228001
SULTANPUR-राहुल गांधी से मिले सुल्तानपुर के मोची रामचेत, सोनिया-प्रियंका भी रहीं मौजूद
Sultanpur, Uttar Pradesh:दिल्ली में एक खास मुलाकात ने सोशल मीडिया पर सबका ध्यान खींचा, जब कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सुल्तानपुर के मोची रामचेत और उनके परिवार से मुलाकात की। सोमवार शाम को हुई इस मुलाकात का वीडियो राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर साझा किया।एक मिनट 28 सेकंड के इस वीडियो में दिखाई देता है कि रामचेत के कमरे में प्रवेश करते ही राहुल गांधी ने उन्हें गले लगाया। इस दौरान प्रियंका गांधी भी मौजूद थीं। कुछ देर बाद सोनिया गांधी भी वहां पहुंचीं और हाथ जोड़कर अभिवादन किया।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
ओड़ा में स्कूल बस हादसे ने मचाया हड़कंप; 3 बच्चे घायल
Rajsamand, Rajasthan:राजसमंद के रेलमगरा क्षेत्र के ओड़ा गाँव में स्कूल बस अनियंत्रित होकर हादसे का हुई शिकार, 3 बच्चे घायल स्कूल बस में सवार थे 8 बच्चे 3 बच्चे हुए घायल, बच्चों को अस्पताल पहुंचाया अनियंत्रित बस नाले में गिरने से बाल बाल बची, हादसे से मचा हड़कंप पीपली आचार्यन से अपने घर की ओर जा रहे थे बच्चे ओड़ा में हॉस्पिटल के पास हुआ हादसा स्थानीय नागरिकों ने मौके पर पहुंचकर बच्चों को बस से बाहर निकाला0
0
Report
बागेश्वर में तेज रफ्तार बोलेरो ने दो युवकों को कुचला, नशे में चालक गिरफ्तार
Bageshwar, Uttarakhand:बागेश्वर में तहसील रोड पर देर रात तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से स्कूटी सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद पुलिस ने बोलेरो चालक को नशे की हालत में गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक, राज मेहता और भूपेंद्र सिंह स्कूटी पर सवार थे, तभी बोलेरो ने उन्हें टक्कर मार दी। दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां राज को हायर सेंटर रेफर किया गया, जबकि भूपेंद्र का इलाज जारी है। हादसा सीसीटीवी में कैद हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है0
0
Report
रोहिणी घावरी ने चंद्रशेखर आज़ाद के खिलाफ FIR की मांग कोर्ट में दाखिल
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: दलित एक्टिविस्ट और PhD स्कॉलर डॉ. रोहिणी घावरी MP चंद्रशेखर आज़ाद के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग को लेकर राउज़ एवेन्यू कोर्ट पहुंचीं। रोहिणी का आरोप है कि चंद्रशेखर आज़ाद ने उनका शोषण किया। वह कहती हैं, "यह लड़ाई 6 अगस्त, 2025 को शुरू हुई थी। हम लगातार कोशिश कर रहे हैं कि कानून के ज़रिए हमारी आवाज़ सुनी जाए। जब आपके साथ कोई घटना होती है, तो आप कानून के पास जाते हैं। देश की बेटियों को कानून पर भरोसा है। मेरे साथ क्या हो रहा है? अब 18 महीने हो गए हैं। आज भी मैं इस उम्मीद से कोर्ट आई हूं कि मेरी आवाज़ सुनी जाएगी। मैं स्विट्जरलैंड में अपना करियर छोड़कर वापस आई क्योंकि मुझे विश्वास था कि जब मैं अपने लोगों के बीच रहूंगी और जज के सामने खड़ी होऊंगी, तो मेरी आवाज़ सुनी जाएगी। पुलिस ने मेरी नहीं सुनी। उन्होंने मुझे लगातार 12 घंटे पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन पर बैठाया। उन्होंने मुझे एयरपोर्ट पुलिस स्टेशन पर बैठाया। अब जब मामला कोर्ट में पहुंचा है, तो आज जो हुआ है? कि पुलिस ने फिर से और समय मांगा है। कोर्ट ने उन्हें लगातार तीन बार समय दिया है..."0
0
Report
Advertisement
उत्तर प्रदेश बदलेगा? पंकज चौधरी बोले- 2027 में BJP सत्ता
Noida, Uttar Pradesh:सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश: BJP के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी कहते हैं, "भारतीय जनता पार्टी और हमारे कार्यकर्ता साल के 365 दिन काम करते हैं। अब जब चुनाव का समय है, तो स्ट्रेटेजी में थोड़ा बदलाव होता है, और काम कुछ अलग हो जाता है। लेकिन मुझे पूरा भरोसा है कि CM योगी के 10 साल और PM मोदी के 12 साल के काम के आधार पर, और उत्तर प्रदेश की सूरत बदलने के मकसद से, भारतीय जनता पार्टी 2027 में सरकार बनाएगी।"0
0
Report
20 लाख के आभूषण और ढाई लाख नकदी के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, गंगाघाट पुलिस ने चोरी का किया खुलासा
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव। गंगाघाट पुलिस ने चोरी की एक वारदात का खुलासा करते हुए करीब 20 लाख रुपये कीमत के चोरी हुए आभूषण और 2.50 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस ने मामले में 19 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी की गिरफ्तारी सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर की गई। पुलिस के अनुसार, 2 अक्टूबर 2026 को कर्मी बिजलामऊ निवासी जितेंद्र कुमार पुत्र स्वर्गीय लल्लू प्रसाद की तहरीर पर थाना गंगाघाट में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 539/2026, धारा 305(A)/331(4) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसके साथ ही अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी की पहचान हरीश त्रिवेदी पुत्र रामसेवक त्रिवेदी, निवासी कर्मी बिजलामऊ, थाना गंगाघाट, उम्र करीब 19 वर्ष के रूप में की। पुलिस ने आरोपी को 4 अक्टूबर की रात आजाद मार्ग स्थित महदिनवा कट के पास, जाजमऊ चौकी क्षेत्र से गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से चोरी के करीब 20 लाख रुपये कीमत के आभूषण और 2.50 लाख रुपये नकद बरामद किए गए। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर दर्ज मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की है। आरोपी के खिलाफ अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि चोरी की घटना के खुलासे में सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों की अहम भूमिका रही।0
0
Report
झालाना लेपर्ड सफारी में फ्लोरा के साथ 4 शावक, वायरल रोमांचक तस्वीरें
Jaipur, Rajasthan:जयपुर- झालानो के जंगलों में फ्लोरा की "फैमेली आउटिंग"! नया पर्यटन सीजन में सफारी की सबसे रोमांचक तस्वीर, मादा लेपर्ड फ्लोरा के साथ दिखे 3 शावक, पर्यटकों ने लैपर्ड सफारी में कैद की रोमांचक तस्वीर, झालाना लेपर्ड सफारी में एक साथ 4 लेपर्ड की तस्वीर0
0
Report
Advertisement
जमीनी विवाद को लेकर मौके पर पहुंची पुलिस टीम के द्वारा गाली गलौज,पीड़ित महिला ने की धक्का मुखी
Shamli, Uttar Pradesh:श्रवण पंडित शामली पुलिसकर्मियों पर अभद्रता और मारपीट का आरोप, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल शामली के कांधला क्षेत्र में रास्ते की भूमि को लेकर चल रहे विवाद के बीच पुलिसकर्मियों पर एक पक्ष के साथ कथित अभद्रता और मारपीट किए जाने का आरोप लगा है। ग्राम भभीसा निवासी मंजू शर्मा ने क्षेत्राधिकारी कैराना को प्रार्थना पत्र देकर चौकी प्रभारी और महिला आरक्षियों पर गाली-गलौज एवं मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़िता के मुताबिक, 3 अक्टूबर की शाम रास्ते की भूमि को लेकर विवाद की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। आरोप है कि पुलिस ने उसकी बात सुनने के बजाय विपक्षी पक्ष को रास्ता दिलाने की बात कही। मंजू शर्मा का आरोप है कि विरोध करने पर उनके और उनकी बहन के साथ कथित तौर पर हाथापाई की गई, जिससे दोनों को चोटें आईं। वहीं, घटना से जुड़ा बताया जा रहा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो को लेकर पुलिसकर्मियों द्वारा कथित तौर पर गाली-गलौज और हाथापाई किए जाने का दावा किया जा रहा है। मामले में पीड़िता ने क्षेत्राधिकारी कैराना से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। हालांकि, वायरल वीडियो और लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है। पुलिस का पक्ष सामने आने के बाद स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।0
0
Report
दीपेंद्र हुड्डा ने बीजेपी पर निशाना साधा: सोनीपत कांग्रेस ब्लॉक सम्मेलन गरमा उठा
Sonipat, Haryana:सोनीपत में कांग्रेस का ब्लॉक सम्मेलन, दीपेंद्र हुड्डा ने बीजेपी पर साधा निशाना सोनीपत में कांग्रेस का ब्लॉक सम्मेलन आयोजित किया गया। दीवान फार्म हाउस में हुए इस सम्मेलन में कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा, प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र और प्रभारी संजय दत्त समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता पहुंचे। इस दौरान दीपेंद्र हुड्डा ने बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया。 सोनीपत के दीवान फार्म हाउस में आयोजित कांग्रेस के ब्लॉक सम्मेलन में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ नजर आई। सम्मेलन में कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा, प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र और प्रभारी संजय दत्त समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने शिरकत की। दीपेंद्र हुड्डा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बीजेपी सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए。 दीपेंद्र हुड्डा ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी ने जनता को सिर्फ जुमले दिए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि वोट चोरी के जरिए बीजेपी की सरकार बनी है और सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। हुड्डा ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से बीजेपी के खिलाफ अभियान को बूथ स्तर तक ले जाने का आह्वान किया。 दीपेंद्र हुड्डा ने कार्यकर्ताओं से कांग्रेस की नीतियों और कार्यक्रमों को घर-घर तक पहुंचाने की अपील की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता बीजेपी के कथित झूठ को जनता के सामने उजागर करेंगे। सम्मेलन के दौरान कार्यकर्ताओं में भी खासा उत्साह देखने को मिला。 वहीं, सम्मेलन में उमड़ी भीड़ को लेकर दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि जनता ने बीजेपी को सत्ता से बाहर करने का मन बना लिया है। उन्होंने बीजेपी के ‘सेवा संकल्प’ अभियान पर भी निशाना साधते हुए इसे सेवा की बजाय प्रचार और खुद की सेवा की नीति करार दिया।0
0
Report
रanchi me Bharat-West Indies T20 ke liye suraksha vyavastha ki sameeksha
Ranchi, Jharkhand:रांची में भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच को लेकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा 9 अक्टूबर को JSCA स्टेडियम में होगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच दूसरा T20 ADG सह IG दक्षिणी छोटानागपुर मनोज कौशिक ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण SSP राकेश रंजन समेत पुलिस के वरीय अधिकारी रहे निरीक्षण में मौजूद स्टेडियम की सुरक्षा, प्रवेश-निकास और पार्किंग व्यवस्था की हुई समीक्षा खिलाड़ियों और टीमों की सुरक्षा के साथ यातायात व्यवस्था पर भी फोकस आकस्मिक स्थिति से निपटने और पर्याप्त पुलिस बल तैनाती के दिए निर्देश रांची पुलिस की अपील- सुरक्षा और यातायात व्यवस्था में पुलिस-प्रशासन का करें सहयोग0
0
Report
Advertisement
नागौर के बाजवाड़ा में पुराने पेड़ पर आग, अफरातफरी मची
Nagaur, Rajasthan:नागौर के बाजवाडा में अज्ञात कारणों के चलते एक वर्षों पुराने पेड में आ लग गई। आग लगने से क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। वहीं सूचना मिलते ही नागौर दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग को काबू में करने की कोशिश की जा रही है। अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चला है।0
0
Report
बांसवाड़ा में पंचायती राज चुनाव-2026 की तैयारी तेज, निर्देश जारी
Banswara, Rajasthan:राजस्थान में पंचायती राज चुनाव-2026 की तारीखों की घोषणा के बाद बांसवाड़ा जिला निर्वाचन विभाग अलर्ट मोड़ पर आ गया है. आज जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. इंद्रजीत यादव ने पंचायती राज आम चुनाव-2026 के लिए गठित विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रभारी एवं सहायक प्रभारी अधिकारियों की बैठक जिला कलेक्ट्री सभागार में ली. बैठक में चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की गई. उन्होंने सभी आवश्यक तैयारियां समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए और जिले में शांतिपूर्वक चुनाव कराने के निर्देश दिए.0
0
Report
एटा वर्कशॉप से चोरों ने चोरी, 2 बेल्डिंग मशीन और गाड़ियों की बैटरी गायब
Etah, Uttar Pradesh:एटा चोरों के हौंसले बुलंद, अज्ञात चोरों ने वर्कशॉप में की चोरी, चोरों ने 2 बेल्डिंग मशीन और तीन गाड़ियों की बैटरी की चोरी, चोरी की घटना से इलाके में मचा हड़कंप, घटना की सूचना मिलते मौके पर पहुंची पुलिस, वहीं पुलिस आसपास में लगे CCTV कैमरे की मदद से आरोपियों की तलाश में जुटी, थाना कोतवाली देहात क्षेत्र का पूरा मामला. रिपोर्ट - हर्ष द्विवेदी एटा।0
0
Report
Advertisement
जिलाधिकारी कार्यालय के चक्कर में दिव्यांग ब्रजभूषण का राशन कार्ड अब तक नहीं बना
Banda, Uttar Pradesh:सरकारी फाइलों में भले ही हर गरीब को राशन और मदद मिलने का दावा किया जाता हो, लेकिन जमीनी हकीकत इन दावों से कोसों दूर है। जनपद के स्योहढा गांव के रहने वाले दिव्यांग ब्रजभूषण राशन कार्ड बनवाने के लिए करीब 14-15 सालों से सरकारी दफ्तरों की चौखट नाप रहे हैं। लाचारी की हालत में ब्रजभूषण अपनी फरियाद लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे, लेकिन हर बार की तरह उन्हें सिर्फ आश्वासन ही हाथ लगा। यह हैं स्योहढा गांव के दिव्यांग ब्रजभूषण। हाथों में फरियाद और आंखों में बेबसी लिए ब्रजभूषण पिछले कई सालों से एक अदद राशन कार्ड के लिए अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं। न चलने-फिरने की ताकत, न ही आजीविका का कोई ठोस जरिया; इसके बावजूद वो नरैनी से लेकर जिला मुख्यालय तक बार-बार गुहार लगाने को मजबूर हैं। अधिकारियों की तरफ से हर बार "बन जाएगा" कहकर टाल दिया जाता है, लेकिन आज तक उनका राशन कार्ड नहीं बन सका।0
0
Report
जेल से लौटे नेताओं का मथुरा में अभिनंदन, श्याम सुंदर शर्मा का भव्य स्वागत
Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा : जेल से लौटे नेताओं का अभिनंदन, पूर्व मंत्री श्याम सुंदर शर्मा का भव्य स्वागत मथुरा. सेठवाड़ा स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय पर जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर की अध्यक्षता में एक बेहद महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया. प्रेस वार्ता के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आवास पर वोट चोरी और प्रशासनिक दुरुपयोग के खिलाफ प्रदर्शन करने पर आगरा जेल में बंद रहे जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर, अनिल यादव, मनोज गौड़, पंकज चौधरी, राजा गौतम, विक्रम बाल्मीकि, उमेश शर्मा और राजेश कुमार समेत अन्य युवा कार्यकर्ताओं की सकुशल रिहाई पर उनका शॉल व माला पहनाकर आधिकारिक स्वागत व अभिनंदन किया गया। इसके साथ ही, कांग्रेस की नीतियों में आस्था जताते हुए हाल ही में पार्टी में शामिल हुए क्षेत्र के कद्दावर राजनेता एवं पूर्व मंत्री पंडित श्याम सुंदर शर्मा का भी कांग्रेस परिवार द्वारा स्मृति चिह्न व शॉल भेंट कर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर छाता विधानसभा के फालेन गांव से रामवीर चौधरी ने भी कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की, जिनका पार्टी नेताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। पत्रकारों को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री पंडित श्याम सुंदर शर्मा ने कहा कि देश के लोकतंत्र और संविधान की रक्षा केवल कांग्रेस पार्टी ही कर सकती है। जेल से लौटे क्रांतिकारी साथियों के जज्बे को सलाम करते हुए उन्होंने कहा कि वरिष्ठों के अनुभव और युवाओं के जोश के साथ मिलकर अहंकारी सत्ता को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। वहीं जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर ने दोटूक कहा कि जेल की सलाखें और पुलिस की लाठियां कांग्रेस कार्यकर्ताओं के हौसलों को नहीं तोड़ सकतीं। उन्होंने वोट चोरी के मुद्दे पर मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग दोहराई। इसके अलावा, जिलाध्यक्ष ने मथुरा नगर निगम के हड़ताली सफाई कर्मचारियों का पूर्ण समर्थन करते हुए चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने जल्द उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया, तो कांग्रेस उनके साथ मिलकर सड़कों पर उतरकर बड़ा आंदोलन करेगी।0
0
Report
राधाकांत ओझा: बीजेपी राज्यसभा प्रत्याशी ने ईमानदारी से निभाने की बात कही
Prayagraj, Uttar Pradesh:बीजेपी से राज्यसभा प्रत्याशी बनाए गए राधाकांत ओझा का बयान, राधाकांत ओझा ने कहा संगठन ने उन्हें यह जिम्मेदारी दी है, इसको पूरी ईमानदारी से निभाने का काम किया जाएगा, राधाकांत ओझा ने कहा हम हाईकोर्ट में अधिवक्ताओं का नेतृत्व कर चुके हैं, बीजेपी अब जो भी जिम्मेदारी सौंपेगी उसे ईमानदारी से पूरा करने का काम करेंगे।0
0
Report
Advertisement
