Back
नारायणपुर पंचायत ने अध्यक्ष पिंकी उसेंडी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव खारिज किया
HSHEMANT SANCHETI
Mar 18, 2026 10:00:44
Chhattisgarh
एंकर - नारायणपुर जिले के जनपद पंचायत नारायणपुर में अध्यक्ष पिंकी उसेंडी के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव मंगलवार को आयोजित सम्मेलन में खारिज हो गया। इस घटनाक्रम ने स्थानीय राजनीति में चल रही उठापटक पर विराम लगा दिया है और पिंकी उसेंडी अपने पद पर यथावत बनी रहेंगी।
गौरतलब है कि भाजपा समर्थित कुछ जनपद सदस्यों द्वारा हाल ही में अध्यक्ष पिंकी उसेंडी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का ज्ञापन जिला कलेक्टर को सौंपा गया था। इसके बाद नियमानुसार 18 मार्च को जनपद पंचायत के सभाकक्ष में विशेष सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसमें अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा और मतदान की प्रक्रिया संपन्न हुई।
वी. ओ. 01 - जनपद पंचायत नारायणपुर के कुल 17 सदस्यों में से 15 सदस्य इस महत्वपूर्ण बैठक में उपस्थित रहे। बैठक के दौरान प्रस्ताव पर विस्तृत चर्चा के बाद मतदान कराया गया। मतदान परिणाम में अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में 6 सदस्यों ने समर्थन दिया, जबकि 8 सदस्यों ने प्रस्ताव के विरोध में मतदान किया। वहीं एक सदस्य का मत तकनीकी कारणों से निरस्त कर दिया गया। इस प्रकार आवश्यक बहुमत नहीं मिलने के कारण अविश्वास प्रस्ताव अपात्र घोषित कर दिया गया।
अविश्वास प्रस्ताव खारिज होने के बाद अध्यक्ष पिंकी उसेंडी ने कहा कि उनके खिलाफ लगाए गए सभी आरोप निराधार थे, जो आज पूरी तरह से गलत साबित हो गए हैं। उन्होंने कहा कि यह परिणाम सच्चाई की जीत है और अब वे पहले की तरह जनपद क्षेत्र के विकास कार्यों को और तेजी से आगे बढ़ाएंगी।
इधर, भाजपा जिला अध्यक्ष संध्या पवार ने भी इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पार्टी समर्थित जनपद अध्यक्ष के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव खारिज हो जाना यह दर्शाता है कि अधिकांश सदस्य अध्यक्ष के साथ हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल रहे सदस्यों के खिलाफ पार्टी स्तर पर बैठक कर उचित निर्णय लिया जाएगा।
इस पूरे घटनाक्रम के बाद जनपद पंचायत नारायणपुर की राजनीति में एक नया संदेश गया है। जहां एक ओर अध्यक्ष पिंकी उसेंडी की स्थिति मजबूत हुई है, वहीं दूसरी ओर पार्टी के भीतर अनुशासन और एकजुटता को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है। अब सभी की नजरें भाजपा की आगामी बैठक पर टिकी हैं, जिसमें असंतुष्ट और पार्टी लाइन से अलग जाने वाले सदस्यों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर फैसला लिया जा सकता है।
बाइट 01 पिंकी उसेंडी, अध्यक्ष जनपद पंचायत नारायणपुर
बाइट 02 संध्या पवार, जिला अध्यक्ष भाजपा
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
JMJAVED MULANI
FollowMar 18, 2026 11:15:570
Report
APAbhay Pathak
FollowMar 18, 2026 11:15:340
Report
AMAjay Mahajan
FollowMar 18, 2026 11:15:220
Report
93
Report
50
Report
108
Report
58
Report
AAAkshay Anand
FollowMar 18, 2026 11:05:40Noida, Uttar Pradesh:CHANDIGARH: MOBILE MARKET में आग लग गई; फायर ब्रिगेड मौके पर; visuals; SANJEEV KOHALI (DISASTER MANAGEMENT OFFICER) और INDERJIT SINGH (JOINT COMMISSIONER, MCC CHANDIGARH) मौजूद
144
Report
AMATUL MISHRA
FollowMar 18, 2026 11:05:30218
Report
AMAnkit Mittal
FollowMar 18, 2026 11:05:1877
Report
AAAkshay Anand
FollowMar 18, 2026 11:04:53Noida, Uttar Pradesh:TEHRAN (IRAN): FUNERAL PROCESSION FOR IRANIAN SECURITY CHIEF ALI LARIJANI / VISUALS (SOURCE: IRIB VIA REUTERS)
224
Report
RKRupesh Kumar
FollowMar 18, 2026 11:04:21251
Report
KCKULDEEP CHAUHAN
FollowMar 18, 2026 11:04:00184
Report
RVRaunak Vyas
FollowMar 18, 2026 11:03:46201
Report
ASABHISHEK SHARMA1
FollowMar 18, 2026 11:03:39237
Report