Back
सोनभद्र: एसपी अभिषेक वर्मा का म्योरपुर थाने का आकस्मिक निरीक्षण, सख्त निर्देश जारी
ADArvind Dubey
Dec 06, 2025 15:19:35
Obra, Uttar Pradesh
ANCHOR: सोनभद्र जिले में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने म्योरपुर थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया। एसपी ने थाना परिसर की हर शाखा हवालात से लेकर मालखाना, महिला हेल्पडेस्क से लेकर शस्त्रागार तक का बारीकी से जायज़ा लिया। निरीक्षण के बाद एसपी ने थाना क्षेत्र में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था और जनसंपर्क की स्थिति की भी समीक्षा की। कानून-व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए उन्होंने कई महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं।
VO – म्योरपुर थाने में आकस्मिक निरीक्षण के दौरान एसपी अभिषेक वर्मा ने सबसे पहले थाना परिसर का व्यापक निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय, अभिलेख कक्ष, कंप्यूटर कक्ष, मेस, बैरक और महिला हेल्पडेस्क में व्यवस्था की स्थिति को परखा। हवालात और शस्त्रागार की सुरक्षा व्यवस्था भी जांची गई। एसपी ने निर्देश दिया कि थाना परिसर को स्वच्छ और सुव्यवस्थित रखा जाए। सभी अभिलेख अद्यतन हों और लंबित विवेचनाओं का निस्तारण समयबद्ध तरीके से किया जाए। शिकायतों के समाधान में पारदर्शिता और तत्परता बरतने का भी स्पष्ट आदेश दिया गया।अवैध गतिविधियों पर विशेष रूप से सख्त रुख अपनाते हुए एसपी ने म्योरपुर पुलिस को वांछित अभियुक्तों और वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाने के निर्देश दिए। साथ ही अवैध शराब, मादक पदार्थों की तस्करी और पशु तस्करी पर प्रभावी कार्रवाई जारी रखने को कहा। नक्सल प्रभावित इलाकों को लेकर भी एसपी ने सुरक्षा रणनीति को मजबूत करने के निर्देश दिए। उन्होंने सघन कॉम्बिंग ऑपरेशन, एरिया डॉमिनेशन और नियमित गश्त को और अधिक प्रभावी बनाने को कहा, ताकि किसी भी गतिविधि पर तुरंत नियंत्रण पाया जा सके। निरीक्षण के बाद एसपी ने थाना क्षेत्र में पैदल गश्त करते हुए जनता से संवाद स्थापित किया। स्थानीय लोगों से सुरक्षा संबंधी फीडबैक लिया और उनकी समस्याएं सुनीं। एसपी ने स्पष्ट किया कि म्योरपुर पुलिस को और अधिक सतर्कता और सक्रियता के साथ कानून-व्यवस्था बनाए रखनी होगी।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
78
Report
IAImran Ajij
FollowDec 06, 2025 16:47:33115
Report
KRKishore Roy
FollowDec 06, 2025 16:47:2639
Report
RRRakesh Ranjan
FollowDec 06, 2025 16:47:0658
Report
88
Report
KRKishore Roy
FollowDec 06, 2025 16:46:0554
Report
AGAdarsh Gautam
FollowDec 06, 2025 16:45:51119
Report
36
Report
ADArjun Devda
FollowDec 06, 2025 16:45:4016
Report
102
Report
RRRakesh Ranjan
FollowDec 06, 2025 16:45:09109
Report
19
Report
63
Report
भ्रमण के दौरान ट्यूशन पढ़ रही छात्राओं से उच्च शिक्षा राज्य मंत्री श्रीमती रजनी तिवारी ने मुलाकात की
91
Report
60
Report