सुल्तानपुर: साले का हत्यारा जीजा गिरफ्तार, पिस्टल व मैगजीन बरामद
Sultanpur, Uttar Pradesh:रमेश अग्रहरि मर्डर केस में एसटीएफ और कोतवाली नगर पुलिस ने हत्यारे जीजा को लोहरामऊ रोड स्थित अंकित पेट्रोल पंप के पास से गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से हत्या में इस्तेमाल की गई लाइसेंसी पिस्टल, मैगजीन व मोबाइल फोन बरामद हुआ है। कोतवाली नगर के शास्त्रीनगर कटहल बाग में संतोष अग्रहरि ने घर पर आए अपनी ही पत्नी के भाई रमेश अग्रहरि की गोली मारकर हत्या कर दी थी। कोतवाली नगर में मृतक की मां की तहरीर पर संतोष ,उसकी महिला मित्र, उसकी मां ,भाई और भाई की पत्नी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज हुआ है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गरियाबंद डीएसपी ने गाना गाकर नशे में धुत बाइक सवार का काटा चालान, वीडियो वायरल
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद/कमल किशोर शर्मा: गरियाबंद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अनूठा अंदाज सामने आया है। यहां के डीएसपी गोपाल वैश्य ने चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट और शराब पीकर बाइक चला रहे एक युवक को रोका। एल्कोमीटर जांच में शराब की मात्रा तय सीमा 40 एमजी से करीब छह गुना अधिक (273) पाई गई। इस पर डीएसपी ने फिल्मी गाने की तर्ज पर गाते हुए युवक को समझाइश दी और दीवान को चालानी कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
Unique Style: Gariaband DSP Sings to Issue Challan to Drunk Biker, Orders Court Presentation
