icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
228001
AAsgharFollow16 Nov 2024, 10:31 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

बस्तर में बिजली कनेक्शन के रिकॉर्ड अपडेट के लिए e-KYC शुरू, जानें कैसे

Jagdalpur, Chhattisgarh:बस्तर में बिजली कनेक्शन को लेकर अब उपभोक्ताओं के रिकॉर्ड को अपडेट करने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है, जिन उपभोक्ताओं के नाम पर बिजली कनेक्शन पंजीकृत है, उन्हें e-KYC के जरिए अपनी जानकारी कनेक्शन से लिंक करानी होगी, e-KYC के माध्यम से उपभोक्ता का निजी विवरण रिकॉर्ड में दर्ज किया जाएगा, इसका सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि बिजली कनेक्शन किस व्यक्ति के नाम पर जारी है, इसकी पहचान और पुष्टि आसानी से की सकेगी, ऑनलाइन जांच के दौरान भी यह स्पष्ट हो सकेगा कि कनेक्शन वास्तव में उसी उपभोक्ता के नाम पर है, जिसके नाम से वह पंजीकृत है, आधार लिंक होने से रिकॉर्ड की जांच और सत्यापन में भी सुविधा होगी, यानी e-KYC के जरिए बिजली उपभोक्ताओं का रिकॉर्ड अधिक व्यवस्थित और अपडेट हो जाएगा, जिससे भविष्य में किसी भी तरह की ऑनलाइन जांच या सत्यापन की प्रक्रिया आसान हो सकेगी।
0
0
Report
Advertisement

बीकानेर के छह नगर पालिका चुनाव: नोखा में बीजेपी बनाम विकास मंच मुकाबला

Bikaner, Rajasthan:बीकानेर से बड़ी चुनावी खबर बीकानेर जिले की छह नगर पालिकाओं में मतदान प्रक्रिया जारी सबसे दिलचस्प मुकाबला नोखा नगर पालिका में, जहां कांग्रेस ने एक भी प्रत्याशी मैदान में नहीं उतारा नॉखा में बीजेपी और विकास मंच के बीच मुकाबला सुबह से जारी मतदान में मतदाताओं में दिख रहा उत्साह हालांकि कई इलाकों से विवाद और खींचतान की खबरें भी सामने आईं पुलिस ने संभाला मोर्चा, संवेदनशील इलाकों पर नजर शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए पुलिस-प्रशासन की टीमें लगातार सक्रिय राजनीतिक लिहाज से नोखा का चुनाव बेहद अहम, 2010 से कांग्रेस यहां पालिका चुनाव में प्रत्याशी नहीं उतारती आई है, वही बीजेपी ने दावा किया है को वो इस बार बोर्ड बना रही है नोखा बीजेपी प्रभारी सुनील यादव,प्रदेश महामंत्री ओबीसी मोर्चा के भंवर जांगिड़,कोजूराम सारस्वत दिख रहे ऐक्टिव हालांकि 14 सितंबर को जनता तय करेगी किसके सर पर सजेगा ताज
0
0
Report

डीडवाना में कार-बुलेट बाइक टक्कर के बाद हिंसक मारपीट, 6 घायल

डीडवाना से इस वक्त की बड़ी खबर... हॉस्पिटल चौराहे पर कार और बुलेट बाइक की टक्कर के बाद जमकर हंगामा हुआ। हादसे के बाद कार चालक और बाइक सवार के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। बाइक सवार ने गुस्से में कार के शीशे तोड़ दिए। देखते ही देखते मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आपसी मारपीट में 6 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए बांगड़ अस्पताल लाया गया है। बताया जा रहा है कि बाइक पर एक महिला और एक पुरुष सवार थे, जबकि कार में दो महिलाएं और दो पुरुष मौजूद थे। घटना की सूचना मिलते ही डीडवाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस हादसे के कारणों के साथ ही मारपीट की पूरी घटना की जानकारी जुटा रही है।
0
0
Report
Advertisement

MDDA बुलडोजर ने मसूरी-देहरादून में अवैध प्लाटिंग पर ज़बरदस्त कार्रवाई

Dehradun, Uttarakhand:Breaking मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण की बुलडोजर कार्रवाई अब फिर मसूरी देहरादून विकास प्राधिकारी का बुलडोजर गर्जा है... विकासनगर के बद्रीपुर क्षेत्र में मुख्य सड़क से 200 मीटर आसन नदी की तरफ तकरीबन 50 बीघा जमीन पर अवैध प्लाटिंग को अंजाम दिया जा रहा था... मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण से बिना नक्शा पास कराए अंजाम दी जा रही इस अवैध फ्लोटिंग की जांच के बाद प्राधिकरण की टीम ने जमीन मालिक समीर कुरेशी के नाम नोटिस जारी कर आज बुलडोजर कार्यवाही को अंजाम दे डाला... प्राधिकरण के बुलडोजर ने अवैध प्लाटिंग की सड़कों सहित यहाँ खड़ी की गई नई दीवारों को धराशाही कर दिया... इस दौरान इस अवैध प्लाटिंग में बनाए गए मकानो पर भी प्राधिकरण की टीम ने नोटिस चस्पा किए हैं... जिसके बाद बिना नक्शा पास कराया अवैध रूप से बनाए गए इन नए मकानो पर भी बुलडोजर कार्यवाही हो सकती है...
0
0
Report

खाम्ही स्कूल वीडियो: बच्चों से पानी भरवाने पर शिक्षा विभाग पर सवाल

Khairgarh, Uttar Pradesh:खैरागढ़ शिक्षा विभाग की बदहाल तस्वीर सामने आई है, जिसने सरकारी स्कूलों की व्यवस्था और निगरानी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। छुईखदान ब्लॉक के ग्राम पंचायत बकरकट्टा के आश्रित ग्राम खाम्ही के प्राथमिक स्कूल का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में 8–9 बैगा आदिवासी बच्चियां पानी भरती और बर्तन साफ करती नजर आ रही हैं। खास बात यह है कि वीडियो में शिक्षक की मौजूदगी में ही बच्चियां यह काम करती दिखाई दे रही हैं। जिस उम्र में इन बच्चीّों के हाथों में किताब-कॉपी और पेंसिल होनी चाहिए, वहां उनके हाथों में पानी के बर्तन नजर आना शिक्षा व्यवस्था के लिए बड़ा सवाल है। बैगा समुदाय विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह (PVTG) में शामिल है। ऐसे बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए सरकार तमाम योजनाएं चला रही है, लेकिन खाम्ही स्कूल का यह वीडियो उन दावों की जमीनी हकीकत पर सवाल खड़ा करता है। बताया गया कि स्कूल भवन जर्जर होने के कारण प्राथमिक स्कूल अतिरिक्त कक्ष में संचालित हो रहा है। स्कूल की जिम्मेदारी संकुल समन्वयक तोरण साहू, प्रधानपाठक राजकमल उइके और सहायक शिक्षक ईश्वर कंवर के जिम्मे है। अब सवाल यह है कि स्कूल में बच्चियों से पानी भरवाने और बर्तन साफ कराने की नौबत क्यों आई? क्या शिक्षा विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों को इसकी जानकारी नहीं थी? यदि जानकारी थी तो कार्रवाई क्यों नहीं हुई? वीडियो सामने आने के बाद शिक्षा विभाग की निगरानी व्यवस्था कटघरे में है। मामले में निष्पक्ष जांच कर यह तय करना जरूरी है कि बच्चियों से ऐसा काम क्यों कराया गया और इसके लिए जिम्मेदार कौन है।
0
0
Report
Advertisement

लोहंडीगुड़ा के दुर्गम क्षेत्र में एम्बुलेंस सेवा शुरू

Jagdalpur, Chhattisgarh:लोहंडीगुड़ा ब्लाक के दुर्गम क्षेत्र को आखिरकार लंबे अरसे के बाद एम्बुलेंस की सौगात मिली, शुक्रवार को ब्लॉक मुख्यालय लोहंडीगुड़ा में चित्रकोट विधायक विनायक गोयल एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने हरि झंडी दिखाकर एम्बुलेंस को बिनता प्राइमरी हेल्थ सेंटर के लिए रवाना किया, दरअसल एक दिन पहले ही स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल बस्तर के दौरे पर पहुंचे हुए थे इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने स्वास्थ्य मंत्री को यह अवगत कराया कि बिनता क्षेत्र दुर्गम इलाके में स्थित है और यहां पर स्थानीय लोग पिछले कई वर्षों से एम्बुलेंस की मांग कर रहे है, जिसके बाद स्वास्थ्य मंत्री ने अगले 24 घंटे के 108 एम्बुलेंस उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया स्थानीय विधायक विनायक गोयल ने कहा साय सरकार बस्तर में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध है इस दौरान उन्होंने एम्बुलेंस उपलब्ध कराने के स्वास्थ्य मंत्री का धन्यवाद दिया।
0
0
Report
Advertisement

डॉक्टर प्रियंका सोनी को स्थायी जमानत, सर्पदंश मुआवजा घोटाले में बड़ी राहत

Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। बहुचर्चित सर्पदंश मुआवजा घोटाले में आरोपी डॉक्टर प्रियंका सोनी को हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने मामले की सुनवाई के बाद डॉ. प्रियंका सोनी को स्थायी जमानत दे दी है। उन पर सर्पदंश से मौत के तीन मामलों में कथित तौर पर फर्जी पोस्टमार्टम रिपोर्ट जारी करने के आरोप हैं। जमानत आवेदन पर डॉक्टर प्रियंका सोनी के अधिवक्ता ने कोर्ट में तर्क दिया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट विशेषज्ञ चिकित्सक तैयार करते हैं। किसी विशेषज्ञ की रिपोर्ट को गलत या फर्जी साबित करने के लिए विशेषज्ञ कमेटी की रिपोर्ट जरूरी है। अधिवक्ता का कहना था कि इस मामले में ऐसी किसी विशेषज्ञ कमेटी की रिपोर्ट के बिना ही डॉक्टर को आरोपी बनाया गया, जबकि रिपोर्ट की विशेषज्ञ स्तर पर जांच कर उसे खारिज किए जाने की प्रक्रिया भी पूरी नहीं की गई।कोर्ट ने जमानत आवेदन पर दोनों पक्षों के तर्क और मामले के तथ्यों पर विचार करने के बाद चिकित्सक को स्थायी जमानत दे दी।वहीं सर्पदंश मुआवजा घोटाले की जांच में पुलिस को सरकारी मुआवजा हासिल करने के लिए कथित तौर पर एक संगठित गिरोह के सक्रिय होने की जानकारी मिली थी। पुलिस के मुताबिक, सिम्स में सर्पदंश से मौत का मामला सामने आते ही गिरोह से जुड़े लोगों को इसकी सूचना मिल जाती थी। इसके बाद मृतक के परिजनों से संपर्क कर सरकारी मुआवजा योजना की जानकारी दी जाती और दस्तावेज तैयार कराने की प्रक्रिया शुरू की जाती थी।जांच में आरोप है कि कुछ मामलों में बीमारी से हुई मौत को सर्पदंश से हुई मौत बताने के लिए शव पर सर्पदंश जैसे निशान बनाए गए। इसके बाद फर्जी पोस्टमार्टम रिपोर्ट, मर्ग पंचनामा और पटवारी प्रतिवेदन तैयार कर मुआवजा प्रकरण आगे बढ़ाए गए।तहसील कार्यालय के कुछ कर्मचारियों की भूमिका भी जांच के दायरे में आई है। पुलिस के अनुसार, कुछ प्रकरणों में चिकित्सकों के कथित फर्जी हस्ताक्षरों का इस्तेमाल किया गया। रतनपुर थाने के एक मामले में हार्ट अटैक से हुई मौत को सर्पदंश से हुई मौत बताकर मुआवजा लेने का प्रयास किए जाने की बात सामने आई है।
0
0
Report

JDU के नाम परिवर्तन पर नेतृत्व को लेकर मतभेद, विपक्ष ने हमला किया

Patna, Bihar:JDU के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने JDU के नाम बदलने के संकेत दिए इसको लेकर विपक्षी दल ने संजय झा के बहाने नीतीश कुमार पर हमला बोला तो वही JDU ने कहाँ की कार्यकारी अध्यक्ष जी ने अपनी भावना व्यक्त की है हमारी भी यही भावना है लेकिन अंत में यह फैसला तो सिर्फ नेतृत्व को ही करना है... हमारी पार्टी की धुरी नीतीश कुमार है... अब भाई वीरेंद्र क्या बोल रहे हैं पहले तो वह तेजस्वी यादव को लेकर टिप्पणी कर रहे थे और आजकल तेजस्वी यादव का TTM कर रहे है... तेजस्वी यादव के आसपास रहने वाले लोगों पर उन्होंने टिप्पणी की वह जिंदा चमड़ा का व्यापारी है... तेजस्वी यादव को अब कोई नेता मानने के लिए ही तैयार नहीं है...
0
0
Report
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top