icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
228155
Vijay Prakash TiwariVijay Prakash TiwariFollow1 Aug 2024, 12:26 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

प्रतापपुर में फर्जी नायब तहसीलदार से महिला कर्मी के खाते से 30 हजार की साइबर ठगी

OTOP TIWARIJust now
Surajpur, Chhattisgarh:प्रतापपुर में साइबर ठगी का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें ठग ने खुद को नायब तहसीलदार बताकर महिला स्वास्थ्यकर्मी को निशाना बनाया लेकिन इस पूरे मामले में सबसे बड़ा सवाल ठगी से पहले भेजे गए उस मैसेज को लेकर है, जिसने ठग के लिए कर्मचारियों तक पहुंचने का रास्ता आसान कर दिया..दरअसल, खड़गवां चौकी क्षेत्र के पलढ़ा सब हेल्थ सेंटर में पदस्थ ANM सरस्वती सिंह को एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन किया और खुद को नायब तहसीलदार बताते हुए स्वास्थ्य विभाग से जुड़ी जानकारी मांगी..बातचीत के दौरान जांच, कार्रवाई और जुर्माने का डर दिखाया गया...फिर 10 रुपये के ट्रांजेक्शन के नाम पर एक लिंक भेजा गया..सरस्वती सिंह ने जैसे ही उस प्रक्रिया को पूरा किया..देखते ही देखते अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिए उनके खाते से करीब 30 हजार रुपये निकल गए..लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं होती..ठगी से पहले स्वास्थ्य विभाग के ऑफिशियल ग्रुप में BPM श्रीवास्तव की ओर से एक मैसेज किया गया था..इसमें कर्मचारियों को बताया गया था कि नायब तहसीलदार सब हेल्थ सेंटर को लेकर जानकारी लेने के लिए फोन करेंगे और कर्मचारियों को मांगी गई जानकारी उपलब्ध करानी है..यही मैसेज सामने आने के बाद कर्मचारियों को लगा कि फोन वास्तव में विभागीय प्रक्रिया का हिस्सा है... और इसी भरोसे का फायदा साइबर ठग ने उठाया..बताया जा रहा है कि इसके बाद ठग ने स्वास्थ्य विभाग के कई कर्मचारियों और संस्था प्रभारियों को फोन किया..खुद को नायब तहसीलदार बताकर अलग-अलग योजनाओं और स्वास्थ्य संस्थाओं की जानकारी ली गई..कमियां निकालने और कार्रवाई की बात कहकर कर्मचारियों पर दबाव बनाया गया..इसी दौरान ANM सरस्वती सिंह ठग के झांसे में आ गईं और उनके खाते से करीब 30 हजार रुपये की रकम ट्रांसफर हो गई..मामला सामने आते ही विभाग में हड़कंप मचा और दूसरे कर्मचारियों को सतर्क किया गया..जिसके बाद कई कर्मचारी ठगी का शिकार होने से बच गए अब इस पूरे मामले में पुलिस के सामने दो अहम पहलुओं की जांच है...पहला, फर्जी नायब तहसीलदार बनकर कर्मचारियों को फोन करने वाला कौन है और दूसरा, BPM श्रीवास्तव ने ऑफिशियल ग्रुप में नायब तहसीलदार के फोन आने का मैसेज किस आधार पर और किस उद्देश्य से किया था..खड़गवां चौकी पुलिस ने पीड़ित को 1930 साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत करने और रकम को होल्ड कराने की प्रक्रिया अपनाने की सलाह दी है। फिलहाल पुलिस और साइबर टीम मामले की जांच में जुटी है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की बात कही जा रही है..यानी प्रतापपुर की इस साइबर ठगी में सवाल सिर्फ 30 हजार रुपये की रकम का नहीं है... सवाल ये भी है कि आखिर ठगों को सरकारी अधिकारी की पहचान के साथ कर्मचारियों तक पहुंचने का भरोसा और रास्ता कैसे मिला..और ऑफिशियल ग्रुप में भेजे गए उस मैसेज की भूमिका क्या रही..
0
0
Report

मनेन्द्रगढ़ में वोट चोरी के विरोध पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, पुतला दहन

SASARWAR ALIJust now
Muju, Jeonbuk State:मनेन्द्रगढ़ ब्रेक。 वोट चोरी और SIR के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन मनेन्द्रगढ़ में वोट चोरी और SIR के विरोध में कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदेश कांग्रेस के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के पदाधिकारी और कार्यकर्ता कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया और कलेक्टर कार्यालय का घेराव कर नारेबाजी की। कांग्रेस नेताओं ने मतदाता सूची और SIR प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता की मांग की। जिलाध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव सहित कांग्रेस के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता प्रदर्शन में शामिल रहे। कांग्रेस ने कहा कि किसी भी पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची से प्रभावित नहीं होना चाहिए और निर्वाचन प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी बनाया जाना चाहिए。
0
0
Report

झारखंड गोलीकांड के चार शूटर अम्बिकापुर में गिरफ्तार, सरगुजा पुलिस ने जमशेदपुर भेज दिया

Kusu, Chhattisgarh:एंकर -सरगुजा पुलिस ने झारखंड के जमशेदपुर में फायरिंग कर फरार हुए आरोपियों को सरगुजा पुलिस ने हिरासत में लेकर जमशेदपुर पुलिस को सौंप दिया है। आपको बता दें कि जमशेदपुर गोलीकांड को अंजाम देकर फरार 4 शूटर अंबिकापुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं। तीन लोगों को गोली मारकर जमशेदपुर से चारों आरोपी फरार हो गए थे। झारखंड पुलिस की सूचना पर ओडिशा-छत्तीसगढ़ में नाकेबंदी की गई थी। अंबिकापुर शहर के मणीपुर थाना क्षेत्र में कल शाम को चेकिंग के दौरान कार से भाग रहे शूटरों को पुलिस ने धरदबोचा हैं। आरोपियों को झारखंड पुलिस अंबिकापुर लेने पहुंची हैं। मेडिकल जांच के बाद मणीपुर पुलिस ने ट्रांजिट रिमांड पर आरोपियों को झारखंड पुलिस को सुपुर्द कर दिया हैं। जमशेदपुर गोलीकांड में घायल तीनों लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है।
0
0
Report
Advertisement

नालछा में पिकअप-कार टक्कर: 12 मजदूर घायल, 7-8 की हालत गंभीर

Dhar, Madhya Pradesh:नालछा क्षेत्र के कागदीपुरा फाटे के पास मजदूरों से भरी पिकअप और कार की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में करीब 12 मजदूर घायल हुए हैं। अस्पताल के डॉक्टर के मुताबिक, इनमें से 7 से 8 मजदूरों की हालत गंभीर होने पर उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल धार रेफर किया गया है। ग्राम कागदीपुरा से करीब 16 मजदूर पिकअप वाहन से इंदौर जिले के मानपुर के पास जामली में सोयाबीन की कटाई के लिए गए थे। फसल की कटाई के बाद सभी मजदूर वापस अपने गांव लौट रहे थे। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में कुल 12 घायलों को लाए जाने की जानकारी डॉक्टर ने दी है, जबकि 1-2 घायल सीधे धार चले गए। डॉक्टर के मुताबिक, 7 से 8 घायलों की हालत अति गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल धार रेफर किया गया है, जबकि अन्य घायलों की हालत सामान्य बताई जा रही है। फिलहाल हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी पुलिस जांच कर रही है।
0
0
Report

नामली में यूरिया कालाबाजारी पर किसान आक्रोश, प्रशासन से जांच की मांग

Ratlam, Madhya Pradesh:Namli, Ratlam: Namli में यूरिया खाद की कथित कालाबाजारी के आरोप ने किसानों में आक्रोश पैदा कर दिया है। किसान यह दावा कर रहे हैं कि निर्धारित दर से अधिक कीमत पर यूरिया बेची जा रही है। इसी मामले में किसान पवन जाट और एक खाद विक्रेता के बीच हुई वाद-विवाद की जानकारी भी सामने आई है। किसानों के अनुसार यूरिया की अभाव के समय उन्हें अधिक पैसे देकर खाद खरीदना मजबूरी है, और जब वे इसकी शिकायत करते हैं तो वहां विवाद और मारपीट जैसी घटनाएं भी हो जाती हैं। किसानों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर खाद विक्रेताओं की कडी कार्रवाई करने की मांग की है और नामली स्थित राठौड़ केमिकल एंड फर्टिलाइजर दुकान की भी जांच की मांग प्रशासन से की है। अब मामले की प्रशासनिक जाँच से आगे क्या कार्रवाई होगी, इस पर नजर बनी है।
0
0
Report

CM के दौरे के बाद मधुबनी की सड़कें फिर से जर्जर, लोग परेशान

Madhubani, Bihar:MADHUBANI BINDU BHUSHAN THAKUR FOR DNA, ASSIGNMENT एंकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 6 सितंबर 2026 को मधुबनी के राजनगर और पिलखवार गाँव का दौरा किया था। इलाके का मुख्य सड़क सालों के खराब पड़ी थी जिसके सड़क के कुछ किलोमीटर को रातों-रात बना दिया गया। साथ ही इधर उधर ठीक कर मोटरेबल जैसा बना दिया गया। वर्षो से खराब पड़ी और गड्ढों वाली सड़क पर पानी-कीचड़ के ऊपर ही रातों-रात गिट्टी बिछाकर और त्वरित कार्य करके सड़क को ठीक करने का प्रयास किया गया। जलधारी चौक से रांटी और पिलखवार गांव तक कि सड़क को जैसे तैसे बनाया गया। इलाके के लोगों की माने तो सीएम के आने से सड़क बना और बनने के साथ ही टूटने लगा। नव निर्मित सड़क की क्वालिटी भी निम्न स्तर का था .मरम्मत किये गए इस रोड पर अब कई जगहों पे काफी जर्जर हो गया है ,हालांकि जलधारी चौक के पास तो पत्थर से पैचिंग कर दिया गया सड़क नहीं बनाया गया जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोग की माने तो सीएम आने से कुछ सड़क बना फिर छोड़ दिया गया । जलधारी चौक से रांटी राजनगर सड़क काफी व्यस्त सड़क है और नेपाल को भी यह सड़क जोड़ती है बावजूद काफी जर्जर है।
0
0
Report
Advertisement

पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने खनन कानून लागू नहीं करने पर विपक्ष पर हमला

Khunti, Jharkhand:क्षेत्र - खूंड़ी । स्लग -एमएमडीआर के विपक्ष का विरोध पर पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने लूट-खसोट करने का लगाया आरोप । झारखंड में खान एवं खनिज सम्पदा कानून को लागू नहीं कराने और विरोध की राजनीति पर पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने विपक्ष पर कड़ा प्रहार किया है। भाजपा नेता और पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने आज खूँटी परिसदन में प्रेस वार्ता का आयोजन किया जहाँ उन्होंने पत्रकारों को बताया कि झारखंड न तो देश का विकास चाहती है न झारखंडियोंं का । इस समय कोयला, लौह अयस्क और बॉक्साइट के 32 खदान झारखंड में बंद पड़े हैं और उन्हें चालू नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि झारखंड को सेस राशि झारखंड को हमेशा मिलता रहा है। वहीं झारखंड सरकार एक नम्बर का काम नहीं करना चाहती है। हमेशा लूट-खसोट और जेब भरने का काम करती रही है। इसलिए एमएमडीआर का विरोध करती है। ऐसा तो नहीं कि केवल ये कानून झारखंड में लागू हुआ है ये तो पूरा देश में लागू हुआ है। लेकिन आज लोहा का दाम उड़िसा में कम और झारखंड में ज्यादा रेट कैसे हैं। झारखंड सरकार बता सकती है क्या । ये हमेशा कालाबाजारी करके पॉकेट भरना चाहती रही है। जो किसी से छिपी नहीं है।
0
0
Report

आवास सूची से गरीबों के नाम कटे, महुअत के ग्रामीण डीएम कार्यालय पहुंचे

Khajuria Khurd, Bihar:महुअत पंचायत के पीड़ितों ने समाहरणालय पहुंचकर दिया आवेदन, आवास सहायक व पंचायत सचिव पर गड़बड़ी का आरोप लगा जांच की मांग वी ओ - प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रकाशित सूची से झोपड़ी और कच्चे मकानों में रहने वाले गरीब परिवारों के नाम हटाए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में भभुआ प्रखंड की महुअत पंचायत के दर्जनों ग्रामीणों ने सोमवार दोपहर भभुआ समाहरणालय स्थित जिलाधिकारी (डीएम) कार्यालय पहुंचकर शिकायती आवेदन सौंपा。 समाहरणालय पहुंचे ग्रामीणों ने बताया कि आवास सहायक द्वारा पंचायत के लगभग 1,100 पात्र गरीब परिवारों के घरों का दो-दो बार भौतिक सत्यापन और जियो टैगिंग किया गया था। इसके बाद पंचायत सचिव शत्रुघ्न सिंह द्वारा अंतिम जांच की गई। ग्रामीणों का आरोप है कि इस जांच प्रक्रिया के दौरान फर्जीवाड़े और लापरवाही के चलते वास्तविक रूप से जरूरतमंद और गरीब जनता का नाम आवास सूची से काट दिया गया, जिससे वे इस सरकारी योजना के लाभ से वंचित हो गए हैं। पीड़ित ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से इस गंभीर मामले में हस्तक्षेप करने की गुहार लगाई है। उन्होंने निष्पक्ष जांच कराकर दोषी अधिकारियों पर उचित कार्रवाई करने तथा पात्र गरीबों के नाम पुनः आवास सूची में जोड़ने की मांग की है。 इस दौरान रचित कुमार, राधिका देवी, माया देवी, गुड़िया देवी, रिंकी देवी सहित बड़ी संख्या में महुअत पंचायत के ग्रामीण उपस्थित रहे।
0
0
Report
Advertisement

समस्तीपुर मुसरीघरारी: नाबालिग वीडियो मामले में तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी

Samastipur, Bihar:समस्तीपुर मुसरीघरारी नाबालिग वीडियो वायरल मामले में तीसरा आरोपी गिरफ्तार ।पूर्व में दुष्कर्म का आरोपी है युवक । एंकर : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में नाबालिग से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के मामले में पुलिस ने सोमवार को तीसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी लाटवसेपुरा निवासी पूर्व वार्ड सदस्य रविंद्र सहनी, पिता शंकर सहनी है।थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार किया है। इससे पहले लाटवसेपुरा के धर्मेंद्र सहनी और मोरवा डीह के रौशन कुमार मिश्रा उर्फ भगत मिश्रा को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस के अनुसार इस कांड में अब तक चार लोगों की पहचान हुई है। पुलिस ने बताया कि 24 सितंबर को सोशल मीडिया मॉनिटरिंग के दौरान यह वीडियो संज्ञान में आया था। तकनीकी जांच में घटनास्थल लाटवसेपुरा से मोरवा डीह जाने वाली सड़क चिह्नित हुआ। मामले की गंभीरता को देखते हुए मुसरीघरारी थाना कांड संख्या 159/26 के तहत बीएनएस, पॉक्सो एक्ट और आईटी एक्ट में केस दर्ज किया गया।जांच में घटना 14 अगस्त 2025 की होना सामने आया है। पुलिस वीडियो के सोर्स और प्रसार की भी जांच कर रही है।पुलिस ने लोगों से अपील की है कि नाबालिग से जुड़ा कोई फोटो-वीडियो शेयर न करें, इससे पहचान उजागर होने और जांच प्रभावित होने का खतरा है। पीटीसी: मंटून कुमार रॉय, संवाददाता समस्तीपुर
0
0
Report

जमुई यौन उत्पीड़न मामले पर आरजेडी का हाई-लेवल मीटिंग: पॉक्सो कानून के तहत कड़ी कार्रवाई की मांग

Patna, Bihar:RJD का एक उच्च-स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने आज बिहार राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष डॉ. अमरदीप और महिला आयोग की अध्यक्ष अप्सरा से मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने जमुई यौन उत्पीड़न मामले की एक नाबालिग पीड़िता की तस्वीर मुख्यमंत्री द्वारा अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स फेसबुक, थ्रेड और एक्स पर साझा किए जाने पर कड़ी आपत्ति जताई और उनके विरुद्ध पॉक्सो एक्ट के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। ज्ञापन के माध्यम से प्रमुख कानूनों और धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की गई। साथ ही आरजेडी के नेताओं ने कहा कि पॉक्सो अधिनियम, 2012 की धारा 23(2) और 23(4), किशोर न्याय अधिनियम, 2015 की धारा 74(1) और 74(3), भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 की धारा 72(1) आदि के प्रावधानों के अनुसार कार्रवाई पर जोर दिया गया। इससे जुड़ी बहस में यह भी कहा गया कि सुप्रीम कोर्ट के ऐतिहासिक फैसले निपुण सक्सेना बनाम भारत संघ का हवाला देकर बात मजबूत की गई। दोनों आयोगों में प्रमुख प्रतिनिधि शामिल थे। बाल अधिकार संरक्षण आयोग से डॉ. अनवर आलम और डॉ. एज्या यादव के अलावा अन्य सदस्य शामिल थे, जबकि महिला आयोग के समक्ष प्रतिनिधिमंडल में मधु मंजरी, आभा लता, प्रो. गीता यादव, रबिया खातून, सुनीता कुशवाहा, विजय लक्ष्मी आदि ने अपनी बात रखी।
0
0
Report
Advertisement

चूरू में देसी कट्टा व जिंदा कारतूस के साथ दो गिरफ्तार; वाहन भी जब्त

Churu, Rajasthan:चूरू विधानसभा-चूरू लोकेशन--चूरू essential संवाददाता - नवरतन प्रजापत देसी कट्टे और जिंदा कारतूस के साथ दो गिरफ्तार चूरू। डीएसटी और कोतवाली पुलिस ने संयुक्त कारवाई करते हुए देसी कट्टे और जिंदा कारतूस के साथ दो जनों को गिरफ्तार किया है पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ब्लैक थार गाड़ी भी जब्त की है. सब इंस्पेक्टर हंसराज गुजर ने बताया 27 सितंबर को डीएसटी टीम गश्त पर थी. मुखबिर से सूचना मिली कि ब्लैक थार में कुछ युवक हथियार लेकर घूम रहे हैं. इस पर पुलिस ने रेलवे स्टेशन के सामने घेराबंदी कर संदिग्ध थार को रोका और तलाशी में वार्ड 18 निवासी समीर खान उर्फ चीकू के पास से एक देसी कट्टा और चार जिंदा कारतूस मिले. वार्ड 18 निवासी शाहिद से भी पुलिस को चार जिंदा कारतूस बरामद हुए. बरहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है की आरोपी हथियार और कारतूस कहा से लाए इसका पता लगाने का प्रयास कर रही है और कहा वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे इसकी जाँच. बरहाल पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश पुलिस रिमांड पर लिया है.
0
0
Report

भजनलाल शर्मा का झालावाड़ दौरा: एयरपोर्ट से कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं से संवाद

Jhalawar, Rajasthan:झालावाड़ एंकर इंट्रो_ मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का कल मंगलवार को झालावाड़ दौरा प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री कार्यालय से प्राप्त कार्यक्रम के अनुसार सीएम भजनलाल शर्मा कल दोपहर 2:35 बजे झालावाड़ के कोलाना एयरपोर्ट पहुंचेंगे और कुछ देर विश्राम के पश्चात दोपहर 2:45 बजे से 4:45 बजे तक एयरपोर्ट पर ही झालावाड़ तथा बाराँ के भाजपा कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। मुख्यमंत्री के झालावाड़ दौरे को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस विभाग भी पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भागचंद मीणा तथा सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता मुकेश मीणा भी सीएम के आगमन को लेकर तैयारी में जुट गए हैं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भागचंद मीणा ने बताया कि प्राप्त कार्यक्रम के अनुसार सीएम भजनलाल शर्मा दोपहर 2:30 बजे हवाई मार्ग से कोटा से झालावाड़ के कोलाना एयरपोर्ट पहुंचेंगे। सीएम की सुरक्षा को लेकर पुलिस विभाग पूरी तरह अलर्ट है। कार्यक्रम स्थल में नियमानुसार लोगों की प्रवेश अनुमति रहेगी। कार्यक्रम स्थल पर चाक चौबंद पुलिस व्यवस्था तैनात रहेगी। सार्वजनिक निर्माण विभाग की अधीक्षण अभियंता मुकेश मीणा ने बताया कि प्राप्त कार्यक्रम के मुताबिक मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा यहां भाजपा कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। ऐसे में संवाद कार्यक्रम हेतु एक विशाल शामियाना तैयार किया गया है। जिसमें एक बड़ा मंच तैयार किया जा रहा है। इसके साथ ही बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं को बैठने के लिए भी कुर्सियां लगाई जा रही। कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम दोपहर 2:45 से 4:45 बजे तक रहेगा इसके पश्चात शाम 5:00 बजे मुख्यमंत्री हवाई मार्ग से किशनगंज एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे।
0
0
Report

रतनगढ़ के वार्ड 37-38 में पानी की समस्या पर प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपा

Churu, Rajasthan:पानी समस्या को लेकर प्रदर्शन कर, सौंपा ज्ञापन रतनगढ़। शहर के वार्ड संख्या 37 व 38 में पिछले कई दिनों से पानी आपूर्ति नहीं होने की समस्या से लोग काफी परेशान है। इस समस्या को लेकर मोहल्ले के लोगों ने सोमवार को जलदाय विभाग के एक्सईएन महेंद्र कांटीवाल को ज्ञापन दिया, जिस पर उन्होंने शीघ्र ही समस्या के समाधान का आश्वासन दिया है। वार्ड के लोगों द्वारा दिए गए ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि सोडा बास में पिछले एक महिने से पानी की समस्या चल रही है, लेकिन 10 दिनों से तो पानी बिल्कुल भी नहीं आ रहा है। वार्ड के लोगों की समस्याओं को सुनते हुए एक्सईएन ने मौके पर अधिकारियों को भेजकर शीघ्र ही समस्या का समाधान करवाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर पार्षद नरेश भार्गव, मुखत्यार खान, परमेश्वरलाल प्रजापत, कुंदनमल, मुकेश, गोविंद, विकास प्रजापत, रोहित प्रजापत, ओमप्रकाश प्रजापत, प्रेम भार्गव, झूमरमल भार्गव, रिद्धकरण बणसिया सहित कई लोग उपस्थित थे।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top