icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
209868
Devendra KumarDevendra KumarFollow24 Mar 2025, 04:25 pm

Unnao: ऑपरेशन के बाद पेट में छूटी रुई और कपड़े से महिला की गई जान, परिजनों ने किया हंगामा

Bagermao Rural, Uttar Pradesh:

बांगरमऊ के सिटी हॉस्पिटल में 18 अक्टूबर 2024 को ऊगू निवासी कुलदीप की पत्नी राधा रानी (29) का प्रसव हुआ था। इसके बाद से उसके पेट में लगातार दर्द बना रहा। कई बार परिजनों ने अस्पताल में दिखाया, लेकिन डॉक्टरों ने कुछ दिनों में ठीक होने का आश्वासन देकर घर भेज दिया। 20 मार्च को हालत बिगड़ने पर परिजन उसे उन्नाव के एक अस्पताल ले गए जहां जांच में डॉक्टरों ने बताया कि ऑपरेशन के दौरान पेट में कपड़ा और रुई रह गई है। दोबारा ऑपरेशन किया गया लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ। बाद में उसे लखनऊ रेफर किया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस घटना से गुस्साए परिजनों और स्थानीय लोगों ने शव रखकर सड़क जाम कर दिया। मौके पर पहुंचे प्रभारी अवनीश कुमार ने कार्रवाई का आश्वासन देकर मामला शांत कराया।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Back to top