231216
सोनभद्र में पुजारी ने शादी से किया इनकार, युवती की शिकायत पर मंदिर में हुआ विवाह
Robertsganj, Uttar Pradesh:सोनभद्र के विण्ढमगंज थाना क्षेत्र में एक मंदिर के पुजारी का चार साल से गांव की एक युवती के साथ प्रेम संबंध में था। पुजारी ने शादी का झांसा देकर युवती का शोषण किया, लेकिन गर्भवती होने पर शादी से इनकार कर दिया। नाराज युवती ने थाने में तहरीर दी। जिसके चलते दोनों परिवारों की सहमति और सैकड़ों ग्रामीणों की मौजूदगी में मंदिर में उनका विवाह कराया गया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
आनंद: रावळापुरा पुल के पास विदेशी शराब से भरे ट्रक-कंटेनर पकड़, 84 लाख का माल जप्त
Anand, Gujarat:આણંદની લોકલ ક્રાઈમ બ્રાન્ચ પોલીસે આણંદની રાવળાપુરા બ્રિજ પાસે હોમ એપ્લાયન્સના સામાનની આડમાં ભરેલ ટ્રક કંટેનરને ઝડપ્યો અને કાયદેસરની કાર્યવાહી કરી હતી. પોલીસે કંટેનર ટ્રકમાંથી દારૂની 290 પેટીઓમાંથી 8,592 બોટલ કબ્જે કરી હતી અને બે આરોપીઓને ધરપકડ કરી, વિદેશી દારૂ અને ટ્રક કંટેનર સાથે 84 લાખ 32 હજાર 510 રૂપિયાનો મુદ્દામાલ જપ્ત કર્યો હતો. આણંદ ગ્રામ્ય પોલીસ મથકમાં દારૂબંધી ધારાની ગુનો નોંધાયો.0
0
Report
कांगड़ा पुलिस ने बिना नंबर प्लेट वाहनों पर तीन दिनी अभियान चलाकर चालान किये
mathura, Dharamshala, Himachal Pradesh:धर्मशाला : कांगड़ा पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर बिना नंबर प्लेट और खराब नंबर प्लेट वाले वाहनों पर कार्रवाई की है। पुलिस का यह तीन दिवसीय अभियान 22 से 24 सितंबर तक मुख्य रूप से जिला कांगड़ा के शहरी क्षेत्रों में चलाया गया। एसपी कांगड़ा कुलभूषण वर्मा ने बताया कि अभियान के दौरान विशेष रूप से बिना नंबर प्लेट चलने वाली बाइकों तथा खराब या नियमों के अनुरूप न लगी नंबर प्लेट वाले वाहनों की जांच की गई। मोटर वाहन अधिनियम के तहत जिला पुलिस की यातायात शाखा ने बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों के 132 चालान किए हैं। इसके अलावा बिना हाई-सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट तथा दोषपूर्ण नंबर प्लेट वाले वाहनों के 52 चालान काटे गए। एसपी ने वाहन चालकों से अपील की कि वे अपने वाहनों पर निर्धारित पंजीकरण नंबर स्पष्ट रूप से प्रदर्शित करें और हाई-सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट लगाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि नंबर प्लेट वाहन की पहचान का महत्वपूर्ण माध्यम है और इसमें किसी भी तरह की लापरवाही यातायात नियमों का उल्लंघन है। कुलभूषण वर्मा ने कहा कि यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए पुलिस की ओर से इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे। उन्होंने वाहन चालकों से नियमों का पालन करने और कार्रवाई से बचने के बजाय अपने वाहनों के दस्तावेज और नंबर प्लेट दुरुस्त रखने का आग्रह किया。0
0
Report
महुआ में चक्रवाती तूफान ने की भारी तबाही, पेड़-पोल गिरने से सड़कें बंद
Hajipur, Bihar:वैशाली के महुआ में देर शाम अचानक आए चक्रवाती तूफान ने जमकर तबाही मचाई है... तेज रफ्तार हवा के आगे बड़े-बड़े पेड़ भी टिक नहीं सके... कई घरों के ऊपर लगे करकट शेड उड़ गए... तो कहीं बिजली के पोल और विशाल पेड़ उखड़कर सड़क पर जा गिरे... जिससे सड़क पर आवागमन बाधित हो गया और बिजली आपूर्ति भी ठप हो गई... राहत की बात ये है कि अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.वैशाली के महुआ अनुमंडल की हैं... जहां देर शाम तेज आंधी और चक्रवाती तूफान ने अचानक रफ्तार पकड़ ली... महुआ प्रखंड के शेरपुर मानिकपुर पंचायत में तूफान का सबसे ज्यादा असर देखने को मिला.पंचायत के वार्ड नंबर 8 और 9 में दर्जनों घरों के ऊपर लगे करकट शेड तेज हवा में उड़ गए... लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही तूफान ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया...अख्तियारपुर गांव में तो तबाही का मंजर और भी डराने वाला था... तेज हवा के बीच विशाल पेड़ कुछ ही सेकेंड में जड़ से उखड़ गया और सड़क पर धराशायी हो गया... पेड़ के साथ बिजली का पोल भी गिर गया... जिससे बिजली आपूर्ति बाधित हो गई और सड़क पर आवागमन भी रुक गया...तूफान की रफ्तार का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि कई जगहों पर पेड़ और घरों के छप्पर हवा में उड़ते नजर आए... पूरी घटना CCTV कैमरे में भी कैद हुई है...तूफान से केले की फसल को भी भारी नुकसान पहुंचा है... पिछले तीन दिनों से जिले में रुक-रुककर तेज हवा के साथ बारिश हो रही है... लेकिन महुआ में देर शाम आए इस तूफान ने खास तौर पर लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं...फिलहाल प्रशासन और स्थानीय स्तर पर नुकसान का आकलन किया जा रहा है... हालांकि राहत की बात है कि अभी तक किसी अप्रिय घटना या जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है...0
0
Report
Advertisement
गोरखपुर में आंधी-बारिश से चार की मौत, 12 घायल
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर में शनिवार को आंधी और बारिश ने जमकर कहर बरपाया। जिले के अलग-अलग इलाकों में पेड़ गिरने से चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 लोग घायल हुए हैं। कैंपियरगंज के लक्ष्मीपुर द्वितीय में पुराना साखू का पेड़ झोपड़ी पर गिर गया, जिससे तीन लोगों की मौत हो गई। गगहा में महुआ का पेड़ गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। धर्मशाला इलाके में भी 80 साल पुराना पाकड़ का पेड़ मकान पर गिर गया, जिससे घर में मौजूद 12 लोग मलबे की चपेट में आ गए। चार घायलों की हालत गंभीर बताई गई है। हादसे के बाद ग्रामीणों ने मलबा हटाकर लोगों को बाहर निकाला। स्थानीय विधायक मौके पर पहुंचे और सहायता का आश्वासन दिया गया। दूसरी घटना गगहा थाना क्षेत्र में हुई, जहां महुआ का पेड़ गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान भीम कुमार विश्वकर्मा के रूप में हुई। बारीक विवरण के अनुसार वार्ड 48 के जटेपुर दक्षिणी काली मंदिर गली में भीषण हवा व बारिश के कारण एक मकान गिर गया, जिसमें करीब 12 लोग मौजूद थे और कुछ घायल हो गए। बिजली पोल भी गिरने से क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई, राहत व बचाव कार्य जारी रहा। जिलाधिकारी और पुलिस अधिकारी घटनास्थलों पर पहुँचकर घायलों का हालचाल पूछ रहे हैं और राहत कार्यों की निगरानी कर रहे हैं।0
0
Report
उपमहापौर चुनाव हार के बाद कांग्रेस में क्रॉस-वोटिंग और अनुशासन पर बवाल
Bikaner, Rajasthan:बीकानेर से बड़ी सियासी खबर उपमहापौर चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद अब संगठन के भीतर उठे सवाल जिलाध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा को लिखा पत्र पूर्ण बहुमत के बावजूद नसीम बानो की हार को लेकर उच्च स्तरीय जांच कमेटी बनाने की मांग पत्र में 42 कांग्रेस पार्षदों में से नसीम बानो को 38Vote मिलने का जिक्र, क्रॉस वोटिंग की जांच की मांग मदन गोपाल मेघवाल ने पत्र में कहा-किन पार्षदों ने पार्टी लाइन के खिलाफ वोट किया, उन्हें चिन्हित किया जाए क्रॉस वोटिंग साबित होने पर संबंधित पार्षदों के खिलाफ पार्टी स्तर पर कार्रवाई की भी मांग उपमहापौर चुनाव के साथ पार्टी की अंदरूनी सूचनाएं मीडिया और बाहरी लोगों तक पहुंचने के मामले की जांच की मांग महापौर चुनाव में कांग्रेस के 42 पार्षदों के साथ अन्य पार्षदों के समर्थन से 50 वोट मिलने का भी पत्र में उल्लेख अब उपमहापौर चुनाव में 38 वोट आने के बाद कांग्रेस के भीतर हार के कारणों को लेकर मंथन तेज डोटासरा के अलावा खड़गे, राहुल गांधी, केसी वेणुगोपाल और राजस्थान प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा को भी भेजी पत्र की प्रतिलिपि उपमहापौर चुनाव का मामला अब नगर निगम से निकलकर कांग्रेस संगठन के भीतर जांच और अनुशासन के मुद्दे तक पहुंचा0
0
Report
मधेपुरा में अतिक्रमण हटाकर सड़क निर्माण के लिए जमीन साफ, 14 कब्जे हटे
Madanpur, Bihar:सरकारी जमीन पर कब्जा जमाकर बैठे अतिक्रमणकारियों के खिलाफ मधेपुरा प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की। ग्राम पंचायत मदनपुर के मदनपुर मौजा स्थित गरीब टोला में प्रशासनिक टीम ने मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण हटाया और 14 लोगों के कब्जे से सड़क निर्माण की जमीन मुक्त कराई। कार्रवाई मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत सुखासन डीवी रोड से गरीब टोला तक प्रस्तावित सड़क को लेकर की गई। सड़क निर्माण के लिए स्वीकृत भूमि पर किए गए अतिक्रमण के बाद प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया। टीम ने मौके पर पहुंचकर अतिक्रमित हिस्सों को हटवाया और जमीन को खाली कराया। प्रशासन के मुताबिक, कार्रवाई की जद में कुल 15 अतिक्रमणकारी थे। इनमें रघुनंदन यादव को छोड़कर शेष 14 लोगों द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। कार्रवाई के दौरान किसी भी तरह की बाधा न आए, इसके लिए पुलिस बल भी मौके पर मौजूद रहा। अंचलाधिकारी सह दंडाधिकारी कोशिका कुमारी के नेतृत्व में राजस्व अधिकारी, राजस्व कर्मचारी और अंचल अमीन की टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया। प्रशासनिक कार्रवाई शुरू होते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय ग्रामीणों की मौजूदगी में अतिक्रमित भूमि को खाली कराया गया। अतिक्रमण हटने के बाद सड़क निर्माण के लिए जमीन उपलब्ध होने का रास्ता साफ हो गया है। प्रशासन की इस कार्रवाई से इलाके में अतिक्रमणकारियों के बीच हड़कंप की स्थिति बनी रही।0
0
Report
Advertisement
बीजापुर: जंगली सुअर के हमले से महिला घायल, 3 किमी पैदल सड़क तक पहुंची
Vijayapura, Karnataka:बीजापुर ब्रेकिंग जंगली सुअर के हमले में ग्रामीण महिला घायल सड़क ठीक नहीं होने से 3 किमी पैदल चलकर सड़क तक लाया गया। ग्रामीणों ओर 108 के ईएमटी / पायलट की मदद से करीब 3 किमी तक महिला को खाट की मदद से एम्बुलेंस तक पहुंचाया गया , सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उसूर में चल रहा महिला का उपचार , उसूर ब्लॉक के ग्राम नंबी क्षेत्र के बंगालपारा का मामला।0
0
Report
शाजापुर में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान बवाल, पथराव से हड़कंप
Shajapur, Madhya Pradesh:एंकर- शाजापुर जिला मुख्यालय से 7 किलोमीटर दूर जादमी नदी विसर्जन स्थल पर शुक्रवार देर रात गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान जमकर बवाल हो गया। मामूली सी कहासुनी से शुरू हुआ यह विवाद हाथापाई और पथराव में तब्दील हो गया। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मौक़े पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात था, पुलिस बल की मौजूदगी में उपद्रवी बेखौफ होकर पत्थर बरसाते रहे। प्रशासन द्वारा शाजापुर की जादमी नदी को गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए आधिकारिक स्थल चिन्हित किया गया था। देर रात तक श्रद्धालु गाजे-बाजे के साथ भगवान गणेश की प्रतिमाओं को विसर्जन के लिए ला रहे थे। लेकिन तभी... ट्रैक्टर-ट्राली को आगे-पीछे करने जैसी मामूली सी बात को लेकर दो पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते बहस इतनी उग्र हो गई कि दोनों ओर से जमकर ईंट और पत्थर चलने लगे। विसर्जन स्थल पर अफरा-तफरी मच गई और श्रद्धालु अपनी जान बचाकर भागते दिखे।0
0
Report
तेज़ हवा-बारीश से जौनपुर में अफरा-तफरी, पेड़-टिनशेड गिरने से सड़क जाम
Jaunpur, Uttar Pradesh:तेज हवा और बारिश से जौनपुर में मची अफरा-तफरी तेज हवा-बारिश ने बिगाड़ी व्यवस्था, कहीं टीनशेड उड़ा तो कहीं सड़क पर गिरा विशाल पेड़ जौनपुर। तेज हवा और बारिश के चलते जिले के अलग-अलग इलाकों में जनजीवन प्रभावित रहा। मुफ्तीगंज विकासखंड के रामपुर बाजार में तेज हवा के झोंके से दुकान के सामने लगा टीनशेड उड़ गया। हालांकि घटना के समय आसपास कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। रामपुर बाजार में अचानक तेज हवा चलने लगी। इसी दौरान दुकान के सामने लगाया गया टीनशेड हवा के झोंके में उखड़कर दूर जा गिरा। दुकान खुली हुई थी और बाहर एक बाइक भी खड़ी थी, लेकिन संयोग से किसी व्यक्ति को चोट नहीं लगी और न ही बाइक को कोई नुकसान हुआ。 वहीं, मड़ियाहूं कस्बे में बड़ी मस्जिद के पास तेज हवाओं के बीच एक विशालकाय पेड़ जड़ से उखड़कर मुख्य सड़क पर गिर पड़ा। पेड़ की चपेट में आने से एक बाइक और ऑटो रिक्शा दब गए। पेड़ गिरने के बाद मुख्य मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया, जिसके चलते कई घंटों तक लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा。 स्थानीय लोगों के मुताबिक, पेड़ को काटकर हटाने का काम जारी रहा। इसके बाद किसी तरह सड़क को आवागमन के लिए खोला जा सका। पेड़ गिरने से बिजली के तार और व्यवस्था भी प्रभावित हुई, जिसके कारण इलाके में विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। बिजली न आने से बाजार और आसपास के लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी。 गनीमत रही कि दोनों घटनाओं में किसी व्यक्ति के घायल होने की सूचना नहीं है। तेज हवा और बारिश के चलते स्थानीय लोगों में पूरे दिन अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।0
0
Report
Advertisement
झज्जर-गुरुग्राम मार्ग पर ट्राला से भिड़ंत, तीन की मौत
Jhajjar, Haryana:गुरुग्राम-झज्जर मार्ग पर पेलपा मोड़ के पास शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा ईको, एंबुलेंस और ट्राला की टक्कर के बाद हुआ। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, झज्जर के कच्चा बाबरा रोड निवासी लक्ष्मी (59) उपचार के लिए गुरुग्राम गई थीं। उनके साथ उनके पति सेम प्रकाश (59) और परिवार के अन्य सदस्य भी थे। गुरुग्राम से वापस झज्जर लौटते समय पेलपा मोड़ के पास उनका वाहन हादसे का शिकार हो गया। हादसे में लक्ष्मी और सेम प्रकाश समेत एंबुलेंस चालक पंकज (32) की मौत हो गई। वहीं परिवार का बेटा हादसे में घायल बताया जा रहा है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि ट्राला की टक्कर के बाद ईको और एंबुलेंस भी हादसे की चपेट में आ गईं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहनों को काफी नुकसान पहुंचा। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की। पुलिस द्वारा हादसे के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।0
0
Report
नोएडा: पुराने डीजल-पेट्रोल वाहनों पर सख्त कार्रवाई, स्क्रैपिंग से छूट मिलेगी
Noida, Uttar Pradesh:नोएडा— 10 साल पुराने डीजल और 15 साल पुराने पेट्रोल वाहनों पर कार्रवाई तेज परिवहन विभाग ने गौतमबुद्धनगर में जीवन-काल पूरा कर चुके पुराने वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) नन्द कुमार ने वाहन स्वामियों से समय रहते अधिकृत केंद्र पर वाहन स्क्रैप कराने की अपील की है। एनजीटी, सुप्रीम कोर्ट और वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) के निर्देशों के तहत दिल्ली-एनसीआर में 10 वर्ष से अधिक पुराने डीजल और 15 वर्ष से अधिक पुराने पेट्रोल वाहनों के संचालन पर प्रतिबंध से संबंधित नियम लागू हैं। बीएस-III और उससे पुराने उत्सर्जन मानक वाले ऐसे वाहनों पर प्रवर्तन कार्रवाई की जा सकती है। परिवहन विभाग के मुताबिक, कार्रवाई सिर्फ सड़क पर चलने वाले वाहनों तक सीमित नहीं है। सार्वजनिक स्थानों या साझा पार्किंग में खड़े जीवन-काल पूरा कर चुके वाहन भी जब्त किए जा सकते हैं। वहीं, एनसीआर से बाहर पंजीकृत लेकिन निर्धारित आयु सीमा पूरी कर चुके वाहन दिल्ली-एनसीआर में पाए जाने पर 5 हजार रुपये का चालान किया जा सकता है। विभाग ने गौतमबुद्धनगर में कई वाहन श्रृंखलाओं के विरुद्ध विपंजीकरण की कार्रवाई भी की है। वाहन स्वामियों को सलाह दी गई है कि वे वाहन पोर्टल पर उपलब्ध अधिकृत आरवीएसएफ (Registered Vehicle Scrapping Facility) केंद्रों की सूची देखकर स्वेच्छा से वाहन स्क्रैप कराएं। स्वेच्छा से वाहन स्क्रैप कराने पर बाजार दर के अनुसार स्क्रैप मूल्य और जमा प्रमाण-पत्र (Certificate of Deposit) मिल सकता है। इसके आधार पर नए निजी वाहन के पंजीकरण शुल्क और मोटर वाहन कर में निर्धारित छूट का लाभ भी मिल सकता है। विभाग ने स्पष्ट किया कि प्रवर्तन अभियान के दौरान वाहन जब्त होने पर इन प्रोत्साहनों का लाभ नहीं मिलेगा। ऐसे मामलों में टोइंग और पार्किंग शुल्क भी देय हो सकता है। परिवहन विभाग ने वाहन स्वामियों से अपील की है कि कार्रवाई से पहले ही अपने पुराने वाहनों को अधिकृत आरवीएसएफ केंद्र पर स्क्रैप करा लें।0
0
Report
कांकेर ब्रेकिंग। 132 केवी विद्युत स्टेशन पर धमाका, आग से क्षेत्र में विद्युत सेवा बाधित
Kurustikur, Chhattisgarh:कांकेर ब्रेकिंग। 132 केवी विद्युत स्टेशन में जोरदार धमाका, धमाके के बाद लगी आग, करंट सप्लाई क्षेत्र में हुआ धमाका, दफ्तर के कांच फूटे, गाड़ियों को भी नुकसान, फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची, पूरे शहर समेत आस पास के क्षेत्रों में विद्युत सेवा प्रभावित,0
0
Report
Advertisement
DRI ने भोपाल में 4.38 किलो एम्फेटामाइन और 3.5 करोड़ की जब्ती की
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल DRI की 2 बड़ी कार्रवाई DRI ने भोपाल में दो ऑपरेशन में 3.5 करोड़ की 4.38 किलो एम्फेटामाइन जब्त की दो ड्रग तस्कर गिरफ्तार, जिसमें एक नाइजीरियन महिला भी शामिल हजरत निजामुद्दीन से आ रहे भारतीय यात्री को भोपाल जंक्शन पर पकड़ा नीले डफल बैग से 2.014 किलो सफेद क्रिस्टल पदार्थ बरामद, NDPS किट में एम्फेटामाइन की पुष्टि दूसरा आगरा कैंट से आ रही नाइजीरियन महिला को रानी कमलापति स्टेशन पर पकड़ा चार सलवार कुर्तों में छिपाकर रखे थे 4 पैकेट, 2.368 किलो एम्फेटामाइन बरामद दोनों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई, आगे की जांच जारी0
0
Report
नलखेड़ा नगर बंद: मंदिर हवन-अनुष्ठाण ठप, भक्त मंडल का आंदोलन तेज
Agar, Madhya Pradesh:आगर मालवा जिले के नलखेड़ा स्थित प्रसिद्ध मां बगलामुखी मंदिर में होने वाले हवन-अनुष्ठान भी रविवार को नलखेड़ा नगर बंद के समर्थन में बंद रहेंगे। मंदिर परिसर और बाहर हवन-पूजन में सेवाएं देने वाले पंडितों और आचार्यों ने भी 27 सितंबर से अनुष्ठान बंद रखने का निर्णय लिया है। आगर मालवा के नलखेड़ा में आठ भक्तों की मौत के बाद अब आंदोलन तेज हो रहा है। जिम्मेदारों पर कार्रवाई और मंदिर मार्ग की व्यवस्थाओं में सुधार की मांग को लेकर मां बगलामुखी भक्त मंडल का धरना जारी है। वहीं, रविवार से अनिश्चितकाल के लिए नलखेड़ा नगर बंद को सफल बनाने के लिए नलखेड़ा के प्रमुख व्यापारी और नगरवासी खुद सड़कों पर उतर आए हैं। व्यापारी नगर में घूम-घूमकर दुकानदारों से प्रतिष्ठान बंद रखने की अपील कर रहे हैं और बंद को समर्थन देने का आह्वान कर रहे हैं। भक्त मंडल ने 27 सितंबर रविवार से नलखेड़ा में अनिश्चितकालीन नगर बंद का ऐलान किया है। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि हादसे के लिए जिम्मेदारों पर कार्रवाई हो और भविष्य में ऐसी घटना रोकने के लिए मंदिर मार्ग की व्यवस्थाओं में स्थायी सुधार किया जाए। हालांकि, आवश्यक सेवाओं को नगर बंद से मुक्त रखा गया है।0
0
Report
नरसिंहपुर में गणेश विसर्जन के दौरान युवक शक्कर नदी में डूबा; तलाश जारी
Narsinghpur, Madhya Pradesh:नरसिंहपुर में गणेश विसर्जन के दौरान शक्कर नदी में युवक डूबा, स्थानीय पुलिस गोताखोरों की मदद से डूबे युवक की कर रही तलाश, युवक शिवम् जाटव उम्र 17 साल नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा रोड़ बारांझ गांव का रहने वाला बताया जा रहा है, आज अपने साथियों के साथ शक्कर नदी के घाटपिपरिया तट पर गया था गणेश विसर्जन करने तभी हुआ हादसा0
0
Report
Advertisement
