icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

सीहोर के भेरूंदा किसान आंदोलन से इंदौर-भोपाल हाईवे पर भारी जाम

Sehore, Madhya Pradesh:सीहोर अपडेट | भेरूंदा किसान आंदोलन किसानों का आंदोलन हुआ और उग्र, इंदौर-भोपाल हाईवे पर डटे प्रदर्शनकारी किसानों ने सड़क किनारे ही चाय बनाई और बाटियां सेककर भोजन की व्यवस्था की भेरूंदा में 100% मूंग खरीदी की मांग को लेकर किसानों का आंदोलन लगातार जारी है। सीहोर कलेक्टर के मौके पर नहीं पहुंचने से किसान अपने फैसले पर अड़े हुए हैं और इंदौर-भोपाल हाईवे पर धरना जारी रखा हुआ है। आंदोलन स्थल पर किसानों ने सड़क किनारे ही चाय बनाई और बाटियां सेककर भोजन की व्यवस्था कर ली है। बड़ी संख्या में किसान अपने साथ राशन और आवश्यक सामान लेकर पहुंचे हैं। उनका कहना है कि जब तक सीहोर कलेक्टर स्वयं आकर ज्ञापन स्वीकार नहीं करेंगे, तब तक धरना समाप्त नहीं होगा। हाईवे पर जाम के कारण बसों सहित कई छोटे-बड़े वाहन लंबे समय से फंसे हुए हैं, जिससे यात्रियों और आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मौके पर प्रशासन और पुलिस बल तैनात है तथा किसानों से लगातार बातचीत की जा रही है। किसानों की एक ही मांग है कि प्रदेश सरकार 25% नहीं, बल्कि 100% मूंग की खरीदी सुनिश्चित करे।
0
0
Report
Advertisement

सीहोर के भैरुंदा में टवेरा पलटने से युवती की मौत, 7 घायल

Sehore, Madhya Pradesh:सीहोर चलती टवेरा अचानक हुई अनियंत्रित, सड़क किनारे पलटी — पूरी घटना CCTV में कैद सीहोर जिले के भैरुंदा क्षेत्र के ग्राम भादाकुई के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। जानकारी के अनुसार, खंडवा निवासी लोगों से भरी एक टवेरा वाहन नरसिंहपुर की ओर जा रही थी। इसी दौरान वाहन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे की पूरी घटना पास में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सामने आया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस हादसे में एक युवती की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि करीब 7 लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंच गया। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। hादसे का CCTV वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है。
0
0
Report

2008 के अहमदाबाद बम धमाके के दोषी पेरोल पर उज्जैन पहुंचे

Ujjain, Madhya Pradesh:बेटी के निकाह में शामिल होने परोल पर उज्जैन पहुंचा 2008 अहमदाबाद ब्लास्ट का दोषी, पुलिस छावनी में तब्दील हुआ इलाका गुजरात हाईकोर्ट से तीन दिन की पेरोल मिलने के बाद कड़ी सुरक्षा में लाया गया मोहम्मद अबरार मनियार, रस्म पूरी होने के बाद वापस साबरमती जेल रवाना उज्जैन। वर्ष 2008 के अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा दोषी मोहम्मद अबरार मनियार रविवार को अपनी बेटी के निकाह में शामिल होने के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच उज्जैन पहुंचा। गुजरात हाईकोर्ट से तीन दिन की पेरोल मिलने के बाद उसे अहमदाबाद की साबरमती जेल से गुजरात पुलिस उज्जैन लेकर आई। इस दौरान बेगमबाग स्थित उसके घर और आसपास के पूरे इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, बेगमबाग निवासी मोहम्मद अबरार मनियार की बेटी का निकाह रविवार को संपन्न हुआ। पेरोल मिलने के बाद गुजरात पुलिस की विशेष टीम शनिवार रात उसे उज्जैन लेकर पहुंची। टीम में दो एसीपी, दो थाना प्रभारी और करीब 21 अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। वहीं स्थानीय स्तर पर महाकाल थाना पुलिस ने भी सुरक्षा की कमान संभालते हुए पूरे क्षेत्र में बैरिकेडिंग कर दी। सुरक्षा एजेंसियों ने निकाह से पहले पूरे आयोजन स्थल की सघन तलाशी ली। इसके बाद मोहम्मद अबरार को सुरक्षा घेरे के बीच बेटी के निकाह की रस्म में शामिल कराया गया। इस दौरान घर के बाहर, आसपास के मार्गों और छतों तक पर पुलिस बल तैनात रहा। किसी भी बाहरी व्यक्ति की आवाजाही पर निगरानी रखी गई और सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद रही। जानकारी के अनुसार न्यायालय के आदेश के अनुसार गुजरात पुलिस मोहम्मद अबरार मनियार को उज्जैन लेकर आई थी। स्थानीय पुलिस ने भी उसी अनुरूप सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की। निकाह की रस्म पूरी होने के बाद सोमवार सुबह करीब छह बजे उसे कड़ी सुरक्षा के बीच वापस अहमदाबाद की साबरमती जेल के लिए रवाना कर दिया गया। मोहम्मद अबरार मनियार वर्ष 2008 में हुए अहमदाबाद सीरियल बम धमाकों के मामले में दोषी ठहराया जा चुका है और आजीवन कारावास की सजा काट रहा है। इन सिलसिलेवार धमाकों में 56 लोगों की मौत हुई थी, जबकि 200 से अधिक लोग घायल हुए थे। जांच के दौरान एटीएस ने देशभर से 50 से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार किया था। मामले में 49 आरोपियों को दोषी ठहराया गया, जिनमें 38 को फांसी और 11 को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। इन दोषियों में उज्जैन जिले के भी पांच आरोपी शामिल थे। इससे पहले जून 2025 में अहमदाबाद ब्लास्ट मामले का एक अन्य दोषी मोहम्मद शफीक अंसारी भी न्यायालय की अनुमति से अपनी भतीजी की शादी में शामिल होने के लिए पेरोल पर उज्जैन आया था। उस समय भी चिमनगंज थाना क्षेत्र स्थित उसके घर और आसपास कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए थे। घर के भीतर, बाहर और छतों तक पर पुलिस बल तैनात रहा था।
0
0
Report
Advertisement

बांदा में जहरीले बिच्छू के काटने से किशोरी की मौत, एंबुलेंस देर से पहुंची

Banda, Uttar Pradesh:बांदा में एक किशोरी को जहरीले बिच्छू ने काटा है बताया जा रहा है कि झाड़फूँक के बाद जब किशोरी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया तो उसे मेडिकल कॉलेज रिफर कर दिया गया लेकिन इलाज के लिए ले जाते समय ही किशोरी की मौत हो गई सूचना के बाद पुलिस पहुंची है पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. घटना बबेरू कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत जलालपुर गांव की है।जहां की रहने वाली किशोरी रजोला देवी पुत्री हरीवा निषाद उम्र करीब 15 वर्ष यह रविवार की शाम शौच क्रिया के बाद अपने घर पहुंची तभी किशोरी रजोल देवी को जहरीले बिच्छू ने काट लिया। किशोरी की हालत गंभीर होने लगी, परिजनों के द्वारा पहले झाडफूँक करवाया जब आज सोमवार को सही नहीं हुआ, तो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बबेरू में भर्ती कराया, जहाँ पर डॉक्टर द्वारा प्राथमिक उपचार करने के बाद हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रिफर कर दिया। 108 एंबुलेंस को फोन किया लेकिन 1 घंटे तक फोन लगाते रहे, लेकिन समय से एंबुलेंस नहीं पहुंची, कुछ देर के बाद जब एंबुलेंस आई तो एंबुलेंस में लिटाते समय ही किशोरी की मृत्यु हो गयी, मौत की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सोमवार की दोपहर 2 बजे पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज बांदा भेज दिया है। वही मृतका के पिता हरीवा ने जानकारी दिया कि एंबुलेंस को फोन किया, लेकिन समय से एंबुलेंस नहीं आई जिससे मेरी लड़की की मृत्यु हो गई, जानकारी के मुताबिक मृतक के दो बहन और तीन भाइयों में चौथे नंबर की थी。
0
0
Report

अफसाना खान ने महाकाल मंदिर में आस्था का प्रदर्शन, वीडियो वायरल

Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन。 पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री की चर्चित सिंगर अफसाना खान कुछ दिन पहले अपने पति साज शर्मा के साथ उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे थीं। यहां उन्होंने बाबा महाकाल के दर्शन कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और ऐसा बताया जा रहा है अपने नए जीवन की शुरुआत से पहले भगवान का आशीर्वाद लिया। दर्शन के दौरान की तस्वीरें और वीडियो उन्होंने बाद में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किए, जिसके बाद यह पोस्ट तेजी से वायरल हो गई। बताया जा रहा है कि अफसाना खान हाल ही में अपने पति के साथ मुंबई में नए घर में शिफ्ट हुई हैं। नए शहर और नए घर में जीवन की शुरुआत करने से पहले उन्होंने महाकाल के दरबार में माथा टेककर सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर में उनकी सादगी और श्रद्धा लोगों का ध्यान खींचती नजर आई. हालांकि, सोशल मीडिया पर उनके वीडियो सामने आने के बाद बहस भी शुरू हो गई। मुस्लिम समुदाय से होने के बावजूद मंदिर में पूजा-अर्चना करने को लेकर कुछ लोगों ने उनकी आलोचना की, जबकि बड़ी संख्या में यूजर्स ने इसे आस्था का विषय बताते हुए उनका समर्थन किया। कई लोगों ने लिखा कि भगवान के दरबार में हर व्यक्ति को आने और अपनी श्रद्धा व्यक्त करने का समान अधिकार है. अफसाना खान इससे पहले भी कई धार्मिक स्थलों पर दर्शन करती नजर आ चुकी हैं। इस बार महाकाल मंदिर से साझा किए गए उनके फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार चर्चा का विषय बने हुए हैं। उनकी पोस्ट पर हजारों लाइक्स और कमेंट्स आ चुके हैं, जहाँ एक ओर प्रशंसक उनकी श्रद्धा की सराहना कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर कुछ लोग अपनी अलग-अलग राय भी रख रहे हैं.
0
0
Report
Advertisement

हाथरस में शराब ठेके पर हमला और पुलिस से दुर्व्यवहार करने वाले 09 आरोपी गिरफ्तार

GOVIND CHAUHANGOVIND CHAUHANFollow3m ago
Hathras, Uttar Pradesh:थाना हाथरस गेट क्षेत्र के ग्राम टुकसान स्थित देशी शराब के ठेके पर सेल्समैन के साथ मारपीट करने और मौके पर पहुंची पुलिस टीम के साथ दुर्व्यवहार करने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मामले में संलिप्त 09 आरोपियों (05 पुरुष और 04 महिलाएं) को गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 04 जुलाई को आरोपीगणों ने एक राय होकर टुकसान स्थित शराब ठेके पर हमला कर दिया था। इस दौरान उन्होंने सेल्समैन और वहां मौजूद लोगों के साथ जानलेवा मारपीट की, शराब की बोतलों को क्षतिग्रस्त किया और रोड जाम कर जान से मारने की धमकी दी। इसके अगले दिन, 05 जुलाई को फिर से आरोपियों ने ठेके पर धावा बोल दिया और सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस टीम पर भी ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया तथा पुलिस बल के साथ दुर्व्यवहार किया। घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक हाथरस चिरंजीव नाथ सिन्हा ने आरोपियों की धरपकड़ के लिए विशेष पुलिस टीमों का गठन किया था। अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में थाना हाथरस गेट पुलिस ने दबिश देकर आज 06 जुलाई को नामजद व अज्ञात 09 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध थाना हाथरस गेट में बीएनएस (BNS) की विभिन्न सुसंगत धाराओं (मु0अ0सं0 298/2026 और 300/2026) के तहत अभियोग पंजीकृत किया है। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
0
0
Report

जम्मू-कश्मीर पुलिस के काउंटर इंटेलिजेंस विंग ने नोएडा और जम्मू में साथ छापेमारी की

Noida, Uttar Pradesh:जम्मू-कश्मीर पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस विंग ने सोमवार को दो विवादित प्रकाशनों में अलगाववादियों के कथित महिमामंडन (ग्लोरिफिकेशन) के मामले में जांच के तहत जम्मू और नोएडा के कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। अधिकारियों के अनुसार, काउंटर इंटेलिजेंस की एक टीम ने जम्मू शहर के बाहरी इलाके चन्नी हिम्मत स्थित समग्र शिक्षा मुख्यालय में छापा मारा और जांच के सिलसिले में निदेशक समेत अन्य अधिकारियों से पूछताछ की। वहीं, दूसरी टीम ने इसी दौरान नोएडा स्थित एक प्रकाशक (पब्लिशर) के कार्यालय पर भी छापेमारी की। अधिकारियों के मुताबिक, यह कार्रवाई मामले की चल रही जांच के तहत की गई है।
0
0
Report
Advertisement

भरतपुर के खेड़ली मोड़ पुलिस ने वारदात की योजना बनाते तीन बदमाशों को गिरफ्तार

Bharatpur, Rajasthan:भरतपुर के खेड़ली मोड़ थाना पुलिस ने वारदात की योजना बना रहे तीन बदमाशों को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 5 राउंड से लोडेड एक पिस्टल और एक रिवाल्वर बरामद हुई है। पुलिस को आशंका है कि तीनों किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। रविवार रात करीब 10 बजे मुखबिर से सूचना मिली थी कि छोंकरवाड़ा रोड स्थित हनुमान मंदिर के पास कुछ युवक बैठे हैं और किसी वारदात की योजना बना रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही तीनों भागने लगे, लेकिन घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया गया। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि पकड़े गये तीन आरोपियों में एक नाबालिग है। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 5 राउंड से लोडेड एक अवैध पिस्टल और एक रिवाल्वर बरामद की गई। पुलिस ने तीनों को हिरासत में लेकर हथियार जब्त कर लिए हैं। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ की जा रही है कि वे किस वारदात को अंजाम देने की तैयारी में थे और अवैध हथियार कहां से लाए।
0
0
Report

महराजगंज में धर्मांतरण के मामले में तीन गिरफ्तार, किताबें भी बरामद

Maharajganj, Uttar Pradesh:महाराजगंज जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित पिपरदेउरवा वार्ड में कथित धर्मांतरण की सूचना पर राष्ट्रीय बजरंग दल के पदाधिकारी ने मौके पर जमकर हंगामा किया. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्यक्रम स्थल की जांच करते हुए तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय भेज दिया है. गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से धार्मिक साहित्य प्रचार प्रसार से संबंधित पर्चे और पैकेट भी बरामद किए गए हैं. जानकार के मुताबिक पिपरदेउरवा वार्ड में सरोज नाम के व्यक्ति के मकान में सभा का आयोजन हो रहा था जिसमें लगभग 100 से अधिक लोग मौजूद थे. सूचना के बाद बजरंग दल के साथ-साथ पुलिस भी मौके पर पहुंची. तलाशी के दौरान धार्मिक साहित्य प्रचार प्रसार से संबंधित पैकेट और पर्ची बारामद हुए जिसके बाद पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कई लोगों को हिरासत में लिया. अफसर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल कार्यवाही की है. साक्ष्यों के आधार पर तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर उन्हें न्यायालय चालान कर दिया गया है. मौके पर शांति व्यवस्था कायम है.
0
0
Report

जळगाव: दारूबंदी विरोधी आंदोलन में युवती कांग्रेस का जिल्हाधिकारी घेराव

Jalgaon, Maharashtra:जळगाव अजित पवार गटाच्या वतीने सरकारला घरचा आहेर सत्तेत असल्यानंतरही दारूबंदीसाठी आंदोलन करावा लागतो जळगावच्या जिल्हाधिकारी कार्यालयात राष्ट्रवादी अजित गटाच्या युवती काँग्रेसच्या वतीने जिल्हाधिकाऱ्यांना घेराव गावठी व बनावट देशी-विदेशी दारू विक्री विरोधात राष्ट्रवादी युवती काँग्रेस तर्फे घोषणाबाजी करत जिल्हाधिकारी कार्यालयात निदर्शने... राज्य उत्पादन शुल्क विभागाची चौकशी करून तत्कालीन अधीक्षकांवर कारवाई करण्याची राष्ट्रवादी युवती काँग्रेसच्या वतीने मागणी चौकशी करून संबंधित दोषी आढळल्यास कारवाई करण्याचा जिल्हाधिकारी रोहन घुगे यांचा कार्यकर्त्या पदाधिकाऱ्यांना आश्वासन कारवाई न झाल्यास पुढील काळात तीव्र आंदोलन करण्याचा राष्ट्रवादी युवती काँग्रेस पदाधिकाऱ्यांचा इशारा... बाईट _भाग्यश्री ठाकरे, जिल्हाध्यक्ष, राष्ट्रवादी युवती काँग्रेस, जळगाव.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top