्ञात महिला का शव बरामद

Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र के गांव किरमच के पास नहर में 50 वर्षीय अज्ञात महिला का शव मिला है। गोताखोर परगट सिंह ने नहर से शव को बाहर निकाल कर पुलिस को सौंप दिया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। कुरुक्षेत्र के गांव किरमच के पास नहर से करीब 50 वर्षीय एक अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ है। सूचना मिलने पर गोताखोर प्रगट सिंह मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद शव को नहर से बाहर निकालकर पुलिस के हवाले कर दिया। गोताखोर प्रगट सिंह ने बताया कि मृतक महिला की उम्र करीब 50 वर्ष प्रतीत हो रही है और आशंका है कि महिला आसपास के किसी इलाके की रहने वाली हो सकती है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी पहचान करने और मामले की जांच शुरू कर दी है। बाईट:- गोताखोर प्रगट सिंह
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top