सोनभद्र के पत्रकारों ने मुख्यमंत्री को नामित जिलाधिकारी को सौंप ज्ञापन
Robertsganj, Uttar Pradesh:सोनभद्र के पत्रकारों ने आज मुख्यमंत्री को नामित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। दरसल कल जौनपुर में प्रेस कांफ्रेन्स के दौरान भाजपा राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने एक इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार के द्वारा भ्रष्टाचार से सम्बंधित सवाल पूछे जाने पर राज्यमंत्री भड़क गए और दुर्व्यवहार के साथ ही पत्रकार को देख लेने की धमकी देने के साथ प्रेस कांफ्रेन्स छोड़कर चले गए । राज्यमंत्री का यह व्यवहार वेहद निंदनीय है और सोनभद्र के पत्रकारों ने इस दुर्व्यवहार की भर्त्सना करते हुए जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गरियाबंद डीएसपी ने गाना गाकर नशे में धुत बाइक सवार का काटा चालान, वीडियो वायरल
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद/कमल किशोर शर्मा: गरियाबंद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अनूठा अंदाज सामने आया है। यहां के डीएसपी गोपाल वैश्य ने चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट और शराब पीकर बाइक चला रहे एक युवक को रोका। एल्कोमीटर जांच में शराब की मात्रा तय सीमा 40 एमजी से करीब छह गुना अधिक (273) पाई गई। इस पर डीएसपी ने फिल्मी गाने की तर्ज पर गाते हुए युवक को समझाइश दी और दीवान को चालानी कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
Unique Style: Gariaband DSP Sings to Issue Challan to Drunk Biker, Orders Court Presentation
