209801
उन्नाव में वसूली करने वाले फर्जी सिपाही को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Husain Nagar, Uttar Pradesh:उन्नाव,बीघापुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक फर्जी पुलिसकर्मी को गिरफ्तार किया है, जो वाहन चालकों से अवैध वसूली कर रहा था, आरोपी ने पुलिस की वर्दी पहनकर इलाके में लंबे समय से लोगों को गुमराह किया. एसपी के निर्देश पर चलाए गए विशेष अभियान के तहत बीघापुर पुलिस ने इस शातिर को रंगे हाथ पकड़ा. बीघापुर थाने के दरोगा लक्ष्मण प्रसाद पाण्डेय और उनकी टीम ने छापेमारी के दौरान आरोपी शिव बक्स को पकड़ कर. अपर पुलिस अधीक्षक ने मामले का खुलासा कर, आरोपी को जेल भेजा है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
एक माह में अलग अलग चार टावरों पर चढ़े महिला पुरुष,आज गोंडा स्टेशन के सामने टावर पर चढ़ी महिला
Gonda, Uttar Pradesh:टावरों पर चढ़ने पर जिले में मामले का निस्तारण होने की बनी परम्परा,एक महिला बच्चे के साथ रेलवे स्टेशन गोंडा के सामने चढ़ी टावर पर0
0
Report
सतना: गाजीपुर माता मंदिर में चोरी, गर्भगृह से 22 किलो चांदी उखाड़ ली
Satna, Madhya Pradesh:सतना। जिले में मंदिरों की सुरक्षा व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में है। सिंहपुर थाना क्षेत्र के शिवराजपुर स्थित गाजीपुर माता मंदिर में एक माह के भीतर दूसरी बार चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। इस बार चोरों ने गर्भगृह में घुसकर माता के चांदी जड़ित सिंहासन को तोड़ दिया और उसमें लगी करीब 22 किलो चांदी उखाड़कर फरार हो गए। चोरी गई चांदी की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। गुरुवार जब पुजारी और ग्रामीण मंदिर पहुंचे तो गर्भगृह का नजारा देखकर हैरान रह गए। माता का सिंहासन पूरी तरह क्षतिग्रस्त पड़ा था और उस पर जड़ी चांदी गायब थी। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में आक्रोश फैल गया。 गौरतलब है कि इसी मंदिर में 2 और 3 जून की दरम्यानी रात भी चोरी हुई थी। उस दौरान चोर सिंहासन की सीढ़ियों से करीब 3 किलो चांदी उखाड़कर ले गए थे। पुलिस ने जांच और तकनीकी साक्ष्य जुटाने के दावे किए थे, लेकिन एक माह बाद भी न तो आरोपी पकड़े गए और न ही पहली चोरी का खुलासा हो सका। ग्रामीणों में चर्चा है कि यदि पहली वारदात के बाद पुलिस ने गंभीरता दिखाई होती और मंदिर की सुरक्षा बढ़ाई होती, तो दूसरी और कहीं बड़ी चोरी को रोका जा सकता था। लोगों का मानना है कि पुलिस की निष्क्रियता का फायदा उठाकर चोर दोबारा मंदिर पहुंचे और इस बार सिंहासन में बची पूरी चांदी लेकर फरार हो गए। पुलिस मामले की FIR कर जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश की जा रही है。0
0
Report
कबीरधाम में बाढ़ के बीच रपटे से लोगों की जान जोखिम में, स्थायी पुल बनवाने की मांग तेज
Kawardha, Chhattisgarh:कवर्धा ब्रेकिंग एक्सक्लूसिव वीडियो उफनती नदी, जान हथेली पर... कबीरधाम में बाढ़ के बीच जान जोखिम में डालकर रपटा पार करने को मजबूर ग्रामीण कवर्धा/कुकदूर। कबीरधाम जिले के वनांचल क्षेत्रों में लगातार हो रही भारी बारिश से छोटे-बड़े नदी-नाले उफान पर हैं। प्राकृतिक आपदा के साथ प्रशासनिक लापरवाही भी ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ा रही है। कुकदूर क्षेत्र के पुटपुटा से सेदूरखार मार्ग पर स्थित ढोलढोली गांव के पास आगर नदी का रपटा बाढ़ में डूब जाने से दर्जनों गांवों का संपर्क प्रभावित हो गया है। रपटे पर तेज बहाव होने के बावजूद लोग अपनी जान जोखिम में डालकर उसे पार करने को मजबूर हैं। कई बार ग्रामीणों को बाढ़ का पानी कम होने का दो से तीन घंटे तक इंतजार करना पड़ता है, लेकिन जरूरी काम, इलाज और रोजमर्रा की जरूरतों के कारण लोग खतरा उठाने से भी पीछे नहीं हटते। यह स्थिति किसी बड़े हादसे को खुला न्योता दे रही है। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले वर्ष इसी रपटे में एक ट्रैक्टर बह गया था, जबकि एक शिक्षक मोटरसाइकिल सहित तेज बहाव में फंस गए थे और बाल-बाल बचे थे। बरसात के दिनों में सबसे अधिक परेशानी गर्भवती महिलाओं, गंभीर मरीजों और संजीवनी 108 एंबुलेंस को होती है, जिससे समय पर इलाज मिलना भी चुनौती बन जाता है। लगातार सामने आ रहे खतरे के बावजूद अब तक यहां स्थायी पुल का निर्माण नहीं हो सका है। ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र की सुरक्षा और आवागमन की सुविधा को देखते हुए आगर नदी पर जल्द से जल्द पुल का निर्माण कराया जाए, ताकि हर बारिश में लोगों को अपनी जान दांव पर न लगानी पड़े। बारिश का कहर और प्रशासनिक उदासीनता मिलकर वनांचल के लोगों के लिए हर मानसून को एक बड़ी परीक्षा बना रहे हैं। अब सवाल यह है कि किसी बड़े हादसे के बाद प्रशासन जागेगा या समय रहते स्थायी समाधान किया जाएगा.0
0
Report
Advertisement
हरदा में मानसून सक्रिय, भारी बारिश से ग्रामीण इलाकों में जनजीवन प्रभावित
Harda, Khedi Mahmudabad, Madhya Pradesh:हरदा जिले में मानसून पूरी तरह सक्रिय है। जिले में लगातार बारिश का दौर जारी है। बीते 24 घंटे में जिले में औसतन 30 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। लगातार हो रही बारिश के चलते टिमरनी क्षेत्र के नदी-नाले उफान पर हैं, जिससे ग्रामीण इलाकों में जनजीवन प्रभावित हुआ है। कई स्थानों पर जलभराव और रास्ते बंद होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के कारण टिमरनी क्षेत्र के कई नदी-नालों में पानी का स्तर बढ़ गया है। ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन प्रभावित हुआ है। स्कूल जाने वाले बच्चों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई बच्चों को पानी से भरे रास्तों से होकर स्कूल पहुंचना पड़ा, जबकि कुछ स्थानों पर रास्ते बंद होने से परेशानी और बढ़ गई। मौसम विभाग ने हरदा जिले में आगामी दिनों के लिए भी बारिश का अलर्ट जारी किया है।0
0
Report
खेतड़ी में VBVRamji योजना का ब्लॉक-स्तर शुभारंभ, रोजगार में वृद्धि का भरोसा
Jhunjhunu, Rajasthan:खेतड़ी, झुंझुनूं खेतड़ी में किया गया वीबीवीरामजी का शुभारंभ खेतड़ी का ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम गोठड़ा में हुआ आयोजित मनरेगा को बदलकर किया वीबीवीरामजी योजना विधायक इंजी धर्मपाल गुर्जर ने श्रमिकों का माला व तिलक लगाकर किया स्वागत झुंझुनूं के खेतड़ी में राज्य सरकार की वीबीवीरामजी योजना का ब्लॉक स्तरीय शुभारंभ खेतड़ी उपखंड की गोठड़ा ग्राम पंचायत में आयोजित कार्यक्रम के साथ किया गया। कार्यक्रम में विधायक इंजीनियर धर्मपाल गुर्जर ने श्रमिकों को माला पहनाकर एवं तिलक लगाकर स्वागत किया तथा योजना के शुभारंभ पर उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर विधायक धर्मपाल गुर्जर ने कहा कि राज्य सरकार ने मनरेगा योजना को वीबीवीरामजी योजना के रूप में आगे बढ़ाते हुए श्रमिकों के हित में महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। अब पात्र श्रमिकों को 100 दिनों के बजाय और ज्यादा दिनों तक रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। जिससे ग्रामीण परिवारों को अधिक रोजगार और आर्थिक संबल मिलेगा। कार्यक्रम में उपखंड अधिकारी सुनिल चौहान ने सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए श्रमिकों से इनका अधिकाधिक लाभ उठाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सरकार ग्रामीण विकास एवं श्रमिक कल्याण के लिए लगातार नई पहल कर रही है। योजना के शुभारंभ पर उपस्थित महिला एवं पुरुष श्रमिकों ने ढोल-नगाड़ों के साथ खुशी जताई। गोठड़ा ग्राम पंचायत में प्रथम चरण में 70 महिला एवं पुरुष श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे。 बाइट - इंजीनियर धर्मपाल गुर्जर, विधायक, खेतड़ी0
0
Report
दरगाह परिसर के ट्रांसफॉर्मर हटाने की मांग तेज, बारिश में सुरक्षा जोखिम बढ़ा
Ajmer, Rajasthan:अजमेर शरीफ दरगाह हज़रत ख्वाजा गरीब नवाज रहमतुल्लाह अलैही के झालरा मैदान में लगा बिजली का ट्रांसफॉर्मर मकामी और ज़ायरीन के लिए जान पर आफत बन गया है। टाटा पॉवर के अफ़सरान की अनदेखी बरसात के मौसम में किसी की जान ना लेले इसके लिए अब दरगाह कमेटी नाज़िम बेहद फिक्रमंद हैं। नाज़िम मोहम्मद बिलाल खान के मुताबिक़ इलेक्ट्रिक डिपार्टमेंट टाटा पॉवर को इस सिलसिले में कई मर्तबा आगाह किया जा चुका है और लेटर के ज़रिए ट्रांसफार्मर हटाने को कह दिया गया है लेकिन बरसात का मौसम नज़दीक आ जाने पर भी इस बिजली के ट्रांसफार्मर को नही हटाया गया है। ऐसे में टाटा पॉवर की अनदेखी और सुस्ती से किसी ज़ायरीन की ज़िंदगी पर ना बन जाये,मजबूरन कमेटी को दीगर ऑप्शन का इंतेखबी अमल अपनाना ही होगा। गौरतलब है कि गुजिश्ता 3 सालों से दरगाह कमेटी नाज़िम दफ़्तर के ज़रिए टाटा पॉवर डिपार्टमेंट से इस ट्रांसफार्मर को हटाने की गुजारिश की जा रही है। लेकिन अब तक कोई कार्यवाही नही किये जाने से मकामियो और ख़ुद्दामें ख्वाजा समेत कमेटी नाज़िम मोहम्मद बिलाल खान में टाटा पॉवर डिपार्टमेंट पर नाराज़गी दिखाई दे रहे है।0
0
Report
Advertisement
जीरापुर में JE के घर विवाद, पत्नी के पहुंचते ही हंगामा मचा
Bhopal, Madhya Pradesh:राजगढ़ जीरापुर में JE के घर विवाद, पत्नी के पहुंचने पर मचा हंगामा भरण-पोषण मामले के चलते JE को तलाशते हुए जीरापुर पहुंची पत्नी घर पर एक अन्य महिला के मौजूद होने की जानकारी के बाद बढ़ा विवाद दोनों पक्षों के बीच जमकर कहासुनी, मौके पर लगी लोगों की भीड़ सूचना मिलते ही डायल-112 और जीरापुर पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने लेकर पहुंची, कराया शांत दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ दिए आवेदन पुलिस मामले की जांच में जुटी, फिलहाल कोई एफआईआर दर्ज नहीं0
0
Report
बारिश ने बांध का जलस्तर 8 फीट 3 इंच तक पहुँचाया; किसान हुए राहत
Tonk, Rajasthan:लांबा हरि सिंह (टोंक) रात भर बरसे बदरा, ढाई इंच बरसात दर्ज लांबा हरि सिंह व आसपास के गांवों में गुरुवार रात को रात भर रुक रुक कर तेज गर्जना और हवा के साथ बरसात हुई। इससे राम सागर बांध में पानी की आवक बढ़ने से गेज बढा। तापमान में गिरावट आने से लोगों को तेज उमस गर्मी से राहत मिली वही खेतों में बोई फसल को फायदा मिलने से किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीरें हटी। बांध पर कार्यरत कर्मचारी श्रवण नामा बताया कि बांध पर 62 एमएम बरसात दर्ज की गई वहीं बांध में पानी की आवक शुरू होकर गेज बढ़ कर 8 फीट 3 इंच दर्ज किया गया बांध में पानी की आवक जारी है। इधर झाडली गाँव मे सोहदरा नदी में भी पानी दौड़ा。0
0
Report
झांसी में यूपी-टीईटी: 20 केंद्रों पर दो पालियों में परीक्षा, कड़ी निगरानी
Jhansi, Uttar Pradesh:एंकर- झांसी में यूपी-टीईटी परीक्षा जिले में 20 केंद्रों पर कड़ी निगरानी के बीच दो पालियों में कराई जा रही है। प्रथम पाली 9.30 बजे से 12.00 बजे तक और द्वितीय पाली 2.30 बजे से 5.00 बजे तक लिखित परीक्षा कराई जा रही है जिसमें प्रत्येक पाली 7446 परीक्षार्थी हिस्सा लेंगे। नकलविहीन और शान्तिपूर्ण तरीके से टीईटी परीक्षा को सम्पन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने कड़े इंतजाम किए हैं। पुलिस के साथ परीक्षा केंद्रों पर सेक्टर मजिस्ट्रेट के अलावा खुफिया विभाग की टीमों की भी तैनाती की गई है। सीसीटीवी और वॉइस रिकॉर्डर की निगरानी में परीक्षा कराई जा रही है।0
0
Report
Advertisement
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का जोधपुर दो दिवसीय दौरा: एयरपोर्ट से रिफाइनरी तक
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज दो दिवसीय दौरे पर जोधपुर आएंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री शर्मा दोपहर 12.45 बजे जोधपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके उपरांत वे दोपहर 12.50 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक जोधपुर एयरपोर्ट पर प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करेंगे। दोपहर 1.35 बजे वे जोधपुर एयरपोर्ट से हैलीपेड पचपदरा, जिला बालोतरा के लिए प्रस्थान करेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 2.10 बजे मंडापुरा, पचपदरा पहुंचेंगे, जहाँ वे दोपहर 2.10 बजे से 2.35 बजे तक एचपीसीएल के नए फ्लैगशिप रिटेल आउटलेट का उद्घाटन करेंगे तथा पौधारोपण करेंगे। इसके बाद वे दोपहर 2.40 बजे से शाम 6 बजे तक रिफाइनरी का निरीक्षण करेंगे तथा बैठक लेंगे। शाम 6.10 बजे वे हैलीपेड पचपदरा से प्रस्थान कर शाम 6.35 बजे जोधपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके पश्चात शाम 6.50 बजे सर्किट हाउस पहुंचेंगे। सर्किट हाउस में उनका कार्यक्रम रिजर्व रहेगा तथा वे रात्रि विश्राम जोधपुर सर्किट हाउस में ही करेंगे। कल मुख्यमंत्री शर्मा सुबह 10.10 बजे सर्किट हाउस से जोधपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। सुबह 10.10 बजे से 10.30 बजे तक उनका कार्यक्रम रिजर्व रहेगा। इसके उपरांत वे सुबह 10.40 बजे कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे तथा सुबह 10.45 बजे से 11.05 बजे तक प्रधानमंत्री के मुख्य आतिथ्य में जोधपुर एयरपोर्ट की नवीन टर्मिनल बिल्डिंग के उद्घाटन समारोह में भाग लेंगे। मुख्यमंत्री सुबह 11.20 बजे जोधपुर एयरपोर्ट से हैलीपेड पचपदरा, जिला बालोतरा के लिए प्रस्थान करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 2 बजे हैलीपेड पचपदरा से प्रस्थान कर दोपहर 2.40 बजे जोधपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे तथा दोपहर 3.15 बजे जोधपुर एयरपोर्ट से जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।0
0
Report
PM Modi inaugurates Jodhpur's new airport terminal and launches second phase of UDAN scheme
Jodhpur, Rajasthan:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार, 4 जुलाई को जोधपुर दौरे के दौरान शहर को नए अत्याधुनिक एयरपोर्ट टर्मिनल की सौगात देंगे। इसके साथ ही प्रधानमंत्री उड़ान योजना के दूसरे चरण का भी शुभारंभ करेंगे। इस अवसर पर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी उनके साथ मौजूद रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रधानमंत्री सुबह 10:30 बजे जोधपुर वायुसेना एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे, जहां मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा उनकी अगवानी करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री पुराने एयरपोर्ट टर्मिनल से ई-कार्ट के माध्यम से नए टर्मिनल भवन तक जाएंगे। नए टर्मिनल पहुंचने के दौरान प्रधानमंत्री एयरपोर्ट परिसर की भव्यता, बाहरी वास्तुकला और ऐतिहासिक शैली में निर्मित भवन का अवलोकन करेंगे। इसके बाद सुबह 10:45 बजे से 11:05 बजे तक आयोजित समारोह में नए एयरपोर्ट टर्मिनल भवन का विधिवत लोकार्पण करेंगे। इसी कार्यक्रम में प्रधानमंत्री उड़ान योजना के दूसरे चरण का भी शुभारंभ करेंगे तथा अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद प्रधानमंत्री नए टर्मिनल से ई-कार्ट के माध्यम से वापस पुराने टर्मिनल पहुंचेंगे। इसके बाद सुबह 11:15 बजे वे जोधपुर एयरपोर्ट से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के साथ बाड़मेर जिले के पचपदरा के लिए रवाना होंगे, जहां एचआरआरएल रिफाइनरी के राष्ट्र को समर्पण कार्यक्रम में भाग लेंगे।0
0
Report
मोदी ने जोधपुर में 400 करोड़ के नए एयरपोर्ट टर्मिनल का उद्घाटन किया
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार सुबह 11:45 बजे जोधपुर पहुंचकर करीब 400 करोड़ रुपये की लागत से बने नए एयरपोर्ट टर्मिनल भवन का लोकार्पण करेंगे। इसके साथ ही क्षेत्रीय हवाई संपर्क योजना ''उड़ान 2.0'' का भी शुभारंभ होगा। इसके बाद प्रधानमंत्री हेलीकॉप्टर से बालोतरा जिले के पचपदरा स्थित एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी के उद्घाटन समारोह के लिए रवाना होंगे。 प्रधानमंत्री मोदी विशेष विमान से एयरफोर्स स्टेशन पहुंचेंगे और वहां से सड़क मार्ग से एयरपोर्ट परिसर स्थित नए टर्मिनल भवन के डिपार्चर गेट तक जाएंगे। यहीं एलईडी स्क्रीन के माध्यम से रिमोट का बटन दबाकर नए टर्मिनल का लोकार्पण करेंगे। कार्यक्रम के दौरान वे भाजपा नेताओं और जनप्रतिनिधियों से संक्षिप्त मुलाकात भी करेंगे। पूरा कार्यक्रम करीब 22 मिनट का रहेगा। करीब तीन वर्षों में तैयार हुए इस अत्याधुनिक टर्मिनल भवन पर लगभग 400 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। नया टर्मिनल पुराने भवन की तुलना में करीब छह गुना बड़ा है और इसमें यात्रियों के लिए आधुनिक सुविधाएं विकसित की गई हैं। पश्चिमी राजस्थान में पहली बार यहां छह एयरोब्रिज लगाए गए हैं। इसके अलावा आधुनिक चेक-इन काउंटर, उन्नत सुरक्षा जांच प्रणाली, स्वचालित बैगेज सिस्टम, विशाल प्रतीक्षालय और बेहतर यात्री सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी। नए टर्मिनल के शुरू होने के बाद एक साथ 12 से अधिक विमानों की पार्किंग की सुविधा उपलब्ध होगी, जबकि वर्तमान टर्मिनल पर केवल तीन से चार विमानों की पार्किंग संभव है। इससे भविष्य में उड़ानों की संख्या बढ़ाने और पश्चिमी राजस्थान की हवाई कनेक्टिविटी को मजबूती मिलने की उम्मीद है। तकनीकी प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद जल्द ही नए टर्मिनल से नियमित वाणिज्यिक उड़ानों का संचालन भी शुरू किया जाएगा।0
0
Report
Advertisement
यमुना नहर MOA से शेखावाटी में उत्साह, धर्मपाल गुर्जर का भव्य स्वागत
Jhunjhunu, Rajasthan:खेतड़ी, झुंझुनूं शेखावाटी में यमुना जल का MOA होने पर खुशी का माहौल विधायक इंजीनियर धर्मपाल गुर्जर का हुआ स्वागत जयपुर से खेतड़ी पहुंचने पर रास्ते में जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत खेतड़ी इलाके के दर्जनों गांव में माला व साफा पहनाकर किया सम्मान यह काम छोटा, नहीं हमारी पीढ़ियों तक के लिए सौगात — इंजीनियर धर्मपाल हरियाणा और राजस्थान के बीच यमुना नहर के पानी को लेकर हुए MOA के बाद शेखावाटी क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। जयपुर से खेतड़ी लौटने पर विधायक इंजीनियर धर्मपाल गुर्जर का जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। खेतड़ी क्षेत्र के दर्जनों गांवों में ग्रामीणों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक का माला पहनाकर एवं साफा बंधवाकर अभिनंदन किया। खेतड़ी नगर स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में हजारों की संख्या में लोगों ने भाग लिया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने विधायक इंजीनियर धर्मपाल गुर्जर को क्षेत्र का विकास पुरुष बताते हुए उनका जोरदार स्वागत किया। विधायक धर्मपाल गुर्जर ने इस ऐतिहासिक समझौते के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा तथा हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यमुना नहर का पानी शेखावाटी क्षेत्र के लिए वरदान साबित होगा, जिससे किसानों, पेयजल व्यवस्था और क्षेत्र के समग्र विकास को नई गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि यमुना नहर की मांग को लेकर लगातार प्रयास किए गए थे। उनके आग्रह पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने खेतड़ी में आयोजित जनसभा में यमुना नहर लाने का वादा किया था, जिसे अब MOA के रूप में मूर्त रूप मिल गया है। इस उपलब्धि से शेखावाटी के लोगों की वर्षों पुरानी उम्मीदों को नई दिशा मिली है। समारोह के दौरान भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने विधायक का अभिनंदन करते हुए इसे शेखावाटी के विकास की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया। उन्होंने कहा कि यह काम कोई छोटा नहीं है, बल्कि हमारी आने वाली पीढ़ियों के लिए भी सौगात है।0
0
Report
बलिया के नरावं गांव में 5 दिनों से महुआ पेड़ पर आग, वीडियो वायरल
Ballia, Uttar Pradesh:बलिया के नरावं गांव में पिछले 5 दिनों से महुआ के पेड़ में आग लगी है। पेड़ में लगी आग की खबर मिलते ही आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में जलते पेड़ को देखने आ रहे हैं। बारिश होने के बावजूद भी पेड़ में लगी आग बुझने का नाम नहीं ले रही और ना ही इस पेड़ से धुआँ निकल रहा है। महुआ के पेड़ में लगी आग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।0
0
Report
बदलापुर के बबुरा गांव में 17 वर्षीय किशोरी का शव फंदे से लटका मिला
Jaunpur, Uttar Pradesh:बदलापुर के बबुरा गांव में किशोरी का शव फंदे से लटका मिला, पुलिस जांच में जुटी जौनपुर। बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के बबुरा गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक 17 वर्षीय किशोरी का शव घर के अंदर बंद कमरे में फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। मृतका की पहचान बबुरा निवासी अनुज निषाद की 17 वर्षीय पुत्री काजल निषाद के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि किशोरी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे के अंदर फंदे से लटका मिला। सूचना मिलने पर बदलापुर कोतवाली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं और मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल किशोरी की मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद पूरे गांव में शोक और चर्चा का माहौल है।0
0
Report
Advertisement
