228001
सुल्तानपुरः पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर चलती बुलेट में लगी आग
Sultanpur, Uttar Pradesh:जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर शनिवार शाम महमूदपुर सेमरी गांव के पास माइल 140 किलोमीटर पर तिब्बत सेना के जवान संतोष कुमार सिंह की बुलेट बाइक में अचानक आग लग गई। वे खुद को बचाने का प्रयास कर ही रहे थे कि गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल जवान को तत्काल दोस्तपुर अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें अंबेडकर नगर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बलरामपुर के डॉक्टरों को लखनऊ में सम्मान मिला
Balrampur, Uttar Pradesh:बलरामपुर का लखनऊ में बजा डंका, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने CMO समेत 2 अधिकारियों को किया सम्मानित स्वास्थ्य सेवाओं और आयुष्मान योजनाओं के क्रियान्वयन में उत्कृष्ट कार्य के लिए बलरामपुर जिले को प्रदेश स्तर पर सम्मान मिला है। लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित समारोह में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने जिले के दो स्वास्थ्य अधिकारियों को सम्मानित किया। इस उपलब्धि को स्वास्थ्य विभाग के लिए बड़ी सफलता माना जा रहा है। प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना और आयुष्मान भारत डिजिटल हेल्थ मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन में बेहतर प्रदर्शन के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उतरौला के अधीक्षक डॉ. चंद्र प्रकाश को सम्मान प्रदान किया गया। डॉ. मुकेश रस्तोगी को आयुष्मान भारत डिजिटल हेल्थ मिशन के तहत उल्लेखनीय कार्य के लिए सम्मानित किया गया। वहीं, डॉ. चंद्र प्रकाश को प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मान मिला। दोनों अधिकारियों को मिला यह सम्मान जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के प्रयासों की पहचान के रूप में देखा जा रहा है। डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा आयुष्मान भारत डिजिटल हेल्थ मिशन का उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं को डिजिटल माध्यम से सुलभ बनाना और मरीजों के.health रिकॉर्ड को व्यवस्थित करने में मदद करना है। वहीं, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत पात्र परिवारों को सूचीबद्ध अस्पतालों में निर्धारित शर्तों के अनुसार कैशलेस उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। जिलाधिकारी के मार्गदर्शन में जिले में आयुष्मान भारत से जुड़ी सेवाओं और डिजिटल हेल्थ मिशन के क्रियान्वयन को गति देने के प्रयास किए जा रहे हैं। प्रदेश स्तर पर मिली इस उपलब्धि से स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों का उत्साह बढ़ने की उम्मीद है। समारोह में चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के प्रमुख सचिव, सचिव और आयुष्मान भारत के सीईओ सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। बलरामपुर को मिला यह सम्मान जिले में स्वास्थ्य योजनाओं के प्रभावी संचालन की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि है。0
0
Report
जंतर मंतर 2.0 पर प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस ने अनुमति नहीं दी, सुरक्षा बढ़ी
Noida, Uttar Pradesh:जंतर मंतर 2.0 के प्रदर्शन के लिए दिल्ली पुलिस ने अनुमति नहीं दी है हालांकि सीजेपी ने पहले ही साफ़ किया था कि प्रदर्शन बिना अनुमति के भी किया जाएगा। दिल्ली में सुरक्षा के लिहाज़ से 221 पैरामिलिट्री कंपनियाँ तैनात रहेंगी। MHA ने दिल्ली पुलिस को अतिरिक्त 110 CAPF कंपनियाँ दी हैं। इनमें 85 CRPF, 10 SSB, 7 RAF, 7 ITBP और 1 CISF कंपनी शामिल है। इसके अलावा दिल्ली पुलिस के लगभग 20 हजार पुलिसकर्मी भी प्रदर्शन के दौरान तैनात रहेंगे।0
0
Report
नवादा सदर अस्पताल में परिवार हेल्प लिपि मामले की जांच, दस्तावेज चार दिन
Nawada, Uttar Pradesh:नवादा सदर अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की टीम की जांच, परिवार हेल्प लिपि से जुड़े आरोपों पर चार दिन में मांगे दस्तावेज नवादा सदर अस्पताल में परिवार हेल्प लिपि से जुड़े मामले की जांच को लेकर बिहार सरकार के स्वास्थ्य विभाग में निदेशक प्रमुख डायरेक्टर इन चीफ डॉ रेखा झा ने अपनी टीम के साथ नवादा पहुंचीं। उन्होंने सदर अस्पताल का निरीक्षण करने के साथ संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों से मामले की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि परिवार हेल्प लिपि के खिलाफ पूर्व में आवेदन दिया गया था, जिसमें राजीव कुमार और नाकाबुल हक उर्फ हक साहब के खिलाफ कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं। डायरेक्टर ने बताया कि दोनों की नियुक्ति, पदस्थापन और लंबे समय से नवादा में बने रहने को लेकर भी जांच की जा रही है। सवाल यह भी उठ रहा है कि पूर्व में स्थानीय स्तर पर स्थानांतरण किए जाने की बात कही गई थी, इसके बावजूद संबंधित कर्मी नवादा में ही कैसे बने रहे。 उन्होंने कहा कि जांच के दौरान इन लोगों के कार्यों की भी समीक्षा की जा रही है। कुछ लोगों को परेशान किए जाने के आरोप भी सामने आए हैं। इस संबंध में कई वीडियो और अन्य प्रमाण जांच टीम को उपलब्ध कराए गए हैं, जिनकी भी पड़ताल की जा रही है। डायरेक्टर ने कहा कि संबंधित कर्मियों के दस्तावेजों में कुछ कमियां होने की बात भी सामने आई है। इसके अलावा यह भी जांच की जा रही है कि यदि किसी व्यक्ति ने पूर्व में नौकरी से इस्तीफा दिया था, तो दोबारा उसकी नियुक्ति किस प्रक्रिया के तहत हुई। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि सिर्फ आरोप लगने से उसे सही नहीं माना जा सकता। सभी आरोपों की नियमावली के अनुसार जांच की जाएगी और प्रमाण के आधार पर ही निष्कर्ष निकाला जाएगा। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग में पदस्थापन और स्थानांतरण की प्रक्रिया के तहत कर्मियों को जिले के अंदर स्थानांतरित करने का अधिकार संबंधित स्तर पर होता है, जबकि अंतरजिला स्थानांतरण स्वास्थ्य विभाग के सचिव और मंत्री स्तर से भी किया जा सकता है। जिले के अंदर सिविल सर्जन भी नियमानुसार कार्रवाई कर सकते हैं。 डायरेक्टर ने कहा कि यदि यह दावा किया जा रहा है कि संबंधित कर्मियों को पूर्व में हटाया गया था, तो उससे संबंधित आदेश या दस्तावेज भी प्रस्तुत करना होगा। केवल मौखिक रूप से यह कह देने से कि स्थानांतरण किया गया था, इसे प्रमाणित नहीं माना जा सकता। उन्होंने बताया कि संबंधित पक्ष को चार दिन का समय दिया गया है, ताकि मामले से जुड़े सभी दस्तावेज जांच टीम के समक्ष प्रस्तुत किए जा सकें। इसके बाद उपलब्ध दस्तावेज, आरोप, वीडियो और अन्य प्रमाणों की गहन जांच कर रिपोर्ट तैयार की जाएगी。 बाइट स्वास्थ्य विभाग में निदेशक प्रमुख डायरेक्टर इन चीफ डॉ रेखा झा बाइट शिकायतकर्ता नीतीश कुमार0
0
Report
Advertisement
बसपा 2027 चुनाव से पहले संगठन मजबूत करने के लिए लखनऊ में कार्यक्रम
Lucknow, Uttar Pradesh:2027 चुनाव से पहले बसपा की सियासी तैयारी, कांशीराम के परिनिर्वाण दिवस पर लखनऊ में जुटे कार्यकर्ता। उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव की सियासी बिसात बिछने लगी है। बीजेपी, समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच अपनी राजनीतिक जमीन मजबूत करने की कोशिशों के बीच बहुजन समाज पार्टी भी संगठन को सक्रिय करने में जुटी है। आज लखनऊ में बसपा संस्थापक मान्यवर कांशीराम के 20वें परिनिर्वाण दिवस पर प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के जरिए पार्टी अपने संस्थापक को श्रद्धांजलि देने के साथ ही कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भरने और संगठन की ताकत का संदेश देने की कोशिश कर रही है। कार्यक्रम के लिए प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के पहुंचने की खबर है। कांशीराम स्मारक स्थल पर आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल समेत पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों की मौजूदगी की जानकारी सामने आई है। लेकिन इस कार्यक्रम का राजनीतिक महत्व सिर्फ श्रद्धांजलि तक सीमित नहीं है। 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले बसपा के सामने अपना जनाधार मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने और बूथ स्तर तक संगठन को प्रभावी बनाने की चुनौती है। ऐसे में आज का जुटान पार्टी की आगामी रणनीति के लिहाज से अहम माना जा रहा है। बसपा सुप्रीमो मायावती और आकाश आनंद की भूमिका पर भी राजनीतिक नजरें हैं। प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक, मायावती और आकाश आनंद लखनऊ में अपने आवास पर कांशीराम को श्रद्धांजलि देंगे, जबकि स्मारक स्थल पर प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम आयोजित होगा। ऐसे में मायावती के सार्वजनिक संबोधन और पार्टी की ओर से किसी बड़े चुनावी ऐलान को लेकर आधिकारिक पुष्टि के बिना दावा करना उचित नहीं होगा। अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या बसपा इस कार्यक्रम के जरिए 2027 के चुनाव से पहले अपने संगठन में नई जान फूंक पाएगी? क्या पार्टी अपने पारंपरिक सामाजिक आधार को फिर से मजबूत कर पाएगी? और क्या यह जुटान आने वाले चुनाव में बसपा की राजनीतिक सक्रियता का संकेत बनेगा? इन सवालों के जवाब आने वाले दिनों में पार्टी की संगठनात्मक गतिविधियों और चुनावी तैयारियों से मिलेंगे。0
0
Report
पिटाई वाले डंडे पर नया विवाद शुरू
Noida, Uttar Pradesh:beating stick0
0
Report
एसआईआर रद्द करने की मांग पर विपक्ष-बीजेपी के बीच तीखी भिड़ंत, देशभर में आक्रोश
Ranchi, Jharkhand:झारखंड में एक तरफ एस आई आर की प्रक्रिया जारी है, वहीं दूसरी तरफ एसआईआर पर सियासी तकरार जारी है। एक जुट विपक्ष एसआईआर प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए , एस आई आर को रद्द करने की मांग पर अड़ा है। लगातार इंडिया गठबंधन के विरोध के बीच बीजेपी भी विरोधियों पर हमलावर होते हुए कहा तू हां कर या ना कर एसआईआर तो रद्द नहीं होने वाला है। एसआईआर को लेकर उपजा सियासी बबाल देश भर में जारी है। कांग्रेस प्रवक्ता कमल ठाकुर ने कहा कांग्रेस ने संविधान बचाने का जिम्मा उठाया है उससे हम पीछे नहीं हटने वाले हैं । एसआई आर हर हाल में रद्द होना चाहिए देश में 13 करोड़ लोगों का नाम करेगा तो कहीं न कहीं सवाल तो है। एसआईआर रद्द करना, ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा और बैलेट से चुनाव तीनों मांग जब तक पूरा नहीं करवा लेंगे तब तक पूरे देश में आंदोलन जारी रहेगा। वोट चोरों ने चोरी किया है ,एसआईआर से लोगो का नाम कट रहा है ,जो फॉर्मूला है इससे देश में 13 करोड़ लोगों का नाम कट जाए और निर्वाचन आयोग पता भी न करे तो देश को आप कहां ले जा रहे हैं संविधान से छेड़ छाड़ कर रहे हैं, जनता समझ है । मनोज पांडेय, प्रवक्ता, झामुमो ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, लड़ाई आर पार की होगी , इंडिया गठबन्धन की ताकत देखेंगे और आज दिल्ली में केंद्र की सरकार डरी हुई है सहमी हुई है। लगातार विपक्षी नेताओं पर केस और लाठी चार्ज किया जा रहा है। केंद्र की सरकार अब हताशा में है और ये लड़ाई अब अंजाम तक पहुंचेगी। पूरे देश में झारखंड से दिल्ली तक , कश्मीर से कन्याकुमारी तक आक्रोश और उबाल है। एसआईआर रद्द होना चाहिए हर हाल में और ज्ञानेश कुमार गुप्ता अविलंब हटाए जाएं। बीजेपी प्रवक्ता ने कहा तू हा कर या ना कर एसआईआर तो रद्द नहीं होने वाला है। इससे पहले भी कई बात एस आई आर हुआ है। जो लोग बताते हैं 13 करोड़ मतदाता को हटा दिया गया है ये झूठा फीगर है। 6 करोड़ ऐसे हैं जो शिफ्ट कर गए हैं , तीन करोड़ ऐसे जिनका कोई पता ठिकाना नहीं चला । चुनाव आयोग ने कहा है अभियान चला कर पता करेगें और वैध वोटर को जोड़ने की कोशिश करेगें। एसआईआर क्यों नहीं होगा ,क्या ये बंग्लादेशी, रोहिंग्या और अफगानी लोगो के पक्ष में खड़े हैं। ये संविधान में दी शक्ति के तहत चुनाव आयोग कर रहा है।0
0
Report
Advertisement
महिला से जुड़ी ताजा खबर
Noida, Uttar Pradesh:mahila0
0
Report
फर्रुखाबाद के कायमगंज रेलवे स्टेशन की कैंटीन में चोरी, पुलिस जांच तेज
Farrukhabad, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद: कायमगंज रेलवे स्टेशन की कैंटीन में चोरी, शीशा तोड़कर सामान और नकदी ले गए चोर फर्रुखाबाद के कायमगंज रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म नंबर एक पर बनी कैंटीन में चोरी कायमगंज रेलवे स्टेशन की कैंटीन का शीशा तोड़कर सामान और नकदी ले गए चोर सुबह 5 बजे कैंटीन पहुंचने पर मुलायम यादव को हुई चोरी की जानकारी कैंटीन का शीशा टूटा मिला और लाइट बंद थी, दुकानदार ने दी जानकारी गुल्लक में रखी नकदी और कैंटीन का सामान चोरी होने की बात आई सामने सूचना पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर की जांच-पड़ताल फर्रुखाबाद के कायमगंज रेलवे स्टेशन का मामला0
0
Report
कपूरथला में 8.5 करोड़ से अधिक विकास कार्य तेज़, टेंडर बाधाओं के बाद
Kapurthala, Punjab:कपूरथला में 8.5 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों ने पकड़ी रफ्तार शहर के अलग-अलग वार्डों में गलियों को पक्का करने और पीने के पानी से जुड़े काम युद्ध स्तर पर जारी कपूरथला: विधानसभा चुनावों के नजदीक आते ही पंजाब सरकार की ओर से विकास कार्यों को लेकर तेजी दिखाई जा रही है। इसी कड़ी के तहत कपूरथला विधानसभा हलके में भी शहर के अलग-अलग वार्डों में करोड़ों रुपये के विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। इनमें गलियों को पक्का करने, पीने के पानी की व्यवस्था को बेहतर बनाने सहित कई अन्य विकास कार्य शामिल हैं। कई स्थानों पर काम शुरू हो चुके हैं, जबकि कुछ स्थानों पर टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद काम तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। करमबीर चंदी बोले—प्रयासों से कपूरथला के लिए जारी करवाए 8.5 करोड़ से अधिक के फंड कपूरथला से आम आदमी पार्टी के हलका इंचार्ज करमबीर चंदी ने कहा कि कपूरथला विधानसभा हलके के विकास के लिए उनके प्रयासों से करीब साढ़े आठ करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों के फंड जारी करवाए गए हैं। उन्होंने कहा कि इन फंडों से शहर के अलग-अलग वार्डों में लोगों की जरूरत के मुताबिक विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। टेंडर प्रक्रिया में आई रुकावटों को दूर करवाकर शुरू करवाए विकास कार्य कर्मबीर चंदी ने कहा कि इन विकास कार्यों को लेकर पहले टेंडर प्रक्रिया में कुछ रुकावटें सामने आई थीं। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष की ओर से आपत्तियां और विरोध किए जाने के कारण विकास कार्यों के टेंडर रुक गए थे। हालांकि, उन्होंने कहा कि इन अड़चनों के बावजूद लगातार प्रयास किए गए और आपसी तनातनी तथा विरोध को दूर करवाकर टेंडर पास करवाए गए। हर वार्ड में विकास कार्यों पर दिया जा रहा ध्यान उन्होंने कहा कि कपूरथला शहर के अलग-अलग वार्डों में विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर करवाया जा रहा है। जिन इलाकों में गलियों की हालत खराब थी, वहां गलियों को पक्का करने का काम किया जा रहा है। इसके अलावा लोगों को पीने के पानी से जुड़ी समस्याओं से राहत दिलाने के लिए भी काम करवाए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों ने विकास कार्य शुरू होने पर जताई खुशी कर्मबीर चंदी के अनुसार, शहर में चल रहे विकास कार्यों को लेकर स्थानीय लोगों में भी खुशी देखने को मिल रही है। उन्होंने कहा कि आम लोगों का कहना है कि कपूरथला में इस स्तर पर विकास कार्य पहले देखने को नहीं मिले। अलग-अलग वार्डों में चल रहे कामों से लोगों को लंबे समय से चली आ रही समस्याओं से राहत मिलने की उम्मीद है। 2027 से पहले सभी मंजूर विकास कार्य पूरे करवाने का दावा करमबीर चंदी ने कहा कि उनका लक्ष्य है कि 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले कपूरथला में मंजूर किए गए सभी विकास कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करवाया जाए। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में किसी तरह की देरी न हो, इसके लिए संबंधित स्तर पर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और जहां भी कोई अड़चन आती है, उसे दूर करवाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कपूरथला विधानसभा हलके के शहरी क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना प्राथमिकता है और आने वाले समय में भी लोगों की जरूरत के मुताबिक विकास कार्य करवाए जाएंगे।0
0
Report
Advertisement
सुल्तानपुर लोधी के 18 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत, परिवार शोक
Kapurthala, Punjab:ਕਪੂਰਥਲਾ : ਸੁਲਤਾਨਪੁਰ ਲੋਧੀ ’ਚ 18 ਸਾਲਾ ਨੌਜਵਾਨ ਦੀ ਸ਼ੱਕੀ ਹਾਲਾਤਾਂ ’ਚ ਮੌਤ, ਪਰਿਵਾਰ ਦਾ ਰો-ਰੋ ਕੇ ਬੁਰਾ ਹਾਲ ਕਥਿਤ ਤੌਰ ’ਤੇ ਜ਼ਹਿਰੀਲੀ ਚੀਜ਼ ਨਿਗਲਣ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਵਿਗੜੀ ਸੀ ਤਬੀਅਤ, ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਦੇ ਹਸਪਤਾਲ ’ਚ ਇਲਾਜ ਦੌਰਾਨ ਤੋੜਿਆ ਦਮ ਕਪੂਰਥਲਾ : ਸੁਲਤਾਨਪੁਰ ਲੋਧੀ ਦੇ ਪਿੰਡ ਸੁਲਤਾਨਪੁਰ ਰੂਰਲ ਦੇ ਰਹਿਣ ਵਾਲੇ 18 ਸਾਲਾ ਨੌਜਵਾਨ ਦੀ ਸ਼ੱਕੀ ਹਾਲਾਤਾਂ ਵਿੱਚ ਮੌਤ ਹੋਣ ਦਾ ਦੁਖਦਾਈ ਮਾਮলা ਸਾਹਮਣੇ ਆਇਆ ਹੈ। ਨੌਜਵਾਨ ਦੀ ਤਬੀਅਤ ਅਚਾਨਕ ਵਿਗੜਨ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਉਸ ਨੂੰ ਇਲਾਜ ਲਈ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਹਸਪਤਾਲਾਂ ਵਿੱਚ ਲਿਜਾਇਆ ਗਿਆ, ਪਰ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਦੇ ਹਸਪਤਾਲ ਵਿੱਚ ਇਲਾਜ ਦੌਰਾਨ ਉਸ ਨੇ ਦਮ ਤੋੜ ਦਿੱਤਾ। ਨੌਜਵਾਨ ਦੀ ਮੌਤ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਪਰਿਵਾਰ ਵਿੱਚ ਸੋਗ ਦੀ ਲਹਿਰ ਹੈ ਅਤੇ ਪਰਿਵਾਰਕ ਮੈਂਬਰਾਂ ਦਾ ਰੋ-ਰੋ ਕੇ ਬੁਰਾ ਹਾਲ ਹੈ। ਫਿਲਹਾਲ ਉਸ ਦੀ ਮੌਤ ਦੇ ਅਸਲ ਕਾਰਨਾਂ ਬਾਰੇ ਸਥਿਤੀ ਸਪੱਸ਼ਟ ਨਹੀਂ ਹੋ ਸਕੀ ਹੈ। ਰੋਟੀ ਖਾਣ ਲਈ ਘਰ ਜਾਂਦੇ ਸਮੇਂ ਰਸਤੇ ’ਚ ਡਿੱਗਿਆ ਨੌਜਵਾਨ ਪਰਿਵਾਰ ਤੋਂ ਮਿਲੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਅਨੁਸਾਰ ਮ੍ਰਿਤਕ ਨੌਜਵਾਨ ਦੀ ਪਛਾਣ ਗੌਰਵ ਪੁੱਤਰ ਲਾਡੀ, ਉਮਰ 18 ਸਾਲ, ਵਾਸੀ ਪਿੰਡ ਸੁਲਤਾਨਪੁਰ ਰੂਰਲ ਵਜੋਂ ਹੋਈ ਹੈ। ਗੌਰਵ ਇੱਕ ਨਿੱਜੀ ਕਰਿਆਨੇ ਦੀ ਦੁਕਾਨ ’ਤੇ ਕੰਮ ਕਰਦਾ ਸੀ। ਦੱਸਿਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ ਕਿ ਬੀਤੇ ਦਿਨ ਦੁਪਹਿਰ ਸਮੇਂ ਉਹ ਰੋਟੀ ਖਾਣ ਲਈ ਘਰ ਜਾ ਰਿਹਾ ਸੀ ਕਿ ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਰਸਤੇ ਵਿੱਚ ਅਚਾਨਕ ਡਿੱਗ ਪਿਆ ਅਤੇ ਉਸ ਦੀ ਤਬੀਅਤ ਵਿਗੜ ਗਈ。 haalਤ ਗੰਭੀਰ ਹੋਣ ਕਾਰਨ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਰੈਫਰ ਨੌਜਵਾਨ ਨੂੰ ਤੁਰੰਤ ਸਰਕਾਰੀ ਸਿਵਲ ਹਸਪਤਾਲ ਸੁਲਤਾਨਪੁਰ ਲੋਧੀ ਵਿਖੇ ਲਿਜਾਇਆ ਗਿਆ। ਡਾਕਟਰਾਂ ਅਨੁਸਾਰ ਨੌਜਵਾਨ ਵੱਲੋਂ ਕਥਿਤ ਤੌਰ ’ਤੇ ਕੋਈ ਜ਼ਹਿਰੀਲੀ ਚੀਜ਼ ਨਿਗਲਣ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਉਸ ਦੀ ਹਾਲਤ ਗੰਭੀਰ ਹੋ ਗਈ ਸੀ। ਮੁੱਢਲੀ ਸਹਾਇਤਾ ਦੇਣ ਉਦਪੰਤ ਉਸ ਦੀ ਨਾਜ਼ੁਕ ਹਾਲਤ ਨੂੰ ਦੇਖਦਿਆਂ ਉਸ ਨੂੰ ਅਗਲੇ ਇਲਾਜ ਲਈ ਰੈਫਰ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ। ਬਾਅਦ ਵਿੱਚ ਉਸ ਨੂੰ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਦੇ ਗੁਰੂ ਨਾਨਕ ਮਿਸ਼ਨ ਹਸਪਤਾਲ ਲਿਜਾਇਆ ਗਿਆ, ਜਿੱਥੇ ਇਲਾਜ ਦੌਰਾਨ ਉਸ ਦੀ ਮੌਤ ਹੋ ਗਈ。 ਮੌਤ ਦੇ ਕਾਰਨਾਂ ਬਾਰੇ ਸਥਿਤੀ ਸਪੱਸ਼ਟ ਨਹੀਂ ਨੌਜਵਾਨ ਦੀ ਮੌਤ ਕਿਨ੍ਹਾਂ ਹਾਲਾਤਾਂ ਵਿੱਚ ਹੋਈ ਅਤੇ ਉਸ ਵੱਲੋਂ ਕਥਿਤ ਤੌਰ ’ਤੇ ਜ਼ਹਿਰੀਲੀ ਚੀਜ਼ ਨਿਗਲਣ ਦੇ ਪਿੱਛੇ ਕੀ ਕਾਰਨ ਸਨ, ਇਸ ਬਾਰੇ ਹਾਲੇ ਕੋਈ ਸਪੱਸ਼ਟ ਜਾਣਕਾਰੀ ਸਾਹਮਣੇ ਨਹੀਂ ਆਈ ਹੈ। ਮੌਤ ਦੇ ਅਸਲ ਕਾਰਨਾਂ ਦੀ ਪੁਸ਼ਟੀ ਹੋਣੀ ਅਜੇ ਬਾਕੀ ਹੈ。0
0
Report
खरड़ की देर रात हुड़दंग: कारों में हुड़दंग करने पर पुलिस ने चालान
Sahibzada Ajit Singh Nagar, Punjab:देर रात खरड़ में कुछ हुड़दबाज़ों को हुड़दबाज़ी करते दिखे जाने के बाद पुलिस सक्रिय हुई और तुरंत गाड़ी का नंबर ट्रेस कर उसे ऑनलाइन 10,000 रुपये का चालान भेज दिया गया। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें कुछ युवाओं कारों की खिड़कियों से बाहर निकलकर हुड़दबाज़ी करते दिख रहे थे।0
0
Report
हजारीबाग गांधी मैदान में दुर्गा पूजा पंडालों की भव्य तैयारी
Hazaribagh, Jharkhand:हजारीबाग में दुर्गा पूजा को लेकर तैयारियां जोर पकड़ने लगी हैं। शहर के विभिन्न पूजा स्थलों पर भव्य पंडालों का निर्माण शुरू हो गया है। इसी क्रम में शहर के प्रसिद्ध गांधी मैदान, मटवारी में इस वर्ष मैसूर के प्रसिद्ध पैलेस की तर्ज पर भव्य पूजा पंडाल तैयार किया गया है। करीब 70 फीट लंबा और 200 फीट चौड़ा यह पंडाल श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनने वाला है।पंडाल के साथ यहां मां दुर्गा की करीब 60 फीट ऊंची भव्य प्रतिमा भी तैयार की जा रही है। प्रतिमा का निर्माण हजारीबाग के ही स्थानीय मूर्तिकारों द्वारा किया जा रहा है। आयोजकों के अनुसार पंडाल और प्रतिमा को भव्य रूप देने के लिए कारीगर दिन-रात मेहनत कर रहे हैं। गांधी मैदान में हर वर्ष दुर्गा पूजा के दौरान शहर के विभिन्न इलाकों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। इसे देखते हुए श्रद्धालुओं की सुरक्षा और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन के सहयोग से आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। पूजा के दौरान यातायात, सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर भी विशेष इंतजाम किए जाने की तैयारी है。0
0
Report
Advertisement
बंगारो में अवैध आरा मिल ध्वस्त, भारी चिरायुक्त लकड़ी जब्त
Giridih, Jharkhand:देवरी अंचल के हीरोडीह थाना क्षेत्र के बंगारो गांव में अवैध रूप से संचालित आरा मिल को वन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मियों के द्वारा ध्वस्त कर दिया गया। मौके से भारी मात्रा में चिरायुक्त लकड़ी और बोटा जब्त किया गया, जिन्हें कैरिडीह के बिट कार्यालय लाया गया। यह कार्रवाई देवरी, तीसरी, डोरंडा वन प्रक्षेत्र के सहयोग से की गई। छापेमारी में जेसीबी मशीन लगा कर आरा मिल को ध्वस्त किया गया। आरा मिल के पास रखा हुआ चिरायुक्त लकड़ी एवं लकड़ी का बोटा बरामद किया गया, साथ ही मौके से एक डाला और ट्रैक्टर भी जब्त किया गया। बताया गया कि मामले की जांच के बाद आरा मिल संचालक की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी। छापेमारी अभियान में डोरंडा वन रोपण प्रक्षेत्र के प्रभारी वनपाल अमित कुमार, देवरी के नीरज कुमार पांडेय, तीसरी के अभिमित राज आदि लोग मौजूद थे।0
0
Report
शाजापुर: 9 माह के बच्चे के गले में काजल डिब्बी फंसने पर इमरजेंसी इलाज
Shajapur, Madhya Pradesh:शाजापुर जिले के ग्राम लड़ावत गांव में खेलते समय 9 माह के मासूम के गले में काजल की प्लास्टिक की डिब्बी फंस गई। सांस लेने में गंभीर परेशानी होने पर परिजन उसे तत्काल शाजापुर जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टर और ईएमटी टीम ने तत्परता दिखाते हुए बच्चे का उपचार शुरू किया। जानकारी के अनुसार लड़ावद निवासी गजराज सिंह का 9 माह का बेटा हर्ष घर पर खेल रहा था। इसी दौरान अचानक काजल की प्लास्टिक की डिब्बी उसके गले में फंस गई। डिब्बी गले में काफी गहराई तक पहुंचने के कारण बच्चे का श्वसन मार्ग अवरुद्ध हो गया और उसे सांस लेने में अत्यधिक परेशानी होने लगी। बच्चे की हालत बिगड़ती देख परिजन घबरा गए और उसे तुरंत जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जिला अस्पताल में पदस्थ ईएमटी डॉक्टर तेजपाल सिंह जादौन और टीम ने बिना समय गंवाए स्थिति को संभाला। डॉक्टर जादौन ने बताया कि डिब्बी गले में गहराई तक फंसी थी, इसलिए उसे निकालना चुनौतीपूर्ण था। टीम ने लैरिंगोस्कोप की मदद से बेहद सावधानीपूर्वक प्रयास करते हुए डिब्बी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। डिब्बी बाहर निकलते ही बच्चे ने राहत की सांस ली। फिलहाल हर्ष को जिला अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है। डॉक्टरों के अनुसार बच्चे की स्थिति सामान्य है। घटना के बाद परिजनों ने डॉक्टर और अस्पताल स्टाफ की तत्परता एवं सूझबूझ के लिए आभार जताया।0
0
Report
दमोह के खिलाड़ियों के साथ मारपीट, टीचर नहीं दिखे; भूखा रहने का VIDEO वायरल
Damoh, Madhya Pradesh:टीचर्स की लापरवाही खिलाड़ियों पर पड़ी भारी,पहले हुई पिटाई फिर रहना पड़ा भूखा... दमोह से डाज बाल की एक टीम छतरपुर गई हुई थी संभाग स्तरीय प्रतियोगिता के दौरान बच्चों के बीच विवाद हुआ और दमोह के खिलाड़ियों के साथ जमकर मारपीट हुई जिसका वीडियो लगातार वायरल हो रहा है,जब यह मारपीट हो रही थी तो उनके साथ जाने वाले दमोह के मैनेजर सभी टीचर्स वहां से नदारत नजर आए करीब 8 से 10 लड़कों के साथ मारपीट हुई वहीं मारपीट के बाद खिलाड़ियों को भोजन भी नहीं मिला. सारी रात भूखे पेट रहना पड़ा दमोह पहुंचने के साथ उन्होंने आप बीती सुनाई उनका कहना ये है कि लंच में जो खाना दिया गया उसमें भी कीड़े मिले कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है की अपना घर बार छोड़कर खेल खेलने गए इन छोटे-छोटे बच्चों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा जिन शिक्षकों के भरोसेयों इन्हे भेजा गया था वे केवल औपचारिकता करके वहां से गायब हो गए और बच्चों को परेशानियों में छोड़ दिया, इस संबंध में जब जिला शिक्षा अधिकारी से बात की तो उनके पास भी रटा रटाया जवाब मिला कि जांच करा रहे है और इसके अलावा कोई ठोस कार्यवाही की बात तक अफसर के पास नहीं है।0
0
Report
Advertisement
